Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

हांसी में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की कार्रवाई:कुंदनापुर रोड पर 1.5 एकड़ में बनी नंबर-1 कॉलोनी में चला बुलडोजर, दीवारें और निर्माण ध्वस्त

हिसार के हांसी शहर में अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई अभियान के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने वीरवार को कुन्दनापुर रोड स्थित ‘नंबर-1 कॉलोनी’ में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान चलाया। लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इस कॉलोनी को नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना किसी स्वीकृति के बसाया जा रहा था। इस कार्रवाई की निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर बंता सिंह जांगड़ा प्रोफेसर, सरकारी कॉलेज हांसी मौके पर मौजूद रहे। टीम में जिला नगर योजनाकार डीटीपी दिनेश सिंह, फील्ड इंस्पेक्टर सपना और प्रवर्तन पुलिस बल शामिल रहे। टीम ने भारी मशीनरी की मदद से अवैध रूप से बनाए गए दर्जनों प्लॉटों की दीवारें, सड़कों और निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी ने कहा-प्लॉट खरीदने से पहले जांच जरूरी डीटीपी दिनेश सिंह ने मौके पर मौजूद आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार का प्लॉट खरीदने से पहले उसकी विधिक स्थिति की जांच अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले एचएसवीपी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-13, हिसार स्थित डीटीपी कार्यालय द्वितीय तल पर जाकर संबंधित कॉलोनी की स्वीकृति और कानूनी स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी कार्यवाही से बचा जा सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि बिना स्वीकृति कॉलोनी विकसित करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे शहर के बुनियादी ढांचे पर भी विपरीत असर पड़ता है। आमजन से अपील की गई है कि वे ऐसे किसी भी प्रलोभन में न आएं और केवल वैध स्वीकृत कॉलोनियों में ही निवेश करें।

Haryana

हिसार के गांव डूबे, शहर में पानी का संकट:एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी, 30 को दोबारा भरे जाएंगे जलघर, अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग

हरियाणा में हिसार के कुछ गांवों में जहां जलभराव की स्थिति अब भी बनी हुई है तो वहीं शहर में पानी का संकट बन गया है। इसका कारण है कि लगातार पंपसेट के माध्यम से गांवों में जमा पानी को नहर में डाला जा रहा है। इससे पूरी नहर प्रदूषित हो गई है। हिसार में बालसमंद ब्रांच से पेजयल आपूर्ति होती है। इससे शहर में पेयजल संकट गहराया हुआ है। नहर में गंदे पानी वजह से घरों तक गंदा पानी सप्लाई के माध्यम से ना पहुंचे इस कारण पब्लिक हेल्थ और एचएसवीपी ने जलघरों में नहर का पानी भरना बंद कर दिया है। ऐसे में जलघरों में महज कुछ ही दिनों का पानी बचा है। इसको लेकर डीसी अनीश यादव ने एचएसवीपी, पब्लिक हेल्थ व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग बुलाई थी। डीसी ने बैठक में से दिए आदेश मीटिंग में तय हुआ कि जल संकट को कैसे खत्म किया जा सकता है। दूसरा, पानी भी लोगों तक साफ पहुंचाना है। तय हुआ कि 30 सितंबर को 10 से 12 घंटे साफ पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इतने घंटे तक नहरों में डाले जा रहे गंदे पानी को बंद करवाएं। डीसी ने स्पष्ट कहा कि अगर इन घंटों के बीच पंपसेट लगे एरिया की लाइट भी काटनी पड़े तो काट दी जाए, ताकि नहर में गंदा पानी न डाल सके। अतिरिक्त पंपसेट लगाए जाएंगे डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय में ही एचएसवीपी व पब्लिक हेल्थ विभाग अपने-अपने वाटर टैंक अतिरिक्त पंपसेट लगाकर भर लें। इसके बाद हर दो दिन बाद नहर में साफ पानी की सप्लाई होगी। बता दें कि करीब 20 दिन से नहर से जलघरों में पानी नहीं भरा गया है। इसका कारण है कि नहर में पीछे से गंदा पानी आ रहा है। इसमें जहरीले केमिकल हैं। इसलिए इस पानी को जलघरों में नहीं भरा जा रहा। इसके कारण अचानक पानी की दिक्कत खड़ी हो गई है। सेक्टरों में पानी की दिक्कत के कारण सबसे ज्यादा सेक्टर 16-17 और 9-11 प्रभावित होंगे। यहां एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई किया जाएगा। हिसार की बालसमंद ब्रांच में इस समय गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इन सेक्टरों में रहेगी पानी की राशनिंग शहर के सेक्टर 9-11, सेक्टर 16-17, सेक्टर 15, सेक्टर 13, सेक्टर 13-पी, अर्बन एस्टेट और पीएलए सेक्टरों में पानी की दिक्कत रहेगी। सेक्टर 16-17 और 9-11 में एक दिन छोड़कर पानी आएगा और वहीं सेक्टर 13 सहित दूसरे सेक्टरों में 2 टाईम के बजाय एक समय ही पानी जाएगी। एचएसवीपी के अधिकारियों का कहना है कि पानी के कैंटर की सुविधा नहीं मिलेगी। लोगों को पानी बरतने में कंजूसी करनी होगी। पानी की दिक्कत होती है तो लोगों को अपने खर्च पर ही टैंकर मंगवाने पड़ेंगे।

