Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

पजब

Haryana

करनाल में पंजाब पुलिस की दबिश का मामला:रात को 4 से 5 गाड़ियों पहुंची गांव में, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP विक्रमजीत बराड़ ने किए CCTV कैमरे चेक

हरियाणा व पंजाब में AAP एमएलए हरमीत सिंह पठानमाजरा की तलाश में पंजाब की सीआईए पुलिस जुटी हुए है। मंगलवार की देर रात पंजाब पुलिस के डीएसपी लेवल तक के अधिकारी डबरी गांव में पहुंचे। उनके साथ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP विक्रमजीत बराड़ भी नजर आए। पंजाब पुलिस की 5 गाड़ियों में सवार टीमों ने देर रात करीब 11 बजे करनाल जिले गांव डबरी में पहुंची। यहां पहुंचने ही टीम ने गांव के सरपंच को बुलाकर गांव में पंचायत द्वारा लगाए गए CCTV कैमरों को खंगाला। पूर्व सरपंच लाडी के घर के पास कैमरे चेक करने बाद टीम ने गांव के अन्य स्थानों के भी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया है। ताकि कोई इनपुट मिल जाए, क्योंकि न तो अभी तक एमएलए का सुराग लगा है और न ही उनके रिश्तेदार जो कि उनके रिश्ते में साडू लगते है गांव के पूर्व सरपंच गुरनाम लाडी का कुछ पता चल पाया है। उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। इसके अलावा करनाल के कैमरों को भी खंगाला गया है। सरपंच बोले जानकारी नहीं डबरी गांव के मौजूदा सरपंच सुरेश कुमार ने बताया कि देर रात को टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था। मैं पुलिस के साथ अंदर नहीं था, इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या क्या फुटेज चेक की गई है। अब बड़े बडे अधिकारी पंजाब से आए हुए है। अब पूर्व सरपंच कहां गए है और एमएलए कहां गए है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। पुलिस आई हुई है पुलिस अपना काम कर रही है। पंजाब पुलिस ने सदर थाना में दी शिकायत ​​​​​​​मंगलवार शाम को पंजाब के एमएलए हरमीत सिंह व पूर्व सरपंच के खिलाफ पंजाब की सीआईए पुलिस ने करनाल के सदर थाना में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस पार्टी पर फायरिंग व पथराव की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत में बताया कि हम मंगलवार अल सुबह करीब 5 बजे एमएलए हरमीत सिंह को पकड़ने के लिए करनाल के डबरी गांव में पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह लाडी के घर पर रेड की गई थी। जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया, लेकिन जब उसको पटियाला लेकर जाने लगे तो ग्रामीणों ने उनके ऊपर पथराव किए व हवाई फायर किए। जिसके बाद MLA मौके से फरार हो गया। पंजाब पुलिस की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन बोले टीम लंगर चख कर अपने साथ लेकर गई MLA को ​​​​​​​ग्रामीणों व पूर्व सरपंच गुरनाम लाडी पत्नी ने बताया कि कोई भी पथराव नहीं किया गया। यहां सुबह पंजाब पुलिस की टीम दीवार फांदकर उनके घर में घुसी। हमने उनसे आराम से बात की। इस दौरान उन्होंने लंगर भी चखा। उसके बाद वो MLA को अपने साथ लेकर गए, पुलिस वालों ने ही विधायक को अपनी गाड़ी में उनके साथ आने कहा यहां पर किसी ने भी उनका विरोध नहीं किया, न ही किसी ने पत्थराव किया और न ही कोई हवाई फायर किए गए।

