हरियाणा कैबिनेट की बैठक शुरू: PM दौरे को लेकर होगी चर्चा, सोनीपत आएंगे मोदी; मीटिंग में रखे जाएंगे ये मुद्दे
चंडीगढ़ के हरियाणा सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो चुकी है।
चंडीगढ़ के हरियाणा सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो चुकी है।
फरीदाबाद के एनआईटी-3 क्षेत्र में रविवार की तड़के एक सड़क हादसे में चाय की रेहड़ी लगाने वाले एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और फरीदाबाद के एनआईटी-3 में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह पिछले कई वर्षों से प्राची अस्पताल के बाहर चाय की रेहड़ी लगाकर अपना जीवनयापन कर रहे थे। रविवार की सुबह करीब तीन बजे अजय महतो रोजाना की तरह अपनी रेहड़ी लगाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने चाय का सामान रेहड़ी पर रख ही रहा था कि तभी सामने से तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर पहले उनकी रेहड़ी को जोरदार टक्कर मारी और फिर उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में अजय महतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से रेहड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।। कार ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपी कार ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही एसजीएम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। मृतक के बेटे लक्ष्मण महतो ने बताया कि उनके पिता हर दिन सुबह जल्दी उठकर मेहनत से अपना काम करते थे, लेकिन तेज रफ्तार वाहन चालक की लापरवाही ने उनका सब कुछ छीन लिया। थाना एसजीएम नगर प्रभारी रणवीर मलिक ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है
विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष आर्यन मान इन दिनों अपने नए अंदाज और सक्रिय कार्यों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में दशहरा पर्व के दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ड्रेस यानी गणवेश में नजर आए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई इंफ्लुएंसरों ने उन्हें ट्रोल किया था। लेकिन अब आर्यन मान हरियाणवी लुक में नजर आ रहे हैं और इस बार उन्हें तारीफें मिल रही हैं। दरअसल, आर्यन मान ने हाल ही में सिर पर खंडवा बांधे हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स उनकी इस हरियाणवी पहचान को सराह रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं कि “खंडवे में आर्यन मान बहुत अच्छे लग रहे हैं।” कई लोग इसे हरियाणा की संस्कृति और गर्व का प्रतीक बता रहे हैं। मान बोले-सपनों की कोई सीमा नहीं होती इसी पोस्ट के साथ आर्यन मान ने फेसबुक पर लिखा “हरियाणा का एक छात्र भी बन सकता है डूसू अध्यक्ष! अगर नेतृत्व करने की इच्छा और हिम्मत हो, तो कुछ भी असंभव नहीं। यह गर्व का उदाहरण है कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती- न राज्य की, न सरहद की। हरियाणा से दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल तक- सब कुछ संभव है!” उनकी यह बात छात्रों के दिल को छू रही है और हरियाणा सहित देशभर के युवाओं को प्रेरित कर रही है। अब चुनावी वादों को पूरा करने पर फोकस बहादुरगढ़ (हरियाणा) के रहने वाले आर्यन मान न केवल अपनी सादगी और जमीनी जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अब वे अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि छात्रों के लिए मेट्रो पास रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दिशा में कदम उठाते हुए उन्होंने हाल ही में मेट्रो से सफर किया और कहा कि “छात्रों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने यह भी बताया कि कैंपस तक की दूरी केवल एक स्टेशन की है, जिससे छात्रों को आसानी से लाभ मिल सकेगा। डीयू में करेंगे मेंटल हेल्थ पर वॉकाथॉन अब आर्यन मान और उनकी टीम एक नए सामाजिक अभियान की तैयारी में हैं। एबीवीपी के नेतृत्व वाला दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और छात्रों को इस विषय पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित करने हेतु एक मेंटल हेल्थ वॉकाथॉन आयोजित कर रहा है। यह वॉकाथॉन 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे आर्ट्स फैकल्टी में होगा। इस अवसर पर आर्यन मान ने छात्रों से अपील की है- “आइए, एक स्वस्थ मन और मजबूत कैंपस समुदाय के लिए साथ चलें।” छात्रों और शिक्षकों दोनों ने इस पहल का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स कह रहे हैं कि “आर्यन मान सिर्फ वादे नहीं कर रहे, उन्हें निभा भी रहे हैं।” सीएम नायब सैनी से भी मिले आर्यन, मिली बधाई डूसू प्रधान आर्यन ने पिछले दिनों सीएम नायब सैनी से भी चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। इस दौरान सीएम सैनी ने बधाई देते हुए उन्हें कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे छात्रों में देशभक्ति, समाज सेवा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाते हुए, युवाशक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने में अपना सक्रिय योगदान देंगे।
