Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

रेवाड़ी में स्कूल बस ड्राइवर नशे में मिला:शरीर में 3 गुना ज्यादा शराब की मात्रा, SP बोले-बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान धारूहेड़ा में निजी स्कूल बसों की जांच की गई, जिसमें एक बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया। पुलिस ने चालक का चालान किया। जांच के दौरान चालक के शरीर में शराब की मात्रा 100 एमजी पाई गई, जो निर्धारित सामान्य सीमा 30 एमजी से तीन गुना अधिक थी। बस चालक की वर्दी और बस में फर्स्ट एड बॉक्स में भी खामियां मिलीं। इन सभी उल्लंघनों के लिए कुल 11 हजार रुपए का चालान किया गया। धारूहेड़ा ट्रैफिक इंचार्ज एसआई सुरेश ने बताया कि ब्रेथलाइजर से जांच में यह पुष्टि हुई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के समय स्कूल बस में बच्चे मौजूद नहीं थे। पुलिस ने संबंधित स्कूल संचालक को भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है। बस में नहीं थे बच्चे जांच के दौरान स्कूल बस में बच्चे नहीं थे। कुछ महीने पहले कनीना में स्कूल बस चालक की लापरवाही के कारण एक सड़क दुर्घटना में कई बच्चों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद भी स्कूल संचालकों द्वारा सुरक्षा मानकों में सुधार न किए जाने पर चिंता व्यक्त की जा रही है। बच्चों के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं रेवाड़ी के एसपी हेमेंद्र मीणा ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, कैमरे और अग्निशामक यंत्र लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि यदि तीन बसों की जांच में एक चालक नशे में पाया गया, तो अन्य स्कूली बसों की क्या स्थिति होगी। जनता द्वारा पुलिस से ऐसे अभियानों को और व्यापक बनाने की मांग की जा रही है।

Haryana

Haryana: पुलिस से बचने के लिए बदला वेश, फिर भी नहीं बच सका, पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हत्या व हत्या के प्रयास सहित करीब 16 मामलों में फरार और तीन मामलों में वांछित पांच हजार का इनामी बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

Haryana

कपालमोचन मेले के बाद जगाधरी बर्तन बाजार में उमड़ी भीड़:पंजाब से आए हजारों यात्री बर्तन-कपड़े लेकर लौटे, सड़क पर लगा जाम

श्री कपालमोचन के पवित्र सरोवरों में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं ने आज बुधवार जगाधरी को मेले जैसा रंग दे दिया। हजारों की संख्या में पहुंचे ये यात्री बर्तनों की नगरी कहे जाने वाले जगाधरी के प्रसिद्ध बर्तन बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। सड़क किनारे लगे स्टालों से स्टील, तांबा, पीतल के बर्तन और गर्म कपड़े खरीदकर वे घर लौटे। दशकों पुरानी परंपरा के तहत मेले के बाद जगाधरी आना श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया, जबकि कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। जाम से जूझते श्रद्धालु, पैदल चले बाजार तक बिलासपुर रोड पर रक्षक विहार नाके से मटका चौक तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बड़े वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक होने से श्रद्धालुओं ने सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर पैदल बाजार में प्रवेश किया। मटका चौक से जगाधरी रेलवे बर्तन बाजार तक एंट्री पॉइंट पर जाम लग गया। कारोबारियों ने सुविधा के लिए बाहर ही स्टाल सजा रखे थे, जहां छोटे-बड़े हर तरह के बर्तन उपलब्ध थे। छोटे बर्तनों की ज्यादा खरीदारी श्रद्धालु छोटे बर्तनों को ज्यादा पसंद करते दिखे, क्योंकि इन्हें निशानी के तौर पर ले जाना आसान होता है। पंजाब के जिला मोगा से आए हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके परिजन 50 सालों से लगातार मेले में आ रहे हैं, लेकिन वह पहली बार आया है। बाजार से यह याद के लिए बर्तन लेकर जा रहा है। यहां बर्तन सस्ते व अच्छी क्वालिटी के मिलते हैं। यादगार के तौर पर लेकर जाते हैं बर्तन मुक्कस ने आए बलजीत सिंह ने बताया कि वह 15 साल से आ रहे हैं। जब भी यहां से वापस लौटते हैं तो एक बर्तन लेकर जाते हैं। इसकी काेई खास वजह नहीं है, बस यादगार के तौर पर लेकर जाते हैं। घर जाकर दिखाते हैं कि जगाधरी की बर्तन नगरी से लाए हैं। पंजाब के मुकाबले सस्ते बर्तन गुरदासपुर से आई गुरमीत कौन ने बताया कि उन्हाेंने स्टील के साथ तांबे और पीतल के बर्तन लिए हैं। यहां बर्तनों के रेट पंजाब की दुकानों से थोड़े कम लगे हैं। दूसरा जब पिछली बार आई थी तो जल्दबाजी में बर्तनों की ज्यादा खरीद नहीं कर पाई थी। भटिंडा से आई जसविंद्र कौर ने बताया कि उन्हाेंने स्टील की 10 थाली ली हैं।

