Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

पलवल में अवैध पटाखे समेत युवक पकड़ा:छापेमारी में भारी मात्रा में आतिशबाजी जब्त, कमरे के अंदर बेच रहा था

पलवल में हसनपुर थाना पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि गोपीनाथ मोहल्ला निवासी सुमित सिंगला बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गोपीनाथ मंदिर के पास बने आरोपी के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने सुमित सिंगला को कमरे के अंदर अवैध रूप से पटाखे बेचते हुए पकड़ा। चार खुली गत्ता पेटियां मिलीं तलाशी के दौरान कमरे से पटाखों से भरी चार खुली गत्ता पेटियां मिलीं। इन पेटियों से बड़ी मात्रा में अवैध बम, पटाखे, फुलझड़ियां, रॉकेट और अनार बम बरामद हुए। हसनपुर थाना पुलिस ने आरोपी सुमित सिंगला के खिलाफ बिना अनुमति के विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण कर आमजन की जान जोखिम में डालने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद विस्फोटक सामग्री को सील कर दिया गया है। एसपी वरुण सिंगला ने इस संबंध में कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध विस्फोटक सामग्री की तस्करी व बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत देने की अपील की, ताकि समय रहते बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Haryana

हिसार में दिवाली के दिन युवक की मौत:नई गाड़ी और बाइक लेने जा रहे थे 5 दोस्त; पेड़ से टकराई कार, 4 घायल

हिसार के सीसवाला गांव में दिवाली के दिन एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार अन्य युवक घायल हो गए। यह घटना सीसवाला गांव से निकलते ही रावलवास खुर्द रोड पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, सीसवाला निवासी विक्रम, नरेश, रामचंद्र, सुनील और राकेश दिवाली के अवसर पर अपनी नई बुक की गई गाड़ी और एक बाइक लेने के लिए हिसार जा रहे थे। वे सभी दोस्त एक स्विफ्ट कार में सवार थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और पलट गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को गाड़ी से निकालकर हिसार के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य चार दोस्त विक्रम, नरेश, सुनील और राकेश घायल हो गए, जिनमें से विक्रम और नरेश को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुनील और राकेश को हल्की चोटें लगीं। पुलिस के अनुसार, दोस्तों ने मिलकर नई गाड़ी घर लाने की योजना बनाई थी, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। उनका मानना था कि यदि गाड़ी के एयरबैग खुल जाते तो शायद बड़ा हादसा टाला जा सकता था और रामचंद्र की जान बच सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Haryana

वन विभाग को मिली कामयाबी: हरियाणा में कॉलेज परिसर से पकड़ा गया तेंदुआ, सीसीटीवी फुटेज में कैदी हुई थी तस्वीरें

बावल के सरकारी कॉलेज परिसर में लगातार पांच दिन से घूम रहा तेंदुआ आखिरकार पकड़ में आ गया है।

Haryana

हरियाणा CM सैनी राजभवन पहुंचे:गवर्नर अशीम घोष को दिवाली की शुभकामनाएं दीं; बोले- लोकल पर वोकल पर सरकार कर रही फोकस

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दीपावली के मौके पर सपरिवार राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने गवर्नर अशीम घोष को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवाली के अवसर पर लोगों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को मजबूत करते हुए कहा कि इससे भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सकेगा। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को नई पहचान दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी मुहिम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। जीएसटी सुधार लोगों के लिए दिवाली का तोहफा इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा पीएम मोदी ने जीएसटी में सुधार के बाद भारत के लोगों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा भारत के आत्मनिर्भर होने का संकल्प स्वदेशी अपनाने से होगा। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं की खरीद की अपील की। स्वदेशी दीयों से मनाएं दिवाली ​​​​​​​हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ स्वदेशी दीयों से दिवाली मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों पर खर्च प्रत्येक रुपया देश के कारीगरों और स्थानीय उद्योगों को समर्थन देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी हाल ही में त्योहारी सीजन पर स्वदेशी खरीदारी को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “गर्व से कहो, हम भारतीय उत्पाद खरीदें।” उन्होंने लोगों से खरीदे गए स्वदेशी सामान की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की भी अपील की ताकि यह जनआंदोलन बने।

Haryana

सीएम सैनी ने दिवाली पर दी शुभकामनाएं: कहा-लोकल फॉर वोकल अभियान को बनाएं मजबूत, स्वदेशी उत्पादों को दें बढ़ावा

हरियाणा सरकार ने दीपावली के पर्व पर देश और प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

Haryana

सिरसा में शराबी पिकअप ड्राइवर का आतंक:पहले कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटता ले गया; फिर अस्पताल की दीवार तोड़ी

सिरसा के डबवाली के चौटाला रोड पर रविवार देर रात एक शराबी पिकअप चालक ने भीषण हादसा कर दिया। एनएच-54 पर हुई इस घटना में पिकअप ने पहले एक खड़ी कार को टक्कर मारी, फिर उसे घसीटते हुए रेनबो अस्पताल की दीवार तोड़ दी और अंत में एक ट्रांसफार्मर के पोल से जा टकराई। यह हादसा रात करीब 11:09 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर गया, जिसकी तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए। पिकअप चालक की पहचान हनुमानगढ़, राजस्थान के गांव सिलबाला खुर्द निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। वह गाड़ियों की बैटरियां लेकर पंजाब के बुढलाड़ा जा रहा था। कार को कई मीटर घसीटा, अस्पताल की दीवार तोड़ी चालक संदीप सिंह ने बताया कि उसे समझ नहीं आया कि गाड़ी कैसे अनियंत्रित हुई। पिकअप ने पहले गांव डबवाली निवासी प्रदीप सिंह की अस्पताल के बाहर खड़ी रिट्ज कार को टक्कर मारकर बुरी तरह घसीटा, उसे उल्टी दिशा में घुमाया और फिर अस्पताल की दीवार तोड़ते हुए ट्रांसफॉर्मर के पोल से टकरा गई। कार में नहीं बैठा था कोई हादसे के तुरंत बाद डॉ. सुखविंदर सिंह, अस्पताल स्टाफ और मरीज बाहर आ गए। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त रिट्ज कार में कोई नहीं था और चौटाला रोड पर भी वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

