Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

सोनीपत में दशहरा महोत्सव की धूम:गन्नौर में होगा सबसे ऊंचे 60 फीट का रावण दहन; 6 बजे जलेगा रावण का परिवार

सोनीपत जिलेभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व आज हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। रामलीला सभाओं और धार्मिक समितियों ने इस भव्य आयोजन की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिले का सबसे ऊंचा रावण 60 फीट का तैयार किया गया है, जिसके साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी दहकेंगे।्र इन विशाल पुतलों को दिल्ली और रोहतक के कारीगरों ने अंतिम रूप दिया है, जबकि इनमें आतिशबाजी लगाने का काम उत्तर प्रदेश के बागपत से बुलाए गए कारीगरों द्वारा किया गया है। सभी प्रमुख आयोजन स्थलों पर बच्चों के लिए झूले, खाने-पीने के स्टॉल और पारंपरिक लोक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पुतलों के दहन का समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। ​जिलेभर में होंगे भव्य दशहरा आयोजन ​सोनीपत जिले के विभिन्न स्थानों पर पुतला दहन के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं: ​गन्नौर (बादशाही रोड, जनता स्कूल मैदान): यहाँ जिले का सबसे बड़ा, 60 फीट ऊंचा रावण दहन होगा, साथ ही 55-55 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी जलाए जाएंगे। इस आयोजन में लायंस क्लब, सावन ज्योत महोत्सव, भारत विकास परिषद और रोटरी क्लब सहयोग कर रहे हैं। ​सोनीपत शहर (कामी रोड रामलीला मैदान): श्री रामलीला सभा द्वारा 52 फीट ऊंचा रावण और 45-45 फीट ऊंचे मेघनाथ-कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। पुतलों को धनुष-बाण और गदा के साथ विशेष स्वरूप दिया गया है। ​सेक्टर-15 हुडा ग्राउंड: सनातन धर्म सभा और श्री सेवा समिति महावीर दल की ओर से 52 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। इसमें यूपी के कारीगरों द्वारा लगाई गई इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होगी, जिसमें रावण के पेट, मुंह और आंखों से आग व रंगीन रोशनी निकलेगी। सेक्टर-23 में भी रावण दहन किया जाएगा। ​नई अनाज मंडी: शिव शक्ति समिति गुड़ मंडी द्वारा 52 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। ​खरखौदा: श्री प्राचीन भारत रामलीला कमेटी शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने के बाद 51 फीट ऊंचे रावण का दहन करेगी। पिपली में भी 51 फीट के रावण का दहन होगा। ​औद्योगिक क्षेत्र, गन्नौर (बीएसटी ग्राउंड): गन्नौर वैलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब गन्नौर गौरव द्वारा 40 फीट ऊंचे रावण तथा 35-35 फीट ऊंचे मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। यहाँ हरियाणवी गायक अमित ढुल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। ​मंचन और शोभायात्राओं का रहेगा खास आकर्षण ​दशहरा महोत्सव के दौरान जिलेभर में रामलीला मंचन, शोभायात्रा और मेले का भी आयोजन होगा। श्री रामलीला सभा के प्रधान महेंद्र मंगला और गजेंद्र मंगला ने बताया कि रावण दहन से पहले राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा। इस वर्ष जानकी दरबार और युद्ध दृश्य दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण केंद्र होंगे।

Haryana

भिवानी में आज जलेगा 100 फीट का रावण:पुतले के चारों ओर लाइट के साथ होगी आतिशबाजी, गाजियाबाद के कारिगरों ने किया तैयार

