रेवाड़ी में वीर शहीदों को नमन:केंद्रीय राज्यमंत्री इंद्रजीत और मंत्री आरती ने राव तुलाराम को दी श्रद्धांजलि, देश का गौरव बताया
हरियाणा के रेवाड़ी में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राव तुलाराम को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और देश पर कुर्बान होने वाले वीर भारत की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सैनिकों को देश की आन-बान-शान बताया। स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने राव तुलाराम को पूरे देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार इन महान विभूतियों के दिखाए मार्ग पर चलकर विकास और जनसेवा में लगी है। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस मनाया रेवाड़ी में मंगलवार(23सितंबर) को हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राव इंद्रजीत सिंह ने राव तुलाराम को प्रेरणास्रोत बताया इस दौरान मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राव तुलाराम को प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और देश पर कुर्बान होने वाले वीर भारत की अमूल्य धरोहर हैं। स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने भी स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष वन्दना पोपली, जिला प्रमुख मनोज यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव संयुक्त रूप से वीर शहीदों के गौरवमयी इतिहास को याद करते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।








