Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

पानीपत में फैक्टरी श्रमिक की पीटकर हत्या: गोदाम के पास फेंका शव, मृतक की पीठ पर डंडे से पीटने के निशान

पानीपत के थाना मतलौडा क्षेत्र में हैफेड गोदाम के पास वीरवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला।

Haryana

राव इंद्रजीत ने अभय के गढ़ में लगाई सेंध:नांगल चौधरी के तीन गांवों का किया दौरा, बेटी आरती भी यहां पर हैं सक्रिय

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को नांगल चौधरी क्षेत्र का दौरा किया। जिसमें उन्होंने विशेष रूप से पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के पैतृक गांव का दौरा कर नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। इस दौरान दैनिक भास्कर एप के रिपोर्टर देवेंद्र यादव ने भी उनसे खास बातचीत की। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत का शुक्रवार को नांगल चौधरी विस का दौरा दौरा राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह का गढ़ हैं तथा यहां एक दिन पहले ही पास के ही गांव खातोली अहीर में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव शोक प्रकट करने पहुंची थीं। उनके तुरंत बाद दूसरे दिन ही उनके पिता केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पहुंचे। यहां पर गए पूर्व मंत्री केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार को नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रहे। उन्होंने सबसे पहले गांव खातोली अहीर में सरपंच विक्रम यादव के पुत्र की मौत पर शोक प्रकट किया। यहां पर बीते कल उनकी पुत्री स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी आई थी। जिसके बाद उन्होंने गांव भुंगारका में डा. अभय सिंह के धूर विरोधी पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह के घर चाय ली। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। पूर्व मंत्री के गांव भी गए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इसके बाद पूर्व सिंचाई मंत्री डा. अभय सिंह के पैतृक गांव कांवी भी पहुंचे। वहां पर उन्हाेंने वहां ढाणी मामराज में दिनेश मास्टर के आवास पर भी चाय ली तथा कार्यकर्ताओं व लोगों से मुलाकात भी की। भुंगारका का सरपंच पूर्व मंत्री विरोधी भुंगारका गांव का सस्पेंड चल रहा सरपंच राजेंद्र सिंह पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह यादव का धूर विरोधी है। राजेंद्र सिंह ने 2014 के विधानसभा चुनाव में डा. अभय सिंह का साथ दिया था। इसके बाद 2019 के चुनाव में जब वे अलग हुए तो सरपंच पर गांव में फायरिंग करने का आरोप लगा। इसके बाद सरपंच आमर्स एक्ट में जेल में रहकर आया। जिसके बाद उसको डीसी ने सस्पेंड कर दिया। सरपंच का कहना है कि यह सब पूर्व मंत्री के इशारे पर हुआ था। केंद्रीय मंत्री ने की सरपंच की तारीफ वहीं यहां आने के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भुंगारका के सरपंच राजेंद्र सिंह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत राजेंद्र को सस्पेंड किया तो सारे पंचों को प्रशासन ने बुलाया तथा कहा कि सरपंच लेने की बात कही, मगर किसी ने भी सरपंची नहीं ली। जो की पूरे प्रदेश में एक मिसाल है। आप यहां सक्रिय हैं क्या राजनीतिक मायने हैं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राजनीतिक मायने कुछ नहीं हैं। साथियों से मिलने आए हैं। राजनीति तो चार साल के बाद करेंगे, जब चुनाव आएगा। हमारा यहां पर आना जाना वाजिब है। हालांकि मैं यहां से एमपी नहीं हूं, मगर यहां के लोगों ने मेरा व मेरी बेटी तथा पार्टी का साथ दिया है। मेडिकल कॉलेज पूरी पार्टी की देन गांव कोरियावास में बने मेडिकल कॉलेज के बारे में उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए सभी भाजपा नेताओं ने सहयोग किया है। उन्होंने तथा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने भी लिख कर दिया था कि गांव कोरियावास में मेडिकल कॉलेज बनना चाहिए। इसलिए इसके लिए एक का श्रेय लेना सही नहीं है। पूरी पार्टी को इसका श्रेय जाना चाहिए। एक ही पार्टी में, मगर राजनीतिक मतभेद राव इंद्रजीत सिंह और डॉ. अभय सिंह दोनों भाजपा पार्टी में हैं, मगर इनके बीच लंबे समय से राजनीतिक मतभेद चल रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच यह दूरियां केवल पार्टी मंचों पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी कई बार सार्वजनिक हो चुकी हैं। कोई प्रतिक्रिया नहीं: अभय सिंह वहीं इस बारे में पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि वे इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते।

