Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

पलवल में नाबालिग के धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तारी:मौलवी और 2 किशोरों को पकड़ा, गांव में पुलिस तैनात, कहा- 'आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा'

हरियाणा के पलवल में एक नाबालिग लड़की के कथित धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने मस्जिद के मौलवी और दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सदर थाना पुलिस ने पहले मौलवी और एक किशोर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दूसरे किशोर को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मस्जिद से बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 25 सितंबर की शाम उसकी 15-16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर नहीं मिली। खोजबीन के दौरान उन्हें गांव की बड़ी मस्जिद से अपनी बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मस्जिद के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि मौलवी और एक अन्य व्यक्ति उनकी बेटी से कथित तौर पर झगड़ा कर रहे थे। वहां चार अन्य नामजद व्यक्ति और दो महिलाएं भी मौजूद थीं, जो कथित तौर पर कुरान लेकर धर्म परिवर्तन करा रही थीं। बच्ची बोली- मौलवी ने जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने बच्ची को वहां से छुड़ाया। लड़की ने रोते हुए बताया कि मौलवी ने उसके हाथ से कलावा और राखियां काट दीं तथा उसके माथे से तिलक मिटा दिया। उस पर नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। लड़की ने मौलवी पर बदतमीजी और छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। मस्जिद से बाहर निकलते समय, कथित तौर पर आरोपियों के पक्ष के अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोका। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मस्जिद के मौलवी और 2 किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Haryana

नारनौल साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठग पकड़ा:हनुमानगढ़ का रहने वाला, टेलीग्राम टास्क के नाम पर किया था 6.30 लाख का साइबर फ्रॉड

हरियाणा के नारनौल में टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6 लाख 30 हजार रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव रोड़ावाली निवासी आरोपी इमरान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता, जो निजी नौकरी करती है, ने बताया कि 17 सितंबर को उसके टेलीग्राम अकाउंट पर नामपता अज्ञात व्यक्ति ने उसे एक ग्रुप में जोड़ लिया। इस ग्रुप में कई लोग चैट कर रहे थे और विभिन्न स्कीमों से पैसे कमाने का लालच दिया जा रहा था। शुरुआत में होटल और रेस्टोरेंट्स को गूगल मैप पर 5 स्टार रेटिंग देने जैसे छोटे-छोटे टास्क दिए गए। पीड़िता ने दिए गए निर्देशों के अनुसार टास्क पूरे किए। निवेश पर दिया अधिक लाभ का झांसा इसके बाद आरोपियों ने विश्वास जीतकर उसे बड़े टास्क ऑफर किए और डिमैट अकाउंट खुलवाने की बात कही। निवेश राशि पर अधिक लाभ का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6.30 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। कुछ समय बाद जब उसे ठगी का संदेह हुआ तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इमरान के खाते में जमा हुए पैसे जांच के दौरान साइबर थाना पुलिस ने संबंधित कंपनियों से पत्राचार कर पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड हासिल किए। तकनीकी जांच में सामने आया कि ठगे गए रुपए की प्रथम लेयर आरोपी इमरान खान के बैंक खाते में गई थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया और उससे 1.70 लाख रुपए नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस ठगी के पीछे और कौन लोग शामिल हैं।

Haryana

Haryana: यौन शोषण मामले में फरार सीएमओ की मौत, महिला डॉक्टर ने लगाए थे गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?

यमुनानगर की महिला चिकित्सक से यौन शोषण के आरोपी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह की मौत हो गई है।

Haryana

समालखा में मनाया गया शहीदी दिवस:पुराना बस अड्डा अब शहीदी चौक, छोटे बच्चों ने किया प्रतिमा का अनावरण