भिवानी में दशहरा के उत्सव पर आज यानी 2 अक्टूबर को 100-100 फीट ऊंचे रावण मेघनाद व कुंभकरण का दहन किया जाएगा। जिसे गाजियाबाद के 20-25 कारिगरों ने करीब 20-30 दिन की मेहनत करके तैयार किया गया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुतलों के पास पुलिस के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई है। ताकि असामाजिक तत्व पुतलों के साथ छेड़खानी ना कर पाएं। इधर, एसपी ने दशहरा पर्व को देखते हुए 23 स्थानों पर पुलिस नाके व 21 पुलिस राइडर गश्त पर तैनात की हैं। ताकि किसी भी प्रकार की घटना को होने से रोका जा सके। साथ ही सभी स्थलों पर सिविल ड्रेस में भी महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे। 100 फीट के रावण का दहन होगा भिवानी में श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी द्वारा तीन दिवसीय संपूर्ण रामलीला और रावण दहन का आयोजन करवा रही है। श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैनी ने बताया कि सेठ किरोड़ीमल पार्क में तीन दिवसीय संपूर्ण रामलीला के तहत दो अक्टूबर को अंतिम दिन की लीला प्रस्तुत होगी। इसमें कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और अंत में रावण वध के प्रसंग मंचित किए जाएंगे। इसके बाद रावण दहन का भी आयोजन होगा। इस दौरान जयपुर की प्रसिद्ध कलाकार निष्ठा अग्रवाल अपने पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। विजय बंसल टैनी ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस, एंबुलेंस व सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। दशहरा विजय दशमी पर्व पर 100-100 फीट के रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम में लगभग 10-12 लाख रुपए की लागत आएगी।

Haryana

भिवानी की मनीषा की मौत का मामला: दिल्ली से नहीं आई सीबीआई टीम, परिजन दिनभर करते रहे इंतजार; जल्द खुलासा

मनीषा मौत मामले से अब जल्द ही परतें खुल सकती हैं। परिजनों को सीबीआई ने इसके संकेत दिए भी हैं लेकिन मंगलवार को उनका इंतजार अधूरा रह गया।

Haryana

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मां का निधन:लीवर की बीमारी से पीड़ित थीं, दिल्ली में किया गया अंतिम संस्कार

हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से पीलिया की बीमारी से जूझ रही थीं और दिल्ली के द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को नीलम का अंतिम संस्कार नजफगढ़ के श्मशान घाट पर किया गया। इसमें सपना चौधरी, उनके पति वीर साहू और परिवार के करीबी सदस्य मौजूद रहे। मां की मौत से परेशान और दुखी सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो भी ब्लैक कर दी है। नीलम को थी लीवर की गंभीर समस्या नीलम चौधरी लंबे समय से लीवर संबंधी दिक्कतों से परेशान थीं। डॉक्टर लीवर ट्रांसप्लांट की संभावना पर विचार कर रहे थे, लेकिन संक्रमण बढ़ने से हालत और खराब हो गई। बेटी के संघर्ष में हमेशा बनीं सहारा सपना चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें धमकी मिली थी, तो मां नीलम ने 15 दिन तक घर में छिपाकर रखा था। संघर्ष के दिनों में भी वे बेटी की सबसे बड़ी ताकत बनीं।नीलम चौधरी नजफगढ़ की दुर्गा विहार कॉलोनी में रहती थीं। 2020 में जब सपना चौधरी ने शादी की थी, तब इसकी पुष्टि भी नीलम ने मीडिया से की थी। 24 जनवरी 2020 को सपना-वीर ने गुपचुप शादी की सपना हरियाणवी सिंगर वीर साहू के साथ शादी के चलते भी सुर्खियों में रहीं थीं। वीर साहू ने फेसबुक पर खुलासा किया था कि उनकी शादी सपना से हो गई है और सपना एक बेटे की मां भी बन गई हैं। 24 जनवरी 2020 को दोनों ने गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार में मौत होने की वजह से वे प्रशंसकों के साथ खुशियां साझा नहीं कर पाए थे। इसके साथ ही गर्भवती होने की खबरों पर सपना को ट्रोल करने वालों पर भड़कते हुए उन्होंने कहा था कि किसी के निजी जीवन में लोगों का हस्तक्षेप बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हमने अपनी इच्छा से शादी की है। लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। सपना चौधरी की मौत की उड़ी थी अफवाह 3 साल पहले सोशल मीडिया पर सपना की मौत की अफवाह उड़ी थी। इसमें कहा गया कि सिरसा में हुए एक सड़क हादसे में सपना की जान चली गई है। यह खबर आते ही उनके घरवाले और फैंस परेशान हो उठे थे। इसे लेकर सपना ने एक इंटरव्यू में कहा, “मेरी मौत की अफवाह से मेरे परिवार वाले बहुत परेशान हो गए थे। सब कॉल पर कॉल कर मेरा हालचाल जान रहे थे। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं इससे कैसे डील करूं? इस प्रोफेशन में हमें कई तरह की अफवाहों से जूझना पड़ता है, लेकिन इस तरह की अफवाहें बेहद अजीब होती हैं। सोचिए, किसी के मां-बाप से कॉल कर कोई पूछे कि क्या आपकी बेटी का निधन हो गया तो उन्हें कैसा लगेगा? शायद कोई सिंगर थी जिसकी डेथ हो गई थी और लोग उससे कंफ्यूज हो गए…पता नहीं। यह बेहद दुखद है कि किसी आर्टिस्ट का निधन हो गया, लेकिन मुझे लगता है कि अच्छा होता अगर यह कंफ्यूजन न हुआ होता।”

