Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

रोहतक में संदीप सुसाइड केस में निष्पक्ष जांच की मांग:नवीन जयहिंद बोले, जांच का आधार केवल सुसाइड नोट ना हो, उच्च स्तरीय जांच करवाए

रोहतक में नवीन जयहिंद ने फेसबुक पर लाइव होकर IPS वाई पूरन कुमार व ASI संदीप लाठर द्वारा सुसाइड करने पर दी प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बन गई है। नवीन जयहिंद ने कहा कि मामले में जांच का आधार केवल सुसाइड नोट नहीं होना चाहिए, क्योंकि किसी का भी नाम लिखकर मरने से वह दोषी नहीं हो जाता। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। नवीन जयहिंद ने कहा कि जांच केवल सुसाइड नोट के आधार पर ना करें, क्योंकि ऐसे तो कोई भी किसी का नाम लेकर मर जाएगा। कल को कोई मेरा नाम लिखकर मर गया तो क्यों उसकी मौत के लिए मैं जिम्मेदार होगा या मैं भूपेंद्र हुड्डा का नाम लिखकर मर गया तो क्या भूपेंद्र हुड्डा मेरी मौत के लिए जिम्मेदार होगा। मामले में निष्पक्ष व न्यायिक जांच होनी चाहिए। जांच का आधार केवल सुसाइड नोट नहीं होना चाहिए नवीन जयहिंद ने कहा कि संदीप लाठर व वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में जांच का आधार केवल सुसाइड नोट नहीं होना चाहिए। कल को अगर मैं भूपेंद्र हुड्डा का नाम लिखकर मर गया तो क्या मेरी मौत के लिए भूपेंद्र हुड्डा जिम्मेदार होगा। अगर कोई मेरा नाम लिखकर मर गया तो क्या उसकी मौत के लिए मैं जिम्मेदार होंगा। इस मामले में निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। संदीप के साथ दूसरे आदमी के होने की बात कहने वालों से होनी चाहिए पूछताछ नवीन जयहिंद ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया वाले कह रहे हैं कि जब संदीप वीडियो बना रहा था तो उसके सामने कोई आदमी खड़ा था। उसकी आंखों से दिख रहा है। इस मामले में पुलिस को पहले उन लोगों को ही पकड़ना चाहिए, जो इस प्रकार की बात कर रहे है। उनसे पहले पूछताछ होनी चाहिए कि किस आधार पर वह इतनी बड़ी बात बोल रहे हैं। सुसाइड नोट को बता रहे पॉलिटिकल नवीन जयहिंद ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग संदीप लाठर के सुसाइड नोट को भी पॉलिटिकल बता रहे है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। इस मामले को राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रदेश का माहौल खराब हो और लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेक सके। लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। भाजपा से मिले होने के लगा रहे आरोप नवीन जयहिंद ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका संबंध भाजपा से बता रहे है। पोस्ट डाल रखी है कि नवीन जयहिंद तो भाजपा से मिला हुआ है। जो भाजपा कहती है वही नवीन करता है। जो नवीन जयहिंद कहता है, वही भाजपा करती है। 2 जातियों को लड़वाने का हो रहा प्रयास नवीन जयहिंद ने कहा कि एक बार पहले 2016 में भाईचारे को तोड़कर आपस में लड़वाने का काम सरकार ने किया था। अब दोबारा दो जातियों की आड़ लेकर प्रदेश के भाईचारे को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में कुछ लोग इंतजार कर रहे थे कि विवाद होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ तो उनकी दुकान बंद हो गई है।

Haryana

ASI Suicide: 'मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा…', एएसआई संदीप से ADGP के गनर ने कही थी ये बात; पत्नी का खुलासा

रोहतक पुलिस के एएसआई संदीप लाठर की पत्नी संतोष ने पुलिस को बयान दिया है कि जब उसके पति ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनर रहे सुशील को गिरफ्तार किया तब उसने धमकाते हुए कहा था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