हरियाणा में फल, सब्जियां और मसालों की खेती करने वाले किसानों के लिए भी बीमा योजना है।
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में साइड न देने को लेकर हुए रुमल हत्याकांड का चौथा आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। वहीं आरोपी देवी प्रसन उर्फ दीपक उर्फ सेठी हाल मुल्तानी मोहल्ला इस्माइलाबाद, अजय उर्फ काला उर्फ गांधी कंगवाल जिला अंबाला और आर्यन उर्फ बलैकिया ठोल को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। आर्यन ने किया था चाकू से वार रुमल पर आर्यन उर्फ बलैकिया के ठोल ने हमला किया था। आर्यन ने रुमल की बाजू और पेट पर 4 वार किए थे, जिसमें पेट में लगे चाकू की वजह से रुमल आंतें और लिवर बाहर आ गए थे। इस वजह से रुमल की मौके पर मौत हो गई थी। ये वार इतना जबरदस्त था कि चाकू रीढ़ की हड्डी से टकरा गया था। निशानदेही में चाकू बरामद उधर, पुलिस ने बीते दिन आरोपी आर्यन की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया। आरोपी आर्यन ने चाकू को अपने घर में छिपा रखा था। ये चाकू करीब 15 सेमी लंबा है। पुलिस आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक को पहले ही बरामद कर चुकी है। साइड न देने को लेकर विवाद पुलिस के मुताबिक, रुमल की आरोपियों के साथ पहले से कोई रंजिश या झगड़ा नहीं था। सिर्फ बाइक को साइड नहीं देने को लेकर उनकी रुमल के साथ कुछ बात हो गई थी। आरोपियों ने सिर्फ रुमल को टारगेट किया, जबकि उसके साथी राम विश्वास को कुछ नहीं कहा और ना ही उस पर हमला किया। खाना लेकर आ रहा था मंडी बता दें 3 अक्टूबर रात करीब 10 बजे रुमल मलिकपुर अपने एक साथी राम विश्वास सीतामढ़ी बिहार के साथ दूसरे साथियों के साथ खाना लेकर बाइक पर पिहोवा अनाज मंडी में लौट रहा था। इसी दौरान भट्ट माजरा और टीकरी गांव के बीच में संधु फॉर्म के पास बाइक पर आए 4 युवकों ने हमला किया था। रुमल अपनी मां हरजीत कौर, पत्नी सुकन्या, बेटी गुरप्रीत (12), अमीरां (9), निशु (6) और बेटे ईशान (4) का इकलौता सहारा था।
भास्कर न्यूज | अम्बाला कैंट में राय मार्केट स्थित बर्फखाना की बेशकीमती जमीन पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दखल के बाद नगर परिषद द्वारा लगाया गया चेतावनी बोर्ड शुक्रवार रात को फिर से गायब कर दिया गया। शनिवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी मिली। अप्रैल में इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने के प्रयास शुरू किए थे। एक्साइज एरिया की इस जमीन पर सालों से रह रहे लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। आरोपियों ने लोगों के घरों पर लगे बिजली के मीटर के साथ-साथ नगर परिषद का बोर्ड भी गायब करवा दिया था। जब इस मामले की शिकायत कैबिनेट मंत्री के दरबार में पहुंची तो उन्होंने इस मामले की शिकायत एसीएस से कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद ही इस जमीन पर बिजली मीटर वापस लगवाए गए। नगर परिषद ने जुलाई में फिर से चेतावनी बोर्ड लगवा दिया था। इतना ही नहीं बिजली निगम ने एक वकील व अन्य के खिलाफ केस भी दर्ज करवा दिया है। अब फिर से इस जमीन पर गोपनीय तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में अम्बाला कैंट के एसडीएम वीनेश कुमार से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
