Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

ADGP Suicide Case: हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र का बयान, Y पूरन कुमार को न्याय न मिलना शर्मनाक

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला।

Haryana

IPS वाई पूरन कुमार सुसाईड, FIR दर्ज करने की मांग:वाल्मीकि आश्रम में जुटे लोग, कलानौर में कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी

हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आत्महत्या मामले ने प्रदेश में तूल पकड़ लिया है। इस मामले में शनिवार देर शाम कलानौर स्थित वाल्मीकि आश्रम में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। उन्होंने सुसाइड नोट में नामित सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की। लोगों ने समाज से जातीय भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करने की अपील की। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब वरिष्ठ अधिकारी ही इस तरह के भेदभाव का शिकार हो रहे हैं, तो निचले स्तर के कर्मचारी और आमजन कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। उचित कार्रवाई करें सरकार उन्होंने सरकार से इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके बाद, कलानौर वाल्मीकि आश्रम से अंबेडकर भवन तक एक कैंडल मार्च निकाला गया। अंबेडकर भवन पहुंचकर लोगों ने आईपीएस वाई पूरन कुमार के छायाचित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश मेहरा, कृष्ण लाल, अर्जुन मेहरा, सोमनाथ, प्रदीप, राम अवतार, बाल किशन और रविंदर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Haryana

हरियाणा में भीषण हादसा: रोड रोलर से भिड़ी कार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे समेत चार की मौत; देखें वीडियो

हरियाणा के सोनीपत स्थित बरोदा क्षेत्र थाना में रुखी टोल प्लाजा के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार रोड रोलर से भिड़ गई।

Haryana

सोनीपत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेस पर 4 दोस्तों की मौत:सभी रोहतक के रहने वाले, इनमें एक कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बेटा

हरियाणा के जिले सोनीपत में शनिवार को जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रूखी टोल नाके के नजदीक हुआ, जहां तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, तीन अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में जान चली गई। मरने वाले में एक युवक रोहतक ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलवान रंगा का बेटा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और जाम की स्थिति बनी। मृतकों की पहचान रोहतक जिले के गांव घिलौड़ के रहने वाले अंकित, लोकेश, दीपांकर और सोमबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। वाहनों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। इस हादसे से गांव घिलौड़ समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। चारों युवक अपने परिवारों के इकलौते सहारे बताए जा रहे हैं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Haryana

ADGP Suicide: पूरन कुमार के परिवार से मिले CM मान; बोले-यह घटना सिस्टम पर तमाचा, पिछड़े वर्ग को दबाने की कोशिश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ के सेक्टर 24 स्थित हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के आवास पर पहुंचे।

Haryana

मा का दूध पीने के बाद बच्चे की मौत:दूध की उल्टी आने पर सांस नली बंद, ढ़ाई माह के बच्चे की मौत

मोहाली के सेक्टर-82 में मा का दूध पीने के बाद बच्ची की मौत हो गई। दूध की उल्टी आने पर दूध बच्चे की सांस नली में चला गया गया और इससे उसकी सांस रुक गई। जानकारी के अनुसार ढ़ाई वर्षीय बच्चे गोपाल की मा ने उसे दूध पिलाकर सुलाया था। कुछ समय बाद बच्चे ने दूध की उल्टी कर दी। इसके तुरंत बाद ही उसकी सांस नली में दूध चला गया और उसकी सांस रुक गई। इससे बच्चा बेहोश हो गया। मा ने जब देखा कि बच्चा सांस नहीं ले रहा, तो परिवार घबरा गया और तुरंत उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिवार के अनुसार बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था और सुबह सामान्य रूप से दूध पिया था। मा ने बताया कि उसकी पहले से दो बेटियां हैं और यह बेटा बहुत दुआओं और लंबे इंतजार के बाद हुआ था। बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Haryana

