Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

सोशल मीडिया पर हाई रिटर्न देने वालों से सतर्क रहें:हिसार SP ने कहा-ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, वेबसाइट या एप पर निवेश ना करें

हरियाणा में हिसार पुलिस की ओर से अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी शशांक कुमार सावन ने नागरिकों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में साइबर ठग टेलीग्राम, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन्वेस्टमेंट या ऑनलाइन ट्रेडिंग में हाई रिटर्न का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। साइबर ठग आकर्षक ऑफर और नकली स्क्रीनशॉट दिखाकर लोगों को किसी ऐप या वेबसाइट पर निवेश करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रारंभ में थोड़ी राशि वापस कर विश्वास कायम करते हैं, और उसके बाद बड़ी रकम निवेश कराने के बाद पीड़ित को ब्लॉक कर देते हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसे सभी ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड पूरी तरह जालसाजी पर आधारित हैं और किसी भी सरकारी या अधिकृत वित्तीय संस्था से मान्यता प्राप्त नहीं होते। एसपी ने साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए

Haryana

नया तरीका: चिठ्ठी भेज कर लोगों को शिकार बना रहे ठग, हिसार के जुगलान में हेल्थ रिसर्च सेंटर के नाम से भेजा पत्र

साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। साइबर ठग अब लोगों के घर रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र भेज रहे हैं।

Haryana

पानीपत में प्रेम संबंध के चलते हुई दोस्त की हत्या:जीआरपी ने किया खुलासा, ईंट सिर में मारी फिर शव फेंका रेलवे लाइन

पानीपत के कोहंड रेलवे स्टेशन के पास मिले युवक के शव की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। पांच दिन पहले हुई इस हत्या के पीछे की वजह प्रेम संबंध निकली। बुधवार को जीआरपी ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही दोस्त गगन की हत्या करने का प्लान एक महीनें से बना रहे थे। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिला शव की शिनाख्त करने में काफी परेशान हुई थी। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। मृतक की पहचान समालखा के न्यू दुर्गा काॅलोनी निवासी गगन पुत्र हीरालाल के रूप में हुई थी। शुरुआती जांच में गगन के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। जांच के बाद यह साफ हुआ कि गगन की हत्या उसके ही दो दोस्त नितिन और अजय ने मिलकर की थी। प्रेम प्रसंग बना जानलेवा गगन की शादी एक साल पहले उसकी प्रेमिका से ही हुई थी। दोनों का रिश्ता कई साल पुराना था, लेकिन शादी के बाद सब कुछ बदल गया। गगन के घर पर उसका दोस्त नितिन अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान नितिन की गगन की पत्नी से नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब गगन को इस बात का पता चला तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि गगन नितिन और अपनी पत्नी के बीच की बढ़ती बातचीत से परेशान था और उसने इसका विरोध किया। इसके बाद नितिन ने अपने दोस्त अजय के साथ मिलकर गगन को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। ईंट और शटर हैंडल से की थी हत्या घटना के दिन नितिन और अजय ने गगन को मिलने के बहाने बुलाया। जब गगन पहुंचा तो दोनों ने पहले उस पर दुकान का शटर खोलने वाला लोहे का हैंडल और फिर ईंट से वार किए। गगन की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों ने उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।। जिससे मामला आत्महत्या या दुर्घटना का लगे। पांच दिन की जांच के बाद पकड़े गए आरोपी घटना के बाद जीआरपी टीम ने घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों से अभी गहन पूछताछ की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं और दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पारिवारिक खुशियां बनीं मातम गगन की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ था। परिवार में खुशियां थीं, लेकिन एक गलत रिश्ते ने सब कुछ तबाह कर दिया। अब घर में मातम का माहौल है। घर के लोग ये हादसा भूल नहीं पा रहे है।

Haryana

एडीजीपी ने की खुदकुशी: सात से आठ आईपीएस अफसरों संग पूर्व डीजीपी का नाम; वसीयत भी लिखी; नोट में बड़ा खुलासा

हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने मंगलवार को अपने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित घर में निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Haryana

कलायत रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग:साबरमती एक्सप्रेस का स्टॉप हो, सांसद नवीन जिंदल को सौंपा ज्ञापन

