Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

पानीपत में पुलिस के सामने व्यक्ति को पीटा:दबंगों ने थाने में भी घसीटा; मिट्टी फेंकने को लेकर विवाद, सिर में मारी ईंट

पानीपत जिले में पुलिस के सामने भी दबंग लोग अपनी दबंगई कम नहीं कर रहे है। पुलिस के सामने थाने में दबंग लोगों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर दी। शहर के सेक्टर-24 स्थित कॉलोनी में बुधवार शाम मरम्मत कार्य के दौरान फेंकी मिट्टी को लेकर विवाद बढ़ गया। मकान मालिक और उसके साथियों ने ड्राई क्लीनर दुकानदार पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं जब पुलिस ने तीनों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की तो उन्होंने पुलिस के सामने ही दुकानदार को फिर से घसीटकर उसकी पिटाई कर दी। शिकायतकर्ता महक सिंह ने बताया कि उनकी सेक्टर-24 की कॉलोनी में महेंद्र के मकान में मरम्मत का कार्य चल रहा था। मकान के सामने उनकी ड्राई क्लीन की दुकान है। बुधवार दोपहर महक सिंह अपनी दुकान के बाहर कपड़े सूखा रहे थे। इस दौरान ऊपर से मिस्त्री डस्ट और मलबा नीचे फेंक रहे थे। जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। दुकानदार को विरोध करना पड़ा भारी दुकानदार महक सिंह ने जब इसका विरोध किया तो महेंद्र, सुमित और लवनीत उससे झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते तीनों ने मिलकर महक सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच महेंद्र ने ऊपर से ईंट फेंक दी। ईंट सीधे महक सिंह के सिर पर लगी। ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। पत्नी थाने शिकायत करने गई, तब पहुंची पुलिस घटना के बाद महक सिंह की पत्नी सरिता ने तुरंत चांदनी बाग थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया और थाने ले आई। लेकिन थाने में भी तीनों की दबंगई जारी रही। उन्होंने पुलिसकर्मियों के सामने ही महक सिंह को घसीटकर फिर से पीट दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के सामने ही दबंग पीटते रहे। चांदनी बाग थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि महेंद्र, सुमित और लवनीत तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल महक सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Haryana

टोहाना में चार फर्मों पर लाखों का जुर्माना:राइस मिल में सीधा धान लाने पर एक्शन, बिना मार्केट फीस चुकाए लाए थे

फतेहाबाद के टोहाना में मार्केट कमेटी ने चार राइस मिलों पर सख्त कार्रवाई की है। इन मिलों पर बिना मार्केट फीस जमा करवाए सीधे धान को मिलों में ले जाने का आरोप है। कमेटी ने लगभग एक हजार क्विंटल धान मिलने पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। जिन फर्मों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें टोहाना की कंसल राइस मिल (मनियाना रोड), हरिओम राइस मिल (सिंबल रोड से दमकोरा रोड), सालासर राइस मिल और जगन्नाथ राइस मिल शामिल हैं। इन पर करीब एक लाख से सवा लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। वहीं, सांवरिया राइस मिल ने भी ऐसा किया था, लेकिन बाद में मार्केट फीस कार्यालय में जमा करवा दी। मार्केट फीस न चुकाने पर कार्रवाई क्षेत्र में कई मिल संचालकों द्वारा बिना मार्केट फीस चुकाए सीधे धान मिलों में ले जाने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। पिछले साल भी जोनल एडमिनिस्ट्रेशन हिसार की टीम ने ऐसी कई फर्मों पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया था। मार्केट कमेटी का मिलरों पर लगातार एक्शन मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि उनकी टीमें ऐसे मिलरों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। उन्होंने पुष्टि की कि चार मिलों से लगभग एक लाख से सवा लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। गर्ग ने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Haryana

महेंद्रगढ़ में हवेली के मलबे से मिले चांदी के सिक्के:लोगों की भीड़ खोजने में जुटी, अधिकारियों ने नहीं ली सुध

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में एक पुरानी हवेली के मलबे से चांदी के सिक्के मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अब तक एक हजार से अधिक सिक्के बरामद किए जा चुके हैं। सिक्के मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और मलबे में सिक्के खोजने लगे। घटना बुधवार देर शाम गांव चेलावास में हुई। जेसीबी से जमीन समतल की जा रही थी जानकारी के अनुसार गांव के उमराव सिंह की पुरानी हवेली को तोड़ने के बाद अनाज मंडी के पास बुलडोजर से मलबे को समतल किया जा रहा था, तब कुछ लोगों को चांदी के सिक्के दिखाई दिए। ग्रामीणों के अनुसार यह हवेली उमराव सिंह सेठ की थी, जिसे उनके पोते राजकुमार ने मान सिंह उर्फ बागड़ी को बेच दिया था। मान सिंह द्वारा ही हवेली को तोड़कर मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर यहां डाला जा रहा था। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे सिक्के मिलने की खबर आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लोग मिले हुए सिक्के लेकर अपने घरों को चले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। देर शाम तक मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा था।

