Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं की लड़ाई थाने पहुंची:महिला नेत्री ने ब्लॉक अध्यक्ष को जड़े थप्पड़, वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील फोटो शेयर करने का आरोप




चंडीगढ़ में शहरी कांग्रेस के नेताओं की वॉट्सऐप ग्रुप की लड़ाई थाने पहुंची है। महिला कांग्रेस नेत्री की तरफ से उसकी अश्लील फोटो अलग अलग ग्रुपों में शेयर करने के आरोप लगाकर ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। दोनों ग्रुपों को वीरवार की देर शाम पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। अब ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन मलोया में करके पूर्व मेयर, महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वॉट्सऐप ग्रुप में फोटो डालने से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, विवाद चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के वॉट्सऐप ग्रुप में फोटो डालने से शुरू हुआ था। जब ग्रुप एडमिन ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने इस पर विरोध जाहिर किया। इसके बाद ही महिला नेत्री ममता डोगरा ने हरजिंदर सिंह पर उसकी अश्लील फोटो बनाकर वॉट्सऐप ग्रुप में डालने के आरोप लगा दिए और इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। थाने में बात करते-करते मारने लगी थप्पड़ पुलिस के मुलाजिम हरजिंदर सिंह को थाने लेकर गए। वहां कमरे में बैठे ममता डोगरा और अन्य ने हरजिंदर सिंह से मारपीट की और उसकी वीडियो बनाई। हरजिंदर सिंह ने थाना मलोया में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि उसकी वीडियो बनाकर उसे अलग अलग वॉट्सऐप ग्रुपों में शेयर कर उसकी छवि को धूमल किया गया है।

Scroll to Top