Haryana

Double murder: 'बेटी को तंग करता था निगम चालक मनीष, सुमित ने बचाव में मारा फरसा'; दोहरे हत्याकांड में नया मोड़

रोहतक की फतेहपुरी कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। सुमित (21) के पिता विक्की उर्फ वीके का आरोप है कि मनीष (40) उसकी बेटी को तंग करता था।

Haryana

गुरुग्राम में युवक को गोली मारने वाला गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद, 1 दिन पहले कहासुनी के बाद की थी फायरिंग

गुरुग्राम में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस कंट्रोल रूम को रवि नगर गली नंबर-3 में गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-9ए की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को पहले सेक्टर-10 सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आयुष्मान अस्पताल हीरो होंडा चौक रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने घायल को बयान देने के लिए अयोग्य बताया। पिता ने एक दिन पहले दर्ज किया था केस 23 अक्टूबर को पीड़ित प्रशांत पाराशर (21 वर्ष), निवासी देवीलाल कॉलोनी, के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने फोन कर सूचना दी थी कि प्रशांत को गोली मार दी गई है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पुष्टि की कि प्रशांत के पेट में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर है। इस शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-9ए में मामला दर्ज किया गया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी दबोचा अपराध शाखा पालम विहार और थाना सेक्टर-9ए की संयुक्त टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर रवि नगर के रहने वाले आरोपी शुभम (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2023 में शुभम और प्रशांत दोनों को 22.80 ग्राम हेरोइन और एक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। वे दोनों उसी मामले में जेल भी जा चुके थे और उनके बीच आपसी रंजिश थी। कहासुनी के बाद गोली चलाई थी इसी पुरानी रंजिश के चलते 23 अक्टूबर की शाम शुभम ने गली नंबर-3 में प्रशांत को देखते ही कहासुनी के बाद गोली चला दी। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी शुभम के खिलाफ पहले भी जान से मारने की धमकी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, पीड़ित प्रशांत पर भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी शुभम के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है। आरोपी को 24 अक्टूबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

Haryana

हरियाणा पुलिस का नया संकल्प: प्रोएक्टिव पुलिसिंग और ‘फाइटिंग फिट और वर्किंग आर्डर की नीति, DGP ने दिए निर्देश

हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने पुलिस मुख्यालय में सभी पुलिस आयुक्तों (सीपीएस), पुलिस अधीक्षकों (एसपीएस) और थाना प्रभारियों (एसएचओ) की बैठक ली।

Haryana

चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं की लड़ाई थाने पहुंची:महिला नेत्री ने ब्लॉक अध्यक्ष को जड़े थप्पड़, वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील फोटो शेयर करने का आरोप

चंडीगढ़ में शहरी कांग्रेस के नेताओं की वॉट्सऐप ग्रुप की लड़ाई थाने पहुंची है। महिला कांग्रेस नेत्री की तरफ से उसकी अश्लील फोटो अलग अलग ग्रुपों में शेयर करने के आरोप लगाकर ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। दोनों ग्रुपों को वीरवार की देर शाम पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। अब ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन मलोया में करके पूर्व मेयर, महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वॉट्सऐप ग्रुप में फोटो डालने से शुरू हुआ विवाद दरअसल, विवाद चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के वॉट्सऐप ग्रुप में फोटो डालने से शुरू हुआ था। जब ग्रुप एडमिन ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने इस पर विरोध जाहिर किया। इसके बाद ही महिला नेत्री ममता डोगरा ने हरजिंदर सिंह पर उसकी अश्लील फोटो बनाकर वॉट्सऐप ग्रुप में डालने के आरोप लगा दिए और इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। थाने में बात करते-करते मारने लगी थप्पड़ पुलिस के मुलाजिम हरजिंदर सिंह को थाने लेकर गए। वहां कमरे में बैठे ममता डोगरा और अन्य ने हरजिंदर सिंह से मारपीट की और उसकी वीडियो बनाई। हरजिंदर सिंह ने थाना मलोया में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि उसकी वीडियो बनाकर उसे अलग अलग वॉट्सऐप ग्रुपों में शेयर कर उसकी छवि को धूमल किया गया है।

