Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

भिवानी में दूधमुंही बच्ची की संधिग्ध मौत:तीन बहन-भाईयों में सबसे छोटी, तबीयत बिगड़ने पर लाए थे अस्पताल

भिवानी के ग्वार फैक्ट्री के पास स्थित सेवा नगर निवासी करीब 6 माह की बच्ची की संधिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसकी तबीयत खराब होने पर परिवार ने अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई। मृतका की पहचान करीब 6 माह की सुनीता के रूप में हुई है। सुनीता के पिता अखिलेश शर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। जो भिवानी में मेहनत मजदूरी करते हैं और यहां पर ही रहते हैं। उनका परिवार फिलहाल सेवा नगर में रह रहा है। अखिलेश ने बताया कि उसकी बेटी सुनीता को दो दिन से बुखार था। बेटी को उपचार के लिए दवाई भी दिलाई थी। वीरवार रात को अचानक तबीयत खराब हुई तो उसे जिला अस्पताल में लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनीता तीन बहन-भाईयों में सबसे छोटी थी। सुनीता से बड़ा एक भाई व एक बहन है। जांच में जुटी पुलिस वहीं चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बीटीएम पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी जयवीर ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। जिसमें बीमार होने के बाद मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Haryana

Haryana Accident: जींद में स्कूटी और ई-रिक्शा में टक्कर, आठ साल के मासूम की मौत, आरोपी फरार

हरियाणा के जींद में पटियाला चौक पर स्कूटी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गई और उसमें सवार आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

Haryana

करनाल में कार की टक्कर से दादा-पोता घायल:साइकिल से खेत से लौट रहे थे दोनों, एक अन्य बुजुर्ग को भी आई चोट

करनाल के ब्रह्मानंद चौक के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दादा-पोते समेत एक अन्य बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके कान से खून बहने लगा। दोनों बुजुर्ग भी चोटिल हुए हैं। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों और ई-रिक्शा चालक की मदद से घायलों को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। करनाल निवासी युवक आकाश ने बताया कि वह ब्रह्मानंद चौक पर खड़ा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार बलेनो कार आई। पहले उसने एक बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मारी। उसी टक्कर से बुजुर्ग की साइकिल आगे चल रहे दादा-पोते की साइकिल से जा भिड़ी। हादसा इतना जोरदार था कि तीनों सड़क पर जा गिरे। बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई और कान से खून निकलने लगा। ई-रिक्शा चालक ने दिखाई इंसानियत आकाश ने बताया कि वह भी साइकिल से थोड़ा किनारे गिरा और तुरंत बुजुर्गों को संभाला। इस बीच ई-रिक्शा चालक सूरज वहां पहुंचा। उसने अपनी सवारियां बीच सड़क पर उतार दीं और तुरंत घायल दादा-पोते व बुजुर्ग को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूरज ने बताया कि सड़क पर गिरे घायल हालत देखकर उसने बिना देर किए मदद की। घायल बुजुर्ग का बयान चांद सराय निवासी घायल बुजुर्ग ने बताया कि वह अपने पांच साल के पोते के साथ खेत से घर लौट रहा था। सड़क के किनारे साइकिल चला रहे थे। तभी पीछे से आई कार ने सबसे पहले एक बुजुर्ग को टक्कर मारी और उनकी साइकिल हमारी साइकिल से टकरा गई। इससे हम दोनों सड़क पर गिर पड़े। पोते को सिर पर चोट लगी और खून निकलने लगा। दूसरे बुजुर्ग को भी गंभीर चोट आई। आरोपी चालक कार रोकने तक नहीं रुका और मौके से भाग गया। अब इसकी शिकायत पुलिस को देंगे। पुलिस कर रही जांच हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक की तलाश शुरू की। फिलहाल घायलों का करनाल के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुजुर्ग का कहना है कि वे इस मामले में शिकायत पुलिस को देंगे ताकि लापरवाह कार चालक के खिलाफ एक्शन हो।

Haryana

Haryana: निलंबित सीबीआई के पूर्व जज पर चलेगा केस, सरकार ने दी मंजूरी, अब एसीबी पेश कर सकती है चालान

हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित पूर्व सीबीआई जज सुधीर परमार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। अब एसीबी अदालत में पूर्व न्यायिक अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट दायर कर सकेगी।

Haryana

अमेरिका में 15 दिन बाद हुआ अमित का अंतिम संस्कार:पुलिस ने DNA मैच के बाद परिजनों को सौंपे अवशेष, भाई ने दी मुखाग्नि

