Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

टोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा:चोरी की बाइक बरामद की; कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा, जांच जारी

फतेहाबाद जिले में टोहाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सोमवार को आरोपी को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलाए जा रहे अपराध एवं नशा मुक्त अभियान के तहत की गई। थाना शहर टोहाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य समाज मंदिर के सामने गली निवासी राकेश कुमार ने 19 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी। राकेश ने बताया था कि 17 अक्टूबर 2025 को उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर HR23-C-4449, चैसिस नंबर 07B16F15200, इंजन नंबर 14243) कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान टोहाना के राम नगर निवासी सोमदत्त के रूप में हुई। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमदत्त को चोरीशुदा बाइक सहित काबू किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है तथा पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Haryana

हिसार में 31 अक्टूबर को होगी रन फॉर यूनिटी:हांसी के एसडीएम राजेश खोथ को नोडल अधिकारी नियुक्त, एचएयू से शुरू होगी रेस

हिसार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आगामी 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में युवा हिस्सा लेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता द्वारा सभी उपायुक्तों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अधिकारियों की बैठक में डीसी अनीश यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने खेल विभाग और शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को 31 अक्टूबर को सुबह 7 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। रन फॉर यूनिटी के लिए हांसी के एसडीएम राजेश खोथ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 अक्टूबर की सुबह 7 बजे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर से आरंभ होने वाली रन फॉर यूनिटी के लिए सुरक्षित व व्यवस्थित रूट प्लान तैयार किया जाए। दौड़ में कोई प्रतियोगिता नहीं होगी उन्होंने कहा कि इस दौड़ में किसी प्रकार की प्रतियोगिता नहीं होगी । इसका उद्देश्य केवल राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी खिलाड़ी, स्कूलों के विद्यार्थी, सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संगठन और आम नागरिक रन फॉर यूनिटी में बढ़-चढ़कर भाग लें। यह दौड़ हमारी राष्ट्र की एकता, अखंडता और अटूट संकल्प का प्रतीक बनेगी। प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा व अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित किए जाएंगे। इस अवसर पर हांसी एसडीएम राजेश खोथ, डीआईओ दीपक भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Haryana

दीपावली की रात युवक पर चाकू से हमला:दुकान में हिस्सेदारी विवाद में हुआ हमला, CCTV में कैद

हिसार के उदयपुरिया मोहल्ले (डोगरान मोहल्ला) में दीपावली की रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना दुकान में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। घायल नवीन को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल नवीन की पत्नी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे उनके पति घर के बाहर दीपक जला रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां आया और नवीन से उनकी बनाई दुकान में हिस्सेदारी मांगने लगा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में चार-पांच युवक मौके पर पहुंचे और झगड़ा करने लगे। झगड़े के दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर नवीन के पेट के पास वार कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। नवीन को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया परिवार के लोग घायल नवीन को तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को नवीन की पत्नी पूजा और पड़ोसियों ने पुरानी सब्जी मंडी चौकी पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पूजा ने बताया कि उनके पति सैलून फर्नीचर बनाने का काम करते हैं और उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। घटना का पूरा दृश्य पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और हमलावरों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूजा ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की अपील की है।

Haryana

हिसार में रेलवे फाटक पर फंसा ओवरलोड ट्रक:उकलाना में घंटों तक लगा रहा लंबा जाम; ऊंचाई तक भरा था सामान

हिसार जिले के उकलाना में हिसार–लुधियाना रेलवे मार्ग पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ओवरलोड ट्रक रेलवे फाटक के नीचे लगे लोहे के सुरक्षा गार्ड में फंस गया। यह घटना उकलाना स्थित श्री कृष्ण गौशाला के समीप बने रेलवे फाटक की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक उकलाना की ओर से भुना की दिशा में जा रहा था। ट्रक पर जरूरत से अधिक माल लदा हुआ था, जिससे उसकी ऊंचाई सामान्य सीमा से कहीं अधिक हो गई थी। जैसे ही ट्रक चालक ने रेलवे फाटक को पार करने की कोशिश की, वैसे ही ट्रक फाटक के ऊपर लगे लोहे के सुरक्षा गार्ड से टकरा गया और वहीं बीच में फंस गया। वाहनों की लगी लंबी कतारें घटना के चलते फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक मार्ग पूरी तरह जाम रहा। मोटरसाइकिल सवारों और छोटे वाहनों को भी निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नियमों की अनदेखी स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे विभाग ने फाटक के दोनों ओर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए निश्चित ऊंचाई पर लोहे के गार्ड लगाए हुए हैं, ताकि बड़े या ओवरलोड वाहन यहां से न गुजर सकें। इसके बावजूद चालक नियमों की अनदेखी कर बड़े वाहन यहां से निकालने की कोशिश करते हैं, जिससे आए दिन इस तरह की परेशानियां सामने आती रहती हैं। पुलिस और रेलवे कर्मियों ने हटवाया ट्रक सूचना मिलने पर रेलवे कर्मियों और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को वहां से निकालकर यातायात को सामान्य किया गया। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

