किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा: अपात्र लोगों से वसूली जाएगी रकम, भविष्य में लाभ से रह सकते हैं वंचित
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
सिरसा में एक 20 वर्षीय युवती अपने ही मंगेतर संग फरार हो गई। अभी तक युवती का पता नहीं चल पाया है और उसका मंगेतर का। खास बात है कि युवती के घरवालों को युवक की जमीन जायदाद पसंद नहीं आई थी, जिस कारण रिश्ता तोड़ दिया था। मगर युवती की मंगेतर युवक से फोन पर बातचीत हो रही। उनकी आपस में साथ रहने पर सहमति बन गई। जानकारी के अनुसार, जिले के एक गांव निवासी युवती 9वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने घर पर रह रही थी। इन दिनों वह लेडिज सूट सिलाई एवं अन्य कामकाज कर रही थी। ऐसे में घरवालों ने उसकी शादी के लिए अन्य गांव के युवक से शादी के लिए रिश्ता तय कर दिया। युवक और युवती दोनों की सगाई कर दी। बाद में युवती के घरवालों को लड़के की जमीन व जायदाद रास नहीं आई या ठीक नहीं लगी। इस कारण रिश्ता में तकरार आ गई। इस मामले में लड़की के घरवालों ने युवती के मिसिंग की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में युवक पर उनकी लड़की के भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच शुरू है। अभी तक लड़की और युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। ऐलनाबाद के दुकानदार युवक का भी नहीं लगा पता इसके अलावा ऐलनाबाद के वार्ड 5 निवासी युवक का अभी तक पता नहीं चला है। परिवार ने भी पुलिस को शिकायत दी हुई है और लड़की के साथ चले जाने का शक जताया है। दूसरी ओर लड़की के बारे में भी सुराग नहीं लगा है। युवक की ऐलनाबाद में दुकान है और उसकी लड़की से लंबे समय से बात हो रही थी। पुलिस दोनों की लोकेशन ट्रेस कर पता लगाने में जुटी है।
दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर रोहतक फ्लाईओवर के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। मोबाइल से शव की शनाख्त हुई है।
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मानेसर भूमि घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा दायर याचिका पर आज अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। है। अब इस मामले में पंचकूला सीबीआई की बिशेष अदालत में आरोप तय करने में सुनवाई नहीं होगी। हुड्डा ने पंचकूला विशेष सीबीआई अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें मामले की सुनवाई स्थगित करने की उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी, जिससे उनके और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का रास्ता साफ हो गया था। हुड्डा द्वारा दायर याचिका में विशेष सीबीआई न्यायाधीश द्वारा 19 सितंबर को पारित आदेश को रद्द करने की मांग की गई है। अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी और अगली सुनवाई पर आरोप तय करने का निर्देश भी दिया था।
जिला परिवेदना समिति की बैठक के दौरान ही कबलाना के ग्रामीण आपस में भिड़ गए।
सोनीपत की अदालत ने नाबालिग लड़की से रेप के मामले में दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADSJ) नरेंद्र की कोर्ट ने दोषी पर 60 हजार का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से 50 हजार रुपए पीड़िता को दिए जाएंगे। कोर्ट ने रेप के दोषी नदीम को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी करार दिया। यह मामला 12 अप्रैल 2023 को सामने आया था। पानीपत की एक महिला ने कुंडली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 11 अप्रैल 2023 को कुंडली क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर से लापता हो गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पानीपत निवासी नदीम उनकी बेटी को बहकाकर ले गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और लापता लड़की को बरामद कर लिया। मेरठ में दोस्त के घर ले जाकर किया रेप किशोरी ने अदालत में दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी नदीम उसे बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित अपने दोस्त के घर ले गया था। किशोरी के अनुसार, नदीम ने वहां खेतों में उसके साथ रेप किया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नदीम ने बताया कि वह लड़की के गांव का ही रहने वाला है और दोनों की मुलाकात के बाद उसका उनके घर आना-जाना शुरू हो गया था। उसने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे। बाद में उसने लड़की को उसकी बुआ के घर से 12 अप्रैल 2023 को दिल्ली बुला लिया था और फिर मेरठ ले गया था। विभिन्न धाराओं के तहत सजा का विवरण एएसजे नरेंद्र की अदालत ने दोषी नदीम को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी मानते हुए निम्नलिखित सजाएं सुनाई हैं…