Haryana

सिरसा टाइपिस्ट सुसाइड केस, खैरेकां में मिली आखिरी लोकेशन:मिठाई की दुकान पर रसगुल्ले खरीदे, बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी में दिखा

सिरसा के गांव नेजाडेला कलां निवासी टाइपिस्ट सतबीर प्रजापत की संदिग्ध मौत का मामला अभी सुलझ नहीं पा रहा है। सतबीर की खैरेकां गांव में भी आखिरी लोकेशन पाई गई है। जहां से सतबीर ने मिठाई की दुकान पर रसगुल्ले खरीदे और बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी में देखा गया है। इसके लिए शुक्रवार को पुलिस मौके का मुआयना करेगी और इसकी फुटेज खंगालेगी। पुलिस के अनुसार, उसी से पता चलेगा कि सतबीर खैरेकां में उस महिला से मिलने भी गया था या नहीं। अगर सतबीर उस महिला से मिला है तो पुलिस का शक बढ़ जाएगा। उसके बाद महिला को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जा सकता है। वहीं, महिला ने पुलिस को पूछताछ में सतबीर से उस दिन मिलने की बात से इन्कार कर दिया था। जानकारी के अनुसार, मृतक सतबीर दो मोबाइल रखता था। उसका एक मोबाइल तो नहर से मिल गया है, लेकिन दूसरा मोबाइल नहीं मिला है। यहीं मोबाइल राज खोलेगा कि सतबीर ने अंतिम बार किस-किससे बात की और फोन में कॉल रिकॉर्डिंग होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने उस मोबाइल को खुलवाने के लिए भेज दिया है। दोनों महिलाओं ने सतबीर से कबूली रिलेशनशिप की बात इस मामले में पुलिस ने दोनों महिलाओं को पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था। दोनों ही महिलाओं ने सतबीर से रिलेशनशिप की बात कबूली की है। शहर निवासी एक महिला बोली कि उसने सतबीर से मंदिर में शादी रचाई थी और मांग भी भरी थी। मगर पिछले एक माह से उसका कोई संपर्क नहीं था। दूसरी गांव निवासी महिला बोली कि उसका दो साल से सतबीर से संपर्क था और फोन पर बात होती थी। घटना वाले दिन भी उसकी फोन पर बात हुई थी। इन प्वाइंट पर पुलिस का शक अब पुलिस का शक इन प्वाइंट पर है कि सतबीर ने बाजार से खेत में स्प्रे के लिए कीटनाशक दवा खरीदी थी, वो भी नहीं मिली है। उसका दूसरा मोबाइल भी नहीं मिला है। सतबीर ने कौन सा जहरीला पदार्थ निगला है। घटनास्थल पर उसके शव पर भी कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। अब विसरा जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि उसने क्या पिया है।

Haryana

पंजाब का DIG गिरफ्तार, कोठी से ₹5 करोड़ मिले:2 करोड़ का सोना भी बरामद, कारोबारी से रिश्वत मांगी, आज चंडीगढ़ CBI कोर्ट में पेशी

पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलियों को आज चंडीगढ़ स्थित CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां CBI दोनों का रिमांड मांगेगी। CBI ने गुरुवार दोपहर को DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत केस में गिरफ्तार किया था। DIG ने बिचौलिए के जरिए फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर उसके 2 साल पहले सरहिंद में दर्ज पुराने केस में चार्जशीट पेश करने और नए फर्जी केस दर्ज करने की धमकी दी गई। कारोबारी ने इसकी शिकायत CBI को कर दी। CBI ने जांच के बाद ट्रैप लगा DIG को अरेस्ट कर लिया। कोठी से 5 करोड़ कैश मिला इसके बाद दिल्ली और चंडीगढ़ से आई CBI की करीब 52 लोगों की टीम ने उनके मोहाली ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर 40 की कोठी को खंगाला। उनकी कोठी से 5 करोड़ का कैश मिला। जो 3 बैग और 2 अटैची में भरा हुआ था। इससे गिनने के लिए CBI की टीम को नोट गिनने वाली 3 मशीनें मंगवानी पड़ीं। गहने, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब भी बरामद इसके अलावा भारी मात्रा में गहने, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब और रिवॉल्वर भी मिले। CBI को DIG की 15 प्रॉपर्टी और लग्जरी गाड़ियों के डॉक्यूमेंट्स भी मिले है। घर से BMW, मर्सिडीज कार और बैंक लॉकर की चाबी भी बरामद हुई है। DIG की चंडीगढ़ कोठी में CBI की टीमें देर रात तक जांच करती रहीं। 8 लाख रुपए लेते बिचौलिया पकड़ा CBI ने कहा कि DIG के साथ बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया। बिचौलिए को 8 लाख रुपए लेते चंडीगढ़ के सेक्टर-21 में रंगेहाथ पकड़ा। इसके बाद DIG को फोन करवाया गया, जिसमें DIG ने रिश्वत मंगवाने की बात कबूली और बिचौलिए और कारोबारी को अपने ऑफिस बुलाया, जहां से DIG को गिरफ्तार किया गया। भुल्लर के पिता पंजाब के DGP रह चुके DIG हरचरण भुल्लर 2009 बैच के IPS अफसर हैं। भुल्लर के पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के DGP रह चुके हैं। DIG के भाई कुलदीप भुल्लर भी कांग्रेस से MLA रह चुके हैं। यही वजह है कि भुल्लर हर पार्टी की सरकार में बड़े पद मिलते रहे। DIG के संपर्क वाले अधिकारी भी रडार पर CBI सोर्सेज के मुताबिक स्क्रैप कारोबारी ने जिन और अधिकारियों के नाम लिए, उन पर भी नजर रखी जा रही है। स्क्रैप कारोबारी ने बताया था कि DIG की रिश्वत की मांग पूरी करने के लिए कई अधिकारी उसे परेशान करने में शामिल थे। ऐसे में यह भी संभावना है कि मंथली में इन अधिकारियों का भी हिस्सा हो सकता है। इसके बारे में भी जांच की जा रही है। ————— ये खबरें भी पढ़ें…. DIG हरचरण भुल्लर, पिता पंजाब के DGP रहे:चंडीगढ़ में कोठी, लुधियाना में फार्म हाउस; हर पार्टी की सरकार में बड़ी पोस्ट मिली, रिश्वत केस में अरेस्ट पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को CBI ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भुल्लर 2007 बैच का IPS अधिकारी है। वह मूल रूप से पटियाला का रहने वाला है। उसके पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) रह चुके हैं, जबकि उसके भाई कांग्रेस के पूर्व MLA हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Haryana

'इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है भाजपा' : नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, एमएसपी पर कही ये बात

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। । उन्होंने कहा कि सरकार 24 फसलों पर एमएसपी देने की बात करती है लेकिन हरियाणा में 24 फसलें होती ही नहीं।

Haryana

HSSC ने खोला करेक्शन पोर्टल:CET ग्रुप-सी परीक्षार्थियों को दिया मौका, 8 दिन में ठीक कर सकते हैं त्रुटी, 26-27 जुलाई को हुई थी परीक्षा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ली गई कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के अभ्यार्थियों के लिए करेक्शन पोर्टल खोल दिया है। जिसके लिए 8 दिन का समय दिया गया है। जिस अवधि में अभ्यार्थी अपने फार्म में हुई गलती को सुधार सकते हैं। इस परीक्षा के लिए 13.48 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट सांझा करते हुए जानकारी दी। जिसमें बताया कि 26-27 जुलाई को सम्पन्न हुए सीईटी ग्रुप सी 2025 परीक्षा के लिए करेक्शन पोर्टल खोल दिया गया है। यह पोर्टल 17 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक खुला रहेगा। यह पब्लिक नोटिस किया जारी एचएसएससी द्वारा पब्लिक नोटिस में जानकारी दी गई है कि उच्च न्यायालय के 1 जुलाई के आदेश के अनुसार आयोग ने सीईटी ग्रुप-सी 2025 परीक्षा, जो 26 और 27 जुलाई को आयोजित की गई थी। उसके लिए सुधार पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 17 से 24 अक्टूबर (रात 11 बजकर 59 मिनट) तक सुधार पोर्टल पर करेक्शन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने दावे के समर्थन में बढ़ाई गई कट-ऑफ तिथि अर्थात 14 जून को या उससे पहले वैध आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें। आयोग कार्यालय में भौतिक रूप में श्रेणी सुधार के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