Haryana

नूंह में रेहड़ी लगाने वालों से शहरवासी परेशान:लाउडस्पीकर से दिनभर गूंजती आवाजें,दुकानदारों ने डीएमसी से लगाई गुहार

नूंह जिले के पुन्हाना शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह खड़े रेहड़ी और ठेले वालों ने आमजन का जीना दुश्वार कर रखा है। ये रेहड़ी चालक न केवल सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लेते हैं, बल्कि लाउडस्पीकर पर ऊंची आवाज में सामान बेचने की पुकार से दिनभर शोरगुल मचाए रहते हैं। इस कारण जहां राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है, वहीं दुकानदारों को भी लगातार झगड़ों और विवादों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शहरवासियों ने नगरपालिका प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब लोगों ने डीएमसी नूंह से इस समस्या को खत्म करने की गुहार लगाई है। लाउडस्पीकर की तेज आवाज के कारण माहौल असहनीय बना पुन्हाना शहर के तरूण, सुनील, गफफार, जंगशेर बिसरू,सलीम आदि दुकानदारों का कहना है कि रेहड़ी चालक मुख्य मार्ग पर ठेला लगाकर खड़े हो जाते हैं। इससे ग्राहकों का आना-जाना बाधित होता है। ऊपर से लाउडस्पीकर की तेज आवाज के कारण पूरे दिन माहौल असहनीय बना रहता है। कई बार दुकानदार और रेहड़ी चालकों के बीच झड़प की नौबत भी आ चुकी है। मुख्य बाजार, बस स्टैंड , गुडमंडी मोड सहित अन्य व्यस्त मार्गों पर आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। सुबह से लेकर देर शाम तक मार्ग ठेले और रेहड़ियों की कतार लगी रहती है, जिससे राहगीरों को निकलना मुश्किल हो जाता है। समस्या के समाधान के लिए डीएमसी नूंह से की शिकायत स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार उन्होंने इस समस्या को लेकर नगरपालिका प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने हाल ही में इस बाबत डीएमसी से शिकायत की, लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने अब तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया है। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा मुख्य मार्गों पर रेहड़ी और ठेले लगाने के लिए तय स्थान चिन्हित किए जाएं, ताकि आमजन और व्यापारियों दोनों को राहत मिल सके। लोगों ने मांग की है कि नगरपालिका प्रशासन शहर के मुख्य मार्गों से रेहड़ी चालकों को हटाए और उन्हें निर्धारित स्थलों पर स्थानांतरित करे, ताकि बाजारों में जाम और शोरगुल की समस्या से छुटकारा मिल सके। फिलहाल नगर प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर की सड़कों पर अराजकता का माहौल बना हुआ है और आमजन रोजाना परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

Haryana

Bhiwani: अनिल कुमार सशस्त्र सीमा बल जवान को ग्रामीणों ने दी अंतिम विदाई, उत्तराखंड में ड्यूटी के दौरान हुई मौत

गांव खरकड़ी माखवान निवासी अनिल कुमार सशस्त्र सीमा बल जवान की उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ड्यूटी के दौरान पैर फिसलने से पहाड़ी से गिरकर सिर में चोट लगने से मौत हो गई।

