Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

करनाल में पैसों के लालच में करवाई नाबालिग की शादी:​​​​​​​विरोध करने पर हुआ हमला, बड़ी बहन पर एफडी हड़पने का भी लगाया आरोप

करनाल में एक महिला ने अपनी सगी बहन की जबरन शादी कराने, एफडी की रकम हड़पने और विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि दोषियों ने पहले 14 साल की नाबालिग बहन की शादी पैसों के लालच में करवाई और फिर पति की एक्सीडेंट में मौत हुई तो अब दोबारा नाबालिग की शादी का दबाव बना रहे हैं। जब शिकायत देने वे करनाल पहुंचीं तो आरोपियों ने तहसील गेट पर उनके साथ मारपीट की और बहन को जबरन उठाने की कोशिश की। बहन की जबरन शादी और पैसों का खेल करनाल के गांव उचानी निवासी महिला ने बताया कि उसके परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं। माता-पिता की मृत्यु के बाद उनके नाम पर क्लेम राशि आई थी, जिसमें से बड़ी बहन ने शादी के समय एफडी तुड़वाकर अपने हिस्से की रकम ले ली थी। महिला की बड़ी बहन कविता की शादी 2016 में सोनू नामक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद 2020 में शिकायतकर्ता की अपनी शादी हो गई। महिला का आरोप है कि उसकी बड़ी बहन कविता ने अपने पति सोनू और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर सबसे छोटी बहन बिंदु की शादी पैसे लेकर करवा दी। बिंदु की उम्र उस समय नाबालिग थी, जबकि उसका पति करीब 37 वर्ष का था। इस शादी के बदले में आरोपियों ने एक सोने की अंगूठी और नकद राशि ली थी। शिकायत के मुताबिक यह शादी पूरी तरह पैसों के लालच में करवाई गई थी। एफडी लौटाने के नाम पर वसूले 50 हजार रुपए पीड़िता ने बताया कि बिंदु की एफडी भी आरोपी कविता ने अपनी सहयोगी हरप्रीत के पास रखी हुई थी। जब परिवार ने वह एफडी मांगी तो आरोपियों ने 50 हजार रुपए लेकर वह रकम वापस की। इसके बाद बिंदु के पति की मौत 4 मार्च 2025 को हो गई। पति की मौत के बाद भी दोषियों ने बिंदु की दूसरी शादी करवाने की साजिश रची और उसे जबरदस्ती शादी के लिए तैयार करने लगे। महिला ने बताया कि जब उन्होंने और उनके परिवार ने इस पर ऐतराज किया तो आरोपियों ने लड़ाई-झगड़ा किया। यह मामला नीलोखेड़ी में पंचायत तक पहुंचा, जहां सभी की सहमति से बिंदु को उसके मायके ले जाया गया क्योंकि उस समय भी वह सिर्फ 17 साल की थी। रिश्तेदार ने नाबालिग से गलत काम की कोशिश की शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोषी सोनू, जो रिश्ते में जीजा लगता है, ने बिंदु के साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद परिवार ने बिंदु को उसके साथ रहने से मना किया, लेकिन दोषी पक्ष उस पर लगातार दबाव बनाता रहा। महिला के अनुसार, अब वही लोग बिंदु की शादी हरप्रीत के भाई के साथ कराने का दबाव बना रहे हैं। जब भी परिवार इसका विरोध करता है, तो आरोपियों की तरफ से गाली-गलौज और धमकी दी जाती है। शिकायत देने पहुंची तो तहसील गेट पर हमला महिला ने बताया कि 18 अक्टूबर 2025 को वह अपनी बहन बिंदु और अन्य परिजनों के साथ एसपी ऑफिस करनाल में शिकायत देने पहुंची थी। जैसे ही वे तहसील कार्यालय के गेट पर पहुंचे, तो दोषियों ने साजिश के तहत उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बिंदु को जबरदस्ती उठाकर ले जाने की कोशिश की। जब परिवार ने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। परिवार को जान का खतरा, पुलिस कार्रवाई की मांग पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक करनाल को दी शिकायत में कहा कि उन्हें और उनके परिवार को आरोपियों से जान-माल का खतरा है। सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और किसी भी समय उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और परिवार को सुरक्षा प्रदान करे। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति नाबालिग लड़कियों की शादी पैसों के लालच में करवाने की हिम्मत न करे। परिवार की सुरक्षा और न्याय की गुहार शिकायत में यह भी अनुरोध किया कि पुलिस न केवल मुकदमा दर्ज करे, बल्कि आरोपियों की निगरानी भी करे ताकि वे किसी अनहोनी को अंजाम न दे सकें। परिवार ने कहा कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती, तो आरोपियों के हौसले और बढ़ सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा और नाबालिग बिंदु को सुरक्षित माहौल में रखा जाएगा।

Haryana

Haryana: गांव झगड़ौली में अज्ञात कारणों के चलते बाजरे की फसल में लगी आग, किसान का हुआ भारी नुकसान

गांव झगड़ौली में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से किसान द्वारा एकत्रित की गई करीब 700 मन बाजरे की पुलियां जलकर राख हो गई।

