![]()
हरियाणा में अक्टूबर माह के शुरुआत में आई ठंड अब कम हाे गई है। माह के शुरुआत में हुई बारिश के बाद प्रदेश में हल्की ठंड हो गई थी। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास चल रहा था, मगर अब वह फिर से बढ़ गया है। वहीं दीपावली के बाद प्रदूषण भी फैल गया है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। अब 29 अक्टूबर से फिर बारिश की संभावना बन रही हैं। जिसके बाद ही प्रदूषण कम होगा। प्रदेश में अक्टूबर माह के शुरुआत में दो व तीन को बारिश हुई थी। जिसके बाद ठंड अचानक बढ़ गई थी। प्रदेश के कई जिलों का रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था, मगर अब दीपावली के बाद हुए मौसम में बदलाव हो गया। ठंड भी कम हो गई तथा प्रदूषण ज्यादा फैल गया। हालांकि मौसम के जानकारों का मानना है कि इसका असर एक दाे-तीन दिन में समाप्त हो जाएगा। 27 तक शुष्क रहेगा मौसम प्रदेश में 27 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान प्रदूषण में राहत मिलेगी। वहीं 29 अक्टूबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवाओं की दिशा में परिवर्तन होगा। इससे हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार की संभावना बन सकती है। देश के टॉप टेन में थे प्रदेश के दस शहर प्रदेश में दीपावली के बाद से वायु प्रदूषण की मात्रा बढ़ गई थी। जिससे प्रदेश के दस शहर प्रदूषण में टॉप टेन में रहे। प्रदेश के इन शहरों में प्रदूषण दिल्ली से भी कम रहा। इनमें जींद, धारुहेड़ा व नारनौल टॉप थ्री में शामिल रहे। इसी दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सम्पूर्ण इलाके से आगे निकल गया और हवाएं एक बार फिर से उत्तरी पश्चिमी होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। रात का तापमान चल रहा 17 से 20 डिग्री बीते कल बुधवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस से 34.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि रात्रि तापमान 17 से 21.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं। 27 अक्टूबर तक मौसम शुष्क और साफ़ रहने की संभावना है। 29 से बारिश के आसार मौसम के जानकार डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि दीपावली पर्व की रात हरियाणा के 15 जिलों में AQI 400 से 500 के बीच पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा-एनसीआर-दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और हवाओं के रुख में बदलाव से वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम वायु प्रदूषण में सुधार की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आने वाले दिनों में अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने और 29 अक्टूबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवाओं की दिशा में परिवर्तन होगा। इससे हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार की संभावना बन सकती है।


