Rohtak: विधायक आदित्य चौटाला ने पूर्व सीएम हुड्डा को लेकर दिया बयान, कहा- सब जानती है पब्लिक
इनेलो के डबवाली से विधायक आदित्य चौटाला का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के कहने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता बनाए गए हैं।
इनेलो के डबवाली से विधायक आदित्य चौटाला का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के कहने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता बनाए गए हैं।
पानीपत के समालखा में सीआईए पुलिस टीम ने गश्त के दौरान झट्टीपुर गांव के अड्डे से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल और जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी झट्टीपुर निवासी विनीत उर्फ कोको के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि बुधवार देर रात टीम नए बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि झट्टीपुर निवासी विनीत उर्फ कोको के पास अवैध देसी पिस्तौल लेकर गांव के अड्डे पर किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने तुरंत दबिश दी और मौके से आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। जांच में पिस्तौल अनलोड मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फरवरी महीने में यह असला अपने दोस्त रविंद्र उर्फ मीन्ना से 45 हजार रुपये में खरीदा था। मार्च माह में रविंद्र की हत्या हो चुकी है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह हथियार केवल दोस्तों में रौब जमाने के लिए साथ रखता था। पुलिस ने आरोपी विनीत उर्फ कोको के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मानसून की विदाई के साथ उमस व तपन से जूझ रहे हरियाणा को जल्द राहत मिलेगी।
हरियाणा के हिसार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरुवार को विजयादशमी के पावन पर्व और अपने शताब्दी स्थापना वर्ष (100वां स्थापना दिवस) के शुभारंभ को एक साथ मनाया। इस अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने जय श्री राम और भारत माता की जयकारे लगाते हुए स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। इससे पूर्व शस्त्र पूजन कर मां भारती और श्री राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। शताब्दी वर्ष के प्रथम कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हिसार शहर के चार उपनगरों व सात मंडलों में कार्यक्रम हुए। इस आयोजन के माध्यम से संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की प्रभावी शुरुआत की, जिसका उद्देश्य समाज में समरसता, सेवा और राष्ट्रीय भावना को और सुदृढ़ करना है। मुख्य आयोजन नामदेव उपनगर के पंजाबी भवन में किया गया जिसमें समाजसेवी व चिकित्सक डॉ सुरेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि व भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। विभाग संघचालक पवन जिंदल व नगर संघ चालक राहुल भी मंच पर रहे। राष्ट्रहित के कार्यों में भागीदारी निभाएं : पवन जिंदल मुख्य वक्ता पवन जिंदल ने अपने उद्बोधन में संघ के 100 वर्षों के सेवा और समर्पण के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह शताब्दी वर्ष केवल संघ का नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज का उत्सव है, और सभी को राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने चरित्र निर्माण पर बल देते हुए कहा कि चरित्रवान समाज ही विश्व को सही राह दिखा सकता है। उन्होंने कहा कि मां भारती की संतान होने के नाते हम सबके कुछ दायित्व भी हैं जिनका निर्वाह हम सभी को पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने सभी से पंच परिवर्तन को समझने और आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। सब को साथ लेकर राष्ट्र को आगे बढ़ाया : प्रताप पटेल नगर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी और चिकित्सक डॉ. नवीन सोनी थे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह प्रताप मलिक रहे। इस अवसर पर जिला संघ चालक भूपेंद्र भी उपस्थित रहे। प्रताप मलिक ने कहा कि यह सबके लिए गौरव का विषय है कि हमें संघ के सौ वर्ष देखने का अवसर मिला है। इन सौ वर्षों में संघ ने बड़े उतार चढ़ाव देखे हैं। कठिनाइयां आईं, राह रोकने का प्रयास किया गया पर संघ के स्वयंसेवक निर्बाध, निर्भीक आत्मविश्वास और जोश के साथ समाज के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाते समाज और राष्ट्र को आगे की ओर बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा कि संघ ने कभी अपने आप को आगे बढ़ाने या अग्रणी रहने का कार्य नहीं किया। संघ ने सदैव समाज, संत समाज को आगे रखा। समाज के साथ संघ आगे बढ़ता रहा। उन्होंने कहा कि सौ वर्ष की इस यात्रा में पीठ थपथपाना हमारा उद्देश्य नहीं है। आरएसएस के उत्सव की मुख्य झलकियां इन जगहों पर भी हुए कार्यक्रम जिले में अन्य कार्यक्रम भास्कर उपनगर, लाला लाजपत राय उपनगर, कालीरावन, मात्रश्याम, बालसमंद, चौधरीवास, झूंपा, सातरोड, बुधवार मंडलों में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गएl यह भव्य आयोजन संगठन के लक्ष्यों के प्रति स्वयंसेवकों के गहरे समर्पण और समाज के साथ उसके मज़बूत जुड़ाव को दर्शाता है।
युवाओं की ऊर्जा, मेधा व सोच को हरियाणा सरकार अपनी ताकत बनाएगी। सुशासन में इस युवा पीढ़ी का सहयोग लिया जाएगा और उसे अपना भी भविष्य बनाने का मौका दिया जाएगा।