अमेरिका ट्रक हादसे में जिंदा जले पानीपत के युवक का 15 दिन बाद अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दाह संस्कार किया गया। चूंकि मृतक पूरी तरह से जल चुका था, इसलिए डीएनए मैच होने के बाद पुलिस ने मृतक के अवशेष परिजनों को सौपें और सख्त हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति या परिजन अवशेषों को खोलकर न देखें। पुलिस की हिदायतों का पालन करते हुए कैलिफोर्निया के शिवपुरी में अमेरिकी समय अनुसार साढ़े 11 बजे दाह संस्कार किया गया। मृतक के भाई ने मुखाग्नि दी। अमेरिका में रह रहे हरियाणा के सैकड़ों युवा अंतिम यात्रा में शामिल हुए और मृतक को अंतिम विदाई दी। अब रविवार को गांव कुराना में रस्म क्रिया होगी। अमेरिका से मृतक की अस्थियां भारत लाई जाएगी, जिसके बाद हरिद्वार में उन अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। अब पूरी घटना के बारे में सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए… हादसा सुबह साढ़े 9 बजे हुआ: बीती 11 सितंबर को अमेरिका में कुराना पानीपत के 24 वर्षीय युवक अमित की अमेरिका में एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई थी। युवक ट्रक में ही जिंदा जल गया था। मृतक का परिवार पिछले 20 सालों से करनाल में रह रहा था। यह हादसा 11 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे अर्कान्सास स्टेट में आई-40 हाईवे के एग्जिट 166 पर हुआ। हादसे के समय अमित ट्रक खाली करके लौट रहा था। वह फ्यूल पंप से डीजल भरवाकर जैसे ही निकला, तभी एक लोडेड ट्रक ने उसके ट्रक को दाहिनी ओर से टक्कर मार दी। डीजल टैंक में धमाका हुआ टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित का ट्रक सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराया और उसी दौरान कैबिन के पास वाले डीजल टैंक में धमाका हो गया। कुछ ही देर में पीछे का टैंक भी फट गया और ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। अमित जिंदा ही आग की लपटों में घिर गया और बाहर नहीं निकल पाया। बचपन में पिता का निधन मामा हरपाल सिंह ने बताया कि अमित और अंकित के पिता कृष्ण कुमार की बहुत साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी मां ने दोनों को पाल-पोसकर बड़ा किया। वैसे तो उनका परिवार मूल रूप से पानीपत के कुराना गांव का रहने वाला है, लेकिन 20 साल पहले उनका परिवार करनाल की नई अनाज मंडी के पास आकर रहने लगा था। भाई के बाद 2023 में अमेरिका गया मामा ने आगे बताया कि 2016 में अंकित डंकी रूट से अमेरिका गया। इसके बाद अमित भी वहां जाने की जिद करने लगा। इसके लिए परिवार ने 60 लाख रुपए खर्च किए। 2023 में अमित भी डंकी रूट से अमेरिका पहुंच गया। उसे वहां पहुंचने में 7 महीने लगे। वहां जाकर उसने पहले एक स्टोर में काम किया और फिर ट्रक ड्राइवर बन गया। मौत से 15 मिनट पहले भाई से की थी बात हादसे से महज 15 मिनट पहले ही अमित ने अपने भाई अंकित से फोन पर बात की थी। अमित ने बताया था कि वह ट्रक खाली करके लौट रहा है और उसने डीजल भरवा लिया है। बातचीत सामान्य थी और किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यह अमित की आखिरी कॉल होगी। करीब 9:30 बजे उसका ट्रक हादसे का शिकार हो गया और वह जिंदा जल गया। पुलिस ने जले हुए शरीर के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। शव के अवशेष सौंपे और कहा देखना मत मृतक के मामा हरपाल ने बताया कि पुलिस ने शव सौपने से पहले अमित के भाई अंकित का डीएनए सैंपल लिया और इस डीएनए को मृतक के डीएनए से मैच किया। पुष्टि होने के बाद मृतक के शव के कुछ अवशेष परिजनों को सौपें गए। एक अवशेष एक कपड़े में लिपटे हुए थे, जिनको ताबूत के माध्यम से कैलिफोर्निया लाया गया। पुलिस ने सख्त हिदायत दी थी कि शव के अवशेषों को खोलकर न देखें। नियमों का पालन किया गया और हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दाह संस्कार किया। अमेरिका से आई वीडियो देखकर ही मां ने अंतिम संस्कार देखा। मां का रो रोकर बुरा हाल है, वह अंतिम समय में अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई। अब अमित की अस्थियां अमेरिका से मंगवाई जाएगी ताकि हरिद्वार में उनको प्रवाहित किया जा सके।

Haryana

हांसी में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की कार्रवाई:कुंदनापुर रोड पर 1.5 एकड़ में बनी नंबर-1 कॉलोनी में चला बुलडोजर, दीवारें और निर्माण ध्वस्त