Haryana

निजी बैंक खोल 45 करोड़ की ठगी का मामला: सोनीपत पुलिस ने किया मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुछताछ में अहम खुलासे

गोहाना में निजी बैंक खोलकर लोगों को कम समय में रुपये दोगुना करने का प्रलोभल देकर लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश करा लिया।

Haryana

कैथल पहुंचे नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन:अधिकारियों को दिए जनगणना संबंधित आदेश, कहा-ऑनलाइन, एप आधारित होगी गणना

कैथल में जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने जनगणना के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए और विस्तृत गाइडलाइन साझा की। इस मौके पर जिले के जनगणना नोडल अधिकारी एवं सीटीएम गुरविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को जानकारी दी निदेशक ललित जैन ने बैठक में अधिकारियों को अवगत कराया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह से ऑनलाइन और एप आधारित होगी। यह एक बड़ा बदलाव है, जो प्रक्रिया को अधिक कुशल, पारदर्शी और त्वरित बनाएगा। अधिकारियों को नई तकनीक और प्रक्रियाओं को समझने और लागू करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। यह डिजिटल पहल जनगणना के आंकड़ों के संकलन और प्रोसेसिंग में तेजी लाने में सहायक होगी। निदेशक ललित जैन ने बताया कि जनगणना का पहला चरण अप्रैल 2026 में शुरू होने की संभावना है। सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों इस महत्वपूर्ण चरण के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करें। पहले चरण में प्रमुख रूप से मकानों की सूची बनाना और नागरिक रजिस्टर को अपडेट करना शामिल हो सकता है। वहीं दूसरा चरण फरवरी-मार्च 2027 से शुरू होगा। जिसमें नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी भर सकते हैं। आईसीई गतिविधियां होंगी उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रति जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में आईसीई ( सूचना, संचार और शिक्षा) गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ये गतिविधियां जनता को जनगणना के महत्व, इसके ऑनलाइन और ऐप-आधारित तरीकों और इसमें शामिल होने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने पर केंद्रित होंगी। निदेशक ललित जैन ने बताया कि सभी तहसीलदार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व सचिव चार्ज ऑफिसर होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में लगने वाले सभी कर्मचारियों का व्यापक और गहन प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, खासकर ऑनलाइन और ऐप-आधारित डेटा संग्रह पर। सीटीएम गुरविंदर सिंह ने जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन को आश्वस्त किया कि जनगणना को सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पूर्ण करवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी अधिकारी निर्मल, सुपरवाइजर ज्योति राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Haryana

सिरसा पुलिस मालखाने के रिकार्ड में गड़बड़ी: करोड़ों के नशीले पदार्थ गायब होने की संभावना, एसपी का सख्त एक्शन

पुलिस के मालखाने के रिकॉर्ड में अनियमितता व गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने मालखाना प्रभारी रहे एसआई कुलदीप के खिलाफ एक्शन लिया है।

Haryana

सोनीपत में अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार:खरखौदा फ्लाईओवर के नीचे से खड़ा था; वारदात की फिराक में था

