Haryana Crime: पुरानी रंजिश में युवक ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा के गुरुग्राम में राहुल गांधी गुपचुप तरीके से डिनर करने पहुंचे। राहुल का ये कार्यक्रम इतना कॉन्फिडेंशियल था कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों तक को इसकी भनक नहीं थी। डिनर के बाद राहुल ने हरियाणा के नए प्रदेशाध्यक्ष के बारे में भी कुछ हिंट दिए, इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की कमान किसी युवा के हाथ में दी जाएगी। ये जानकारी पीसीसी प्रवक्ता मनीष खटाना ने दी है, उनका कहना है कि बीती रात राहुल गांधी की सिक्योरिटी टीम ने उनको फोन किया, फोन पर उनसे कहा गया कि आपसे राहुल गांधी मिलना चाहते हैं, जिसके बाद खटाना राहुल से मिलने गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में पहुंच गए। राहुल बिहार से लौटते हुए एयरपोर्ट से सीधा गुरुग्राम पहुंचे थे। गुरुग्राम पहुंच क्या बोले राहुल गांधी, प्वाइंट्स में पढ़िए राहुल के इस सीक्रेट दौरे की PHOTOS देखें… राहुल गांधी के इन दौरों ने भी चौंकाया… 1. ट्रक से अंबाला पहुंचे थे राहुल साल 2023 में 23 मई को भी राहुल गांधी अचानक से हरियाणा पहुंच गए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया था। दरअसल, वो दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे। लेकिन इस दौरान ट्रक ड्राइवरों की स्थिति जानने के लिए उन्होंने ट्रक में सफर तय करने का मन बनाया। इस दौरान उन्होंने सुबह 5:30 बजे ट्रक को अंबाला सिटी के श्री मंजी साहब गुरुद्वारे पर रुकवाया, फिर गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी बात की, गुरुद्वारे में लंगर का प्रसाद ग्रहण किया और फिर चंडीगढ़ के लिए निकल गए थे। 2. मदीना गांव पहुंच की थी धान की रोपाई 8 जुलाई 2023 को राहुल ने अचानक से हरियाणा के सोनीपत के एक गांव में पहुंचकर सबको चौंका दिया था। दिल्ली से वो हिमाचल के लिए चले थे, लेकिन वो जीटी रोड को छोड़ कर करीब 50 किलोमीटर अंदर मदीना गांव में पहुंच गए। इस दौरान राहुल गांधी करीब 2 घंटे तक खेत में रहे। मजदूरों से बातचीत की, धान की रोपाई की। ट्रैक्टर चला कर पानी में गाड लगाई। बाद में किसानों के बीच बैठ कर उन्होंने नाश्ता भी किया था। 3. झज्जर में पहलवानों से मिलने पहुंचे साल 2023 में 27 दिसंबर की सुबह 6 बजे अचानक राहुल गांधी हरियाणा के झज्जर में एक अखाड़े में पहुंच गए। उन्हें देखकर वहां मौजूद पहलवान दंग रह गए थे। राहुल ने वहां बजरंग पुनिया समेत अन्य पहलवानों से मुलाकात की। राहुल छारा गांव के वीरेंद्र अखाड़े में पहुंचे थे। राहुल गांधी के इस दौरे पर विवाद हुआ था, क्योंकि उस समय देश में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों का मुद्दा गर्माया हुआ था। ————— ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं राव नरेंद्र, हुड्डा का नेता प्रतिपक्ष बनना लगभग तय कांग्रेस दक्षिण हरियाणा से अपना अगला प्रदेश अध्यक्ष चुन सकती है। इसका बड़ा कारण ये है कि नारनौल के रहने वाले पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को अचानक बिहार में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के लिए भी आमंत्रित किया। खास बात यह है कि राव नरेंद्र सिंह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर नहीं हैं, फिर भी उन्हें बैठक में आमंत्रित किया गया। हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लगभग 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो पाया है। इसके अलावा, चुनाव में मिली हार के बाद से ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की अटकलें भी तेज थीं। (पढ़ें पूरी खबर)
हरियाणा के लाल ने कमाल कर दिखाया है। हिसार जिले के नलवा हलके के गांव मिंगनी खेड़ा के पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने इतिहास रचते हुए विश्व की 8वीं सबसे ऊंची और दुर्गम चोटी माउंट मनास्लु (8163 मीटर) पर तिरंगा फहराया है।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई हुई। इसमें आरोप लगाया गया कि पश्चिम बंगाल से आए कई प्रवासियों को गुरुग्राम में गैरकानूनी तरीके से अमानवीय हालात में रखा गया है। चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी ने कहा, अगर उन्हें अमानवीय हालात में रखा गया है, तो हमें बताइए। हम आदेश देंगे, डिटेंशन होम में मानवीय हालात होने चाहिए। मामले में अगली सुनवाई 30 सिंतबर को होगी। हाईकोर्ट में ये याचिका निर्मल गोराना द्वारा डाली गई है और इसमें राज्य हरियाणा एवं अन्य को पार्टी बनाया गया है। शक जताकर पकड़ा कोर्ट ने पूछा- “क्या उन्हें किसी अपराध में हिरासत में रखा गया है?” इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि उन्हें किसी अपराध में नहीं, बल्कि यह शक जताकर पकड़ा गया है कि वे अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं, जबकि वे असल में भारतीय नागरिक हैं। वकील ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी इनकी भारतीय नागरिकता की पुष्टि की है। इसके बावजूद सैकड़ों प्रवासियों, जिनमें सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं, को सामुदायिक केंद्रों में अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया। उनके परिवारों को भी कई दिनों तक जानकारी नहीं दी