Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

गुरुग्राम में अतिक्रमण पर एक्शन:भोंडसी में नगर निगम ने अवैध निर्माण तोड़ा, सीएम विंडो की शिकायतों पर कार्रवाई

गुरुग्राम नगर निगम ने गांव भोंडसी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट आर.के. मोंगिया की निगरानी में चलाया गया, जिसमें जूनियर इंजीनियर प्रदीप और रोहित सहित निगम का फील्ड स्टाफ मौजूद था। यह कार्रवाई समाधान शिविरों और सीएम विंडो पर स्थानीय निवासियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई। इन शिकायतों में अवैध निर्माण और भूमि उपयोग के उल्लंघन से संबंधित मामले शामिल थे। अवैध ढांचों को तोड़ा गया अभियान के दौरान, निगम की टीम ने मौके पर कई अवैध ढांचों को ध्वस्त किया। अधिकारियों ने लोगों को नियमों का पालन करने के लिए सचेत किया और स्पष्ट किया कि ऐसी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट आर.के. मोंगिया ने बताया कि यह कार्रवाई प्रशासन की शून्य सहनशीलता नीति के तहत की गई है। उन्होंने जोर दिया कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार अभियान चलाए जाएंगे। मोंगिया ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अवैध निर्माण या अनियमित गतिविधि की जानकारी नगर निगम को दें। इससे समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी और क्षेत्र में सुव्यवस्था बनी रहेगी।

Haryana

Haryana: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को ग्रेनेड लॉन्चर से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से कॉल आने का दावा

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने परिवार और अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

Haryana

पानीपत में दो दोस्तों का विवाद, गले में मारा चाकू:घायल को सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज करनाल किया रेफर

पानीपत में गुरुवार रात साढ़े 8 बजे दो दोस्तों में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शहर के अर्जुन नगर में दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से वार कर दोस्त के गले पर चोट पहुंचाई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को सिविल अस्पताल पानीपत पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि घायल युवक की अर्जुन नगर निवासी अभिजीत पुत्र सीताराम है। उसके गले में चाकू से गहरी चोट आई है। डॉक्टरों ने कहा कि समय पर उपचार मिलने से उसकी जान फिलहाल बच गई। पुलिस जानकारी में जुटी पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे और किसी व्यक्तिगत बात को लेकर झगड़ा हुआ था। फिलहाल घायल को करनाल रेफर कर दिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही घायल की स्थिति सामान्य होगी उससे पूछताछ कर पूरी घटना का कारण स्पष्ट किया जाएगा।

Haryana

ASI Suicide Case: 'मेरे भाई का क्या कसूर था…यूं छोड़कर क्यों चले गए', शव से लिपटकर रोईं बहनें, बेटियां बेहोश

रोहतक के लाढ़ौत गांव में बुधवार सुबह एएसआई संदीप के शव को जैसे ही पांचों बहनों और दोनों बेटियों ने देखा तो उनकी चीत्कार निकल गई। बहनें शव से लिपट गईं। उनका विलाप सुनकर पूरा माहौल गमगीन हो गया।

Haryana

मनीषा डेथ मिस्ट्री:आसपास के गांवों में पहुंची CBI, जांच को किया तेज, मामले का खुलासा होने की उम्मीद में परिवार

भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी करीब 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा मौत मामले में सीबीआई वीरवार को छानबीन के लिए रेस्ट हाउस निकली। इसके बाद मनीषा के गांव व आसपास के गांवों में जांच के लिए पहुंची। सीबीआई की टीम अपने स्तर पर जांच तेज कर रही है। इससे पहले सीबीआई की टीम दिल्ली से लौटने के बाद 2 दफा गांव ढाणी लक्ष्मण पहुंचकर परिवार से पूछताछ कर चुकी हैं। वहीं मनीषा के प्ले स्कूल के स्टॉफ से पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि सीबीआई की टीम पहली बार 3 सितंबर को भिवानी पहुंची थी। इसके बाद करीब 23 दिनों तक भिवानी के रेस्ट हाउस में ठहरी। इस दौरान अपने स्तर पर सीबीआई की टीम ने जांच की। ताकि मनीषा की मौत मामले में तय तक पहुंचा जा सके। इसके बाद सीबीआई की टीम दिल्ली लौट गई थी। लेकिन 6 अक्टूबर को सीबीआई की टीम फिर से भिवानी वापस आई और छानबीन शुरू की। वहीं वीरवार को सीबीआई की टीम गांव ढिगावा मंडी, ढाणी लक्ष्मण व भुगला पहुंची। इस दौरान अपने स्तर पर जांच की।

