Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

हरियाणा सरकार का एक साल: कई संकल्प पूरे… मगर चुनौतियां बरकरार; इन मामलों में असहज स्थिति का करना पड़ा सामना

हरियाणा के इतिहास में पहली बार किसी राजनैतिक दल ने लगातार तीसरी बार सत्ता की कुर्सी हासिल की है।

Haryana

महम में शराब ठेके पर फायरिंग:युवक को 2 गोलियां लगीं, हिसाब-किताब को लेकर हुआ था झगड़ा

रोहतक जिले के महम के भैणी सुरजन गांव स्थित शराब के ठेके पर बुधवार शाम गोलीबारी हुई। इस घटना में जींद जिले के पांडु पिंडारा निवासी मनोज को दो गोलियां लगीं, जो ठेके पर काम करता है। मनोज के पेट और हाथ में गोलियां लगी हैं। उसे तुरंत रोहतक स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। एसएचओ सुभाष कुमार ने बताया कि गांव का मनीष नामक व्यक्ति पहले इस शराब के ठेके में साझेदार था। हिसाब-किताब को लेकर हुआ था झगड़ा उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले हिसाब-किताब को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। मामला नहीं सुलझने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद बुधवार शाम को ठेके पर गोलीबारी की घटना हुई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Haryana

Jyoti Malhotra: जेल से बाहर आना चाहती है ज्योति, जमानत याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

ज्योति मल्होत्रा ने मंगलवार को जिला न्यायालय में नियमित जमानत याचिका दायर की थी जिस पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. परमिंद्र कौर की अदालत ने 17 अक्तूबर को जवाब मांगा है।

Haryana

सोनीपत में हेल्थ सेंटर पर चोरी:इन्वर्टर, पानी की मोटर और अन्य सामान चुराए; पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

सोनीपत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर राजपुर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने सेंटर पर रखे इन्वर्टर, पानी की मोटर, पानी का नल सहित कई छोटे-मोटे सामान चोरी हो गए हैं। रात के समय वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह कार्यालय आए तो चोरी की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस को बुलाया गया।पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रविवार को आया था इन्वर्टर, सेंटर पर रखा था सुरक्षित कोमल ने बताया कि सेंटर पर इन्वर्टर रविवार को आया था, जिसे उन्होंने सोमवार को सेंटर पर सुरक्षित रखवाया था। पानी की मोटर सेंटर के एक कमरे में कार्यशील अवस्था में लगी हुई थी और पानी का नल भी ठीक स्थिति में लगा हुआ था। लेकिन मंगलवार सुबह जब वे सेंटर पर पहुंचीं तो देखा कि इन्वर्टर, पानी की मोटर, नल और अन्य कई छोटे-मोटे सामान गायब थे। पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना शिकायत में बताया गया कि सेंटर पर पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। इसके चलते सेंटर कर्मियों में चिंता का माहौल है। सेंटर इंचार्ज ने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत प्राप्त होने पर एल/एएसआई शर्मिला ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मामला चोरी का है, जिसके आधार पर थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी में धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही एल/एएसआई शर्मिला ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे।

Haryana

Jhajjar: हरियाणा के छोरे को जापान में मिली पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप,  विश्वभर के 120 वैज्ञानिकों में आया नाम

माजरा गांव के मास्टर चांद सिंह कादयान के बेटे डॉक्टर सचिन कादयान को जापान सरकार की ओर से प्रायोजित जापान सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस ने पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप से सम्मानित किया है।

Haryana

धड़कन रुकने पर सीपीआर से बच सकती है जान:पानीपत रेडक्रॉस सोसाइट ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों को सिखाई जीवन रक्षक विधि