Haryana

हरियाणा में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ: प्रदेश भर में होगी हल्की से मध्यम बारिश, हवाओं की दिशा में होगा बदलाव

अरब सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से मंगलवार को प्रदेश में दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई।

Haryana

फरीदाबाद NIT विधायक फागना का बेटा ICU में भर्ती:विधायक बोले- ब्लड प्रेशर बढ़ गया था; पेड़ की टहनी से भगवा कपड़ा बरामद

फरीदाबाद NIT सीट से भाजपा विधायक सतीश फागना के बड़े बेटे तरुण फागना को शहर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। इसके पीछे कई वजह सामने आ रही हैं। हालांकि विधायक का कहना है कि अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार है। दूसरी तरफ पुलिस उस जगह पहुंची जहां तरुण फागना ने टॉयलेट जाने की कह कार रुकवाई थी। वहां पेड़ से लिपटा एक लाल रंग का अंग वस्त्र बरामद किया गया है। पुलिस के मौके पर जाकर तहकीकात करते की फोटो वायरल हुई हैं। पुलिस उस अस्पताल में भी पहुंची, जहां तरुण भर्ती हैं। हालांकि पुलिस की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। धार्मिक कार्यक्रम में मिला था भगवा अंग वस्त्र चर्चाएं है कि तरुण फागना बुधवार दोपहर को मांगर इलाके में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शाम पांच बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने रास्ते में अपनी गाड़ी मंदिर के पास रुकवाई और बाथरूम करने के बहाने पेड़ों की ओर चले गए। इसी जगह पर एक पेड़ पर भगवा अंग वस्त्र पुलिस ने बरामद किया। जिसे एक तरह से फंदे का आकार देने की कोशिश थी। बताया जा रहा है ये वही अंग वस्त्र है जो तरुण को धार्मिक कार्यक्रम में दिया गया था। विधायक ने अफवाहों का किया खंडन विधायक सतीश फागना ने बेटे तरुण को धार्मिक कार्यक्रम में मिले अंग वस्त्र का फंदा बनाने जैसी चर्चाओं को अफवाह बताया उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। बीपी के कारण बेटे के स्वास्थ्य में परेशानी आई, जिस वजह से अस्पताल में एडमिट किया गया है। बहुत जल्द ही बेटा स्वस्थ होकर घर वापस लौट आएगा। तरूण फागना का 4 साल का बेटा तरूण फागना पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनकी करीब 5 साल पहले शादी हुई और 4 साल का बेटा है। तरूण अपने पिता के राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं। तरूण से छोटा उसका एक भाई है। बताया गया है कि तरूण प्रॉपर्टी व रेंटल का काम संभालते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही मांगर पुलिस चौकी की टीम उस जगह पर पहुंची जहां पर तरुण फागना कार से टॉयलेट के उतरे थे। पुलिस ने वहां पर पेड़ की टहनी से लिपटे भगवा रंग के गमछे को भी कब्जे में लिया है। पुलिस के मौके के फोटो भी वायरल हो रहे हैं। लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर भी तरुण की स्थिति का जायजा लिया। क्या होता है अंगवस्त्र अंगवस्त्र आमतौर पर विद्वानों या पूजा आदि में शामिल होने वाले व्यक्तियों द्वारा कंधे पर डाले जाने वाले कपड़े को कहा जाता था। कुछ स्थानों पर पूजा-पाठ के समय पुरुषों को कंधे पर जो अलग से वस्त्र डाला जाता है, उसे अंगवस्त्र कहा जाता है।

