हरियाणा के दो युवक चढ़े मानव तस्करों के हत्थे: परिवार को भेजा वीडियो, रोजगार की तलाश में गए थे विदेश
विदेश में नौकरी करने का सपना करनाल के दो युवकों के लिए भारी पड़ गया।
विदेश में नौकरी करने का सपना करनाल के दो युवकों के लिए भारी पड़ गया।
रेवाड़ी पुलिस ने पत्नी और बेटी पर तेल छिड़ककर आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना करवा चौथ की रात हुई थी। इसमें उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी मनोज निवासी राम पुरा शराब पीने का आदी है। आरोपी ने घटना के बाद खुद को भी आग लगा ली थी। तीनों को गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती कराया गया था। पत्नी और मनोज को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। पत्नी की मौत के बाद अब पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ी गई है।? शराब पीने का विरोध करने की वारदात इस मामले में पलवल के गांव टप्पा निवासी सतपाल ने 11 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। सतपाल ने बताया कि उसकी बहन अनीता की शादी गांव रामपुरा निवासी मनोज से हुई थी और उनके दो बच्चे, 17 वर्षीय प्रिया और 15 वर्षीय हेमू हैं। जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर की रात करवा चौथ के दिन मनोज शराब पीकर घर आया था। पत्नी अनीता द्वारा आपत्ति जताने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में मनोज ने घर में रखा तेल पत्नी अनीता पर छिड़क दिया। जब बेटी प्रिया अपनी मां को बचाने आई, तो उस पर भी तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। इसके बाद मनोज ने खुद को भी आग लगा ली। आसपास के लोगों ने आग बुझाई, बेटी की अस्पताल से छुट्टी आसपास के लोगों ने चीखने की आवाज सुनकर तीनों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेटी प्रिया को छुट्टी दे दी गई, जबकि अनीता और मनोज को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। 13 अक्टूबर को उपचार के दौरान अनीता की मौत हो गई। पुलिस ने थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अनीता की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हत्या के मामले में कोर्ट ने पित्रा-पुत्र को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं होडल विधानसभा सीट से उम्मीदवार रहे चौधरी उदयभान ने अपनी चुनाव याचिका पर सुनवाई के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की निगरानी में करने की मांग की है। बहस के दौरान कोर्ट को बताया गया कि चुनाव में इस्तेमाल हुई बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों की मेमोरी और माइक्रो-कंट्रोलर की जांच एवं सत्यापन के लिए 2.36 लाख की राशि जमा करवाई दी गई है। बहस के दौरान याची के वकील हरियाणा के पूर्व एडवोकेट जनरल और भारत सरकार के पूर्व अतिरिक्त सालिसिटर जनरल मोहन जैन ने दलील दी कि जनप्रतिनिधित्व कानून, हाई कोर्ट नियम और सुप्रीम कोर्ट के फैसले यह स्पष्ट करते हैं कि चुनाव याचिकाओं का निपटारा छह माह में करना अनिवार्य है। चुनाव अधिकारी पर दवाब की आशंका मोहन जैन ने अदालत से मांग की कि ईवीएम (बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट) की मेमोरी और जले हुए माइक्रो कंट्रोलर की जांच कोर्ट की निगरानी में की जाए। उन्होंने यह आशंका जताई गई कि सत्ताधारी दल से जुड़े होने के कारण जिला चुनाव अधिकारी पर दबाव पड़ सकता है, इसलिए जांच अदालत के रजिस्ट्रार की देखरेख में कराई जानी चाहिए सुप्रीम कोर्ट के हाल ही के एक फैसले का हवाला देते हुए मोहन जैन ने कहा कि हरियाणा के पानीपत जिले में हुए एक सरपंच के चुनाव को अदालत में चुनौती दी गई थी। जिसके बाद अदालत की निगरानी में वोटों की गिनती कराई गई थी और नतीजे बदल गए थे। इसी आधार पर उन्होंने मांग रखी कि अदालत कक्ष में कुछ ईवीएम पर कांग्रेस के पक्ष में ट्रायल वोट डलवाए जाएं और यह देखा जाए कि वह वोट वास्तव में किस पक्ष में दर्ज होता है। चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस इस मामले में हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को पक्षकार बनाए जाने संबंधी आवेदन पर नोटिस जारी किया और जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। हालांकि प्रतिवादी की ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया।हाई कोर्ट के जस्टिस सुवीर सहगल ने चुनाव आयोग व अन्य प्रतिवादी पक्ष को इस मामले में 16 जनवरी तक जवाब दायर करने का आदेश देते हुए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं होडल विधानसभा सीट से उम्मीदवार रहे चौधरी उदयभान ने होडल में भाजपा विधायक हरिंदर सिंह की जीत को पहले ही चुनौती दे रखी है।
