Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

एजेंट ने जर्मनी का कहकर रूस भेजा: युद्ध के दौरान बम विस्फोट में मौत, कैथल में डेढ़ माह बाद पहुंचा शव

थाना सीवन क्षेत्र के गांव जनेदपुर का 22 वर्षीय युवक कर्मचंद विदेश जाने के सपनों में ऐसा उलझा कि उसकी जिंदगी रूस-यूक्रेन युद्ध की आग में खत्म हो गई।

Haryana

रेवाड़ी में अवैध पटाखे बेचते दो दोस्त पकड़े:मिलकर लाए थे आतिशबाजी, 12 कार्टन विस्फोटक बरामद, मकान में छिपाकर रखे

रेवाड़ी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला स्वामी वाड़ा निवासी जितेंद्र और मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी चिराग के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 12 कार्टन अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला स्वामी वाड़ा निवासी जितेंद्र अपने घर में अवैध रूप से विस्फोटक पटाखे बेच रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने जितेंद्र के मकान पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से 6 कार्टन अवैध विस्फोटक पटाखे जब्त किए गए। पूछताछ में लिया दोस्त का नाम पूछताछ के दौरान आरोपी जितेंद्र ने बताया कि उसने अपने दोस्त चिराग, जो मोहल्ला बल्लूवाड़ा का निवासी है, के साथ मिलकर ये पटाखे लाए थे। उसने यह भी बताया कि आधे पटाखे चिराग के घर पर रखे हुए हैं। जितेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने मोहल्ला बल्लूवाड़ा स्थित चिराग के घर पर भी छापा मारा और उसे हिरासत में ले लिया। चिराग के मकान से भी 6 कार्टन अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाने में विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Haryana

धनतेरस पर मोहाना टोल प्लाजा शुरू:NH 352A पर सफर हुआ महंगा, पहले दिन काम नहीं कर रहे थे फास्टैग; कई बार हुई बहस

धनतेरस के मौके पर ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352ए पर सफर करना महंगा हो गया है।

Haryana

डबवाली में पंचायत घर बना नशेड़ियों का अड्‌डा:शाम ढलते ही पहुंच जाते, अगली सुबह मिलती है खाली बोतल, विरोध करने पर गाली-गलौज

सिरसा जिले में खंड डबवाली के गांव गीदड़ खेड़ा का पंचायत घर, इंडोर जिम हॉल, वॉलीबॉल ग्राउंड और सीएससी सेंटर आजकल नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। शाम ढलते ही नशेड़ी यहां आकर शराब का सेवन करते हैं, जिससे सुबह खाली बोतलें पड़ी मिलती हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग बेखौफ होकर पंचायत घर परिसर में आते हैं। वे यहां बैठकर शराब पीते हैं। अगली सुबह खाली बोतलें और अन्य कचरा वहीं पड़ा मिलता है। यह स्थिति प्रतिदिन देखने को मिलती है। विरोध करने पर करते हैं गाली- गलौज सुबह जब महिलाएं, लड़कियां, बच्चे और अन्य ग्रामीण अपने काम के लिए सीएससी केंद्र या पंचायत घर पहुंचते हैं, तो उन्हें अक्सर शराब की खाली बोतलें पड़ी मिलती हैं। जब इन लोगों को शराब पीने से रोका जाता है, तो वे गाली-गलौज करने लगते हैं, जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। आसपास के घरों के लोग और अन्य ग्रामीण इस समस्या से बेहद परेशान हैं। उन्होंने इस बारे में ग्राम पंचायत और पुलिस प्रशासन को कई बार अवगत कराया है, लेकिन लंबे समय से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नशेड़ियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सरपंच बोले- मामला उनके संज्ञान में, कराई जाएगी कार्रवाई सरपंच खेताराम ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में हैं। पंचायत घर में बैठकर शराब व नशे का सेवन करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को पंचायत घर की सफाई के बारे में अवगत करवा दिया गया है।

Haryana

ADGP Suicide Case: लैपटॉप से सामने आएगा एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या का सच? परिवार ने पुलिस को दिया

एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मृतक का लैपटॉप कब्जे में ले लिया।