गई। हरियाणा सरकार की ओर से एडिशनल एडवोकेट जनरल दीपक बल्यान ने कहा, “वे बांग्लादेशी हैं।” दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने समय की कमी बताते हुए मामले की सुनवाई अगले हफ्ते तक टाल दी। SOP सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पूछा था कि क्या गृह मंत्रालय द्वारा अवैध विदेशियों पर जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) वेबसाइट पर उपलब्ध है। आज कोर्ट को बताया गया कि SOP जारी तो हुई है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। यह याचिका एक्टिविस्ट निर्मल गोराना ने दायर की है। इसमें प्रवासी मजदूरों के दस्तावेजों की जांच के लिए सही मानक संचालन प्रक्रिया बनाने का निर्देश मांगा गया है। साथ ही, वैध भारतीय नागरिकों की अवैध हिरासत को तुरंत रोकने की मांग की गई है। याचिका में यह भी मांग की गई है कि गुरुग्राम में पुलिस द्वारा की गई जांच अभियान में कथित बदसलूकी और मनमानी की स्वतंत्र जांच कराई जाए और पीड़ित लोगों का पुनर्वास किया जाए। अब यह मामला 30 सितंबर को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।
हरियाणा रोडवेज की बस में एक महिला ने कंडक्टर की टिकट काटने वाली मशीन को छीन लिया।
हिसार जिले के हांसी बस स्टैंड पर बुधवार को बस पास को लेकर हुए विवाद में एक प्राइवेट बस परिचालक घायल हो गया। रोहतक-हांसी रूट पर चलने वाली परमिट धारी बस में एक छात्रा ने रोडवेज पास दिखाया। परिचालक राहुल ने पास मानने से मना कर दिया। परिचालक ने बताया कि हिसार कोर्ट का आदेश सिर्फ हिसार-भट्टू रूट की तीन बसों के लिए था। रोहतक आरटीए का 2 सितंबर 2025 का आदेश 3 सितंबर को वापस ले लिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि एसटीयू के पास प्राइवेट बसों में मान्य नहीं हैं। सिर पर ईंट से हमला इस पर छात्रा ने फोन कर 8-10 युवकों को बुला लिया। युवकों ने परिचालक राहुल के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। राहुल को सिविल अस्पताल हांसी में भर्ती कराया गया। उनके सर में तीन से चार टांके लगे हैं। आरोपी छात्रा पर केस दर्ज पुलिस ने छात्रा और अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बस ड्राइवर का कहना है कि उनकी बस की परमिट में रोडवेज पास मानने का कोई नियम नहीं है। प्राइवेट बस ऑपरेटर को अपने पास जारी करने होते हैं। यात्री बोले- स्थायी समाधान निकालना चाहिए प्रदेश में प्राइवेट बसों में रोडवेज पास को लेकर अक्सर विवाद होते रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि प्रशासन को इस मुद्दे का स्पष्ट समाधान निकालना चाहिए। इससे छात्रों और बस ऑपरेटरों के बीच टकराव रुकेगा और यात्री सुरक्षित रहेंगे।
हरियाणा के राज्यपाल ने राजस्व विभाग में तत्काल प्रभाव से बड़ी संख्या नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं।
हरियाणा में सरकार ने बड़े स्तर पर तहसीलदारों की बदली की है। इसको लेकर सरकार के रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट की ओर से ऑर्डर जारी किए गए हैं। तहसीलदारों की इस ट्रांसफर लिस्ट में 89 की बदली की गई है। दरअसल, तहसील स्तर पर बड़े स्तर पर सरकार की ओर से ऐसी कार्रवाई पहली बार की गई है। सरकार को पिछले काफी टाइम से तहसीलों में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसको देखते हुए सरकार ने ये बड़ा एक्शन किया है। इससे पहले सीआईडी ने भी 47 भ्रष्ट तहसीलदारों की लिस्ट सरकार को सौंपी थी। जिसके बाद सरकार लगातार इस मामले में इनपुट ले रही थी। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने इसके बाद ये ट्रांसफर का फैसला लिया है। यहां पढ़िए ऑर्डर…
हरियाणा सरकार ने बुधवार को प्रदेश में मार्केट कमेटियों का गठन किया है। राज्य के सभी 22 जिलों की मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।
फरीदाबाद जिले के डबुआ थाना क्षेत्र के सरूर पुर इंडस्ट्रीज एरिया में देर रात की बीतने की सुबह घटना हुई। यहां श्रीराम इंडस्ट्रीज नामक पेंट बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। यह हादसा 23/24 सितंबर की रात करीब 3 बजे का है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उस समय कंपनी बंद थी और अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज कैलाश चंद ने जानकारी दी कि रात को पुलिस को सूचना मिली कि सरूर पुर इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित पेंट बनाने वाली कंपनी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पुलिस के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड टीम ने फैलने से रोकी आग आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि रात को अचानक कंपनी के अंदर से धुआं और आग की तेज रोशनी दिखने लगी। साथ ही जलने की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। लोगों ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड दोनों ही मौके पर पहुंचे और समय रहते आग को फैलने से रोक लिया। प्लास्टिक का सामान भी नष्ट हादसे में कंपनी में रखे 4 से 5 छोटे केमिकल ड्रम जल गए और कुछ प्लास्टिक का सामान भी नष्ट हो गया। हालांकि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से आग को जल्द काबू कर लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच में जुटे हुए हैं।