हिसार के बालसमंद क्षेत्र के गांव खारिया और डोभी के चौराहे पर खोले गए नए शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
भिवानी के थाना सदर पुलिस ने गांव मानहेरू निवासी मोहित की आत्महत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भिवानी के गांव मानेहरू निवासी बिजेंदर ने थाना सदर पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल 2025 को शिकायतकर्ता व उसके बेटे मोहित का आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश को रखते हुए आरोपी लगातार शिकायतकर्ता के बेटे मोहित को स्वयं मर जाने, नहीं तो जान से मारने की धमकी देते थे। जो आरोपियों की इन्हीं धमकियों से तंग आकर 28 अप्रैल को मोहित ने आत्महत्या कर ली थी। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस थाना सदर भिवानी में दर्ज किया था। मानेहरू से गिरफ्तार किया आरोपी थाना सदर भिवानी के सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दर्ज केस में एक आरोपी को गांव मानहेरू से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भिवानी के न्यू भारत नगर निवासी रमन के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस टीम ने केस में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
भांजे की गला दबाकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने मौसी को दोषी करार दिया है।
रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। नंदरामपुर बास रोड पर बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस चालक की लापरवाही के कारण बिजली के खंभे और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए, लेकिन हादसे के चलते धारूहेड़ा क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है, जब स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। अचानक चालक का नियंत्रण बस से हट गया और वह हाई वोल्टेज बिजली के खंभे व पेड़ से जा टकराई। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे, जिनमें चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन हादसे ने अभिभावकों में भय का माहौल पैदा कर दिया। सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, टूटे खंभे के कारण धारूहेड़ा क्षेत्र में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे कई सरकारी दफ्तरों और निजी प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हुआ। बिजली निगम के एसडीओ ने बताया कि हादसे में करीब 20 से 21 हजार रुपए का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई स्कूल प्रबंधन ने कर दी है। चूंकि बच्चे सुरक्षित हैं और नुकसान की भरपाई हो चुकी है, इसलिए कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया।
पूर्व उपप्रधानमंत्री और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर फतेहाबाद में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
यमुनानगर में कालेसर में यमुना नदी से गुरुवार की रात को एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव काफी गल चुका है, जिसकी हड्डियां भी बाहर निकल आई हैं। बताया जा रहा है पानी में उतराकर आए इस शव को नदी के किनारे पर कुत्तों ने भी नोचा। स्थानीय लोगों ने जब इस शव को देखा तो तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया, लेकिन उसकी हालत ज्यादा खराब होने के चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आधे से ज्यादा शरीर बना कंकाल प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि उन्हें बीती रात करीब नौ बजे सूचना मिली थी यमुना नदी के किनारे पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव की हालत काफी खराब थी। आधे से ज्यादा शरीर कंकाल बन चुका था। देखने में उसकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल था। यह बॉडी कई दिनों से शायद पानी में पड़ी रही, जिस वजह से या तो इसे मछलियां ने खाया या फिर किनारे पर पड़े होने के चलते किसी जानवर ने नोचा होगा।एंबुलेंस की मदद से शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में ले जाया गया। चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त शिनाख्त के लिए आसपास के एरिया में पूछताछ की जा रही है। पानी में शव पड़ा रहने की वजह से उसका चेहरा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में रखा गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।