Haryana

फतेहाबाद में युवक ने लगाई तालाब में छलांग:तेजी से दौड़ा और कूद गया; ढूंढने में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम

फतेहाबाद के भट्टू कलां में दोपहर को उस समय खलबली मच गई, जब एक युवक ने तालाब (जोहड़) में छलांग लगा दी। युवक तेजी से दौड़ते हुए आया और सीधा पानी में कूद गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर जोहड़ में युवक की तलाश शुरू करवाई। इसके बाद मौके पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित तमाम सहायता कर्मियों को बुलाया गया। बाद में एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। हालांकि, अभी तक युवक का सुराग नहीं लग पाया है। उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। करीब 20 फुट गहरा है जोहड़ जानकारी के अनुसार, भट्टू कलां के ढाबी-रामसरा रोड पर गोशाला के पास तालाब (जोहड़) बना हुआ है। इसकी गहराई करीब 20 फुट है। इसमें गिरने के बाद अगर तैरना न आए तो बचना मुश्किल होता है। जोहड़ से कुछ दूरी पर बैठे ग्रामीणों के अनुसार, जोहड़ के सामने वाली गली से एक युवक भागता हुआ आया और जोहड़ के किनारे चप्पल उतार कर अंदर छलांग लगा दी। उन्होंने शोर मचाया और तुरंत जोहड़ की ओर दौड़े। मगर युवक नजर नहीं आया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। दोपहर से पुलिस गोताखोरों की सहायता से और किश्ती लेकर जोहड़ में युवक की तलाश में जुटी हुई है। उसका अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया, अभी तक युवक की पहचान भी नहीं हो पाई।

Haryana

ASI Suicide Case: सीएम ने संभाली कमान… ASI की मौत पर 34 घंटे में सियासी विराम; IPS सुसाइड में हुई थी किरकिरी

एडीजीपी पूरण कुमार के बाद एएसआई संदीप लाठर की खुदकुशी से गहराए हालात का प्रबंधन सीएम नायब सैनी ने बुधवार को खुद ही संभाला।

Haryana

इसराना में एसडीएम ने सुनी समस्याएं:समाधान शिविर में आय संबंधी 3 शिकायतें आईं, लोग बोले-राशन बंद हो गया

पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में तीन शिकायतें दर्ज की गईं। ये सभी शिकायतें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों और खाद्य आपूर्ति से जुड़ी थीं। उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) नवदीप सिंह नैन ने इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शाहपुर गांव की पूनम ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके परिवार पहचान पत्र में दो महीने पहले उनकी आय 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है। इस बदलाव के कारण उन्हें राशन मिलना बंद हो गया है। पूनम ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से हैं और उनके छोटे बच्चे हैं, इसलिए उनकी आय को दोबारा ठीक किया जाना चाहिए ताकि उन्हें राशन मिल सके। राशन कार्ड बंद हो गया – प्रीति इसी तरह, शाहपुर निवासी प्रीति पत्नी सुरजीत ने भी अपनी फैमिली आईडी में आय अधिक दर्शाए जाने की शिकायत की। प्रीति के अनुसार, इस त्रुटि के कारण उनका राशन कार्ड बंद हो गया है। उन्होंने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति और छोटे बच्चों का हवाला देते हुए राशन कार्ड में आय को सही करने का अनुरोध किया। तीसरी शिकायत इसराना निवासी जसवीर पुत्र होशियार सिंह ने दर्ज कराई। जसवीर ने बताया कि वह किसान हैं और उनकी आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है। उनकी पत्नी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, और परिवार पहचान पत्र में आय की त्रुटि के कारण उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाएं बंद हो गई हैं। उन्होंने भी अपनी आय को ठीक करने की मांग की। एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने सभी तीनों शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभाग को त्वरित समाधान के आदेश दिए हैं।

Haryana

एडीजीपी खुदकुशी केस में नया सवाल: गनमैन रोहतक से गिरफ्तार… आईपीएस के पास चंडीगढ़ कैसे पहुंच गई उसकी पिस्टल?

एडीजीपी पूरण कुमार के गनमैन सुशील की गिरफ्तारी कहां से हुई, यह सवाल कई स्थानीय पुलिसकर्मियों की नींद उड़ाए हुए है। कारण चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी है। वह पता करेगी कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसे रोहतक से पकड़ा गया था तो उसकी पिस्टल वाई पूरण कुमार के

Scroll to Top