कैथल जिले के कलायत रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है। देवभूमि रेलगाड़ी यात्री अधिकारी संघर्ष समिति ने इस संबंध में सांसद नवीन जिंदल के नाम एक ज्ञापन कैथल स्थित जिंदल हाउस प्रभारी रवींद्र धीमान को सौंपा है। समिति यात्रियों की सुविधाओं के लिए एक्सप्रेस, मेमू और चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रही है। समिति सदस्यों ने बताया कि कलायत भगवान कपिल मुनि की तपोभूमि और ज्ञान स्थली है। इसकी देश-विदेश में एक विशेष पहचान है, जिसके कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं। ट्रेनों के ठहराव से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इसके अतिरिक्त, कलायत से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, व्यापारी और आम यात्री विभिन्न स्थानों पर यात्रा करते हैं। लोगों होती है परेशानी ट्रेनों के ठहराव की सुविधा न होने से इन सभी लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवभूमि रेलगाड़ी यात्री अधिकारी संघर्ष समिति के संस्थापक रामकुमार नायक, प्रधान रोहताश धानियां, मुख्य सलाहकार रवि शंकर कौशिक और दीपक अठवाल सहित अन्य सदस्यों ने मांग की है कि कोरोना काल (मार्च 2020) से बंद हुई रेलगाड़ी संख्या 54039 और 54042 को फिर से शुरू किया जाए। साथ ही, गाड़ी संख्या 19411 और 19412 साबरमती एक्सप्रेस का भी कलायत में ठहराव सुनिश्चित किया जाए। समिति ने रेलवे द्वारा 1 जनवरी से किए गए सारणी बदलावों में सुधार की भी मांग की है। उनका कहना है कि गाड़ी संख्या 54038 जो सुबह जींद जंक्शन से कुरुक्षेत्र जंक्शन के लिए चलती है, उसका समय जींद जंक्शन से सुबह 05:30 बजे किया जाए। वर्तमान में यह गाड़ी सुबह 4 बजे चलती है, जिससे दैनिक यात्री इसका लाभ नहीं उठा पाते। समिति ने सवारी गाड़ी संख्या 54048 (जींद जंक्शन से) के संबंध में भी सुधार की बात कही है।

Haryana

Ambala: एयरफोर्स स्टेशन कई बड़े वायुवीरों की रहा कर्मभूमि, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर तक रही अहम भूमिका

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन देश के सबसे पहले स्थापित किए गए एयरफोर्स स्टेशनों में से एक है।

Haryana

पानीपत जंक्शन आने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल:आम्रपाली साढ़े चार तो मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे देरी आईं, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

पानीपत रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेनें देरी से आने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई राज्यों में तेज बारिश के चलते लंबी दूरी का सफर तय करने वाली ट्रेनें जंक्शन पर देरी से पहुंची। जंक्शन पर बुधवार सुबह 4.55 पर आने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) साढ़े 9 बजे पहुंची। यह ट्रेन साढ़े चार घंटे की देरी से जंक्शन पर आई। मालवा एक्सप्रेस (12919) ट्रेन जंक्शन पर सुबह 5.40 पर आने का समय है लेकिन यह ट्रेन 09.40 पर पहुंची। इसके अलावा कालका सुपरफास्ट, हीराकुंड एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस भी देरी से आ रही थी। यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, ट्रेनें देर से आने के कारण यात्री अपना रिजर्वेशन कैंसिल भी करा रहे है। रेलवे अधिकारियों का कहना है लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से आ रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। जंक्शन पर जो ट्रेनें देरी से आ रही है उनका एलाउंसमेंट कराया जा रहा है जिससे यात्रियों को ट्रेन आने का सहीं समय पता लग सके। दीवाली से पहले बिगड़ी ट्रेनों की चाल दीवाली पर पानीपत से अपने घर जाने वाले कई यात्री रिजर्वेशन कराने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन, एक तरफ ट्रेनें देरी से चल रही है। दूसरी तरफ यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्हें दोनों तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टिकट काउंटर पर क्लर्क यात्रियों को पहले से ही वेटिंग बताकर रिजर्वेशन कर रहे है। यात्रियों को हुई भारी दिक्कत, कैंसिल कराए टिकट ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक रुकना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेनें कब आएंगी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी। रेलवे स्टेशन के सूचना काउंटर पर लगातार यात्रियों की भीड़ लगी रही।पानीपत से दिल्ली, अंबाला, लुधियाना और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोगों ने समय पर मंजिल तक न पहुंच पाने की स्थिति में ऑनलाइन रिजर्वेशन कैंसिल कराए। बुधवार को 30 से अधिक लोगों ने रिजर्वेशन सुबह रिजर्वेशन खिड़की से निरस्त कराएं। रेलवे जंक्शन के एसएस रमेश चंद्र ने बताया कि कुछ ट्रेनें देरी से आ रही है। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखा जा रह है। उन्होंने यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी।

Haryana

नूंह में करंट लगने से सरपंच की मौत:तार जोड़ते समय हुआ हादसा,गांव में शोक की लहर

नूंह जिले के नगीना खंड के मोहम्मदपुर ( सिटोरबास) गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। गांव के युवा सरपंच वसीम पुत्र इशा उम्र करीब 26 वर्ष की बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। जब युवा सरपंच को करंट लगा तो ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में शोक की लहर जानकारी के अनुसार मंगलवार को वसीम किसी काम के सिलसिले में तार जोड़ रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ अस्पताल पहुंच गई। गांव के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद फिलहाल पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। लेकिन मृतक का पोस्टमार्टम नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। बिजली व्यवस्था को ठीक करने की मांग वसीम की मौत से मोहमदपुर (सिटोरबास) गांव ने एक कर्मठ और युवा जनसेवक खो दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा उपायों को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर घर लेकर आए, जिसके बाद देर रात उसे गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।

Haryana

Haryana: अंबाला में पहली बार पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 18 अक्टूबर को एयरफोर्स का विशेष कार्यक्रम

अंबाला में एक ऐतिहासिक क्षण आने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को पहली बार शहर पहुंचेंगी।

Scroll to Top