Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

पहले दिन ही लाडो-लक्ष्मी एप के 1 लाख+ डाउनलोड:21 लाख महिलाएं 2100 रुपए की हकदार, 6 स्टेप में आवेदन; रद्द होने का अलर्ट आएगा

हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी एप लॉन्च कर दिया। पंचकूला में मुख्य कार्यक्रम में CM नायब सैनी खुद पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ही आंकड़ा सामने आया कि 50 हजार लोगों ने ये एप डाउनलोड कर लिया है। शाम होते-होते ये आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया। योजना के लिए एक मोबाइल नंबर से 25 आवेदन किए जा सकते हैं। इसमें 23 से 60 साल के बीच की महिलाओं को 2100 रुपए महीना मिलेंगे। 1 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवार की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। परिवार पहचान पत्र (PPP) के मुताबिक हरियाणा में यह आंकड़ा करीब 21 लाख है। एप ओपन करने के बाद 6 स्टेप में आवेदन कर सकते हैं। उधर, एप के बारे में सीएससी सेंटर संचालकों का कहना है कि यह एक सरल एप है। इसलिए लोग खुद ही अपनी डिटेल एप पर भर रहे हैं। वहीं, सत्यापन के 1 महीने बाद खाते में पैसा आना शुरू होगा। खाली पड़े रहे CSC सेंटर लॉन्चिंग के बाद एप को डाउनलोड करने वालों की संख्या बढ़ गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए लोग सीएससी सेंटर न जाकर खुद ही अपने मोबाइल से फॉर्म भर रहे हैं। इस कारण सीएससी सेंटर गुरुवार को खाली रहे, जबकि सेंटर संचालकों को आज भीड़ आने की उम्मीद थी। अब समझें…एप डाउनलोड करने से लेकर फाइनल तक के स्टेप आवेदन की स्थिति एप पर देखें इसके बाद निवास प्रमाण पत्र विवरण, जिसमें आवेदक की वैवाहिक स्थिति, क्या आप हरियाणा के निवासी हैं, क्या आपके पास हरियाणा सरकार द्वारा जारी निवासी प्रमाण पत्र है और निवास प्रमाण पत्र संख्या लिखने के बाद आवेदन को सत्यापित करना है। इसके बाद आवेदन की स्थिति भी एप पर देख सकते हैं। सत्यापन के बाद पैसा आने में 1 महीना लगेगा सभी पंजीकृत आवेदन नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) को भेजे जाएंगे। क्रिड 15 दिनों में परिवार पहचान पत्र (PPP) और अन्य वेरिफिकेशन सिस्टम से मिलान कर विवरण का सत्यापन करेगा। इसके बाद क्रिड पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें SMS भेजेगा। एसएमएस में पूछा जाएगा कि आवेदक 2100 रुपए प्रति माह ही लेना चाहती हैं या इससे कम। इसकी पुष्टि होने पर अगले महीने से लाभार्थी को योजना का लाभ मिलने लगेगा। यानी जो अब आवेदन कर रहे हैं, उन्हें नवंबर में ही पैसा मिलेगा। तीसरे फेज में 47 लाख महिलाएं होंगी पात्र प्रदेश सरकार इस योजना के लिए धीरे-धीरे तीन फेज में लागू करेगी। पहले फेज में एक लाख आय वाली महिलाओं को शामिल किया गया है। इसके तहत 20 से 21 लाख महिलाएं हैं। वहीं दूसरे फेज में उम्मीद है कि 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाओं को शामिल किया जाए। योजना के तीसरे फेज में वार्षिक सीमा 3 लाख रुपए तक हो सकती है। यह फेज साल 2028-29 के आसपास शुरू किया जा सकता है। PPP के अनुसार तीन लाख रुपए वार्षिक तक आय वाले परिवारों की महिलाओं की वर्तमान संख्या 46 लाख 62 हजार हैं। अगले 3 साल में यह आंकड़ा 47 लाख के पार होने का अनुमान है। ———————————————- हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना एप लॉन्च:CM बोले- 50 हजार महिलाएं डाउनलोड कर चुकीं, सीधे खाते में आएंगे ₹2100 हरियाणा सरकार ने आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLYP) का मोबाइल एप लॉन्च किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पहल बताया और कहा कि यह एप प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। (पूरी खबर पढ़ें)

Haryana

अंबाला: जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मक्खन सिंह निर्विरोध विजयी, 14 सदस्यों ने जताई सहमति

जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मक्खन सिंह लबाना ने शानदार जीत हासिल की।

Haryana

हिमाचल से चोरी कर भागा दंपती काबू:पंचकूला पुलिस ने बरामद किए जेवर और कैश, सोलन के अफसरों को सौंपे