Haryana

MSP पर नहीं हो रही धान की खरीद- चढूनी:भाकियू अध्यक्ष ने सीएम और पीएम को लिखा पत्र, बोले- यूपी से आ रही जीरी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन चढूनी (BKU) ने धान खरीद में लूट और MSP न मिलने का आरोप लगाकर सीएम नायब सैनी, PM मोदी और खरीद एजेंसी के अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसे लेकर चढूनी संगठन ने तत्काल मीटिंग करके कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर तगड़ा एक्शन लेने की चेतावनी दी। भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कागजों पर तो धान MSP पर खरीदा जा रहा है, लेकिन हकीकत में किसानों को 300 रुपए प्रति क्विंटल तक कम मिल रहे हैं। खरीद एजेंसियां मंडियों से गायब हैं और पूरी खरीद राइस मिलरों के हवाले कर दी गई है। यूपी से आ रहा धान चढूनी ने कहा कि यूपी से ट्रकों में धान की तस्करी हो रही है। धान सीधे राइस मिलों में उतरता है। पकड़े जाने पर इसे व्यापारिक बताकर फर्जी कागजात दिखा दिए जाते हैं और पकड़ा नहीं गया तो इसे सरकारी धान में मिलाकर बेच दिया जाता है। किसान संगठनों ने यूपी के धान के कई ट्रक पकड़े हैं। गेट पास में फर्जीवाड़ा चढूनी ने आरोप लगाया कि अनाज मंडी में गेट पास को लेकर भी फर्जीवाड़ा चल रहा है। पहले मंडी में मार्केट कमेटी के कर्मचारी गेट पास काटते थे, अब DFSC वाले पास काट रहे हैं। आरोप लगाया कि नदियों, कॉलोनियां और गन्ने की जमीन को धान की फसल दिखाकर पोर्टल पर दर्ज किया गया है। सड़काें पर उतरने की चेतावनी चढूनी ने चेतावनी दी कि अगर घोटाले पर तुरंत एक्शन नहीं लिया तो जल्द बैठक कर कोई फैसला लिया जाएगा। 25 अक्टूबर को जाट धर्मशाला में उनकी राज्यस्तरीय मीटिंग होगी। इस मामले को लेकर अधिकारियों से भी बैठक करना चाहते हैं। अगर सरकार कोई फैसला नहीं लेती तो मजबूरन किसान सड़कों पर उतरेंगे।

Haryana

Hisar: दिवाली की रात ई-स्कूटी शोरूम में भीषण आग, 70 वाहन और 100 बैटरी जलकर राख

दिवाली की रात ऑटो मार्केट में दुकान नंबर 305, सतगुरु ट्रेडर के ई-स्कूटी और बैटरी शोरूम में रात करीब 9 बजे भीषण आग लग गई।

Haryana

सिरसा में महिला पर चाकू से हमला:पशुओं को संभालने गई थी, पड़ोसी दंपती ने पीटा, पति को धमकी दी

सिरसा में एक महिला पर पड़ोस के ही दंपती ने मिलकर पीट दिया। पड़ोसी महिला ने उस पर चाकू से हमला भी कर लिया, जिससे उसके सिर पर चोट लगी। दंपती ने घायल महिला के पति को भी धमकी दी है। महिला अपने पशुओं को संभालने के लिए गई थी। तभी उस पर हमला किया गया। अभी उसका सिविल अस्पताल से इलाज जारी है। घायल महिला के पति का कहना है कि महिला और उसके पति ने पहले भी उनके साथ झगड़ा किया था, उसका समझौता हो गया था। अब दोबारा उनके साथ झगड़ा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस को दी शिकायत में बबली ने बताया कि वह चत्तरगढ पट्टी नाईवाली ढाणी की रहने वाली है। उसके दो बेटे हैं। शनिवार दोपहर ढाई बजे वह पशुओं को संभालने के लिए गई थी। उस समय एक कटड़ी खुले में हर चारा खा रही थी। पड़ोस की महिला नीलम ने उसे देख कटड़ी को ईंट मारी। जब उसने ईंट मारने के बारे में पूछा तो वह तैश में आ गई। धक्का लगने पर गिरी नीचे तो मारी लात घायल बबली ने बताया कि तभी नीलम का पति पवन आ गया और उसने उसे धक्का दे दिया। धक्का लगते ही वह गिर गई। पवन ने उसे लात मारी और उसकी पत्नी नीलम ने हाथ में लिए चाकू से उस पर वार कर दिया। उसके सिर पर गहरी चोट लगी। शोर-शराबे की आवाज सुनकर उसका पति आया और बीच-बचाव किया। पवन ने धमकी दी कि तु आज गच गई आईंदा मिली तो जान से मारूंगा। इसके बाद उसे अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Scroll to Top