पानीपत जिले की समालखा में जनता सरकार मोर्चा की देखरेख मे बीते कल (रविवार) को शहीदी दिवस मनाया गया। शहर के पुराना बस अड्डा पर फ्लाईओवर के नीचे मोर्चा द्वारा बनाए गए शहीद स्मारक पर छोटे छोटे बच्चो के कर कमलो से शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। जनता सरकार मोर्चा ने शहर के मुख्य चौक को शहीद चौक का नाम भी दिया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में शहीदों की प्रतिमा के अनावरण समारोह मे बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षाविद्, व्यापारियों और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भविष्य के प्रेरणा हैं शहीद इस मौके पर जनता सरकार मोर्चा के संस्थापक सदस्य रविन्द्र भारतीय ने कहा कि शहीद केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि भविष्य की प्रेरणा हैं। आज भले ही भगत सिंह हर दिल और हर भावना में जीवित हैं, लेकिन उनकी क्रांतिकारी विचारधारा और संघर्षमयी सोच को युवाओं के दिमाग और जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी संकल्प के साथ समालखा के मैन चौक का नाम “शहीदी चौक” रखा गया। ताकि जब भी कोई यहां से गुजरे तो उसे बलिदान, साहस और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मिल सके। जनता सरकार मोर्चा ने स्पष्ट किया कि यह केवल प्रतिमा अनावरण नहीं, बल्कि विचारों के पुनर्जीवन का एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उनके साथियों का सपना था एक ऐसा भारत जहां समानता, न्याय और स्वतंत्रता हर नागरिक का अधिकार हो। मोदी सरकार पर बोला हमला रवींद्र भारतीय ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूंजीवाद और सामंतवाद की कठपुतली सरकार ने इस देश की महान धरोहर सोनम वांगचुक को NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) जैसी संगीन धाराओं में गिरफ्तार करके ये साबित किया है कि इस देश से लोकतंत्र समाप्त हो चुका है इसे जनता सरकार मोर्चा के साथी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Haryana

हरियाणा की डिजिटल उड़ान: लोगों को घर बैठे मिलेगी सुविधा, सीएम सैनी ने लॉन्च किया पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम

हरियाणा में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

Haryana

कैथल में राइस मिल पर मार्केट कमेटी टीम की रेड:24 हजार 500 का जुर्माना वसूला, 200 क्विंटल धान का अवैध स्टॉक मिला

कैथल में तितरम मोड़ स्थित एक राइस मिल में मार्केट कमेटी की ओर से छापामारी की गई। इस दौरान मिल में बिना गेटपास का 200 क्विंटल पीआर धान बरामद हुई। जिसे अवैध तरीके से मिल में स्टॉक किया गया था। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने मिल के मालिक से मार्केट फीस व पेनल्टी सहित 24 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूल किया है। साथ ही मिल के संचालक को चेतावनी दी गई कि आइंदा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के पास पहुंची सूचना मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तितरम मोड़ के पास श्री गणेश राइस मिल में बिना गेट पास के पीआर धान ले जाई जा रही है। जिस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि प्रशासन की तरफ से मिलों में गड़बड़ रोकने को लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। 200 क्विंटल पीआर धान मिली जांच में सामने आया कि 200 क्विंटल पीआर धान मार्केट फीस चोरी कर मिल में स्टॉक की गई थी। मिलर्स से मौके पर मार्केट फीस व पेनल्टी सहित 24 हजार 500 रुपए भरवाए गए। कमेटी सचिव ने कहा कि आगे भी लगातार इस तरह की जांच जारी रहेगी। यदि कहीं पर मार्केट फीस चोरी का खेल मिलता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मिल संचालकों को चेताया कि नियम के अनुसार ही काम करें। अगर नियम तोड़े तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

Haryana Crime: बीड़ी देने से किया मना तो बदमाशों ने शख्स पर कर दिया हमला, पेट में घोंपा चाकू, हालत नाजुक

बहादुरगढ़ में एक शख्स पर बदमाशों ने इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उसने बदमाशों को बीड़ी देने से मना कर दिया।

Haryana

तहसीलों में पेपरलेस कार्य आज से शुरू:तोशाम में मंत्री श्रुति, भिवानी MLA सर्राफ, लोहारू में जेपी दलाल, बवानीखेड़ा में कपूर वाल्मीकि मुख्यातिथि

भिवानी में आज पेपरलेस रजिस्ट्री, पैमाइश और व्हाट्सएप चेटबोट और राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली की शुरुआत की जाएगी। राजस्व विभाग कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को लेकर प्रदेश में नई पहल शुरु करने जा रहा हैं। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से करेंगे। इसी कड़ी में तोशाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वहीं भिवानी जिला मुख्यालय पर पंचायत भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ मुख्य अतिथि होंगे तथा लोहारू में पूर्व मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार से बवानीखेड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बवानीखेड़ा के विधायक कूपर सिंह वाल्मीकि मुख्य अतिथि होंगे।

Haryana

स्कूल में क्रूरता: मासूम को पैर बांध उल्टा लटकाया, फिर बेरहमी से पीटा; टीचर ने इसलिए दिलाई दिल दहलाने वाली सजा

पानीपत के जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चे के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। दूसरी कक्षा के सात साल के मासूम ने होमवर्क नहीं किया तो शिक्षिका को इतना नागवार गुजरा कि उसने सजा देने के लिए स्कूल के वैन चालक से उसे पिटवा दिया।

Scroll to Top