Jagadhari Utensils Are In Demand Abroad Too, Orders For Diwali Already Started – Amar Ujala Hindi News Live
{“_id”:”68a28f85978d204bac0f72e1″,”slug”:”jagadhari-utensils-are-in-demand-abroad-too-orders-for-diwali-already-started-2025-08-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Haryana: जगाधरी के बर्तनों की विदेश में भी मांग, दिवाली के लिए अभी से ऑर्डर, 500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} जगाधरी के कारखाने में बर्तन बनाता श्रमिक – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार यमुनानगर की जगाधरी की फैक्टरियों में बने बर्तनों की गुणवत्ता ने देश-विदेश में इसकी मजबूत साख बनाई है। यहां बने स्टील, पीतल और एल्युमिनियम के बर्तन करीब 12 से ज्यादा देशों में भेजे जाते हैं। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं इनमें सऊदी अरब, अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप के कई देश शामिल हैं। दिवाली के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से अभी से ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। इससे कारोबारियों में उम्मीद जगी है कि इस बार करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होगा। एक समय देश में सिर्फ जगाधरी में ही बर्तन की फैक्टरियां होती थीं। यहां के कई उद्यमियों ने देश के दूसरे राज्यों में कारोबार फैलाया। इससे जगाधरी की विरासत पूरे देश में फैल गई। चीन से आने वाले सस्ते माल का भी यहां के कारोबार पर असर हुआ है, लेकिन जगाधरी के बर्तनों की गुणवत्ता ने इसके वजूद को बनाए रखा है। अब जगाधरी के बर्तन लगभग सभी राज्यों में भेजे जाते हैं। दिल्ली जगाधरी बर्तन उद्योग की राष्ट्रीय मंडी है।