Haryana

Panipat: तीन दोस्तों में नशे में हुआ झगड़ा, एक ने दो पर कस्सी से किया हमला, भागते समय ट्रक से टकराने हुई मौत

गढ़ी बैशक गांव में तीन दोस्तों में नशे की हालत में विवाद होने पर एक दोस्त ने दो दोस्तों पर कस्सी से हमला कर दिया।

Haryana

बहादुरगढ़ एसटीएफ ने रोहित गोदारा गैंग के तीन सदस्य पकड़े:अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तारी, बदमाशों तक पहुंचाए थे 3 लाख

बहादुरगढ़ की एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ ने अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी सोनीपत जिले के रहने वाले हैं। इनमें सोनीपत के पिपली खेड़ा निवासी हैप्पी, मयूर विहार गली नंबर 10 निवासी हिमांशु और मुरथल रोड के विकास नगर निवासी सुनील शामिल हैं। तीनों ने दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के पास 3 लाख रुपए पहुंचाए थे। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक राकेश के अनुसार आरोपी बहादुरगढ़ के सदर थाना में गत 22 मई को दर्ज एक मुकदमे में वांछित थे। भिवानी से सीडीएम मशीन के जरिए बदमाशों तक पहुंचाए थे 3 लाख एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच में खुलासा हुआ था कि गैंगस्टर रोहित गोदारा के निर्देश पर उसके सहयोगियों सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण और रोहतक के काहनी निवासी रविंद्र को 27 सितंबर 2025 को भिवानी से सीडीएम मशीन के जरिए हैप्पी के बैंक खाते में 3 लाख रुपए जमा करवाए थे। यह रकम गैंग की गतिविधियों और फायरिंग की तैयारी के लिए भेजी गई थी। जिनके खाते में पैसे जमा कराए, उन दोनों का हो चुका एनकाउंटर हैप्पी ने अरुण के कहने पर यह रुपए अन्य गैंग सदस्यों सुनील और हिमांशु के खातों में ट्रांसफर किए थे। दोनों ने यह रकम निकालकर अरुण और रविंद्र को सौंप दी थी। अरुण और रविंद्र वही आरोपी हैं जो अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में उत्तर प्रदेश में हुए एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।​​​​​​​ गिरफ्तार तीनों आरोपी लंबे समय से कर रहे गैंग के सदस्यों को फंडिंग एसटीएफ के निरीक्षक राकेश के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपी लंबे समय से रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे थे और गैंग की फंडिंग व लॉजिस्टिक सपोर्ट संभालते थे। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले में गैंग की फाइनेंशियल चैन और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट की टीम इस पूरे केस की गहन जांच कर रही है, ताकि गैंग के अन्य सहयोगियों और वित्तीय स्रोतों का भी खुलासा किया जा सके।

Haryana

Haryana: पानीपत में सीआईए प्रभारी संदीप लाइन हाजिर, विवादित जमीन खरीद और धमकी मामले में विभागीय जांच शुरू

पानीपत के क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) के प्रभारी संदीप को विभागीय जांच के दायरे में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Haryana

दहेज के लिए करनाल की बेटी को पीटा:लुधियाना में ससुरालियों ने घर से निकाला; बाइक और एक लाख रुपए मांगे, पति पर FIR

