Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

बहादुरगढ़ में दलित संगठनों का प्रदर्शन आज:एडीजीपी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में न्याय की करेंगे मांग, ज्ञापन भी सौपेंगे




हरियाणा के आईपीएस अधिकारी और एडीजीपी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर दलित महासभा हरियाणा और वाल्मीकि वीर सेना की ओर से सोमवार दोपहर को बहादुरगढ़ में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। दलित महासभा हरियाणा के अध्यक्ष हरिओम प्रधान का कहना है कि वाई पूरन कुमार जैसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। संगठनों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन भी सौपेंगे दलित महासभा और अन्य सामाजिक संगठनों ने घोषणा की है कि सोमवार को शहर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर दलित महासभा हरियाणा के अध्यक्ष हरिओम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता बिजेंद्र लुखड़ समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Scroll to Top