Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

कुरुक्षेत्र में शादी की पहली वर्षगांठ पर विवाहिता की मौत:6 महीने की गर्भवती, फंदे पर लटके मिली, पति पर टॉर्चर का आरोप

कुरुक्षेत्र के लाडवा में शादी की पहली वर्षगांठ के अगले दिन विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला का पति घर लौटा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत अपनी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता करीब 6 महीने की गर्भवती थी। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि टॉर्चर से तंग आकर बेटी ने सुसाइड कर लिया। उधर, सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। 1 साल पहले हुई शादी मृतक महिला की पहचान काजल (23) निवासी बपदा के रूप में हुई है। पिछले साल 22 अक्टूबर को काजल की शादी मनीष के साथ हुई थी। कोमल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसका जीजा मनीष उसकी छोटी बहन के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। उसकी बहन करीब 6 महीने की गर्भवती थी। झूठ बोलकर करवाई शादी कोमल ने आरोप लगाया कि मनीष के परिजनों ने झूठ बोलकर उसकी शादी काजल के साथ की थी। शादी से पहले उन्होंने बताया था कि मनीष का टैंट का काम है। बाद में पता चला कि मनीष उस दुकान पर काम करता था। कुछ समय पहले उसने काम छोड़ दिया था। कल से कर रही थी फोन कोमल ने बताया कि उसकी बहन कल से लगातार उसे ससुराल से लेकर जाने के कह रही थी। शाम को उसकी बहन का दोबारा फोन आया तो उसने बताया कि मनीष शराब पीकर आया है और उसके साथ गाली-गलौच कर रहा है। तब उसने भाई को कॉल करके उसे लाने को कहा था। आज उसे सूचना मिली कि उसकी बहन ने फांसी लगाने से मौत हो गई। पुलिस कर रही मामले की जांच- जानपाल थाना लाडवा के SHO जानपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल लिए गए हैं। अभी जांच चल रही है।

Haryana

वाराणसी से जम्मू तक पैदल यात्रा: अंबाला में रूस के युवक का बैग झपटा, बदमाशों ने हाईवे की सर्विस लेन पर रोका

रूस से आकर भारत में देवी दुर्गा की भक्ति में वाराणसी से जम्मू तक पैदल यात्रा कर रहे विक्टर से तीन बदमाश बैग झपटकर भाग गए।

Haryana

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का दल राजस्थान रवाना:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भौगोलिक सर्वेक्षण करेगा; सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों की लेंगे जानकारी

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ का भूगोल विभाग राजस्थान के सवाई माधोपुर, उदयपुर और सिरोही जिलों में हाल ही में हुई भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का भौगोलिक सर्वेक्षण करेगा। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से जनजीवन, कृषि, आजीविका और पर्यावरण पर पड़े सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों का गहन अध्ययन करना है। विश्वविद्यालय परिसर से इस सर्वेक्षण दल को कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भौगोलिक सर्वेक्षण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य को जनहित में पूरा किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अध्ययन विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ समाज से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एमएल मीणा ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल कक्षा शिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोड़कर यह सिखाना है कि समाज में शिक्षा का उपयोग कैसे किया जा सकता है। डॉ. सीएम मीणा और डॉ. खेराज के मार्गदर्शन में रवाना हुए इस अध्ययन दल में दो शोधार्थी, प्रदीप कुमार और सुशीला, तथा 44 विद्यार्थी शामिल हैं। यह टीम प्रभावित क्षेत्रों में जाकर स्थानीय निवासियों से साक्षात्कार, फोटोग्राफिक दस्तावेजीकरण और स्थल अवलोकन के माध्यम से डेटा एकत्र करेगी। इसके अतिरिक्त, दल सैटेलाइट आधारित जीपीएस उपकरणों का उपयोग कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्थानिक आंकड़े एकत्र करेगा, जिससे भू-स्थानिक विश्लेषण अधिक सटीक रूप से किया जा सकेगा। यह अध्ययन न केवल आपदा प्रबंधन और पुनर्वास योजनाओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, बल्कि भविष्य में सतत विकास नीतियों और भौगोलिक अनुसंधान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Haryana

Boxer Amit Panghal: अब इस ओलिंपियन के घर बजेगी शहनाई… बॉक्सिंग चैंपियन की दो नवंबर को शादी; कौन है दुल्हन?