नेपाली दंपती मकान मालिक को बंधक बनाकर घर में चोरी कर फरार हो गई।
चंडीगढ़ और उसके साथ लगते मोहाली में हनीट्रैप का नया खेल चल रहा है। महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि कई युवक खुद को युवती बनाकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। महिला ने कहा अब मार्केट में आने से लोग परहेज करने लगे हैं। लोगों के मुताबिक ये ग्रुप रात पौने 10 बजे के बाद एक्टिव होता है। मई महीने में ऐसा ही एक युवक पकड़ा गया था, जो लोगों का ठगता था। सबसे ज्यादा मामले उन सड़कों पर आ रहे हैं, जहां पर पुलिस की आवाजाही कम होती है या सुनसान रहती हैं। मोहाली फर्नीचर मार्केट से मोहाली जाने वाली सड़क, फेज-1 में गायत्री शक्ति पीठ से फेज-6 बस स्टैंड, खरड़ से लेकर जीरकपुर तक जाने वाले एयरपोर्ट के कुछ एरिया, चंडीगढ़ के सेक्टर-48 से फेज-10 जाने वाली रोड, जीरकपुर के कुछ एरिया और खरड़ बस स्टैंड के पास ये ग्रुप एक्टिव है। वीडियो में महिला ने क्या कहा… मोहाली के फेज-3बी2 और IV अस्पताल के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मार्केट में गई एक महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें वह कहती है कि अब मोहाली की मार्केट में आना भी मुश्किल हो गया है। यहां पर लड़के लड़कियां बनकर घूम रहे हैं। मार्केटों में कोई फैमिली एंट्री नहीं कर सकती महिला ने आगे कहा कि मोहाली की मार्केटों में कोई फैमिली एंट्री नहीं कर सकती है। ऐसे वीडियो पहले भी बहुत सामने आए हैं, लेकिन मोहाली पुलिस ऐसे लोगों पर रोक लगाने में फेल है। मोहाली में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। बाइक न रोकने पर गलत इशारा किया मोहाली के फेस-4 में रहने वाले अतुल सोनी ने कहा कि मैं इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता हूं। 3 दिन पहले मैं जब IV अस्पताल से फेस 5 की तरफ आ रहा था तो लड़के बने लड़कियों ने मेरी बाइक रोकने की कोशिश की। मैंने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने गलत इशारे करना शुरू कर दिए। अतुल ने कहा कि इस रोड पर गस्त बढ़ाई जाए। लिफ्ट लेने के बहाने बनाते हैं शिकार आम तौर पर यह लड़के ग्रुप में रहते हैं। रात पौने 10 बजे के बाद यह एक्टिव होते हैं। लड़कियों की ड्रेस में तैयार होकर आते हैं। रोड के किनारे खड़े होते हैं। जैसे ही गाड़ी वाला आता है तो लिफ्ट का इशारा करते हैं। जैसे ही व्यक्ति गाड़ी रोकता है तो उसकी गाड़ी में सवार हो जाते हैं। उसके बाद यह तंग करते हैं। फिर पैसे मांगने लगते हैं। पैसे न देने पर उनसे उलझ जाते हैं। मई महीने में एक युवक दबोचा था मई महीने में ऐसा भी मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया था, जो मोहाली के 3बी2 बाजार में लोगों को फंसा रहा था। लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे मांगता था। पुलिस ने टीमे गठित की मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि वीडियो मेरे ध्यान में आया है। इस मामले में डीएसपी की टीम गठित की गई है। जो कि इन चीजों पर अंकुश लगाएगी
एमडीयू में महिला सफाई कर्मचारियों के अंतर्वस्त्र जांचने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिरसा के डबवाली पुलिस जिला के गांव जोगेवाला में बुधवार की रात को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। हवाई फायरिंग की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। रात को घर के बाहर गेट के पास मौजूद था। इसी बीच गांव के कुछ लोग आए। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद घर के गेट के आगे युवकों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डबवाली शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शहर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना है। अभी हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। एक व्यक्ति गांव का है। बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।