Haryana: पुलिस महकमे में आत्महत्या मामलों पर डीजीपी का बयान, हमारी लड़ाई जारी, मनोबल में नहीं कोई कमी
हाल ही में हरियाणा पुलिस में दो सुसाइड मामलों को लेकर डीजीपी ओपी सिंह ने बयान दिया है।
हाल ही में हरियाणा पुलिस में दो सुसाइड मामलों को लेकर डीजीपी ओपी सिंह ने बयान दिया है।
पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की मौत के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले शमशुद्दीन चौधरी के मल्टी पार्टी कनेक्शन सामने आए हैं। मलेरकोटला के विधायक डॉ जमील उर रहमान ने पॉलिटिकल कनेक्शन पर पूरे खुलासे किए। उन्होंने कहा कि शमशुद्दीन बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी में रह चुके हैं। शमशुद्दीन चौधरी ने 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल छोड़ा और आप के उम्मीदवार डॉ जमील उर रहमान के साथ आ गए। डॉ जमील चुनाव जीते तो उन्होंने शमशुद्दीन को अपने दफ्तर में रख लिया। दफ्तर में आने वाले फरियादियों की बातें वही सुनते थे और अफसरों से उनकी समस्याओं का समाधान करवाते थे। मलेरकोटला में आज भी लोग उन्हें जमील के पीए के नाम से ही जानते हैं। शिकायतकर्ता ने शिकायत में अपना पता मॉडल टाउन मलेरकोटला बताया है। उन्होंने पंचकूला में किसी भी पार्टी से संबंधित न होने का दावा किया। दैनिक भास्कर की टीम मलेरकोटला पहुंची और ग्राउंड सच्चाई जानी। जब टीम मॉडल टाउन कॉलोनी में पहुंची तो वहां लोगों से शमशुद्दीन के बारे में पूछा तो लोगों का यही जवाब था कि जो एमएलए जमील का पीए है। मॉडल टाउन में शमशुद्दीन के भाई का घर है। उनका घर वहां पर निर्माणाधीन है। हालांकि वहां पर लोग उनके बारे में ज्यादा बताने को तैयार नहीं हुए। कुछ लोगों ने इतना जरूर बताया कि उनके भाइयों का खाद का कारखाना है। अब पढ़िए लोगों और विधायकों ने क्या कहा… मोहम्मद मुस्तफा व रजिया सुल्ताना के एमके हाउस में सन्नाटा पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के घर एमके हाउस में बेटे की मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। घर में कोई नहीं है। गेट पर एक सिक्योरिटी वाला है। उसका कहना हे कि साहब बेटे को खाके सुपुर्द करने उत्तर प्रदेश गए हैं, तब से नहीं आए हैं। शमशुद्दीन चौधरी ने क्या कहा, 2 पॉइंट में पढ़ें… मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ पहले भी दर्ज करवाई एफआईआर 2022 चुनाव के दौरान मोहम्मद मुस्तफा के हिंदुओं को लेकर दिए बयान के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था। यह केस डॉ जमील के समर्थकों की शिकायत पर करवाया गया था। उस समय भी शमशुद्दीन चौधरी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मामले में पुलिस अपनी चार्जशीट अदालत में दाखिल कर चुकी है। विधायक जमील ने बताया कि उस मामले में मोहम्मद मुस्तफा की कोर्ट में तारीखें चल रही हैं।
हरियाणा के उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्नातक (यूजी) प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष व स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम व द्वितीय वर्ष के दाखिला पोर्टल को एक बार फिर खोला है।
हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार को 2 कारों की टक्कर हो गई। जिसमें हिमाचल प्रदेश के युवक सहित 3 लोग घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 2/4/5 चौक के पास हादसा जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की शाहपुर तहसील के गांव रानी ताल के आशीष चौहान ने बताया कि वह हमीरपुर से देहरादून जा रहे थे। गाड़ी को ड्राइवर मुनीष कुमार चला रहा था। जब वह 2/4/5 चौक के पास पहुंचे, तो दूसरी ओर से आ रही गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद सामने से आ रही गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने गाड़ी को हटवाया वहीं दूसरी गाड़ी में सेक्टर-15 के मुकेश कुमार और उसका भतीजा वैभव सिंगला सवार थे। घटना में आशीष चौहान, मुकेश कुमार और वैभव सिंगला घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी को सड़क से हटवाया। वहीं दूसरी ओर घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिहार में भाजपा ने 101 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। बिहार में पहले चरण का चुनाव छह नवंबर को होगा। ऐसे में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