करनाल जिले की बेटी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद ससुरालियों ने उससे मायके से बाइक और एक लाख रुपए लाने की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शशि ने करनाल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 4 नवंबर 2022 को हिंदू रीति रिवाज से पंजाब के लुधियाना जिले के राजगुरु नगर निवासी निशु कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने लगभग 13-14 लाख रुपए खर्च किए थे और अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। शादी के बाद वह ससुराल में बतौर पत्नी रहने लगी और उसे एक बेटी हुई जिसका नाम गीशू है, जो फिलहाल उसके पास है। शादी के बाद ससुराल वाले मारते लगे ताने लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति, सास मुन्नी देवी, ससुर रामचरण सिंह और जेठ विष्णु उसे ताने मारने लगे। उन्होंने कहा कि वह गरीब घर की लड़की है और शादी में पर्याप्त दहेज नहीं लाई। ससुरालियों ने कहा कि उसकी वजह से उनका समाज में मजाक बना है क्योंकि वह बाइक नहीं लाई। इसी बात को लेकर वे उसे रोजाना ताने देते और दहेज में बाइक और नकद रुपए लाने का दबाव डालते रहे। महिला से पति के अवैध संबंधों का खुलासा पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसे यह भी पता चला कि उसके पति के शादी से पहले ही एक महिला से अवैध संबंध थे। यह बात ससुराल के सभी लोगों को मालूम थी, लेकिन उन्होंने शादी के समय यह बात छिपाई। जब उसे सच्चाई पता चली तो पति ने उसे पूनम से दूर रहने के बजाय उसी के साथ मिलने-जुलने और समय बिताने लगा। इस बात पर जब शशि ने आपत्ति जताई, तो पति और परिवार वालों ने उल्टा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति और पूनम ने मिलकर की मारपीट, घर में किया बंद महिला ने बताया कि बीती 23 सितंबर को उसे पता चला कि उसका पति महिला के घर पर है। जब वह वहां पहुंची तो उसका पति बाइक लेकर भाग गया। इसी दौरान महिला पूनम ने उसे गालियां दीं, खींचकर घर के अंदर ले गई और शाम तक कमरे में बंद रखकर उसके साथ मारपीट की। उसने कहा कि अगर उसकी चाची सास सुनीता समय पर वहां नहीं पहुंचती तो वह शायद बच नहीं पाती। सुनीता ने उसे किसी तरह वहां से निकालकर जान बचाई। ससुराल लौटने पर फिर हुई मारपीट, घर से निकाला गया पीड़िता ने बताया कि जब उसने यह बात अपने ससुरालवालों को बताई तो उन्होंने भी उसका साथ देने के बजाय उल्टा उसके साथ फिर से मारपीट की। पति निशु कुमार, सास मुन्नी देवी, ससुर रामचरण सिंह और जेठ विष्णु ने मिलकर उसे तीन कपड़ों में घर से निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि जब तक वह मायके से बाइक और एक लाख रुपए नहीं लाएगी, तब तक उसे घर में नहीं बसाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह बिना पैसे के वापस आई तो जान से मार देंगे। पहले भी दी थी शिकायत, पर कार्रवाई नहीं हुई महिला ने बताया कि उसने पहले भी मारपीट के बाद पुलिस में शिकायत दी थी और मेडिकल भी करवाया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने बीती 26 सितंबर को फिर से पुलिस अधीक्षक करनाल को लिखित दरखास्त दी। उसने अपनी शिकायत में कहा कि उसे ससुराल पक्ष से जान का खतरा है और वह चाहती है कि उसका घर बस जाए, लेकिन आरोपी दहेज के लालच में ऐसा नहीं चाहते। पुलिस जांच में पति पर लगे आरोप साबित जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर जांच की गई जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किए गए। जांच में पाया गया कि महिला के पति निशु कुमार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से धमकाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। वहीं, अन्य आरोपी मुन्नी देवी, विष्णु और रामचरण के खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन में फिलहाल कोई सबूत नहीं मिला है। प्राथमिक जांच के आधार पर महिला के पति निशु कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सविता के मुताबिक, यदि आगामी जांच में अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं तो उन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top