Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

Haryana Congress: हुड्डा की चली तो सैलजा का भी कद बढ़ा, गुटबाजी रोकने के लिए हाईकमान ने सबको साधा

11 साल के लंबे वनवास के बाद हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार से ज्यादा सूची आने के बाद वरिष्ठ नेताओं के चलने की चर्चा रही।

Haryana

10.25 Lakh Rupees Fraud In Ambala – Amar Ujala Hindi News Live

फेसबुक पर भांजे की नकली आईडी के झांसे में फंसकर रेलवे के ठेकेदार ने 10.25 लाख रुपये गंवा दिए। छावनी के डीआरएम कॉम्प्लेक्स के पास हर मिलाप नगर में रहने वाले ठेकेदार सुनील शर्मा की शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। सुनील शर्मा ने बताया कि उनका एक भांजा कपिल शर्मा कनाडा में रहता है। पांच अगस्त को कपिल शर्मा नाम की एक फेसबुक आईडी से उनके पास एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने अपना भांजा समझकर स्वीकार कर लिया। इसके बाद उस आईडी से हालचाल पूछने के लिए एक संदेश आया फिर कुछ देर बार संदेश आया कि मैं 10 से 15 दिन में भारत आ रहा हूं और कहा कि वह उसके पास कुछ रुपये भेजना चाहता है जो वह भारत आने के बाद उससे ले लेगा। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं ऐसे फंसाया जाल में  इसके बाद उन्होंने आईडी पर अपने दस्तावेज भेज दिए। थोड़ी देर बाद आरोपी ने उन्हें वेस्टर्न यूनियन की 10 लाख 30 हजार 800 रुपये की एक रसीद भेज दी और फिर व्हाट्सएप नंबर मांग लिया। कुछ देर बाद एक दूसरे नंबर से फोन आया और उसने कहा कि एक दो दिन में उनके खाते में रकम आ जाएगी। इसके थोड़ी देर बाद ही कपिल शर्मा नाम की उसी फेसबुक आईडी से संदेश आया कि वो इमिग्रेशन में फंसा हुआ है और उसके वीजा का आज अंतिम दिन है, जो उसने रुपये उन्हें भेजे हैं वो एजेंट को दे दो। अगर रुपये एजेंट को नहीं दिए तो उसे जेल हो जाएगी या घर वापस भेज दिया जाएगा।  

Haryana

Haryana: रंजिश में घर पर हमला, मां-बेटे सहित तीन लोग घायल, हमलावर गाड़ियां छोड़कर भागे

बुधवार की रात कुबेर कॉलोनी में तलवारें चल गईं। रात करीब आठ बजे टकराव में एक मां और उनके बेटे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Haryana

Haryana: शोर मचाया तो नाइजीरियन आ जाएगा… उंगलियां काट देगा, शिमला किडनैपिंग से छुटे अंगद ने क्या बताया?

छात्र ने बताया कि जब वह आरोपी की गिरफ्त में था तो बहुत दहशत में था। छात्र ने बताया कि अपहरणकर्ता धमकी देता था कि शोर मचाया तो नाइजीरियन आ जाएगा और उंगलियां काट देगा।

Haryana

Congress Changed Its District President In Hisar – Amar Ujala Hindi News Live

कांग्रेस की ओर से जारी जिला अध्यक्ष की सूची 12 घंटे में ही बदल दी गई। मंगलवार रात करीब 10 बजे जारी लिस्ट में पहले लाल बहादुर खोवाल को ग्रामीण जिला अध्यक्ष घोषित किया गया था। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय ने लाल बहादुर खोवाल को फोन कर बताया कि बृजलाल बहबलपुरिया को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। टाइपिंग मिस्टेक के कारण बृज लाल खोवाल का नाम लिख दिया गया था। बृजलाल बहबलपुरिया रणदीप सिंह सुरजेवाला के करीबी हैं। बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष ग्रामीण बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना व सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलना है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाएगी।बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन करेंगे। युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की अपनी योजनाओं की भी घोषणा की। सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि रात को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मेरी बात हुई थी। उन्होंने कहा कि आपको जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर जारी लिस्ट में मेरा ही नाम था। सुबह पुन: विचार किया गया तो मुझे कहा कि पार्टी संगठन को चलाने के लिए बृजलाल ज्यादा बेहतर दिख रहे हैं। पद को लेकर कोई बात नहीं है। हम सभी मिलकर कांग्रेस के लिए काम करेंगे। पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि कांग्रेस में लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस का संगठन खड़ा हुआ है। सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल सिंह बूरा ने ने कहा कि बृजलाल बहबलपुरिया का अनुभव और समर्पण से हिसार में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश संदलाना,लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल, बरवाला से पूर्व प्रत्याशी भूपेन्द्र गंगवा, आनंद जाखड़ सहित अन्य उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Haryana Congress: हुड्डा की चली तो सैलजा का भी कद बढ़ा, गुटबाजी रोकने के लिए हाईकमान ने सबको साधा  

Haryana

यात्री ध्यान दें: हरियाणा में कल बसों के लिए खाने पड़ सकते हैं धक्के; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

हरियाणा में गुरुवार को बसों का टोटा रहेगा। ऐसें में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Haryana

Sirsa Crime: कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला का बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana

Dadri Accident: कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार बाइक से टकराकर पलटी, बाइक सवार को भी लगी चोटें

गोगामेड़ी से लौट रहे झामरी निवासी एक परिवार की कार कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक से टकराने के बाद खेतों में पलट गई।

Scroll to Top