Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

राज्य पदाधिकारी दवा एसो. के साथ करेंगे बैठक

अम्बाला | हरियाणा स्टेट ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के राज्य पदाधिकारी 9 अक्टूबर को अम्बाला पहुंचेंगे। वह अम्बाला की जिला रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन में चल रही उथल-पुथल को लेकर बैठक करेंगे। बैठक में राज्य अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहेंगे। अम्बाला जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राज कुमार शर्मा के पद से इस्तीफा देने के बाद स्थिति में गंभीर बदलाव आया है। राज कुमार द्वारा लिए गए फैसले अब पूरी तरह से रद्द कर दिए हैं। इस संदर्भ में अब तय किया जाएगा कि मौजूदा जिला प्रधान भारत भूषण 31 दिसंबर 2025 तक पद पर बने रहेंगे या फिर स्टेट एसोसिएशन इस पद के लिए नया नेतृत्व चुनेगा। जिले में लगभग 1700 केमिस्ट रिटेल दवा एसोसिएशन से जुड़े हैं। इनकी भागीदारी और राय बैठक में महत्वपूर्ण होगी।

Haryana

Ambala: ज्वेलर की दुकान में महिलाओं का कारनामा, बातों में उलझाकर चुराए दो सोने के कड़े, सीसीटीवी में खुलासा

सर्राफा बाजार की एक दुकान में तीन शातिर महिलाओं ने दो सोने के कड़े चुरा लिए।

Haryana

4 साल के बच्चे की मां ने किया सुसाइड:पानीपत में पति नशे में पीटता, बेटे को भी पिलाता शराब; मां-बाप देते थे साथ

पानीपत के नौल्था गांव में 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया। घटना 5 अक्टूबर की सुबह हुई। महिला का एक 4 साल का बच्चा है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। करनाल में रहने वाले उसके भाई संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि अंजलि की शादी 2018 में नौल्था निवासी अमित पुत्र प्रमोद से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही अंजलि के सास अनीता, ससुर प्रमोद और पति अमित उसे पीटने लगे थे। नशे में पत्नी को पीटता था संजीव के अनुसार, मारपीट से डरकर अंजलि एक बार उसके घर आकर रहने लगी थी, लेकिन समझाने पर वह वापस ससुराल चली गई। बच्चे के जन्म के बाद ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। 2023 में अंजलि ने करनाल महिला थाने में ससुराल वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन तब उन्होंने समझौता कर लिया था। संजीव ने यह भी बताया कि अंजलि का पति अमित अत्यधिक शराब पीने लगा था और अपने 4 साल के बच्चे को भी शराब पिलाता था। शराब पीने के बाद वह अंजलि के साथ मारपीट करता था, जिसमें उसकी मां अनीता और पिता प्रमोद भी अमित का साथ देते थे। महिला ने पंखे से लटककर फांसी लगाई 4 अक्टूबर की रात करीब 7:30 बजे अंजलि ने संजीव को फोन कर बताया कि अमित शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर रहा है। संजीव ने उसे समझाया और सुबह आकर बात करने का आश्वासन दिया। अगली सुबह, 5 अक्टूबर को करीब 5 बजे अमित ने संजीव को फोन कर बताया कि अंजलि ने ऊपर वाले कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली है। आरोपियों पर केस दर्ज संजीव अपने परिजनों के साथ नौल्था पहुंचा तो देखा कि अंजलि का शव पंखे से उतारकर बिस्तर पर रखा हुआ था। उसने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। संजीव कुमार के बयान पर पति अमित, सास अनीता और ससुर प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Haryana

Haryana: सोमवार से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे पटवारी, गिरदावरी का कार्य हो सकता है प्रभावित, जानें वजह

हरियाणा में पटवारी अपनी मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

Haryana

यमुनानगर में आई लव मोहम्मद पर विवाद:विशेष समुदाय के किशोरों ने पिस्टल दिखाते हुए पोस्ट कर गाली-गलौज की, भड़के हिंदू संगठन धरने पर

यमुनानगर जिले के बुडिया थाना क्षेत्र के गांव अमादलपुर में सोशल मीडिया पर धार्मिक द्वेष फैलाने का एक नया मामला सामने आया है। एक विशेष समुदाय के कुछ किशोरों द्वारा इंस्टाग्राम पर आई लव मोहम्मद लिखकर हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली-गलौज की। इतना ही नहीं इस पोस्ट में किशोर अपने हाथों में पिस्टल दिखाते की पोस्ट डाली है। इस घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने बुडिया थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आपत्तिजनक शब्दों का किया इस्तेमाल अमादलपुर निवासियों ने इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत सौंपी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पोस्ट आज रविवार शाम को इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई, जिसमें किशोरों को हिंदू धर्म को लेकर और समुदाय के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते और हथियार लहराते देखा हुए किशोरों को देखा जा सकता है। एडवोकेट दिनेश चौहान ने बताया कि इस तरह की पोस्ट से सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ता है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायत सौंपी है, जिस पर कार्रवाई की आश्वासन मिला है।

Haryana

हरियाणा में फलस्तीन के समर्थन में नारेबाजी: पुलिस ने हिरासत में लिए छह छात्र, जानें पूरा मामला

रोहतक में एमडीयू के दिशा छात्र संगठन पर फलस्तीन के समर्थन में नारेबाजी के आरोप लगे हैं।

