Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

ASI Suicide Case: सुसाइड नोट लिखा… वीडियो बनाई और पांच मिनट में ही मार ली गोली; ये बात जानते थे एएसआई संदीप

रोहतक पुलिस के एएसआई संदीप लाठर ने लाढ़ौत में मामा के खेत पहुंचकर पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा, फिर 6 मिनट 28 सेकंड का वीडियो बनाकर साइबर सेल के प्रभारी व परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला था।

Haryana

नायब-सरकार के एक साल पूरे होने पर अंबाला में कार्यक्रम:अनिल विज रहे मुख्य अतिथि, बोले- हरियाणा में स्वर्णिम समय चल रहा

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज (17 अक्टूबर) को अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंबाला में जिलास्तरीय कार्यक्रम अंबाला कैंट के एसडी कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसे “जन विश्वास, जन विकास” नाम दिया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ अंबाला के उपायुक्त (DC) अजय सिंह तोमर और एसडीएम अंबाला कैंट विनेश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और एक साल की उपलब्धियों को जनसमूह के सामने रखा गया। विज ने गिनाई उपलब्धियां अनिल विज ने अपने संबोधन में नायब सैनी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यह साल हरियाणा के लिए विकास, पारदर्शिता और जनहित के कामों का साल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेज़ी से काम हुआ है। कार्यक्रम में आम जनता के साथ-साथ सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जनसभा के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और आगामी नीतियों की जानकारी दी गई। मंच से लाभार्थियों ने भी सरकार की योजनाओं से मिले लाभों को साझा किया। डीसी बोले- प्रधान जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रशासन जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वहीं एसडीएम विनेश कुमार ने कहा कि “जन विश्वास, जन विकास” जैसे कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने का कार्य करते हैं।

Haryana

ASI Suicide: सिर के हिस्सों को चीरते हुए बाएं कान पीछे से निकली गोली…इस कारण हुई मौत; पोस्टमार्टम में खुलासा

एडीजीपी वाई पूरण कुमार को भ्रष्ट बताकर खुदकुशी करने वाले एएसआई संदीप कुमार लाठर का वीरवार को पैतृक गांव जींद के जुलाना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आठ वर्षीय बेटे विहान ने मुखाग्नि दी। 

Haryana

रोहतक में संदीप सुसाइड केस में निष्पक्ष जांच की मांग:नवीन जयहिंद बोले, जांच का आधार केवल सुसाइड नोट ना हो, उच्च स्तरीय जांच करवाए

रोहतक में नवीन जयहिंद ने फेसबुक पर लाइव होकर IPS वाई पूरन कुमार व ASI संदीप लाठर द्वारा सुसाइड करने पर दी प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बन गई है। नवीन जयहिंद ने कहा कि मामले में जांच का आधार केवल सुसाइड नोट नहीं होना चाहिए, क्योंकि किसी का भी नाम लिखकर मरने से वह दोषी नहीं हो जाता। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। नवीन जयहिंद ने कहा कि जांच केवल सुसाइड नोट के आधार पर ना करें, क्योंकि ऐसे तो कोई भी किसी का नाम लेकर मर जाएगा। कल को कोई मेरा नाम लिखकर मर गया तो क्यों उसकी मौत के लिए मैं जिम्मेदार होगा या मैं भूपेंद्र हुड्डा का नाम लिखकर मर गया तो क्या भूपेंद्र हुड्डा मेरी मौत के लिए जिम्मेदार होगा। मामले में निष्पक्ष व न्यायिक जांच होनी चाहिए। जांच का आधार केवल सुसाइड नोट नहीं होना चाहिए नवीन जयहिंद ने कहा कि संदीप लाठर व वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में जांच का आधार केवल सुसाइड नोट नहीं होना चाहिए। कल को अगर मैं भूपेंद्र हुड्डा का नाम लिखकर मर गया तो क्या मेरी मौत के लिए भूपेंद्र हुड्डा जिम्मेदार होगा। अगर कोई मेरा नाम लिखकर मर गया तो क्या उसकी मौत के लिए मैं जिम्मेदार होंगा। इस मामले में निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। संदीप के साथ दूसरे आदमी के होने की बात कहने वालों से होनी चाहिए पूछताछ नवीन जयहिंद ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया वाले कह रहे हैं कि जब संदीप वीडियो बना रहा था तो उसके सामने कोई आदमी खड़ा था। उसकी आंखों से दिख रहा है। इस मामले में पुलिस को पहले उन लोगों को ही पकड़ना चाहिए, जो इस प्रकार की बात कर रहे है। उनसे पहले पूछताछ होनी चाहिए कि किस आधार पर वह इतनी बड़ी बात बोल रहे हैं। सुसाइड नोट को बता रहे पॉलिटिकल नवीन जयहिंद ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग संदीप लाठर के सुसाइड नोट को भी पॉलिटिकल बता रहे है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। इस मामले को राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रदेश का माहौल खराब हो और लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेक सके। लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। भाजपा से मिले होने के लगा रहे आरोप नवीन जयहिंद ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका संबंध भाजपा से बता रहे है। पोस्ट डाल रखी है कि नवीन जयहिंद तो भाजपा से मिला हुआ है। जो भाजपा कहती है वही नवीन करता है। जो नवीन जयहिंद कहता है, वही भाजपा करती है। 2 जातियों को लड़वाने का हो रहा प्रयास नवीन जयहिंद ने कहा कि एक बार पहले 2016 में भाईचारे को तोड़कर आपस में लड़वाने का काम सरकार ने किया था। अब दोबारा दो जातियों की आड़ लेकर प्रदेश के भाईचारे को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में कुछ लोग इंतजार कर रहे थे कि विवाद होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ तो उनकी दुकान बंद हो गई है।

