Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

अस्पताल से भागा डॉक्टर: फतेहाबाद के प्राइवेट अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की रेड, डिग्री मांगने पर डॉक्टर हुआ फरार

सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने फतेहाबाद में फर्जी अस्पताल पर रेड की।

Haryana

दिल्ली नहीं चंडीगढ़ में होगी अब हरियाणा कैबिनेट मीटिंग:जापान दौरे पर हैं CM नायब सैनी, PM मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा आएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा दौरे के कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई हरियाणा कैबिनेट मीटिंग को शैड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले यह मीटिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 अक्टूबर को दिल्ली के हरियाणा निवास में कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी लेकिन अब 11 अक्टूबर को हरियाणा सचिवालय में होगी। नायब सैनी सरकार के एक साल पूरा होने पर इसके लिए सोनीपत में कार्यक्रम रखा गया है। यहां PM मोदी चीफ गेस्ट होंगे। अब कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में होने वाली विधायक दल की मीटिंग के समय भी बदलाव हो सकता है। जिसमें यह तय किया जाएगा कि PM से किन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास कराया जाए। विदेश दौरे पर है CM नायब सैनी हरियाणा CM सैनी फिलहाल जापान दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि वे 8 अक्टूबर को भारत लौटेंगे। पहले उन्हें 11 अक्टूबर को जापान से लौटना था, लेकिन PM का दौरा फाइनल होने के बाद दौरे में बदलाव हुआ है। पीएम के हाथों जारी हो सकती है लाडो किश्त चर्चा है कि PM हरियाणा सरकार की 2100 रुपए महीने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त भी महिला लाभार्थियों को अपने हाथों से दें सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त 2014 से लेकर अब तक 16 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं। अब यह उनका 17वां दौरा होगा।

Haryana

पंचकूला में कुत्ते का आतंक: एक के बाद एक 10 को काटा, चार बच्चों को नोचा, लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला

पंचकूला के सेक्टर-16 के बुढ़नपुर में एक खूंखार कुत्ते ने रविवार को करीब आधे घंटे में चार बच्चों सहित दस लोगों को काट दिया। इससे बुढ़नपुर में अफरा तफरी मच गई।

Haryana

कैथल में मकान से लाखों के गहने व रुपए चोरी:परिवार के साथ मायके गई थी महिला, वापस आई तो टूटे मिले ताले

कैथल के गांव सैर में चोर एक मकान से लाखों रुपए के गहने और 70 हजार रुपए नकदी चोरी करके ले गए। इस दौरान मकान की मालिक महिला अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। जब वापस लौटी तो कमरों के ताले टूटे हुए मिले। इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दशहरे के दिन बाहर गया परिवार गांव सैर निवासी पूजा देवी ने सीवन थाना में दी शिकायत में बताया कि दो अक्टूबर को दशहरे के दिन वह अपने मकान पर ताला लगाकर अपने मायके गांव गोघ गई हुई थी। पांच अक्टूबर को वह शाम को अपने घर आई। जैसे ही वह बाहर वाला मेन गेट खोलकर अन्दर गई तो देखा कि मकान में बने दोनों कमरों में समान बिखरा पड़ा था। कमरों में रखी पेटियों के ताले टूटे हुए मिले। बिखरा मिला सामान सामान बिखरा हुआ था। एक पेटी के ऊपर जो संदूक रखा था, वह भी टूटा पड़ा था। चैक करने पर पाया कि पेटी में रखे करीब 70 हजार रुपए व एक जोड़ी सोने की कानों की बाली, एक सोने का ओम व पैरों के चांदी की पायल गायब मिले। शिकायतकर्ता ने कहा कि कोई अज्ञात आरोपी उनके घर से यह सामान चोरी करके ले गया। उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सीवन थाना के जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

Haryana Rain: हिसार, नारनौल और फतेहाबाद में झमाझम बारिश, 47 एमएम पानी बरसा, अनाजमंडी में भीगा धान

हरियाणा में आज कई जिलों में मौसम खराब बना हुआ है। कई जगहों पर तेज तो कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम गति से बारिश हो रही है। हिसार, फतेहाबाद और नारनौल में तेज बरसात हो रही है।

Haryana

नूंह में सरपंच के खिलाफ केस दर्ज:चुनावी रंजिश को लेकर पड़ोसी के साथ मारपीट का आरोप,दो को आई चोट