Haryana

एडीजीपी वाई पूरण सुसाइड केस: IAS पत्नी ने चंडीगढ़ पुलिस को दी बड़ी हिंट, अधिकारियों पर हो सकता है एक्शन

एडीजीपी वाई पूरण कुमार सुसाइड केस में उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने बड़ा एक्शन लिया है।

Haryana

कैथल के नागरिक अस्पताल में शुरू होगी कीमोथैरेपी:कैंसर के मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर, ट्रेनिंग ले रहे डॉक्टर

कैथल जिले में अब कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए रोहतक और चंडीगढ़ जैसे मेडिकल कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही नागरिक अस्पताल में कीमोथेरेपी डे केयर सेंटर शुरू करेगा। केंद्र में केवल कैथल ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों के मरीजों को इलाज मिल सकेगा। उन्हें इलाज के लिए लंबा सफर तय करने से छुटकारा मिलेगा। साथ ही उनके धन और समय की भी बचत होगी। दो डॉक्टर झज्जर से ले रहे ट्रेनिंग कैथल में करीब 550 कैंसर मरीज हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कैथल ने दो डॉक्टरों को ट्रेनिंग के लिए झज्जर के सिविल अस्पताल में भेजा है। ट्रेनिंग लेने गए डॉक्टरों में डॉक्टर आरडी चावला और डॉ. ललित जांगड़ा शामिल हैं। इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ से भी दो लोगों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। एक ही दिन में होगा इलाज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डे केयर सेंटर में मरीज सुबह आकर दाखिल हो सकेंगे और दिनभर इलाज के बाद उन्हें रात को ही छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद वे अपने घर जा सकेंगे। ऐसे ही आगे की प्रक्रिया रहेगी। उन्हें समय अनुसार अस्पताल के डे केयर सेंटर में बुलाया जाएगा और इलाज के बाद छुट्टी देकर उन्हें आगे दोबारा आने का समय बताया जाएगा। कमरे समेत अन्य सुविधाएं जुटाई जा रही सिविल सर्जन डॉ. डॉक्टर रेनू चावला ने बताया कि डे केयर सेंटर के लिए अस्पताल में कमरे व अन्य सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। डॉक्टर भी ट्रेनिंग पर गए हुए हैं, जल्द ही उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद डे केयर केंद्र शुरू हो जाएगा। मरीजों को यहां पर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। जहां पर कम दूरी पर कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है, वहां के लोग कैथल सिविल अस्पताल में आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Haryana

हरियाणा में करोड़ों की चोरी: चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना, शटर उखाड़ ले गए सोना-चांदी और कैश

दिल्ली नंबर की वैगनआर कार में आए पांच बदमाशों ने महज 9 मिनट में ढाई करोड़ रुपये के जेवरात उड़ा लिए।

Haryana

भिवानी में बाजरे की खरीद शुरू नहीं, किसानों में असंतोष:कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने गांवों का दौरा किया; राज्य सरकार को घेरा

भिवानी कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने बुधवार को तोशाम क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण भारी असंतोष है। चौधरी ने सरकार से जल्द से जल्द बाजरे की खरीद शुरू करने की मांग की। उन्होंने तोशाम, जुई और बाढड़ा अनाज मंडियों का भी दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, अनिरुद्ध चौधरी ने मौजूदा सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। चौधरी ने डीएपी की कमी, खाद-बीज पर जीएसटी और अन्य किसान संबंधित मुद्दों को लेकर सरकार की आलोचना की। किसानों ने अपनी परेशानी बताई किसानों ने अनिरुद्ध चौधरी के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने ट्रैक्टरों, खाद, बीज सहित तमाम कृषि उपकरणों और वस्तुओं पर भारी-भरकम टैक्स लगाए हैं। किसानों ने हर मुश्किल का सामना किया, लेकिन अब जब उनकी मेहनत की फसल (बाजरा) मंडियों में आई है, तो सरकार उसे खरीदने को तैयार नहीं है। किसानों ने इसे सरकार का दोहरा रवैया बताया। इस अवसर पर अनिरुद्ध चौधरी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो जनप्रतिनिधि पहले सरकार में अपनी मजबूत पकड़ का दावा करते थे, वे आज किसानों की बाजरे की खरीद शुरू करवाने में असमर्थ हैं। चौधरी ने किसानों द्वारा दोनों सांसदों की निष्क्रियता पर व्यक्त की गई गहरी निराशा का भी उल्लेख किया।

Haryana

Haryana: मालगाड़ी के आगे कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट

बुधवार दोपहर एटलस रोड के पास एक व्यक्ति ने पानीपत से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

Scroll to Top