Haryana

Haryana Crime: 50 हजार रुपये रंगदारी न देने पर ई-रिक्शा चालक के घर बदमाशों ने की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

दीनानाथ कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक के घर पर रंगदारी के लिए की गई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Haryana

पहले दिन ही लाडो-लक्ष्मी एप के 1 लाख+ डाउनलोड:21 लाख महिलाएं 2100 रुपए की हकदार, 6 स्टेप में आवेदन; रद्द होने का अलर्ट आएगा

हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी एप लॉन्च कर दिया। पंचकूला में मुख्य कार्यक्रम में CM नायब सैनी खुद पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ही आंकड़ा सामने आया कि 50 हजार लोगों ने ये एप डाउनलोड कर लिया है। शाम होते-होते ये आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया। योजना के लिए एक मोबाइल नंबर से 25 आवेदन किए जा सकते हैं। इसमें 23 से 60 साल के बीच की महिलाओं को 2100 रुपए महीना मिलेंगे। 1 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवार की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। परिवार पहचान पत्र (PPP) के मुताबिक हरियाणा में यह आंकड़ा करीब 21 लाख है। एप ओपन करने के बाद 6 स्टेप में आवेदन कर सकते हैं। उधर, एप के बारे में सीएससी सेंटर संचालकों का कहना है कि यह एक सरल एप है। इसलिए लोग खुद ही अपनी डिटेल एप पर भर रहे हैं। वहीं, सत्यापन के 1 महीने बाद खाते में पैसा आना शुरू होगा। खाली पड़े रहे CSC सेंटर लॉन्चिंग के बाद एप को डाउनलोड करने वालों की संख्या बढ़ गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए लोग सीएससी सेंटर न जाकर खुद ही अपने मोबाइल से फॉर्म भर रहे हैं। इस कारण सीएससी सेंटर गुरुवार को खाली रहे, जबकि सेंटर संचालकों को आज भीड़ आने की उम्मीद थी। अब समझें…एप डाउनलोड करने से लेकर फाइनल तक के स्टेप आवेदन की स्थिति एप पर देखें इसके बाद निवास प्रमाण पत्र विवरण, जिसमें आवेदक की वैवाहिक स्थिति, क्या आप हरियाणा के निवासी हैं, क्या आपके पास हरियाणा सरकार द्वारा जारी निवासी प्रमाण पत्र है और निवास प्रमाण पत्र संख्या लिखने के बाद आवेदन को सत्यापित करना है। इसके बाद आवेदन की स्थिति भी एप पर देख सकते हैं। सत्यापन के बाद पैसा आने में 1 महीना लगेगा सभी पंजीकृत आवेदन नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) को भेजे जाएंगे। क्रिड 15 दिनों में परिवार पहचान पत्र (PPP) और अन्य वेरिफिकेशन सिस्टम से मिलान कर विवरण का सत्यापन करेगा। इसके बाद क्रिड पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें SMS भेजेगा। एसएमएस में पूछा जाएगा कि आवेदक 2100 रुपए प्रति माह ही लेना चाहती हैं या इससे कम। इसकी पुष्टि होने पर अगले महीने से लाभार्थी को योजना का लाभ मिलने लगेगा। यानी जो अब आवेदन कर रहे हैं, उन्हें नवंबर में ही पैसा मिलेगा। तीसरे फेज में 47 लाख महिलाएं होंगी पात्र प्रदेश सरकार इस योजना के लिए धीरे-धीरे तीन फेज में लागू करेगी। पहले फेज में एक लाख आय वाली महिलाओं को शामिल किया गया है। इसके तहत 20 से 21 लाख महिलाएं हैं। वहीं दूसरे फेज में उम्मीद है कि 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाओं को शामिल किया जाए। योजना के तीसरे फेज में वार्षिक सीमा 3 लाख रुपए तक हो सकती है। यह फेज साल 2028-29 के आसपास शुरू किया जा सकता है। PPP के अनुसार तीन लाख रुपए वार्षिक तक आय वाले परिवारों की महिलाओं की वर्तमान संख्या 46 लाख 62 हजार हैं। अगले 3 साल में यह आंकड़ा 47 लाख के पार होने का अनुमान है। ———————————————- हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना एप लॉन्च:CM बोले- 50 हजार महिलाएं डाउनलोड कर चुकीं, सीधे खाते में आएंगे ₹2100 हरियाणा सरकार ने आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLYP) का मोबाइल एप लॉन्च किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पहल बताया और कहा कि यह एप प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। (पूरी खबर पढ़ें)

