Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

हिसार में एक चोर गिरफ्तार:डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में की थी चोरी, लाखों का सामान हुआ था गायब

नारनौंद (हिसार) के नागरिक अस्पताल में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. बिट्टू के सरकारी क्वार्टर से लाखों रुपए की चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। नारनौंद थाना पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नारनौंद के वार्ड 3 निवासी संदीप के रूप में हुई है, जिसको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। डॉ. बिट्टू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 1 अगस्त से 30 सितंबर तक छुट्टी पर थे। 1 अक्टूबर को लौटने पर उन्होंने पाया कि क्वार्टर नंबर-3 के दरवाजे टूटे हुए थे और घर का लगभग सारा सामान गायब था। चोरी हुए सामान में 43 इंच की सोनी एलईडी टीवी, वोल्टास विंडो एसी, वॉशिंग मशीन की मोटर, गीजर, फ्रिज की मोटर, गैस चूल्हा, सिलेंडर, साउंड स्पीकर, कपड़े, रसोई का सामान और रूम हीटर सहित कई घरेलू वस्तुएं शामिल थीं। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। एएसआई कुलबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है। डॉ. बिट्टू ने कहा कि पुलिस की तत्परता से उन्हें राहत मिली है और उन्हें उम्मीद है कि उनका सामान भी जल्द बरामद हो जाएगा। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग भी उठी है।

Haryana

हिसार में फर्जी दस्तावेज जमा कर लिया 60 लाख लोन:फेक एनओसी जमा कराई, पुलिस ने पंचकूला से किया गिरफ्तार

हिसार की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे लिए 60 लाख रुपए के गृह ऋण घोटाले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पंचकूला निवासी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी बलविंदर सिंह ने वर्ष 2022 में हिसार स्थित आईसीआईसीआई बैंक की सेक्टर-14 शाखा से गृह ऋण के लिए आवेदन किया था। उसने एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के नाम से फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तैयार कर बैंक में जमा कराए थे। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक ने उसे 60 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत कर जारी कर दिया। दस्तावेजों में की हेराफेरी बाद में बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया कि जमा किए गए एनओसी असली नहीं थे और दस्तावेजों में हेराफेरी की गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस पूरे फर्जीवाड़े में भिवानी निवासी विक्रेता सुनीता देवी और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचा था। बैंक की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा, हिसार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जी ऋण प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा फर्जी दस्तावेज तैयार करने की साजिश कहां रची गई थी। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Haryana

नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रोष प्रदर्शन:चितवन वाटिका से महावीर चौक तक गए, चुनाव आयोग का पुतला जलाया

हरियाणा के नारनौल में वीरवार शाम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में पार्टी द्वारा जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन का आयोजन किया। जिसमें चितवन वाटिका से लेकर महावीर चौक तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया व महावीर चौक पर चुनाव आयोग का पुतला फूँका। जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में भाजपा सरकार ने मशीनरी, धनबल के दबाव में खुलेआम दुरुपयोग किया जिससे जनता का असली जनादेश चुरा लिया गया और प्रदेश की जनता का लोकतंत्र पर विश्वास हिला दिया । लगातार होगा प्रदर्शन नांगल चौधरी की कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के जनादेश की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी और इस वोट चोरी का पर्दाफाश करने का काम करेगी। यह संगठित अपराध इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष राज सुनेश ने कहा कि वोट चोरी एच फाइल्स ने भाजपा व चुनाव आयोग को झकझोर कर रख दिया , संगठित वोट चोरी केवल कोई गलती नहीं बल्कि ये जनता के जनादेश को चुराने का संगठित अपराध है । इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस ने भाजपा व चुनाव आयोग के तालमेल के खेल का पर्दाफाश करने का काम किया व हरियाणा में लोकतंत्र का अपहरण हुआ है और ये केवल हरियाणा की बात नहीं बल्कि पूरे देश के लोकतंत्र की लड़ाई है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर अनीता यादव के पति डॉक्टर ओमकार सिंह सूरज बोहरा , जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व एडवोकेट मंजीत यादव एडवोकेट कुलदीप वरगड पुनीत बुलाना युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सरपंच राजू सरपंच टिलो सरपंच मनोज पटीकरा कैलाश पहलवान , धीरज शर्मा दयानंद सोने, एडवोकेट सुरेन्द्र दिलों की तेजपाल , रविंद्र मांदी संदीप राव सुरेन्द्र सरपंच व अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Haryana

पानीपत में 10.49 लाख की साइबर ठगी:सिम कार्ड बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक सिम बेचने की जगह पर दो करता था चालू