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने हिमाचल से मकान मालिक के घर से जेवर चोरी कर आए पति-पत्नी से लाखों रुपए के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी हिमाचल पुलिस को सौंप दिए हैं। चोरी के मामले में हिमाचल पुलिस कार्रवाई कर रही है। DCP सृष्टि गुप्ता ने बताया कि प्रकाश क्षेत्री निवासी नेपाल व उनकी पत्नी निर्मला क्षेत्री ने सोलन (हिमाचल प्रदेश) अपने मकान मालिक विजय वर्मा के घर से करीब 80-90 हजार रुपए नकद और सोने के गहने लेकर पंचकूला की ओर आ गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही विजय वर्मा ने अपने भांजे को सूचित किया, जिसके बाद तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-16 से आरोपी काबू पंचकूला सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सिंह राज और 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दंपती को सेक्टर-16 से काबू कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी और जेवरात बरामद कर लिए। बरामदगी के बाद पंचकूला पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी और बरामद नकदी व जेवर हिमाचल पुलिस को सौंप दिया, ताकि इसे विधिवत आगे की कार्रवाई में शामिल किया जा सके।

Haryana

हिसार में चलती रोडवेज बस का टायर निकला:ड्राइवर की सूझबूझ से बचे यात्री, कॉलेज के स्टूडेंट भी शामिल थे

हिसार जिले में धांसू, सुलखनी गांव की ओर आ रही एक बस का वीरवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब हिसार से धांसू, सुलखनी, घिराय और खानपुर जाने वाली राज्य परिवहन की बस का अगला टायर अचानक निकल गया। बस में उस समय दर्जनों यात्री सवार थे, जिनमें स्कूल और कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट भी शामिल थे। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन एक बारगी सभी यात्रियों में दहशत फैल गई और बस के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चार गांवों के लिए रवाना हुई थी बस जानकारी के अनुसार रोडवेज की यह बस हिसार बस स्टैंड से निर्धारित चार गांवों के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही यह एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से तलवंडी राणा की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंची, अचानक चालक की ओर से अगला टायर निकल गया। टायर निकलते ही बस का अगला हिस्सा सीधे सड़क से टकरा गया। इस दौरान बस में जोरदार झटका लगा, लेकिन चालक ने सूझबूझ से बस को नियंत्रित किया। किसी तरह बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया। यात्रियों ने बताया भय का आलम बस में सवार सुलखनी के राजेश नलवा ने बताया कि घटना के समय सभी यात्री बुरी तरह घबरा गए थे। ऐसा लगा जैसे अब कोई बड़ा हादसा होने वाला है, लेकिन भगवान की कृपा रही कि सभी सुरक्षित बच गए। अन्य यात्रियों ने भी कहा कि इस पल में उनकी धड़कनें थम सी गई थीं, लेकिन सुरक्षित बच निकलने पर सभी ने ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया। स्टूडेंट को उठानी पड़ी परेशानी हिसार पढ़ने आने वाले चारों गांवों के कई छात्र भी इस बस में सफर कर रहे थे। हादसे के बाद उन्हें और अन्य यात्रियों को मौके पर ही काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा। बाद में सभी को निजी वाहनों व अन्य साधनों के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। जांच की उठी मांग यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर की साइड से अगला टायर आखिर कैसे निकल गया, यह गंभीर जांच का विषय है। रोडवेज प्रबंधन को मामले की गहन जांच करनी चाहिए, क्योंकि इस तरह की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। यात्रियों का कहना है कि गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए, अन्यथा नतीजे भयावह हो सकते थे।

Haryana

Haryana: जींद के युवक का रोहतक में मिला कंकाल… 42 दिन से गायब था सुमित, मौके से पुलिस को और क्या मिला

हरियाणा के जींद के गांव करेला से 14 अगस्त को लापता हुए सुमित का शव 42 दिन बाद रोहतक जिले के गांव समरगोपालपुर के पास मिला है।