रेवाड़ी पहुंचने पर हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की नाराजगी पर बड़ा बयान दिया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने सभी नेताओं से चर्चा कर व सर्वे के बाद सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया है। इसमें किसी व्यक्ति विशेष की सिफारिश नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसी के साथ पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं को अनुशासन में रहने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता से पार्टी को नुकसान होता है। नाम लिए बगैर राव का निशाना कैप्टन की ओर था, क्योंकि कैप्टन सोशल मीडिया प्लैटफार्म एक्स हैंडल पर खुलकर राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध कर चुके हैं। अचानक हुए फैसले से कैप्टन आहतः राव नरेंद्र राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कैप्टन अजय सिंह यादव अचानक लिए गए फैसले से आहत थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन उनके बड़े भाई हैं और फौजी रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैप्टन के बेटे चिरंजीव पहले से ही अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राव बोले- अब कांग्रेस में कोई मनमुटाव नहीं राव नरेंद्र ने जोर देकर कहा कि अब कांग्रेस में कोई मनमुटाव नहीं है और सभी एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जोरदार स्वागत के बीच विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की और पार्टी में एकजुटता का दावा किया। अहीरवाल क्षेत्र के दिग्गज नेता और भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह को चुनौती देने के सवाल पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अहीरवाल जिसके साथ रहा, उसकी सरकार बनी। उन्होंने दावा किया कि अब अहीरवाल के साथ पूरे हरियाणा में माहौल बदलेगा। भाजपा सरकार पर साधा निशाना उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश होने का दावा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वोट चोरी, बेरोजगारी और हरियाणा के अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता में भाजपा के खिलाफ गुस्सा है। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाएगी और उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। रेवाड़ी में ग्रामीण और शहरी जिला अध्यक्षों के बीच की दूरी पर उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस एकजुट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।
पानीपत जिले के थाना इसराना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।
कैथल जिले के गांव ग्योंग में पराली जलाने से रोकने गई विलेज लेवल इंफोर्समेंट टीम पर हमला करने का मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में कृषि विभाग के प्रबंधक राजबीर सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी है। मामले में गांव के सोहन रमेश व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पराली जलाने से रोकने के लिए गई टीम शिकायत में प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि गांव में जब टीम पराली जलाने से रोकने के लिए गई तो उस पर तीनों आरोपियों ने डंडे, लाठियों और थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया। आरोपियों ने सरकारी ड्यूटी में बाधा भी डाली। इस हमले में वे खुद, ट्रेनिंग पटवारी राहुल व अन्य कर्मचारी घायल हो गए। बाद में आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कर्मचारियों को लगी चोटें बता दें कि बुधवार को पराली जलाने से रोकने के लिए गई टीम पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में कृषि विभाग के 2 कर्मचारी, 2 पटवारी और एक ग्राम सचिव को चोटें लगी। गुस्साए किसानों ने टीम की मोटरसाइकिल तोड़ दी और फील्ड बुक, चालान बुक व पटवारी का सिजरा नक्शा भी छीन लिया था। टीम ने खेत में धान की पराली में आग लगाते हुए कुछ किसानों को देखा और उन्हें रोकने की कोशिश की तो किसानों ने अचानक विरोध करना शुरू कर दिया और टीम से हाथापाई करते हुए हमला कर दिया। जब टीम ने बचाव का प्रयास किया तो टीम के सदस्यों को पीटा गया। कर्मचारियों का मेडिकल करवाया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोटिल हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को कैथल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी कर्मचारियों का मेडिकल करवाया गया। सदर थाना प्रभारी सनेष ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बहादुरगढ़ शहर में गुरुवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई।
फतेहाबाद शहर में भट्टू रोड के साथ लगती गीता धर्मशाला रोड पर खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए गए। इंटरलॉक पत्थर से तीन गाड़ियों के शीशे तोड़कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। सुबह किसी वाहन मालिक ने डायल 112 टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, इस सड़क पर रोजाना 15 से 20 गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इनमें से बुधवार रात को तीन कारों स्विफ्ट और आई-10 के शीशे तोड़ दिए गए। कार मालिक संजय कुमार ने बताया कि उनकी कार पर कवर लगे हुए हैं। 10 दिन से कार यहां खड़ी थी। कवर लगी कार को भी इंटरलॉक पत्थर मारकर तोड़ दिया गया है। संजय कुमार ने बताया कि घर के पास कार खड़ी करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसलिए वाहन मालिक यहां गाड़ियां खड़ी करते हैं। मगर इस तरह गाड़ियों के शीशे तोड़कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एक कार में तो इंटरलॉक पत्थर शीशा तोड़ने के बाद सीट पर पड़ा मिला है। गली में नहीं लगे हैं सीसीटीवी इस रोड के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। इस कारण पुलिस को कोई फुटेज भी नहीं मिल पा रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यहां अक्सर अराजक तत्व घूमते रहते हैं। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। आए दिन हो रही ऐसी घटनाएं वाहन मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही है। 15 दिन पहले उनकी गाड़ी अनाज मंडी में खड़ी थी, वहां भी उसका शीशा तोड़ दिया गया। कुछ दिन पहले ही गली नंबर दो में भी तीन-चार गाड़ियों के शीश तोड़ दिए गए थे। गाड़ियों के शीशे टूटने से वाहन मालिकों में रोष है।