कुरुक्षेत्र जिले में झांसा रोड पर श्याम कॉलोनी में देर शाम बंद मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से मकान की छत नीचे गिर गई। गनीमत रही हादसे के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार मकान को छोड़कर दूसरी जगह रहता है। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले पड़ोसी खुद आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की लपटें भड़क गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। मकान बंद कर दर्रा खेड़ा गया था परिवार श्याम कॉलोनी की रहने वाली पिंकी शर्मा ने बताया कि उसके पड़ोस में एक महिला अपने भतीजों के साथ रहती थी। कुछ समय पहले परिवार मकान को बंद करके दर्रा खेड़ा में रहने के लिए चला गया था। शाम को उसने घर से धुआं उठते देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पड़ोसियों ने किया बुझाने का प्रयास गाड़ी आने से पहले उनके पड़ोसी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, मगर आग काफी भड़क चुकी थी। मकान की छत कड़ियों वाली थी और जलने के कारण छत नीचे गिर गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
एएसआई संदीप लाठर आत्महत्या मामले में अभी तक एसआईटी के गठन ना होने से परिजनों में रोष है।
पानीपत जिले में मंगलवार देर शाम जाटल रोड पर तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। जिससे अफरा-तफरा मच गई। हादसे के बाद आरोपी ऑटो ड्राइवर मौके से ऑटो सहित फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। ऑटो ड्राइवर की लोगों ने की धुनाई जाटल रोड के लोगों ने पुलिस को बताया कि ऑटो ड्राइवर तेज रफ्तार में चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान उसने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लोगों ने ऑटो ड्राइवर की धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले ऑटो ड्राइवर वहां से भाग चुका था। लोगों ने ड्राइवर को पुलिस को सौंपा वहीं कुछ देर बाद मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंदर ने बताया कि आरोपी ऑटो ड्राइवर को पकड़ लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और लापरवाही के कारण हादसा हुआ। मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति की स्थिति ठीक है, उसका इलाज चल रहा है।
चंडीगढ़ में गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा डे पर कल छुट्टी रहेगी। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस दौरान चंडीगढ़ के सभी सरकारी ऑफिस, बोर्ड और कॉरपोरेशन में छुट्टी रहेगी। होम सेक्रेटरी मनदीप बराड़ की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी आदेश की कॉपी पहले आरक्षित छुट्टी घोषित की गई थी चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से साल 2025 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया था। इसमें 20 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी घोषित की गई थी, जबकि इसके बाद सीधे 5 नवंबर को श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की छुट्टी थी। लेकिन लोगों की मांग थी कि गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा डे की छुट्टी भी घोषित की जाए। इसके बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है कल सार्वजनिक छुट्टी पहले चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भैया दूज की आरक्षित छुट्टी घोषित की गई थी। लेकिन अब 22 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आरक्षित छुट्टी वाले दिन सरकारी दफ्तर खुले रहते हैं और नियमित काम होता है। मुलाजिम साल में केवल दो आरक्षित छुट्टियां ही ले सकते हैं। साल में करीब 40 छुट्टियां आरक्षित होती हैं। उदाहरण के लिए, करवा चौथ वाले दिन भी आरक्षित छुट्टी होती थी। दफ्तर खुले रहते थे और अधिकतर महिला मुलाजिमों ने आरक्षित छुट्टी ली हुई थी
हांसी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को गुम होने के डेढ़ घंटे के भीतर ढूंढकर उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। बस स्टैंड पुलिस चौकी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। यह घटना मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे की है। पुलिस को एक नाबालिग लड़की के गुम होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने बिना समय गंवाए लड़की की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और स्थानीय नेटवर्क का उपयोग करते हुए बेहद कम समय में लड़की का पता लगा लिया। लगातार प्रयासों के बाद, टीम ने मात्र डेढ़ घंटे में लड़की को ढूंढ निकाला और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की को परिजन को सौंपा बरामदगी के बाद, लड़की को उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया। परिजनों ने हांसी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बस स्टैंड पुलिस चौकी की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हांसी पुलिस का लक्ष्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि मानवता की सेवा करना भी है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से आमजन की सहायता में तत्पर और संवेदनशील रहने का आह्वान किया। हांसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी गुमशुदगी या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई कर सहायता पहुंचाई जा सके।