Haryana

बहादुरगढ़ में ग्रीन पटाखों की बिक्री को अनुमति:स्थान किया निर्धारित, अंबेडकर स्टेडियम में लगेगी दुकानें, प्रशासन की तैयारियां पूरी

बहादुरगढ़ में दीपावली के त्योहार से पहले बहादुरगढ़ प्रशासन ने ग्रीन पटाखों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। प्रशासन ने इसके लिए अंबेडकर स्टेडियम को निर्धारित स्थल घोषित किया है, जहां पर सीमित संख्या में स्टॉल लगाए जाएंगे। स्टेडियम में पटाखों की दुकान लगाने के इच्छुक विक्रेताओं को एसडीएम कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के RO शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सु्प्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की ही अनुमति दी गई है। पारंपरिक या प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। पटाखा विक्रेताओं को निर्धारित फीस भरकर अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। ये लाइसेंस केवल सीमित अवधि के लिए मान्य होंगे और दीपावली पर्व समाप्त होते ही स्वतः निरस्त माने जाएंगे। स्टेडियम परिसर में अग्निशमन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार ने बताया कि यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत लिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण के दृष्टिकोण से केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दी है। प्रशासन ने सुरक्षा और पर्यावरण दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अंबेडकर स्टेडियम को बिक्री स्थल के रूप में चुना है, ताकि शहर के अन्य हिस्सों में अव्यवस्था या प्रदूषण की स्थिति न बने। स्टेडियम परिसर में अग्निशमन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि हर विक्रेता को सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा, जैसे अग्निशमन यंत्र रखना, दूरी के नियमों का पालन करना और केवल अधिकृत सप्लायरों से पटाखे लेना। HSPCB के RO ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की HSPCB के RO शैलेंद्र अरोड़ा ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें और सुरक्षित दूरी से इन्हें जलाएं। दीपावली के दौरान पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की गई है।

Haryana

दिवाली पर भिवानी में हादसा: ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, रोहतक से खरीदारी कर स्कूटी पर घर लौट रही थी दोनों

रोहतक बाजार से खरीदारी कर स्कूटी से भिवानी जिले के गांव मिताथल लौट रही मां बेटी की किशनगढ़ के समीप ट्रक से कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

Haryana

पानीपत में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:साइड से टकराकर गिरा, पिछले पहिए के नीचे आया; 2 बेटियों का पिता था

पानीपत के महाराणा पेट्रोल पंप के पास बीती रात करीब 8:30 बजे एक सड़क हादसे में युवक पवन कुमार कश्यप (नौल्था गांव) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पवन अपनी बाइक से ट्रक के साइड से टकराकर गिर गया। इस दौरान वह ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दो बेटियों का पिता था युवक पवन एक ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। वह दिवाली के लिए सामान खरीदने पानीपत गया था। पवन शादीशुदा था और अपने पीछे दो छोटी बेटियां छोड़ गया। मामले की जांच कर रही पुलिस राहगीरों ने बाइक की आरसी से मृतक का पता लगाने का प्रयास किया। बाद में नौल्था भाईचारा ग्रुप में वीडियो साझा होने पर परिवार मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Haryana

किसानों का रातभर पहरा: यमुनानगर में यूपी से आ रहे धान के 150 से ज्यादा वाहन पकड़े, वाहनों की लगी लंबी लाइन

हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पहरा देकर भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार देर रात धान से भरे 150 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां व ट्रक पकड़े।

Haryana

नारनौल में सड़क हादसे में पति-पत्नी व पुत्री घायल:कार ड्राइवर ने मारी थी बाइक को टक्कर, बाजार से सामान लेकर जा रहे थे घर

हरियाणा के नारनौल में बेलेनो गाड़ी ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी व पुत्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। कनीना के गांव भालखी निवासी प्रमोद कुमार बीते कल शाम को करीब तीन बजे अपनी पत्नी प्रिया व बेटी पायल के साथ बाइक पर सवार होकर नारनौल से घर का सामान लेकर वापस अपने गांव जा रहा था। इस दौरान मित्रपुरा मोड़ पर जब वे रोड क्रॉस कर रहे थे तो एक बेलेनो कार ड्राइवर ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण तीनों बाइक से दूर जा गिरे। टक्कर की वजह से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने प्राइवेट गाड़ी को रुकवाकर उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हादसे में बाइक को भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।

Scroll to Top