शिक्षक भाई-भाभी व भतीजी हत्याकांड: कोर्ट ने सुनाई दो दोषियों को उम्रकैद की सजा, 90-90 हजार रुपये का जुर्माना

भिवानी की नई बस्ती में बहुचर्चित शिक्षक और उसके परिवार के तिहरे हत्याकांड में न्यायालय ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Haryana

नारनौल में डीएपी नहीं मिलने पर भड़के किसान, किया प्रदर्शन:बोले, फसल बुआई का समय नजदीक, अधिकारी कहते नहीं आया स्टॉक

हरियाणा के नारनौल में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रहा। जिसके कारण किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि रबी की फसल की बुआई का समय आ गया है, मगर डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। ऐसे में वे बुआई कैसे करेंगे। वहीं खाद नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने आज अटेली में प्रदर्शन भी किया। डीएपी खाद की भारी किल्लत को लेकर आज शनिवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने अटेली की सहकारी समिति के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। किसानों का कहना है कि वे सुबह चार बजे से लाइन में लगे हुए थे, लेकिन जब वितरण का समय आया तो कर्मचारियों ने साफ़ कह दिया कि डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। कर्मचारी बोले स्टॉक नहीं इससे किसानों में आक्रोश फैल गया। किसान प्रकाश, सोमदत्त, ज्ञानी, होशियार आदि का कहना था कि “हम सुबह से बैठे हैं, उम्मीद थी कि आज खाद मिल जाएगी। लेकिन जब कर्मचारी आए तो बोले स्टाक नहीं चढ़ा, मशीन में खाद नहीं दिखा रहा है। किसानों ने मंडी गेट का ताला लगा दिया तब उच्च अधिकारियों ने स्टाक को चढ़वा कर खाद वितरित शुरू करवा दिया। समझाने का भी किया गया प्रयास इससे पहले किसानों को समझाने का प्रयास किया और अस्थायी राहत के रूप में निजी विक्रेताओं से खाद दिलाने के लिए कूपन बांटे। लेकिन किसानों का आरोप है कि जिन दुकानों के कूपन दिए गए हैं, वहां डीएपी खाद उपलब्ध ही नहीं है। इससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि बिजाई का समय निकला जा रहा है और अगर दो-तीन दिन में खाद नहीं मिली तो फसल की बुवाई पर असर पड़ेगा। ये बोले अधिकारी क्यूसीआई संजय यादव ने बताया कि जिला में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को एनपीके का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे किसान को पैदावार भी अधिक मिलेगी।

Haryana

ग्राउंड रिपोर्ट: यमुनानगर की GTB प्लाई टिंबर फैक्टरी लगी आग, करीब 100 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी

यमुनानगर के पुराना सहारनपुर रोड पर जीटीबी प्लाई टिंबर फैक्ट्री में रात के समय भयंकर आग लग गई।

Haryana

पलवल में पति गिरफ्तार, पत्नी की हत्या का आरोप:मृतका के पिता बोले- दहेज के लिए मारा डाला, यूपी निवासी हैं पीड़िता

पलवल के करीमपुर गांव में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति रोहित उर्फ भोला घटना के 12 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। उस पर अपनी पत्नी प्रीति की चाकू से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। हसनपुर थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना 27 सितंबर को हुई थी। मृतका के पिता लक्खी ने 28 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। लक्खी मथुरा (यूपी) के कोटवन निवासी हैं और उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी 2019 में करीमपुर गांव में सुभाष के बेटों से हुई थी। दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित पिता लक्खी के मुताबिक, उनकी बड़ी बेटी पिंकी की शादी जसवीर से और छोटी बेटी प्रीति की शादी रोहित से हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को लगातार और अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 27 सितंबर को प्रीति के ससुराल वालों ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता लक्खी ने पति रोहित, सास, मामा और ननद पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुख्य आरोपी रोहित को अरेस्ट कर लिया गया है। उसे वारदात में शामिल हथियार बरामद करने के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Scroll to Top