Haryana

Narendra Singh Yadav Conquered Mount Elbrus For The Third Time – Amar Ujala Hindi News Live

{“_id”:”68a0ac20a7d83b9b1e0da1b4″,”slug”:”narendra-singh-yadav-conquered-mount-elbrus-for-the-third-time-2025-08-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mount Elbrus: यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर हरियाणा के छोरे ने फहराया तिरंगा, बनाया ये रिकॉर्ड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 09:35 PM IST हरियाणा के युवा पर्वतारोही ने  यूरोप की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया है। वह इस कारनामे को पहले भी दो बार कर चुके हैं। 15 अगस्त को उन्होंने  माउंट एल्ब्रस को फतह किया।  पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने माउंट एल्ब्रस किया फतह – फोटो : संवाद विस्तार भारत के युवा पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक बार फिर देश का नाम विश्व पटल पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर दिया। सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त कर भारत को गौरवान्वित करने वाले नरेंद्र ने इस बार यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) को तीसरी बार फतह किया। इससे पहले वे 2017 और 2023 में भी इस शिखर पर पहुंच चुके हैं। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं 9 अगस्त से शुरू किया था चढ़ना इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ वे माउंट एल्ब्रस पर सबसे अधिक बार चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही बन गए। जो अपने आप में एक अद्वितीय विश्व रिकॉर्ड है। यह अंतरराष्ट्रीय अभियान एनएसवाई आउटडोर्स के नेतृत्व में 9 अगस्त को शुरू हुआ। छह दिन के कठिन प्रशिक्षण व ऐक्लिमेटाइजेशन के बाद 15 अगस्त की रात 1 बजे बेस कैंप से अंतिम चढ़ाई शुरू हुई। हाड कंपा देने वाली -30 डिग्री सेल्सियस ठंड और 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के बीच लगातार संघर्ष करते हुए, सुबह सवा नौ बजे नरेंद्र ने शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारों से गगन गूंजाया।