Haryana

अंबाला: जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मक्खन सिंह निर्विरोध विजयी, 14 सदस्यों ने जताई सहमति

जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मक्खन सिंह लबाना ने शानदार जीत हासिल की।

Haryana

हिमाचल से चोरी कर भागा दंपती काबू:पंचकूला पुलिस ने बरामद किए जेवर और कैश, सोलन के अफसरों को सौंपे

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने हिमाचल से मकान मालिक के घर से जेवर चोरी कर आए पति-पत्नी से लाखों रुपए के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी हिमाचल पुलिस को सौंप दिए हैं। चोरी के मामले में हिमाचल पुलिस कार्रवाई कर रही है। DCP सृष्टि गुप्ता ने बताया कि प्रकाश क्षेत्री निवासी नेपाल व उनकी पत्नी निर्मला क्षेत्री ने सोलन (हिमाचल प्रदेश) अपने मकान मालिक विजय वर्मा के घर से करीब 80-90 हजार रुपए नकद और सोने के गहने लेकर पंचकूला की ओर आ गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही विजय वर्मा ने अपने भांजे को सूचित किया, जिसके बाद तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-16 से आरोपी काबू पंचकूला सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सिंह राज और 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दंपती को सेक्टर-16 से काबू कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी और जेवरात बरामद कर लिए। बरामदगी के बाद पंचकूला पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी और बरामद नकदी व जेवर हिमाचल पुलिस को सौंप दिया, ताकि इसे विधिवत आगे की कार्रवाई में शामिल किया जा सके।

Haryana

हिसार में चलती रोडवेज बस का टायर निकला:ड्राइवर की सूझबूझ से बचे यात्री, कॉलेज के स्टूडेंट भी शामिल थे

हिसार जिले में धांसू, सुलखनी गांव की ओर आ रही एक बस का वीरवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब हिसार से धांसू, सुलखनी, घिराय और खानपुर जाने वाली राज्य परिवहन की बस का अगला टायर अचानक निकल गया। बस में उस समय दर्जनों यात्री सवार थे, जिनमें स्कूल और कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट भी शामिल थे। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन एक बारगी सभी यात्रियों में दहशत फैल गई और बस के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चार गांवों के लिए रवाना हुई थी बस जानकारी के अनुसार रोडवेज की यह बस हिसार बस स्टैंड से निर्धारित चार गांवों के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही यह एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से तलवंडी राणा की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंची, अचानक चालक की ओर से अगला टायर निकल गया। टायर निकलते ही बस का अगला हिस्सा सीधे सड़क से टकरा गया। इस दौरान बस में जोरदार झटका लगा, लेकिन चालक ने सूझबूझ से बस को नियंत्रित किया। किसी तरह बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया। यात्रियों ने बताया भय का आलम बस में सवार सुलखनी के राजेश नलवा ने बताया कि घटना के समय सभी यात्री बुरी तरह घबरा गए थे। ऐसा लगा जैसे अब कोई बड़ा हादसा होने वाला है, लेकिन भगवान की कृपा रही कि सभी सुरक्षित बच गए। अन्य यात्रियों ने भी कहा कि इस पल में उनकी धड़कनें थम सी गई थीं, लेकिन सुरक्षित बच निकलने पर सभी ने ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया। स्टूडेंट को उठानी पड़ी परेशानी हिसार पढ़ने आने वाले चारों गांवों के कई छात्र भी इस बस में सफर कर रहे थे। हादसे के बाद उन्हें और अन्य यात्रियों को मौके पर ही काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा। बाद में सभी को निजी वाहनों व अन्य साधनों के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। जांच की उठी मांग यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर की साइड से अगला टायर आखिर कैसे निकल गया, यह गंभीर जांच का विषय है। रोडवेज प्रबंधन को मामले की गहन जांच करनी चाहिए, क्योंकि इस तरह की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। यात्रियों का कहना है कि गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए, अन्यथा नतीजे भयावह हो सकते थे।

Haryana

Haryana: जींद के युवक का रोहतक में मिला कंकाल… 42 दिन से गायब था सुमित, मौके से पुलिस को और क्या मिला

हरियाणा के जींद के गांव करेला से 14 अगस्त को लापता हुए सुमित का शव 42 दिन बाद रोहतक जिले के गांव समरगोपालपुर के पास मिला है।

Scroll to Top