ओलंपिक में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके व विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता मायना के बॉक्सर अमित पंघाल जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Haryana

भिवानी में हवा सांस लेने लायक नहीं:AQI 200 के ऊपर दर्ज; प्रदूषण बढ़ता देख प्रशासन अलर्ट, लोगों को चेताया

भिवानी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 के ऊपर पहुंच गया है, जो चिंताजनक है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। इसको देखते हुए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए विभिन्न निवारक एवं सुधारात्मक उपाय लागू किए जा रहे हैं। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि चरण–I खराब वायु गुणवत्ता (दिल्ली AQI 201–300) होने पर निर्माण एवं विध्वंस स्थलों पर धूल नियंत्रण उपाय करने होंगे। इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियां- शहरी स्थानीय निकाय, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, एचएसआईआईडीसी तथा मार्केटिंग बोर्ड- धूल निवारण उपायों एवं निर्माण/विध्वंस अपशिष्ट के उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि निर्माण गतिविधियों का नियमन के तहत 500 वर्ग मीटर या उससे अधिक क्षेत्रफल वाले निर्माण प्रोजेक्ट्स को राज्य पोर्टल पर पंजीकृत किया जाना अनिवार्य है। सीएक्यूएम के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। सड़कों की यांत्रिक सफाई एवं जल छिड़काव करें डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए शहरी स्थानीय निकाय नियमित रूप से नगर ठोस अपशिष्ट तथा खतरनाक अपशिष्ट को निर्धारित स्थानों से उठाने और खुले स्थानों पर अवैध फेंकने पर रोक सुनिश्चित करें। सड़कों की यांत्रिक सफाई (मैकेनिकल स्वीपिंग) एवं जल छिड़काव नियमित रूप से किया जाए। सभी वाहनों के पीयूसी प्रमाण पत्र अद्यतन रखे जाएं। यातायात पुलिस दृश्य रूप से प्रदूषित वाहनों पर सख्त कार्रवाई करेगी तथा सुचारू यातायात सुनिश्चित करेगी। एचएसपीसीबी, एसडीएम एवं नगर निकाय औद्योगिक इकाइयों में उत्सर्जन मानकों के पालन की जांच करें तथा उल्लंघन पर इकाइयों को बंद करें। बायोमास या ठोस अपशिष्ट के खुले में जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। न्यायालय के आदेशों के अनुसार पटाखों का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। डीजल जनरेटर को नियमित ऊर्जा स्रोत के रूप में उपयोग करना प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए कुछ परामर्श जारी किए हैं… जन सहयोग की अपील चरण–II अत्यंत खराब वायु गुणवत्ता (दिल्ली AQI 301–400) पर वायु गुणवत्ता और बिगड़ने की स्थिति में सड़क सफाई एवं जल छिड़काव का तीव्रीकरण, स्थलों पर निगरानी, प्रदूषण हॉटस्पॉट्स पर विशेष कार्रवाई, प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में लक्षित सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील कुमार श्योराण ने बताया कि जिला प्रशासन ने समस्त नागरिकों, औद्योगिक इकाइयों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे उपायों में सहयोग करें। सामूहिक प्रयासों से ही वायु गुणवत्ता में सुधार संभव है। शिकायत एवं जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भिवानी में संपर्क करें।

Haryana

Haryana: मुख्यमंत्री सैनी का अधिकारियों को निर्देश, एक भी पात्र छात्र की ना छूटे स्कॉलरशिप

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एससी (अनुसूचित जाति) और बीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

Haryana

गुरुग्राम में स्मॉग के साथ सुबह की शुरूआत:AQI 300 से ऊपर, प्रदूषण रोकने के उपाय कारगर नहीं, छिड़काव भी काम नहीं आ रहा