पानीपत में थाना साइबर पुलिस ने 10 लाख 49 हजार 976 रुपये की साइबर ठगी के मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने ठगों को सिम कार्ड बेचने वाले एक आरोपी को दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के सुल्तानपुरी के सुलेमान नगर निवासी योगेश के रूप में हुई है जो प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस ) एजेंट के रूप में कार्यरत था। पानीपत में साइबर ठगी के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में साइबर थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर दीपक की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने आरोपी को दिल्ली से काबू किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी भोले-भाले लोगों की आईडी का दुरुपयोग करता था। वह उनकी जानकारी के बिना दो सिम कार्ड सक्रिय करता और उन्हें साइबर ठगों को 1500 से 2000 रुपये में बेच देता था। अंसल निवासी नरेश ने पुलिस को बताया था कि फरवरी 2025 में उसे अज्ञात नंबरों से कई कॉल आए थे। कॉल करने वालों ने खुद को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से बताया और कहा कि उसकी पहले की पॉलिसी का प्रीमियम रिफंड किया जाएगा। ठगों ने झांसे में लेकर नरेश से तीन और फर्जी पॉलिसियां करवाईं और 10 लाख 49 हजार 976 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। ठगी में प्रयोग किए नंबरों को ट्रेस किया जांच के दौरान साइबर क्राइम टीम ने ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों का ट्रेस किया। तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि ये सिम कार्ड आरोपी योगेश ने जारी किए थे। पुलिस ने 4 नवंबर को दिल्ली के नांगलोई में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और छह सील-पैक सिम कार्ड बरामद किए गए। प्रभारी सब-इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन साइबर ठगों को सिम कार्ड उपलब्ध कराता था और ठगी के नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं।

Haryana

टेस्ला को हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का ऑफर:CM सैनी के साथ मैनेजमेंट की मीटिंग; गुरुग्राम में एक्सपीरियंस सेंटर का सीएम करेंगे शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव और स्वच्छ ऊर्जा कंपनी टेस्ला को राज्य में विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए राज्य समर्थन की पेशकश की। टेस्ला इंक की भारतीय सहायक कंपनी टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के एक प्रतिनिधिमंडल ने सैनी से मुलाकात कर उन्हें गुरुग्राम में स्थापित किए जा रहे टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कंपनी की दक्षिण-पूर्व एशिया निदेशक इसाबेल फैन ने किया। एलन मस्क की कंपनी है टेस्ला जुलाई में मुंबई और अगस्त में दिल्ली में लॉन्च करने के बाद, एलन मस्क की टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुग्राम के सोहना रोड पर ऑर्किड बिजनेस पार्क में लगभग 51,000 वर्ग फुट सुपर बिल्ट-अप क्षेत्र को 40.17 लाख रुपए के शुरुआती मासिक किराए पर नौ साल के लिए पट्टे पर लिया है। गुरुग्राम ऑटोमोबाइल का बड़ा हब गुरुग्राम एक प्रमुख ऑटोमोबाइल केंद्र है, जिसका मुख्य कारण मारुति सुजुकी जैसी कंपनियों की बड़ी विनिर्माण और कॉर्पोरेट उपस्थिति है। इस क्षेत्र में कई विनिर्माण संयंत्र, कलपुर्जा आपूर्तिकर्ता और प्रमुख ऑटोमोटिव कंपनियों के कॉर्पोरेट मुख्यालय स्थित हैं।

Haryana

Panipat: सड़क किनारे खड़े कारपेंटर का तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की मौत व एक घायल

पानीपत में थाना सेक्टर 29 क्षेत्र में नहर बाईपास पर सड़क किनारे खड़े कारपेंटर फारुख और मुकेश को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

Haryana

सिरसा एक्सीडेंट में पंजाब के युवक की मौत:कंबाइन ड्राइवर था, पिता की पहले हो चुकी मृत्यु, एक बेटी का पिता था

सिरसा में एक्सीडेंट के दौरान पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पहुंची। कुछ देर बाद रोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। आज वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। मृतक युवक की पहचान पंजाब के मानसा जिले के राड़ गांव निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह हरियाणा और सिरसा में कंबाइन चलाने का काम करता था। पिछले डेढ माह से वह सिरसा के रोड़ी में कंबाइन चला रहा था। बुधवार रात को वह कंबाइन बंद करने के बाद बाइक लेकर अपने पंजाब स्थित घर की ओर जा रहा था। रास्ते में रोहण गांव के पास अज्ञात वाहन के साथ उसका एक्सीडेंट हो गया। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। इसके बाद उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। उसके सिर पर गहरी चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। बड़े भाई समरजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह दो भाईयों में छोटा था और एक 7 वर्षीय बेटी का पिता था। उनके पिता पोला सिंह, उनकी भी पहले ही एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है।

Haryana

राहुल गांधी के आरोप पर हुई पड़ताल में नया खुलासा: दादरी के जिस मतदाता की सूची दिखाई, वह असली घर में रह रहा है

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से बुधवार को पत्रकारवार्ता में हरियाणा में वोट चोरी के आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए गए।

Haryana

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर एक की मौत:पानीपत के रोहतक बाईपास पर हुआ हादसा, दूसरा युवक घायल

पानीपत के रोहतक बाईपास के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर काम के लिए चुलकाना जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल परिवार के प्रवीण ने बताया कि शोदापुर निवासी फारूक अपने साथी मुकेश कश्यप के साथ रोजाना की तरह सुबह काम पर चुलकाना जा रहा था। दोनों रोहतक बाईपास के बाहर मुख्य सड़क पर पहुंचे तभी बाइक सड़क किनारे खड़ी किए थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें फारूक की मौत हो गई। जबकि मुकेश घायल हो गया। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Haryana

हिसार एयरपोर्ट: लाइसेंस अपग्रेडेशन के लिए डीजीसीए की टीम दो दिवसीय दौरे पर, डीवीओआर सिस्टम किया स्थापित

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के लाइसेंस अपग्रेडेशन के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम वीरवार को एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।

Scroll to Top