Haryana

Haryana: झज्जर जिला पार्षद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, सात पेज का छोड़ा सुसाइड नोट, तलाश में जुटी पुलिस

जिला पार्षद संजय जांगड़ा रविवार शाम चार बजे के बाद से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए।

Haryana

रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस:दिव्या को हाई कोर्ट से 9 बिंदुओं पर मिली जमानत, उल्लंघन करने पर होगी रद्द

रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस में आरोपी दिव्या को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाई कोर्ट ने 9 बिंदुओं पर दिव्या को नियमित जमानत दी है। साथ ही निर्देश दिए कि अगर दिव्या निर्देशों का उल्लंघन करती है तो उसकी जमानत को रद्द किया जा सकता है। गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मगन ने वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या व महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में दिव्या की जमानत याचिका पर रोहतक एडिशनल सेशन कोर्ट में 4, 8, 9,11 व 19 सितंबर को सुनवाई हुई, जिसमें याचिका को खारिज कर दिया गया। अब हाई कोर्ट से जमानत मंजूर हुई है। दिव्या को इन बिंदुओं पर मिली जमानत हाई कोर्ट ने दिव्या को जमानत देते हुए 9 बिंदु निर्धारित किए हैं, जिनमें याचिकाकर्ता सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा। याचिकाकर्ता अभियोजन पक्ष के गवाहों पर दबाव नहीं डालेगा व उन्हें डराएगा नहीं। याचिकाकर्ता प्रत्येक निर्धारित तिथि पर ट्रायल कोर्ट के समक्ष उपस्थित होगा, जब तक कि उसे न्यायालय के किसी विशिष्ट आदेश द्वारा छूट न दी जाए। हाई कोर्ट के अनुसार याचिकाकर्ता उस अपराध के समान कोई अपराध नहीं करेगा, जिसका वह आरोपी है या जिसके लिए वह दोषी है। जिस पर उस पर संदेह है। याचिकाकर्ता मामले के तथ्यों से परिचित किसी भी व्यक्ति को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मजबूर, प्रेरित, धमकी या वादा नहीं करेगा, जिससे वह न्यायालय या किसी पुलिस अधिकारी के समक्ष ऐसे तथ्यों का खुलासा करने से विमुख हो जाए या किसी भी तरीके से साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ करे। हाई कोर्ट के अनुसार याचिकाकर्ता किसी भी तरह से अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करेगी। याचिकाकर्ता को अपना पता और मोबाइल नंबर एक हलफनामे के माध्यम से ट्रायल कोर्ट को देना होगा और ट्रायल समाप्त होने तक उसमें कोई परिवर्तन नहीं करना होगा। यदि किसी कारणवश वह उपरोक्त में से किसी में भी परिवर्तन करना चाहती है तो ऐसा केवल ट्रायल कोर्ट को पूर्व सूचना देने के बाद ही किया जाएगा। याचिकाकर्ता को ट्रायल कोर्ट की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ना होगा। ट्रायल कोर्ट व ड्यूटी मजिस्ट्रेट याचिकाकर्ता को रिहा करते समय कोई अन्य शर्त लगा सकता है, जो उचित समझे। हाई कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि उपरोक्त शर्तों का कोई उल्लंघन होता है तो राज्य को इस आदेश द्वारा याचिकाकर्ता को दी गई जमानत को रद्द करने की मांग करने की स्वतंत्रता होगी। दिव्या के वकील ने जमानत के लिए दी यह दलील दिव्या के वकील राहुल सिंगला ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में लगाई याचिका में कहा कि दिव्या 3 महीने 5 दिन से हिरासत में है। सह-अभियुक्त दीपक, जो उसका दोस्त बताया जा रहा है, उसे 9 जुलाई को अंतरिम जमानत दी गई थी, जिसकी पुष्टि 4 सितंबर को हुई। दिव्या का पति मगन नशे का आदी और बेरोजगार था, उसकी कमाई की मांग करता था। वकील राहुल सिंगला ने याचिका में कहा कि दिव्या के खिलाफ ऐसा कोई आरोप नहीं है जिससे उसका मामला धारा 45 बीएनएस के तहत परिभाषित उकसावे की परिभाषा के अंतर्गत आता हो। वीडियो फुटेज की अभी तक कोई एफएसएल रिपोर्ट नहीं है। चालान 28 अगस्त को पेश किया गया है, आरोप अभी तय होने बाकी हैं और कुल 20 अभियोजन पक्ष के गवाह। वह किसी अन्य मामले में शामिल नहीं है।

Haryana

हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत: रिटायर्ड फौजी ने विवाद को लेकर मारी गोली, स्टोर में काम करता था प्रदीप

हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोली लगने से मौत हो गई। युवक एक स्टोर में काम करता था जहां किसी विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गई।

Scroll to Top