Haryana

करनाल में किसानों के बीच जमीन पर बैठे अजय:चौटाला बोले-मिलर की फाइल क्लियर करने रिश्वत की मांग, औने-पौने दामों पर बिक रही फसल

करनाल में किसानों ने नई अनाज मंडी के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान जेजेपी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अजय सिंह चौटाला किसानों के बीच जमीन पर ही बैठ गए। किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, भाकियू के प्रदर्शन इसी तरह से चलते रहेंगे। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि किसानों की फसलों पर बाढ़ और बरसात की मार पड़ी, लेकिन उन्हीं फसलों को आज औने पौने दामों पर खरीदा जा रहा है। सरकार एमएसपी की बात कह रही है, लेकिन फसल को 300 से 400 रुपए प्रति क्विंटल कम दाम पर खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिलर की फाइल क्लियर करने के लिए दो-दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। सरकार बिना पर्ची और खर्ची की बात कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। हरियाणा में जंगल राज हो चुका है और कानून नाम की कोई चीज नहीं है। जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को विदेशों में बैठे गैंगस्टर धमकियां देते हैं। मुख्यमंत्री कहते है कि हमने उन लाेगाें को सिक्योरिटी दे दी, जिनको धमकी मिली थी। अब सवाल यह है कि उन लोगों को तो सिक्योरिटी दे दी, लेकिन आम जनता कहां पर सुरक्षित है। इनेलो और जेजेपी के विलय पर बोले अजय अजय चौटाला ने कहा कि भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है, यह न तो मुझे पता है और न ही किसी ओर को। रणजीत चौटाला परिवार का एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं, इस पर अजय चौटाला ने कहा कि चौधरी रणजीत सिंह परिवार के मुखिया हैं, वे पहल करें, मैं उनके साथ हूं, मुझे बाकियों का नहीं पता, लेकिन मैं उनके साथ हूं। क्योंकि ओपी चौटाला मुखिया थे, उनके जाने के बाद अब चौधरी रणजीत सिंह मुखिया है। वो पहल करें मैं उनके साथ खड़ा हूं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर कसा तंज अजय चौटाला ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष चुन तो लिया, 11 साल में कांग्रेस ने संगठन बनाया है, अब प्रदेश में कांग्रेस के 37 विधायक होते हुए 11 महीने बाद प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी लीडर चुना गया है। कांग्रेस के ही लोग कुलदीप शर्मा, प्रोफेसर संपत सिंह जैसे नेता जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे है, मुझे तो कांग्रेस की जूतियों में खीर बंटती हुई नजर आ रही है। अडाणी और अंबानी चला रहे सरकार अजय चौटाला ने कहा कि अब तो अमित शाह ही बेहतर बता सकते है कि बीजेपी के राज में कहां विकास हुआ है? अगर विकास हुआ है, तो वह अडाणी और अंबानी का हुआ है। कहने को तो बीजेपी की सरकार है, लेकिन वास्तव में सरकार तो अडाणी और अंबानी चला रहे है। आज पूरे देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तक अडाणी और अंबानी को दे दिए। करोड़ों और अरबों की संपति पर मॉल बनाए जा रहे है, प्रॉपर्टी बना रहे है।

Haryana

World Wrestling Championship: हरियाणा की आठ महिला पहलवानों का भारतीय टीम में चयन, सर्बिया में दिखाएंगी दम

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में इस बार भारत से 10 महिला पहलवानों का चयन हुआ है जिनमें से आठ महिला पहलवान हरियाणा की हैं।

Haryana

दुष्यंत चौटाला ने इसराना मंडी में सुनी किसानों की समस्याएं:धान में नमी की जांच की; पोर्टल में गड़बड़ी पर उठाए सवाल

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रविवार को पानीपत जिले के इसराना हलके के बिजावा और मांडी गांवों का दौरा किया। इस दौरान वे इसराना की नई अनाज मंडी भी पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और धान की नमी की जांच की। मंडी में चौटाला ने धान की ढेरी पर जाकर नमी की जांच की। उन्होंने मौके पर पाया गया कि धान में 16 प्रतिशत नमी थी, जो बिकने योग्य है। लेकिन इसके बावजूद धान की खरीदारी नहीं हो रही थी। किसानों ने चौटाला को बताया कि सरकार ने अब तक उनकी परेशानियों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने पोर्टल में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया, जिसके कारण किसानों को खरीद में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर की बात किसानों की समस्याएं सुनने के बाद दुष्यंत चौटाला ने मंडी सचिव पवन नागपाल से मंडी में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। सचिव नागपाल ने बताया कि मंडी में लिफ्टिंग का काम शुरू हो गया है और हैफेड द्वारा खरीद की जा रही है। मंडी में मौजूद किसान विनोद ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि पोर्टल के बिना उनकी धान की फसल मंडी में नहीं ली जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके पास 40 एकड़ धान है, लेकिन पोर्टल पर केवल 915 क्विंटल दर्ज किया गया है, जो वास्तविक मात्रा से बहुत कम है। इस दौरान उनके साथ जिला प्रधान रामनिवास पटवारी, सरदार गुरु चरण सिंह, गीता देवी पालादी, सरिता मोर, अजय बिंजल, पप्पू त्यागी और बिजेंदर कादयान भी उपस्थित थे।

Scroll to Top