Haryana

ASI Suicide: 'मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा…', एएसआई संदीप से ADGP के गनर ने कही थी ये बात; पत्नी का खुलासा

रोहतक पुलिस के एएसआई संदीप लाठर की पत्नी संतोष ने पुलिस को बयान दिया है कि जब उसके पति ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनर रहे सुशील को गिरफ्तार किया तब उसने धमकाते हुए कहा था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

Haryana

सिरसा टाइपिस्ट सुसाइड केस, खैरेकां में मिली आखिरी लोकेशन:मिठाई की दुकान पर रसगुल्ले खरीदे, बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी में दिखा

सिरसा के गांव नेजाडेला कलां निवासी टाइपिस्ट सतबीर प्रजापत की संदिग्ध मौत का मामला अभी सुलझ नहीं पा रहा है। सतबीर की खैरेकां गांव में भी आखिरी लोकेशन पाई गई है। जहां से सतबीर ने मिठाई की दुकान पर रसगुल्ले खरीदे और बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी में देखा गया है। इसके लिए शुक्रवार को पुलिस मौके का मुआयना करेगी और इसकी फुटेज खंगालेगी। पुलिस के अनुसार, उसी से पता चलेगा कि सतबीर खैरेकां में उस महिला से मिलने भी गया था या नहीं। अगर सतबीर उस महिला से मिला है तो पुलिस का शक बढ़ जाएगा। उसके बाद महिला को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जा सकता है। वहीं, महिला ने पुलिस को पूछताछ में सतबीर से उस दिन मिलने की बात से इन्कार कर दिया था। जानकारी के अनुसार, मृतक सतबीर दो मोबाइल रखता था। उसका एक मोबाइल तो नहर से मिल गया है, लेकिन दूसरा मोबाइल नहीं मिला है। यहीं मोबाइल राज खोलेगा कि सतबीर ने अंतिम बार किस-किससे बात की और फोन में कॉल रिकॉर्डिंग होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने उस मोबाइल को खुलवाने के लिए भेज दिया है। दोनों महिलाओं ने सतबीर से कबूली रिलेशनशिप की बात इस मामले में पुलिस ने दोनों महिलाओं को पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था। दोनों ही महिलाओं ने सतबीर से रिलेशनशिप की बात कबूली की है। शहर निवासी एक महिला बोली कि उसने सतबीर से मंदिर में शादी रचाई थी और मांग भी भरी थी। मगर पिछले एक माह से उसका कोई संपर्क नहीं था। दूसरी गांव निवासी महिला बोली कि उसका दो साल से सतबीर से संपर्क था और फोन पर बात होती थी। घटना वाले दिन भी उसकी फोन पर बात हुई थी। इन प्वाइंट पर पुलिस का शक अब पुलिस का शक इन प्वाइंट पर है कि सतबीर ने बाजार से खेत में स्प्रे के लिए कीटनाशक दवा खरीदी थी, वो भी नहीं मिली है। उसका दूसरा मोबाइल भी नहीं मिला है। सतबीर ने कौन सा जहरीला पदार्थ निगला है। घटनास्थल पर उसके शव पर भी कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। अब विसरा जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि उसने क्या पिया है।

Haryana

पंजाब का DIG गिरफ्तार, कोठी से ₹5 करोड़ मिले:2 करोड़ का सोना भी बरामद, कारोबारी से रिश्वत मांगी, आज चंडीगढ़ CBI कोर्ट में पेशी

पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलियों को आज चंडीगढ़ स्थित CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां CBI दोनों का रिमांड मांगेगी। CBI ने गुरुवार दोपहर को DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत केस में गिरफ्तार किया था। DIG ने बिचौलिए के जरिए फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर उसके 2 साल पहले सरहिंद में दर्ज पुराने केस में चार्जशीट पेश करने और नए फर्जी केस दर्ज करने की धमकी दी गई। कारोबारी ने इसकी शिकायत CBI को कर दी। CBI ने जांच के बाद ट्रैप लगा DIG को अरेस्ट कर लिया। कोठी से 5 करोड़ कैश मिला इसके बाद दिल्ली और चंडीगढ़ से आई CBI की करीब 52 लोगों की टीम ने उनके मोहाली ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर 40 की कोठी को खंगाला। उनकी कोठी से 5 करोड़ का कैश मिला। जो 3 बैग और 2 अटैची में भरा हुआ था। इससे गिनने के लिए CBI की टीम को नोट गिनने वाली 3 मशीनें मंगवानी पड़ीं। गहने, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब भी बरामद इसके अलावा भारी मात्रा में गहने, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब और रिवॉल्वर भी मिले। CBI को DIG की 15 प्रॉपर्टी और लग्जरी गाड़ियों के डॉक्यूमेंट्स भी मिले है। घर से BMW, मर्सिडीज कार और बैंक लॉकर की चाबी भी बरामद हुई है। DIG की चंडीगढ़ कोठी में CBI की टीमें देर रात तक जांच करती रहीं। 8 लाख रुपए लेते बिचौलिया पकड़ा CBI ने कहा कि DIG के साथ बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया। बिचौलिए को 8 लाख रुपए लेते चंडीगढ़ के सेक्टर-21 में रंगेहाथ पकड़ा। इसके बाद DIG को फोन करवाया गया, जिसमें DIG ने रिश्वत मंगवाने की बात कबूली और बिचौलिए और कारोबारी को अपने ऑफिस बुलाया, जहां से DIG को गिरफ्तार किया गया। भुल्लर के पिता पंजाब के DGP रह चुके DIG हरचरण भुल्लर 2009 बैच के IPS अफसर हैं। भुल्लर के पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के DGP रह चुके हैं। DIG के भाई कुलदीप भुल्लर भी कांग्रेस से MLA रह चुके हैं। यही वजह है कि भुल्लर हर पार्टी की सरकार में बड़े पद मिलते रहे। DIG के संपर्क वाले अधिकारी भी रडार पर CBI सोर्सेज के मुताबिक स्क्रैप कारोबारी ने जिन और अधिकारियों के नाम लिए, उन पर भी नजर रखी जा रही है। स्क्रैप कारोबारी ने बताया था कि DIG की रिश्वत की मांग पूरी करने के लिए कई अधिकारी उसे परेशान करने में शामिल थे। ऐसे में यह भी संभावना है कि मंथली में इन अधिकारियों का भी हिस्सा हो सकता है। इसके बारे में भी जांच की जा रही है। ————— ये खबरें भी पढ़ें…. DIG हरचरण भुल्लर, पिता पंजाब के DGP रहे:चंडीगढ़ में कोठी, लुधियाना में फार्म हाउस; हर पार्टी की सरकार में बड़ी पोस्ट मिली, रिश्वत केस में अरेस्ट पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को CBI ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भुल्लर 2007 बैच का IPS अधिकारी है। वह मूल रूप से पटियाला का रहने वाला है। उसके पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) रह चुके हैं, जबकि उसके भाई कांग्रेस के पूर्व MLA हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Haryana

'इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है भाजपा' : नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, एमएसपी पर कही ये बात

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। । उन्होंने कहा कि सरकार 24 फसलों पर एमएसपी देने की बात करती है लेकिन हरियाणा में 24 फसलें होती ही नहीं।

Haryana

HSSC ने खोला करेक्शन पोर्टल:CET ग्रुप-सी परीक्षार्थियों को दिया मौका, 8 दिन में ठीक कर सकते हैं त्रुटी, 26-27 जुलाई को हुई थी परीक्षा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ली गई कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के अभ्यार्थियों के लिए करेक्शन पोर्टल खोल दिया है। जिसके लिए 8 दिन का समय दिया गया है। जिस अवधि में अभ्यार्थी अपने फार्म में हुई गलती को सुधार सकते हैं। इस परीक्षा के लिए 13.48 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट सांझा करते हुए जानकारी दी। जिसमें बताया कि 26-27 जुलाई को सम्पन्न हुए सीईटी ग्रुप सी 2025 परीक्षा के लिए करेक्शन पोर्टल खोल दिया गया है। यह पोर्टल 17 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक खुला रहेगा। यह पब्लिक नोटिस किया जारी एचएसएससी द्वारा पब्लिक नोटिस में जानकारी दी गई है कि उच्च न्यायालय के 1 जुलाई के आदेश के अनुसार आयोग ने सीईटी ग्रुप-सी 2025 परीक्षा, जो 26 और 27 जुलाई को आयोजित की गई थी। उसके लिए सुधार पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 17 से 24 अक्टूबर (रात 11 बजकर 59 मिनट) तक सुधार पोर्टल पर करेक्शन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने दावे के समर्थन में बढ़ाई गई कट-ऑफ तिथि अर्थात 14 जून को या उससे पहले वैध आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें। आयोग कार्यालय में भौतिक रूप में श्रेणी सुधार के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

Scroll to Top