गुरुग्राम में सुबह के समय आसमान में धुंध और जहरीले धुएं यानी स्मॉग की मोटी परत छाई रही। लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।।डॉक्टरों ने शहर के लोगों को सुबह की सैर बंद करने की हिदायत दी है। वहीं प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रदूषण रोकने उपाय कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। शहर के साथ साथ आउटर में भी प्रदूषण में कमी नहीं हो रही है। शुक्रवार सुबह नौ बजे सेक्टर 51 में एक्यूआई 303 दर्ज किया गया।वहीं मानेसर में भी प्रदूषण लेवल बेहद खराब लेवल पर है। यहां पर बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं। सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है, जिसके कारण सड़कों पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। मानसेर में एक्यूआई भी 300 के आसपास चल रहा है। जिसके कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। सेक्टर 77 में स्मॉग छाई रही सेक्टर 77 में खुले में कचरा जलाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मानेसर नगर निगम द्वारा अभी तक प्रदूषण को रोकने के उपायों पर गंभीरता से काम नहीं किया गया है। सड़कों पर उड़ती धूल प्रदूषण बढ़ा रही है तो कई जगह सड़कों की हालत खराब है। सफाई का अधिकतर काम मैनुअल तरीके से किया जा रहा है। छिड़काव के रूट तैयार किए पानी के छिड़काव के लिए निगम ने रूट तैयार किए हैं। सड़कों, पेड़-पौधों और इमारतों पर धूल के महीन कणों की मोटी परत जम गई है, जो न केवल हवा को प्रदूषित कर रही है बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।

Haryana

Haryana: नाइट्रोजन सिलिंडर फटने से हुआ जोरदार धमाका, गली में खड़ी दो कारों और तीन मकानों को पहुंचा नुकसान

मकान के बाहर रखा गुब्बारे भरने के लिए इस्तेमाल होने वाला नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर फट गया। हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। 

Haryana

पंचकूला के युवक से न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर धोखाधड़ी:फर्जी ऑफर लेटर दिखाया, नौकरी पक्की हाेने की बात कही, ठग लिए 9 लाख रुपए

हरियाणा के पंचकूला में एक युवक को न्यूजीलैंड का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर पंजाब के एजेंट ने धोखाधड़ी करते हुए 9 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित युवक की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के भगवानपुर गांव निवासी मनप्रीत ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। जून 2023 में मेरे पास मनदीप ढींडसा का फोन आया और बोला कि पता लगा है आप विदेश जाना चाहते हो। मैंने हां बोला तो वह हमारे घर आ गया। घर पर उसने बताया कि वह सही तरीके से 30 लाख रुपए में विदेश में जॉब दिलवा देगा। जब मैंने उसे भिजवाने की बात कही तो उसने मेरे से डॉक्यूमेंट ले लिए। मनदीप ढींडसा ने मुझे से फाइल फीस के नाम पर 2 लाख रुपए मांगे, जो मैंने कुछ समय बाद उसे 3 लाख रुपए उसे अपने घर पर बुलाकर ही दिए। उसके बाद उसने मुझे फाइल तैयार होने के बाद साइन के लिए बुलाया। साइन करवाने के बाद उसने मेरे से 4 लाख रुपए और मांगे। मैंने उसे कहा कि अभी पैसे नहीं हैं, इंतजाम करता हूं। मैंने अपने आढती से पैसे लेकर उसे दे दिए। फर्जी ऑफर लेटर दिखाया उसके बाद आरोपी ने मुझे फर्जी ऑफर लेटर दिखाते हुए कहा कि न्यूजीलैंड में तुम्हारी नौकरी की बात हो गई है, बस अब तुम जाने की तैयारी करो। उसके बाद मेरे से 3 लाख रुपए मांगे। मैंने आरोपी को 2 लाख रुपए खाते में तथा एक लाख रुपए गूगल पे के माध्यम से भेज दिए। कुछ समय बाद उसने जवाब दे दिया कि तुम्हारा काम नहीं हो सकता। मुझे एक लाख रुपए खाते में तथा कुछ के चेक दिए। बोला कि बाकी भी जल्द लौटा देगा। चेक हो गए बाउंस आरोपी के दिए चेक मैंने खाते में लगाए तो वो बाउंस हो गए। मैंने उससे पैसे मांगे तो वह टालमटोल करता रहा। अब उसने मेरी कॉल रिसीव करनी बंद कर दी है। आरोपी ने मेरे साथ धोखाधड़ी करते हुए रुपए ठगे हैं।

Haryana

हरियाणा के 9 शहरों की हवा बहुत खराब: 28 अक्तूबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश होने से मिलेगी राहत

दिवाली के त्योहार पर हुई आतिशबाजी, पराली के जलाने व अन्य गतिविधियों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में काफी बढ़ोतरी हुई है।

Scroll to Top