नूंह जिले के नगीना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नाई नंगला में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गांव की महिला सरपंच,उसके पति और समर्थकों खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि सरपंच ने अपने समर्थकों के साथ पथराव करने के साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़ की है। इस झगड़े में पिता–पुत्री को चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 9 दिन बाद 7 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चुनावी रंजिश को लेकर हुआ झगड़ा गांव नाई नंगला के रहने वाले अफसर हुसैन पुत्र फतेह मोहम्मद ने बताया कि गांव की सरपंच आरिशा व उसके परिवार के लोग उनसे पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश रखते आ रहे है। रंजिश की वजह उन्हें वोट नहीं देना है। इसको लेकर वह कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सरपंच के परिवार और उनके बच्चों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मामला शांत हो गया। पीड़ित ने बताया कि 25 सितंबर को वह अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे सरपंच आरिशा, उसका पति तफज्जुल, महबूब, अहसान, आबिदा, सफी और सोहेल सहित 10 से 12 लोग अपने हाथों लाठी डंडा लेकर घुस गए और उनके साथ मारपीट की। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप आरोप है कि उक्त आरोपियों ने घर में घुसकर बेटी अनीशा, पत्नी इस्लामी व मेरे तीनो छोटे बच्चों पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब आरोपियों का विरोध किया गया तो आरोपियों ने जमकर पथराव किया और घर में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं आरोपियों ने अफसर और उसकी बेटी के साथ लाठी डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है तफज्जुल ने जेब में रखे 1500 रुपये भी निकाल लिए और परिवार की महिलाओं को गंदी गंदी गालियां दी। किसी तरह आरोपियों से बचकर एक कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई और डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पहले भी कर चुके है झगड़ा पीड़ित अफसर ने बताया कि आरोपी उनके साथ पहले भी मारपीट की वारदात को अंजाम दे चुके है। उक्त बार बार हमारे घर पर आकर हमला करते है । जब वह खेतों की तरफ जाते हैं तो आरोपी उनके साथ गाली गलौज करने के साथ ही अश्लील हरकतें करते हैं। विरोध करने पर कई बार आरोपियों ने झगड़ा कर दिया। जिसकी शिकायत अगस्त महीने में एसपी नूंह को दी थी। पुलिस के मुताबिक शिकायत पर 7 नामजद और 10 से 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Haryana

Haryana Crime: यमुनानगर के खिजरी गांव में पत्नी ने शराबी पति की चाकू से हत्या, 10 साल पहले हुई थी शादी

यमुनानगर के थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव खिजरी में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

Haryana

वीजा प्रोसेसिंग के नाम पर करनाल के युवक से ठगी:कुरुक्षेत्र के एजेंट से संपर्क किया, 1.40 लाख रुपए लिए, दफ्तर बंद कर फरार

कुरुक्षेत्र में एजेंट ने करनाल के युवक से वर्क वीजा प्रोसेसिंग के नाम पर 1.40 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी झूठे वादे करके पैसे ऐंठते रहे और अब कार्यालय छोड़कर फरार गए। उनके मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज भी कराई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। सुरजीत सिंह निवासी रमाना रमानी (जिला करनाल) के मुताबिक, वह विदेश जाने के लिए वर्क वीजा की प्रोसेसिंग करवाने के इरादे से ई-मी सर्विस सेंटर पहुंचा था। सेंटर के संचालक मधू शंकर और रविंद्र उर्फ रोकी व साथ में काम करने वाली मनजोत कौर ने उसे जल्दी वीजा लगवाने का भरोसा दिया। बहाने बनाकर ऐंठते रहे रुपए उन पर विश्वास करके उसने अपने बैंक अकाउंट से आरोपी मधू शंकर और अरविंद सिंह के खाते में वीजा प्रोसेसिंग के करीब 1.40 लाख रुपए 15 बार में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी फाइल, फीस और दूसरे बहाने बनाकर उससे पैसे ऐंठते रहे। उसका वीजा नहीं लगा तो उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। दफ्तर छोड़कर भागे पहले आरोपी दोबारा से वीजा प्रोसेस शुरू करने का नाटक करते रहे, मगर उसके बाद भी वीजा नहीं लग पाया। उसके बाद आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। वह उनके सेंटर पर पहुंचा तो आरोपी दफ्तर छोड़कर फरार हो गए। उसने उनके मोबाइल नंबर कॉल की, लेकिन वे बंद आ रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Haryana

दिल्ली की शिवानी का बड़ा गैंग: दोनों बहनें, भाई और मां भी करती थी ऐसा काम… हरियाणा पुलिस ने पकड़े नौ लोग

युवक को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Haryana

रुमल के परिवार से मिलेंगे कैबिनेट मंत्री बेदी:3 दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं, परिवार बोला- किसी से दुश्मनी न रंजिश

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में रुमल हत्याकांड के 3 दिन बीतने के बाद भी चारों हत्यारे पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी आज मलिकपुर गांव में रुमल के दुखी परिवार से मुलाकात करेंगे। बेदी पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेंगे। साथ ही केस का स्टेटस भी पता करेंगे। 3 दिन बाद भी सुराग नहीं शुक्रवार रात करीब 10 बजे भट्ट माजरा-टीकरी गांव के बीच संधु फॉर्म के पास रुमल की चाकू मारकर बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। CIA-1 और थाना सदर पिहोवा की टीमें मामले की जांच में जुटी है। साइबर सेल की मदद से डिजिटल ट्रेल्स तलाशे जा रहे हैं। फिर भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बेदी से न्याय की गुहार रुमल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पीड़ित परिवार कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से न्याय की गुहार लगाएंगे। परिवार का कहना है कि रुमल की किसी से कोई दुश्मनी और रंजिश नहीं है। हमलावरों ने सिर्फ रुमल को निशाना बनाया। रुमल के मरने तक हत्यारे उस पर चाकू से वार करते रहे। उसके नीचे सड़क पर गिरने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। बुधवार तक का टाइम पुलिस ने जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिवार से बुधवार तक का टाइम मांगा था। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे रुमल के परिजन, ग्रामीण और रिश्तेदारों ने नेशनल हाईवे 152 पर मलिकपुर गांव के बस अड्‌डे पर जाम लगा दिया था। DSP निर्मल ने उनसे 6 दिन में पूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

Scroll to Top