Haryana

पंजाब की मदद के लिए आगे आए डेरा जगमालवाली:लोगों ने राशन और नकद राशि जुटाई; संत बिरेंद्र ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली स्थित नया राजपुरा गांव के लोग पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। गांव की संगत ने राहत सामग्री के रूप में नकद राशि और अनाज एकत्र किया है। वहीं डेरा जगमालवाली के संत बिरेंद्र सिंह ने फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। संत सबसे पहले लाधूका मंडी पहुंचे। यहां बाढ़ प्रभावित परिवारों के पशुओं के लिए तिरपाल वितरित किए। इसके बाद वे खुद ट्रैक्टर चलाकर भैणी गुदड़ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। घर-घर जाकर मदद एकत्र कर रहे दरअसल पंजाब में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और नदियों के उफान ने कई जिलों को प्रभावित किया है। बाढ़ से फसलें नष्ट हो गई हैं। कई पशु बह गए हैं। बचे हुए पशुओं के लिए चारे की कमी है। कुछ गांवों में राशन की भी किल्लत है। सेवादार सुबह से ही बारिश के बावजूद घर-घर जाकर मदद एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने आसपास के गांवों से भी सहयोग की अपील की है। इस सेवा कार्य में कर्ण कंबोज, नवीन अजय कंबोज, काशीराम जन्टा, मनीष, अंकुश, राकेश संधा, अमनदीप मेंबर, लाला सिंह, चंद्र धजू, सुदर्शन और भीम सिंह सहित कई लोग शामिल हैं। ग्रामीणों की मांग पर तिरपाल देने का वादा किया ग्रामीणों ने बताया कि राहत सामग्री तो मिल रही है। लेकिन पशुओं के लिए तिरपाल की जरूरत है। संत ने गांव के हर घर में पशुओं के लिए तिरपाल देने का वादा किया। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी भी देने की घोषणा की। संत ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पानी बढ़ने की स्थिति में समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से बहुत नुकसान हुआ है। संत बिरेंद्र सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को डेरे में आने को कहा संत बिरेंद्र सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को डेरा अरनिवाला में रहने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि डेरा में रहने और खाने की पूरी व्यवस्था रहेगी। लोग अपने पशुओं को भी यहां रख सकते हैं। संत बिरेंद्र सिंह ने प्रतिबद्धता जताई कि वे आने वाले दिनों में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा जारी रखेंगे। गांव में जाकर ग्रामीणों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि डेरा की ओर बाढ़ प्रभावितों का हर संभव सहयोग दिया जाएगा और सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस विकट घड़ी में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए यदि कोई संस्था डेरा के साथ मिलकर मदद करना चाहती है तो उसका भी स्वागत रहेगा। डेरा उनकी मदद को प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने संगत से भी आह्वान किया कि वे भी मदद के लिए जहां संभव हो वहां पहुंचकर मददगार बने।

Haryana

यमुनानगर में आज सांसद कुमारी सैलजा का दौरा:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश, हुड्डा खेमे में खलबली; पंजाबी धर्मशाला में जुटेंगे नेता व कार्यकर्ता

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा आज यमुनानगर पहुंच रही हैं। वे जगाधरी स्थित पंजाबी धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी। इस दौरान स्थानीय मुद्दों, पार्टी की रणनीति और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। यह कार्यक्रम यमुनानगर में कांग्रेस की शहरी और ग्रामीण इकाइयों के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पहला बड़ा आयोजन है। संगठन को मजबूत करने पर जोर जानकारी के अनुसार, कुमारी सैलजा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रेरित करेंगी। हाल ही में यमुनानगर में शहरी इकाई के लिए देवेंद्र सिंह और ग्रामीण इकाई के लिए नरसिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों ही सैलजा खेमे से ताल्लुक रखते हैं, जिसके कारण इस दौरे को विशेष महत्व दिया जा रहा है। सैलजा इन नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ विशेष चर्चा करेंगी ताकि संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त किया जा सके। हुड्डा खेमे में असंतोष, गुटबाजी की चर्चा सैलजा के दौरे से कांग्रेस के हुड्डा खेमे में खलबली मची है। नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से हुड्डा समर्थक असंतुष्ट हैं, और कई नेता व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से दूरी बनाए हुए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह दौरा यमुनानगर में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को और उजागर कर सकता है। कुछ कार्यकर्ताओं का मानना है कि सैलजा का यह दौरा स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी यमुनानगर शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह और ग्रामीण प्रधान नरसिंह ने बताया कि पंजाबी धर्मशाला में दोपहर साढ़े तीन बजे होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय मुद्दों जैसे बेरोजगारी, बुनियादी ढांचे की कमी, और जल संकट पर चर्चा होने की संभावना है, जो यमुनानगर की जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Scroll to Top