Haryana

फरीदाबाद में दो बेटियों संग पिता ने किया सुसाइड:एक बच्ची डेढ़ माह, दूसरी की उम्र 2 साल; डेढ़ माह पहले पत्नी की हुई मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों बेटियों में एक तो मात्र डेढ़ महीने की थी, जबकि दूसरी बेटी की उम्र करीब दो साल बताई गई है। गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे घटना सामने आई। जिस वक्त यह घटना हुई, युवक अपनी दोनों बेटियों के साथ ही घर में अकेला था। उसके पिता और भाई बाहर गए थे। जब पिता लौटे तो युवक के कमरे का दरवाजा बंद मिला। ना खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-8 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… डेढ़ माह पहले हो गई थी पत्नी की मौत : युवक की पहचान 35 वर्षीय युवक निखिल गोस्वामी निवासी सेक्टर 8 के रूप में हुई। वह यहां अपने पिता उदय शंकर और भाई मनीष के साथ रहता था। डेढ़ माह पहले उसकी पत्नी पूजा की मौत डिलीवरी के वक्त हो गई थी। बताया गया कि बेटी को जन्म देने के बाद अधिक खून बहने से पूजा की मौत हुई थी। इससे पहले निखिल की दो साल की एक बेटी और थी, जिसका नाम सिद्धि था। डेढ़ माह की बेटी का नाम रिद्धि था। सुसाइड के वक्त घर में दोनों बेटियों के साथ था : पड़ोसियों के मुताबिक, उन्हें सूचना रात साढ़े आठ बजे उस वक्त मिली, जबकि निखिल के पिता उदय शंकर बाहर से टहल कर आए। उस वक्त निखिल और उसकी दोनों बेटियां ही घर में थी। कमरे का दरवाजा न खोलने पर उसके पिता ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। बेटियां एक कमरे में, खुद दूसरे में किया सुसाइड : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर एक कमरे में निखिल का फंदे से लटका हुआ शव मिला। इसी के बगल वाले कमरे में दोनों बेटियों के शव मिले। यह देख पुलिस और वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पड़ोसी बोले- पत्नी की मौत से था परेशान : पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले ही निखिल की पत्नी की डिलीवरी हुई थी। पत्नी के निधन के बाद से ही निखिल गहरे सदमे और डिप्रेशन में रहने लगा था। चह अक्सर अकेले रहता था। कहना है कि इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। भाई की पत्नी की भी आठ माह पहले हुई मौत पुलिस के मुताबिक, निखिल के भाई की पत्नी की भी आठ माह पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी। मनीष प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है, जबकि निखिल ने वर्तमान में कुछ नहीं करता था। एक साल पहले वह ठेकेदारी का काम करता था, जो उसने छोड़ दिया था। इनके पिता उदय शंकर इंडियन ऑयल कंपनी सेक्टर 12 से रिटायर्ड बताए गए है। मूल रूप से यूपी का रहने वाला है परिवार पुलिस के मुताबिक, उदय शंकर का परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। मगर, 40 साल से यहां सेक्टर आठ में अपना मकान बनाकर रहे रहे है। तीन मंजिलें मकान के फर्स्ट फ्लोर पर निखिल अपनी बेटियों के साथ रहता था। हादसे के बाद से परिवार और मोहल्ले में गम का माहौल है।

Haryana

Haryana: सभी सरकारी स्कूलों का टाइम चेंज… 30 सितंबर को 10 बजे खुलेंगे स्कूल, छुट्टी कब और क्यों लिया फैसला?

विद्यालय शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने 30 सितंबर 2025 (मंगलवार) दुर्गा अष्टमी को सभी राजकीय विद्यालयों के समय में बदलाव करने के आदेश जारी किए हैं।

Haryana

हिसार में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 17.69 लाख हड़पे:जींद के पति-पत्नी गिरफ्तार, फर्जी वीजा और दस्तावेज भेजकर ठगी

हिसार जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु शर्मा और उसकी पत्नी ज्योति जींद के कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले हैं। पकड़े गए दंपती से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश कर एक आरोपी को रिमांड पर लिया गया, जबकि महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का वादा पीड़ित सचिन, जो हिसार के आजाद नगर का रहने वाला है, ने पुलिस को बताया कि हिमांशु ने उसे ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का वादा किया। इस पर सचिन ने UPI के माध्यम से 15.69 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में भेजे। साथ ही हिमांशु के कहने पर उसके परिजनों को 2 लाख रुपए नकद दिए। आरोपी ने वॉट्सऐप पर ऑस्ट्रेलिया का वीजा और अन्य दस्तावेज भेजे, जो जांच में फर्जी निकले। दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जब सचिन ने इस बारे में पूछताछ की, तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के अनुसार, जांच में हिमांशु और ज्योति के बैंक खातों में ठगी की राशि जमा होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने 13 जून 2024 को आजाद नगर थाने में मामला दर्ज किया। हिमांशु को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि ज्योति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Haryana

Haryana: ब्रांडेड कपड़े… हाथ पर एसएन लिखा, जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे के पास ड्रेन में मिली युवती की लाश

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में युवती की लाश मिली है। गोहाना के जींद ग्रीनफील्ड हाईवे स्थित गांव महमूदपुर के निकट ड्रेन आठ में वीरवार को युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Scroll to Top