Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

नूंह में पुलिस ने कराई सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता:2.50 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल, यातायात नियमों के बारे में दी जानकारी

हरियाणा के नूंह जिले में बुधवार को पुलिस ने स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता करवाई। इस परीक्षा को लेकर डीएसपी अजायब सिंह व थाना यातायात प्रभारी सुखबीर द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर सभी तैयारियां की गई थी। डीएसपी ने बताया कि 15 अक्टूबर को हुई परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के साथ मिलकर एक प्लान तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि जिला के मदरसा, राजकीय,प्राइवेट स्कूल व आईटीआई,कॉलेज सहित 1120 शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे 2 लाख 95 हजार 413 विधार्थी इस परीक्षा में बैठे। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देना मुख्य उद्देश्य डीएसपी अजायब सिंह ने कहा कि इस परीक्षा का मतलब हर बच्चे को शिक्षा के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शुरू से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना ही परीक्षा का मकसद है। क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जल्द ही अब दूसरे राउंड में परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी ।

Haryana

Haryana: घर के बाहर खड़ी बाइकों को बदमाशों ने लगाई आग, शिकायतकर्ता से मांगी फिरौती, जान से मारने की दी धमकी

छिपटवाड़ा में दिनदहाड़े दो युवकों ने एक घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया।

Haryana

हिसार की छात्रा को शिक्षा विभाग ने किया सम्मानित:पिछले साल फतह की 16,500 फुट ऊंची रिनॉक चोटी, हरियाणा से गए 54 विद्यार्थी

हिसार की छात्रा ममता को रिनॉक चोटी फतह कर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बुधवार को दिया गया। ममता ने पिछले साल समग्र शिक्षा अभियान के तहत सिक्किम की 16,500 फुट ऊंची रिनॉक चोटी को फतह किया था। सहायक परियोजना संयोजक सुधीर कुमार ने बताया कि हरियाणा से कुल 54 विद्यार्थियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया था। इनमें हिसार के ममता और शिवम भी शामिल थे। इन दोनों विद्यार्थियों ने एक साथ चोटी पर चढ़ाई कर यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। शिक्षा विभाग एडवेंचर स्टडी कैंप के माध्यम से विभिन्न प्रकार के शिविर आयोजित करता रहता है। इन शिविरों में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इसी एडवेंचर कैंप के तहत ममता और शिवम ने रिनॉक चोटी फतह कर यह उपलब्धि हासिल की। जिला परियोजना संयोजक ने किया सम्मानित वर्तमान में ग्रेजुएशन कर रही छात्रा ममता को जिला परियोजना संयोजक राम रतन और सहायक परियोजना अधिकारी सुधीर ने सम्मानित किया। उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से एक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समग्र शिक्षा हिसार के जिला परियोजना संयोजक राम रतन ने बताया कि, शिक्षा विभाग ने हिमालयन माउंटेन इंस्टीट्यूट के माध्यम से हरियाणा के 54 विद्यार्थियों को एक साथ चढ़ाई करवाकर रिनॉक चोटी फतह करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसमें हिसार से ममता और शिवम ने भाग लिया।

Haryana

नूंह में ACB ने पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया:50 हजार का इनामी था आरोपी, अब तक लोग 7 अरेस्ट

हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका खंड के गांव बसई मेव में हुए अवैध खनन के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे इनामी आरोपी हनीफ उर्फ हन्ना तत्कालीन सरपंच को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 18 दिनांक एक जून 2025 थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम में दर्ज है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 201, 318(2), 316(2), 61, 270, 329(3), 303 बी.एन.एस के साथ-साथ खनन प्रदूषण इत्यादि के तहत मामला दर्ज है। अवैध खनन व रिश्वतखोरी का आरोप आरोप है कि तत्कालीन सरपंच हनीफ उर्फ हन्ना ने गांव बसई मेव से राजस्थान के गांव नांगल व छपरा (जिला भरतपुर) तक दो अवैध रास्तों का निर्माण करवाने के लिए ईआरसीसी ठेकेदारों व अन्य खनन,क्रेशर मालिकों से भारी रकम ली। बताया गया है कि इस धनराशि का उपयोग चकबंदी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को रिश्वत के रूप में देकर अवैध रास्तों को मंजूरी दिलाने के लिए किया गया, जिससे खनन माफियाओं को अनुचित लाभ मिला। पहले ही कई अधिकारी व ठेकेदार गिरफ्तार इस मामले में एसीबी पहले तत्कालीन जिला राजस्व अधिकारी नूंह बिजेन्द्र राणा, शेर मोहम्मद, लतीफ और शेकुल सहित चकबंदी विभाग के तीन अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पूर्व सरपंच हनीफ, साबिर और शौकत निवासी बसई मेव की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिनमें से अब पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे है।