हरियाणा के नारनौल में शनिवार देर रात महेंद्रगढ़ रोड पर हुए हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति मोहल्ला पुरानी सराय का रहने वाला है। वह किसी काम से हाउसिंग बोर्ड गया था। वापस आते समय हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मोहल्ला पुरानी सराय निवासी करीब 50 वर्षीय राजू सैनी बुधवार रात को करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर हाउसिंग बोर्ड से अपने घर आ रहा था। वह एसपी आवास के सामने पहुंचा तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर ने तेज रफ्तार से गाड़ी को चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर ने बाइक सवार राजू सैनी को कुचल भी दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही आसपास लोग जमा हो गए। वहीं इसकी सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। गाड़ी में ही बैठा रहा ड्राइवर वहीं दूसरी ओर गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी के अंदर ही बैठा रहा। लोगों ने उसको भागने नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया तथा ड्राइवर को भी पकड़ा। गाड़ी का ड्राइवर रेवाड़ी रोड कैलाश नगर निवासी बताया जा रहा है। सब्जी बेचने का करता काम राजू सैनी महावीर चौक के पास ही सब्जी बेचने का काम करता है। उसके दो लड़के हैं। इनमें एक लड़का बाहर जॉब करता है, जबकि दूसरा लड़का उसके साथ ही रेहड़ी लगाता है।
सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने शनिवार को गांव बागडू पहुंचकर मत्स्य कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना से आसपास के मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा, क्योंकि वे यहां अपनी मछलियों को स्टोर कर सकेंगे। मेयर राजीव जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो आज कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़ी 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी और गांवों में कोल्ड स्टोरेज, प्रसंस्करण इकाइयां, पशु चिकित्सा सेवाएं और मत्स्य उत्पादन से जुड़ी नई सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। कृषि परियोजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आय : जैन उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगी, बल्कि देश के युवाओं के लिए लाखों रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगी। उन्होंने वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं और किसानों के सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब कृषि शक्ति से उद्योग शक्ति’ बनने की दिशा में अग्रसर है। इस दौरान उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा (नई दिल्ली) में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। जहां प्रधानमंत्री ने ₹42,000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का औपचारिक शुभारंभ भी किया। यह लोग रहे उपस्थित इस मौके पर जिला मत्स्य अधिकारी कश्मीर सिंह, मत्स्य अधिकारी योगेश शर्मा वे राजेश कुमार, मत्स्य किसान गांव सलीमसर से हरमिंदर, नवदीप दहिया, अरुण कुमार जैन, दीपक गोयल, जोगिंद्र तथा मनीष साहित्य अन्य किसान मौजूद रहे।
सोनीपत में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। युवक लड़की को लेकर मुंबई जा रहा था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के चलते पकड़े जाने के डर से आधे रास्ते से वापस लौट आया। लड़की ने पुलिस को यही बताया कि उसके साथ रेप नहीं हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करके उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, उतर प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने अक्टूबर को थाना राई में शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह वर्तमान में सोनीपत में किराए के मकान में रह रही है। उसने आरोप लगाया कि आगरा के रहने वाला मनीष उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। उसने पुलिस से अपनी बेटी को जल्द से जल्द वापस लाने और आरोपी काे गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। राई थाने की जांच टीम के सब इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने और लड़की को सकुशल बरामद करने के लिए तुरंत कदम उठाया। इस बीच पता चला कि युवक लड़की को लेकर मुंबई जा रहा है। पुलिस का शिकंजा कसता देख युवक को भी आभास हो गया कि वह अब पुलिस को चकमा नहीं दे सकता। इस बीच युवक मुंबई के आधे रास्ते से ही लड़की के साथ वापस सोनीपत आ गया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और लड़की काे भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अदालत के आदेशानुसार नाबालिग लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाया। साथ ही महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग भी करवाई। लड़की ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की बात से इनकार किया है। पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मनीष आगरा, उत्तर प्रदेश के धर्मलोक का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।