Haryana

Haryana Crime: स्कूटी सवार बदमाशों ने कनपटी पर लगाई पिस्टल, लूटा 5.25 लाख कैश, जानें पूरा मामला

बादली-बहादुरगढ़ रोड पर गेट टावर के पास देर रात स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर कार सवार पवन से 5.25 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

Haryana

करनाल में नेशनल हाईवे-44 पर दो ट्रकों में लगी आग:​​​​​​​बाल-बाल बचे ड्राइवर,आमने-सामने की टक्कर में कंटेनर में लगी आग, बाइक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

करनाल में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे नेशनल हाइवे-44 पर बड़ा हादसा हुआ। चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा एक कंटेनर ट्रक डिलीवरी का सामान लेकर आ रहा था। सीएचसी सिटी के सामने सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अचानक कंटेनर के केबिन में आग लग गई, जिससे देखते ही देखते दोनों ट्रक जलने लगे। इस हादसे में एक रेहड़ी और एक बाइक भी चपेट में आ गई। जिसमें बाइक सवार की मौत की हो गई वहीं, रेहड़ी चालक के दोनों पांव बुरी तरह से टूट गए। वहीं सूचना के बाद रात को दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घायल का इलाज करनाल के अस्पताल में चल रहा है। भीषण टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान गुरुवार की रात करीब 11 बजे यह हादसा सीएचसी सिटी के सामने हुआ। चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रहे कंटेनर ट्रक में डिलीवरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान भरा हुआ था। सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर होते ही कंटेनर के केबिन में अचानक आग भड़क उठी। इस दौरान बीच में बाइक सवार युवक व रेहड़ी चालक व्यक्ति भी इस चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवरों ने तुरंत दरवाजा खोलकर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आसपास खड़े एक रेहड़ी और बाइक चालक भी चपेट में आ गया और उनकी रेहड़ी व बाइक भी लकर राख हो गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने रेहड़ी चालक व बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि रेहड़ी चालक की दोनों टांगे बुरी तरह से टूट गई। उसका अभी अस्पताल में इलाज में चल रा है। मृतक बाइक सवार की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। कंटेनर में थे फ्रीज, टीवी, वाशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान कंटेनर ट्रक में ऑनलाइन डिलीवरी के लिए भेजे जा रहे इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे फ्रीज, टीवी, वाशिंग मशीन और अन्य घरेलू सामान भरे हुए थे। आग लगने के बाद अंदर धुआं फैल गया और कुछ सामान भी जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर कंटेनर के अंदर आग फैलने से रोकी ताकि इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह से खराब न हो। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, हाईवे पर लगा रहा लंबा जाम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायरमैनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिसकर्मी संदीप कुमार ने बताया कि दोनों ट्रकों में टक्कर के बाद आग लगी थी। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। आग बुझाने के बाद दोनों ट्रकों को साइड में किया गया, जिसके बाद यातायात बहाल किया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच वहीं हादसे की सूचना की बाद महिला डीएसपी व जांच अधिकारी संदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाइवे से साईड करवा कर जाम को खुलावाया। संदीप कुमार ने बताया कि इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है जबकि रेहड़ी चालक की दोनों टांगे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana

शादी के तीन दिन बाद भागी दुल्हन: सोने-चांदी के जेवर ले गई साथ, पीड़ित ने बिचौलिए को दिए थे ढाई लाख

मुकीमपुर गांव से शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन जेवर लेकर भाग गई। इस शादी के लिए पीड़ित ने बिचौलियों को ढाई लाख रुपये दिए थे।

Scroll to Top