Haryana

Haryana Crime: शराब ठेके के सेल्समैन पर फायरिंग, घायल पीजीआई रोहतक में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक जिले के महम उपमंडल के भैणी सुरजन गांव में शराब ठेके पर कारिंदे को गोली मारने की वारदात सामने आई है। बुधवार रात को घटना को अंजाम दिया गया।

Haryana

नारनौंद में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:बाइक और बेलर मशीन की टक्कर, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

हिसार जिले के नारनौंद-बुडाना रोड पर बुधवार देर शाम लोहान भट्ठा के पास एक सड़क हादसा हो गया। बाइक और पराली के बंडल बनाने वाली बेलर मशीन की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल नारनौंद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बेलर मशीन बुडाना से नारनौंद की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव बुडाना निवासी 29 साल के सोमबीर और उसका साथी सोहन उर्फ तोता मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। सोमबीर पेंट का काम करता था, जबकि सोहन खेड़ी का काम करता था। शाम के समय दोनों नारनौंद से घर लौट रहे थे। बेलर मशीन से टक्कर लोहान भट्ठा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बेलर मशीन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सोमबीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोहन की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक सोमबीर और घायल सोहन दोनों ही अपने परिवारों के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।

Haryana

हिसार-वलसाड स्पेशल ट्रेन: त्योहारी सीजन में 20 दिन चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भिवानी सहित कई स्टेशनों पर ठहराव

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है।

Haryana

सोनीपत में हाईवे पर लूटपाट, पुलिस ने दो को पकड़ा:नाहरा के रहने वाले हैं दोनों; वारदात में प्रयुक्त कार बरामद, जेल भेजे

सोनीपत पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना खरखौदा और क्राइम यूनिट खरखौदा की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपेश उर्फ मोंटी और ईशु उर्फ टोनी के रूप में हुई है, दोनों नाहरा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को सुमित नामक एक व्यक्ति ने थाना खरखौदा में शिकायत दर्ज कराई थी। सुमित ने बताया कि वह अपने हेल्पर अभिषेक के साथ आईएमटी खरखौदा से मारुति कंपनी से कार लोड करके सोहटी गांव जा रहा था। तभी गोल सर्कल के पास एक कार ने उनकी गाड़ी को रोका। दो लड़कों ने उन्हें डरा-धमकाकर गाड़ी से नीचे उतार लिया। एक लड़के के हाथ में पिस्तौल थी, जिसने सुमित की जेब से दो मोबाइल फोन छीन लिए। दूसरे लड़के ने गाड़ी के डैशबोर्ड से 20-25 हजार रुपए निकाल लिए। जाते समय लड़कों ने सुमित और अभिषेक को जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद सुमित को अपनी गाड़ी में एक पर्स मिला, जिसमें दीपेश नाम के एक व्यक्ति का आधार कार्ड था। यह सुराग जांच में महत्वपूर्ण साबित हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने दीपेश उर्फ मोंटी और ईशु उर्फ टोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Haryana

एएसआई ने दी जान: 'पत्नी IAS… रिश्तेदार MLA, कुछ न बिगड़ेगा', संदीप के नोट में ADGP पर लिखीं ये चार अहम बातें

एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन रहे हवलदार सुशील कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रोहतक साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर (42) ने मंगलवार दोपहर सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

Scroll to Top