Haryana

सेंट्रल जेल से फरार कैदी जीरकपूर से काबू: पॉस्को मामले में था गिरफ्तार, साइबर सैल की मदद से पकड़ा गया आरोपी

सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले बंदी अजय को सीआईए-1 की टीम ने जीरकपुर के पास से दबोचा है।

Haryana

पीएम मोदी से हरियाणा CM की मुलाकात:लाडो लक्ष्मी योजना का फीडबैक लिया; बाढ़ से राहत बचाव कार्यों की जानकारी ली

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री से लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने ऐप लांच के बाद योजना से संबंधित फीडबैक भी लिए। इसके अलावा पीएम ने हरियाणा में आई बाढ़ से राहत और बचाव कार्य की भी जानकारी ली। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 11 सालों से किसान हित में निर्णय लेकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीति, नीयत स्पष्ट है और मजबूत नेतृत्व के साथ देशहित में कार्य करके भारत को विश्व स्तर पर चमकाने का कार्य कर रहे है। पीएम ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा में चले रहे विकास कार्यो को लेकर विस्तार से चर्चा हुई । इसके अलावा प्रदेश की भावी योजनाओं को लेकर भी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेने का आहवान किया है जो देश को आर्थिक स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राज्य में हुई भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित परिवारों को 4.50 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है। इनमें कई परिवारों के मकान ढह गए थे और पशुधन का भी नुकसान हुआ था। इसके अलावा लोगों का सामान भी खराब हो गया था। मुआवजे के लिए वेरिफिकेशन चल रहा ​​​​​​​मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों की फसलों का खराबा आंकने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर हुए पंजीकरण का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से ज्यादा हुए फसल खराबे वाले किसानों के बिजली के बिल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जिन किसानों ने फसली ऋण लिया है उनकी किस्त भी स्थगित की गई है ताकि किसानों को लाभ हो सके। सरकार फसलें एमएसपी पर खरीद रही ​​​​​​​मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एमएसपी पर फसलें खरीदने का कार्य कर रही है। अबकी बार किसानों की मांग पर 22 सितम्बर से अब तक मंडियों में आए 5000 एमटी में से 3500 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसान हित में प्राकृतिक आपदा में अहम निर्णय लेकर सदैव उनके साथ खड़ी है। सरकार ने बाजरे की 2750 रुपए प्रति क्विंटल की खरीद पर भावान्तर भरपाई योजना का लाभ देने का भी कार्य किया है। लॉ एंड ऑर्डर पर बोले सीएम- सब कंट्रोल में ​​​​​​​एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। कानून एवं व्यवस्था को लेकर किसी तरह का समझौता मंजूर नहीं है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सख्ती से काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि गलत कार्य करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि आरएसएस देश का राष्ट्रभक्त संगठन है जो व्यक्ति को तपाकर देश सेवा में लगातार लगे रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह संगठन दीपक की भांति स्वयं जलकर निस्वार्थ भाव से देश को ऊंचाइयों की ओर ले जाने का काम करता है। ऐसे संगठन के 100 साल पूरे होने पर नमन एवं प्रणाम करता हूं।

Haryana

आई लव मोहम्मद: श्रीराम पार्क में  शरारती तत्वों ने लिखे सांप्रदायिक नारे, विश्व हिंदू परिषद ने जताया रोष

आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर चल रहा विवाद अब हरियाणा में भी पहुंच गया है।

Scroll to Top