पानीपत में कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) जैसी जीवन रक्षक तकनीक के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा 13 से 17 अक्टूबर तक सीपीआर जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव गौरव राम करण ने बताया कि सड़क हादसे या किसी आकस्मिक स्थिति में यदि व्यक्ति की सांस या धड़कन रुक जाए तो तत्काल सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा भारतीय रेडक्रास सोसाइटी हरियाणा के मार्गदर्शन में संचालित है। स्कूल और कॉलेजों में बच्चों को दिया जा रहा प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चंद ने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। सेंट जॉन एम्बुलेंस के प्रवक्ताओं सोनिया शर्मा, नीरज सैनी और प्रदीप ने आर्य भाल भारती पब्लिक स्कूल, एपीआईआईटी एसडी इंडिया कॉलेज, सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलीपुर नैन में विद्यार्थियों व शिक्षकों को डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सीपीआर सिखाया। किसी व्यक्ति की सांस या धड़कन बंद हो जाए तो यह करें हरमेश चंद ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की सांस या धड़कन बंद हो जाए तो उसे सख्त सतह पर लिटाकर छाती के मध्य भाग पर प्रति मिनट 100 से 120 बार दबाव देना चाहिए। हर दबाव में छाती एक-तिहाई भाग तक नीचे जाए और फिर सामान्य स्थिति में ऊपर उठे। यह प्रक्रिया तब तक जारी रखनी चाहिए जब तक कि मरीज में सांस लेने के लक्षण न दिखें या चिकित्सकीय सहायता न मिल जाए। उन्होंने कहा कि सीपीआर का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है ताकि आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी सहायता दी जा सके। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रशिक्षित कर समाज में ऐसी जागरूकता फैलाना है। जिससे कोई भी संकट के समय दूसरों की जिंदगी बचाने में सक्षम हो सके।

Haryana

राष्ट्रपति का हरियाणा दौरा: अब इस दिन अंबाला आएंगी द्रौपदी मुर्मू, जारी हुई नई तारीख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अंबाला कार्यक्रम को लेकर अब अधिक समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Haryana

नूंह में पुलिस ने कराई सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता:2.50 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल, यातायात नियमों के बारे में दी जानकारी

हरियाणा के नूंह जिले में बुधवार को पुलिस ने स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता करवाई। इस परीक्षा को लेकर डीएसपी अजायब सिंह व थाना यातायात प्रभारी सुखबीर द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर सभी तैयारियां की गई थी। डीएसपी ने बताया कि 15 अक्टूबर को हुई परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के साथ मिलकर एक प्लान तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि जिला के मदरसा, राजकीय,प्राइवेट स्कूल व आईटीआई,कॉलेज सहित 1120 शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे 2 लाख 95 हजार 413 विधार्थी इस परीक्षा में बैठे। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देना मुख्य उद्देश्य डीएसपी अजायब सिंह ने कहा कि इस परीक्षा का मतलब हर बच्चे को शिक्षा के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शुरू से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना ही परीक्षा का मकसद है। क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जल्द ही अब दूसरे राउंड में परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी ।

Haryana

Haryana: घर के बाहर खड़ी बाइकों को बदमाशों ने लगाई आग, शिकायतकर्ता से मांगी फिरौती, जान से मारने की दी धमकी

छिपटवाड़ा में दिनदहाड़े दो युवकों ने एक घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया।

Haryana

हिसार की छात्रा को शिक्षा विभाग ने किया सम्मानित:पिछले साल फतह की 16,500 फुट ऊंची रिनॉक चोटी, हरियाणा से गए 54 विद्यार्थी

हिसार की छात्रा ममता को रिनॉक चोटी फतह कर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बुधवार को दिया गया। ममता ने पिछले साल समग्र शिक्षा अभियान के तहत सिक्किम की 16,500 फुट ऊंची रिनॉक चोटी को फतह किया था। सहायक परियोजना संयोजक सुधीर कुमार ने बताया कि हरियाणा से कुल 54 विद्यार्थियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया था। इनमें हिसार के ममता और शिवम भी शामिल थे। इन दोनों विद्यार्थियों ने एक साथ चोटी पर चढ़ाई कर यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। शिक्षा विभाग एडवेंचर स्टडी कैंप के माध्यम से विभिन्न प्रकार के शिविर आयोजित करता रहता है। इन शिविरों में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इसी एडवेंचर कैंप के तहत ममता और शिवम ने रिनॉक चोटी फतह कर यह उपलब्धि हासिल की। जिला परियोजना संयोजक ने किया सम्मानित वर्तमान में ग्रेजुएशन कर रही छात्रा ममता को जिला परियोजना संयोजक राम रतन और सहायक परियोजना अधिकारी सुधीर ने सम्मानित किया। उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से एक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समग्र शिक्षा हिसार के जिला परियोजना संयोजक राम रतन ने बताया कि, शिक्षा विभाग ने हिमालयन माउंटेन इंस्टीट्यूट के माध्यम से हरियाणा के 54 विद्यार्थियों को एक साथ चढ़ाई करवाकर रिनॉक चोटी फतह करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसमें हिसार से ममता और शिवम ने भाग लिया।

Scroll to Top