हिसार के हांसी शहर में अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई अभियान के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने वीरवार को कुन्दनापुर रोड स्थित ‘नंबर-1 कॉलोनी’ में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान चलाया। लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इस कॉलोनी को नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना किसी स्वीकृति के बसाया जा रहा था। इस कार्रवाई की निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर बंता सिंह जांगड़ा प्रोफेसर, सरकारी कॉलेज हांसी मौके पर मौजूद रहे। टीम में जिला नगर योजनाकार डीटीपी दिनेश सिंह, फील्ड इंस्पेक्टर सपना और प्रवर्तन पुलिस बल शामिल रहे। टीम ने भारी मशीनरी की मदद से अवैध रूप से बनाए गए दर्जनों प्लॉटों की दीवारें, सड़कों और निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी ने कहा-प्लॉट खरीदने से पहले जांच जरूरी डीटीपी दिनेश सिंह ने मौके पर मौजूद आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार का प्लॉट खरीदने से पहले उसकी विधिक स्थिति की जांच अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले एचएसवीपी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-13, हिसार स्थित डीटीपी कार्यालय द्वितीय तल पर जाकर संबंधित कॉलोनी की स्वीकृति और कानूनी स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी कार्यवाही से बचा जा सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि बिना स्वीकृति कॉलोनी विकसित करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे शहर के बुनियादी ढांचे पर भी विपरीत असर पड़ता है। आमजन से अपील की गई है कि वे ऐसे किसी भी प्रलोभन में न आएं और केवल वैध स्वीकृत कॉलोनियों में ही निवेश करें।

Haryana

हिसार के गांव डूबे, शहर में पानी का संकट:एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी, 30 को दोबारा भरे जाएंगे जलघर, अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग

हरियाणा में हिसार के कुछ गांवों में जहां जलभराव की स्थिति अब भी बनी हुई है तो वहीं शहर में पानी का संकट बन गया है। इसका कारण है कि लगातार पंपसेट के माध्यम से गांवों में जमा पानी को नहर में डाला जा रहा है। इससे पूरी नहर प्रदूषित हो गई है। हिसार में बालसमंद ब्रांच से पेजयल आपूर्ति होती है। इससे शहर में पेयजल संकट गहराया हुआ है। नहर में गंदे पानी वजह से घरों तक गंदा पानी सप्लाई के माध्यम से ना पहुंचे इस कारण पब्लिक हेल्थ और एचएसवीपी ने जलघरों में नहर का पानी भरना बंद कर दिया है। ऐसे में जलघरों में महज कुछ ही दिनों का पानी बचा है। इसको लेकर डीसी अनीश यादव ने एचएसवीपी, पब्लिक हेल्थ व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग बुलाई थी। डीसी ने बैठक में से दिए आदेश मीटिंग में तय हुआ कि जल संकट को कैसे खत्म किया जा सकता है। दूसरा, पानी भी लोगों तक साफ पहुंचाना है। तय हुआ कि 30 सितंबर को 10 से 12 घंटे साफ पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इतने घंटे तक नहरों में डाले जा रहे गंदे पानी को बंद करवाएं। डीसी ने स्पष्ट कहा कि अगर इन घंटों के बीच पंपसेट लगे एरिया की लाइट भी काटनी पड़े तो काट दी जाए, ताकि नहर में गंदा पानी न डाल सके। अतिरिक्त पंपसेट लगाए जाएंगे डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय में ही एचएसवीपी व पब्लिक हेल्थ विभाग अपने-अपने वाटर टैंक अतिरिक्त पंपसेट लगाकर भर लें। इसके बाद हर दो दिन बाद नहर में साफ पानी की सप्लाई होगी। बता दें कि करीब 20 दिन से नहर से जलघरों में पानी नहीं भरा गया है। इसका कारण है कि नहर में पीछे से गंदा पानी आ रहा है। इसमें जहरीले केमिकल हैं। इसलिए इस पानी को जलघरों में नहीं भरा जा रहा। इसके कारण अचानक पानी की दिक्कत खड़ी हो गई है। सेक्टरों में पानी की दिक्कत के कारण सबसे ज्यादा सेक्टर 16-17 और 9-11 प्रभावित होंगे। यहां एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई किया जाएगा। हिसार की बालसमंद ब्रांच में इस समय गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इन सेक्टरों में रहेगी पानी की राशनिंग शहर के सेक्टर 9-11, सेक्टर 16-17, सेक्टर 15, सेक्टर 13, सेक्टर 13-पी, अर्बन एस्टेट और पीएलए सेक्टरों में पानी की दिक्कत रहेगी। सेक्टर 16-17 और 9-11 में एक दिन छोड़कर पानी आएगा और वहीं सेक्टर 13 सहित दूसरे सेक्टरों में 2 टाईम के बजाय एक समय ही पानी जाएगी। एचएसवीपी के अधिकारियों का कहना है कि पानी के कैंटर की सुविधा नहीं मिलेगी। लोगों को पानी बरतने में कंजूसी करनी होगी। पानी की दिक्कत होती है तो लोगों को अपने खर्च पर ही टैंकर मंगवाने पड़ेंगे।

Haryana

Haryana Crime: 50 हजार रुपये रंगदारी न देने पर ई-रिक्शा चालक के घर बदमाशों ने की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

दीनानाथ कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक के घर पर रंगदारी के लिए की गई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Scroll to Top