Haryana

बरनाला रोड पर तीन दुकानों के ताले तोड़े

सिरसा |बरनाला रोड पर बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। अज्ञात चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सामान चुरा लिया। इस घटना ने स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरों ने रात के समय बरनाला रोड पर स्थित 3 दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने ताले तोड़कर नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ किया। अनमोल बुक सेंटर के अनमोल ने बताया कि उनकी दुकान से चोरों ने करीब पौने दो लाख रुपये की नकदी चुराई। उन्होंने कहा रात को दुकान बंद करने के बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन सुबह ताले टूटे मिले और कैश गायब था।”ग्राम रसोई भोजनालय से चोरों ने 10 हजार रुपये की नकदी चुराई। जबकि एक फोटो स्टेट की दुकान से 50 हजार रुपये की नकदी गायब होने की सूचना है। कई दुकानदारों ने बताया कि बार-बार ऐसी घटनाएं होने से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। अनमोल ने कहा हम मेहनत से कमाते हैं, लेकिन चोरों की वजह से सब बर्बाद हो रहा है। पुलिस को और सख्ती करनी चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Haryana

उत्तराखंड में हुई हरियाणा के ITBP जवान की मौत:दिवाली की छुट्टी लेकर घर जा रहे थे, टैक्सी के अंदर बेहोशी की हालत में मिले

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 43 वर्षीय जवान संजय यादव की सफर के दौरान अचानक मौत हो गई। जवान दीपावली की छुट्टी पर अपने पैतृक घर हरियाणा लौट रहा था। यह घटना टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास हुई, जहां टैक्सी में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक पिछले दो वर्षों से पिथौरागढ़ के जाजरदेवल में 14वीं वाहिनी ITBP में तैनात थे। संजय यादव अपने साथी आरक्षी के साथ पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर टैक्सी से जा रहे थे। रास्ते में सिन्याड़ी के पास टैक्सी एक होटल पर रुकी। अन्य यात्री भोजन के लिए उतर गए, लेकिन संजय यादव अचेत अवस्था में टैक्सी में ही पड़े रहे। साथी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आनन-फानन में उन्हें टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया। फौरन पहुंचे अधिकारी, डॉक्टर ने बताया मौत का कारण सूचना मिलते ही कोतवाल चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। घटना की जानकारी तत्काल 14वीं वाहिनी ITBP, पिथौरागढ़ को दी गई। इसके बाद एएसआई गोविंद राम सहित ITBP के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच में डॉक्टर्स ने आशंका जताई है कि हार्ट अटैक के कारण जवान की मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तिरंगे में लपेटकर रेवाड़ी भेजी गई पार्थिव देह पोस्टमॉर्टम के बाद ITBP के वाहन से पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे सम्मान के साथ जवान के पैतृक निवास हरियाणा के रेवाड़ी के लिए रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम में ITBP अधिकारियों और पुलिस ने जवान के सम्मान और पारिवारिक संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखा।

Haryana

Haryana: दम घुटने से दो लोगों की मौत, होटल के वेस्ट टैंक में मोटर ठीक करने उतरे थे मजदूर

हांसी में दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों मजदूर होटल के वेस्ट टैंक में मोटर को ठीक करने उतरे थे।

Haryana

पानीपत में दो कारों में टक्कर, एयरबैग खुले:धनतेरस की खरीदारी करके घर लौट रहे थे गाड़ी सवार, सड़क पर लगा जाम

पानीपत शहर के चांदनी बाग थाने के पास शनिवार रात 8.45 बजे के लगभग दो कारों की टक्कर से सड़क पर जाम लग गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। एक कार के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। सेक्टर-23 स्थित टीडीआई निवासी प्रवीन जिंदल ने बताया कि वह मित्तल मॉल से धनतेरस पर खरीदारी करने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने यू-टर्न लिया, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार के पीछे पहिये का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जाम में फंसे वाहन हादसे के बाद दोनों कारें सड़क पर ही रुक गईं। जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई और कई वाहन चालक जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों कारों को सड़क से हटवाकर एक तरफ खड़ा कराया। चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि वाहन चालक लिखित शिकायत देंगे तो मामले की जांच की जाएगी।

Haryana

मनीषा मौत मामला: छुट्टी पर गए सीबीआई के दो अधिकारी, अब दिवाली के बाद लौटेंगे भिवानी

मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई टीम के दो अधिकारी शनिवार सुबह छुट्टी लेकर दिल्ली लौट गए जबकि निरीक्षक सहित चार अधिकारी अब भी भिवानी के रेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं।

Haryana

कलानौर पुलिस ने अवैध पटाखों साथ युवक पकड़ा:बिना लाइसेंस बेच रहा था, दिवाली के मद्देनजर कार्रवाई

रोहतक जिले के कलानौर में पुलिस ने एक युवक को पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिवाली के त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पटाखे बेचने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का हिस्सा है। जिनके पास लाइसेंस नहीं है। थाना कलानौर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही अजय के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलानौर से एक युवक को पकड़ा गया। 12,500 रुपये की विस्फोटक सामग्री बरामद पकड़े गए युवक की पहचान कलानौर निवासी राहुल के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 12,500 रुपये मूल्य की विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। राहुल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Scroll to Top