सोनीपत पुलिस ने खरखौदा फ्लाईओवर के नीचे एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह किस वारदात की फिराक में था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। जानकारी अनुसार, ASI अमित अपनी टीम के साथ सेक्टर-7 सोनीपत में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक युवक, जिसका नाम वैभव है और जो वर्धमान सोसाइटी फाजिलपुर का निवासी है, काले रंग की टी-शर्ट और ग्रे लोअर पहने खरखौदा रोड किनारे किसी के इंतजार में खड़ा है। मुखबिर ने बताया कि उसके पास अवैध हथियार है और तुरंत कार्रवाई की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है। युवक की तलाशी में मिली देसी पिस्तौल सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक युवक को खड़ा देखा। शक के आधार पर उसे काबू किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वैभव गहलोत पुत्र सुशील कुमार गहलोत, निवासी ए-3 फ्लैट नंबर 201, वर्धमान गार्डेनिया सोसाइटी, फाजिलपुर, जिला सोनीपत बताया। पुलिस ने मौके पर मौजूद राहगीरों से तलाशी के गवाह बनने का आग्रह किया, लेकिन सभी ने अपनी व्यस्तता बताकर मना कर दिया। इसके बाद ASI अमित ने विधि अनुसार तलाशी ली, जिसमें वैभव की ग्रे रंग की लोअर की दाहिनी जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। बिना लाइसेंस के मिला हथियार पुलिस ने जब पिस्तौल के कागजात मांगे तो आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। जांच में पिस्तौल की मैगजीन और चैम्बर खाली मिले। पिस्तौल की बैरल की लंबाई 10.5 सेंटीमीटर, बॉडी की लंबाई 16 सेंटीमीटर और बट की लंबाई 8.5 सेंटीमीटर पाई गई। हथियार पर “MADE IN U.S.A 32 B.O.R.32” अंकित था। पुलिस ने किया केस दर्ज बरामद पिस्तौल को पारदर्शी डिब्बे में सील कर सबूत के रूप में कब्जे में लिया गया। ASI अमित ने बताया कि आरोपी वैभव गहलोत ने अपने कब्जे में अवैध देसी पिस्तौल रखकर धारा 25(1B)A, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध किया है। इस संबंध में थाना खरखौदा में मुकदमा नंबर 689, दिनांक 04.11.2025 दर्ज किया गया है। जांच जारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। SHO को मामले की जानकारी दे दी गई है और हथियार की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

Haryana

नारनौल में निजामपुर रोड पर हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की मौत व एक गंभीर घायल

निजामपुर रोड मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, वही एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Haryana

हांसी अस्पताल में बदबू, डिप्टी डायरेक्टर ने नाक ढकी:शौचालय में दुर्गंध, पार्किंग अव्यवस्थित, मच्छरों का प्रकोप; कई और खामियां उजागर

हिसार के हांसी स्थित सामान्य अस्पताल की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है, जबकि विभागीय अधिकारियों के लगातार दौरे जारी हैं। हाल ही में चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अमित फोगाट को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर दुर्गंध के कारण रुमाल से नाक ढककर गुजरना पड़ा। शौचालयों की बदबू, अव्यवस्थित पार्किंग और मच्छरों की भरमार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उजागर हुई कई खामियां मंगलवार शाम करीब चार बजे डॉ. अमित फोगाट अपनी टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ हिसार सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ डॉ. राजीव डाबला और डॉ. राहुल बुद्धिराजा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई कमियों को चिह्नित किया। बार-बार निरीक्षण, फिर भी नहीं हुआ सुधार यह पहली बार नहीं है जब अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए अधिकारी पहुंचे हों। पिछले कुछ महीनों में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार देखने को नहीं मिला है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और स्वच्छता की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शौचालयों और पार्किंग की स्थिति बेहद खराब अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित शौचालयों की हालत अत्यंत खराब है। वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि चारों ओर दुर्गंध और गंदगी फैली हुई है। इसके अलावा, पार्किंग व्यवस्था भी पूरी तरह अव्यवस्थित है, जिससे मरीजों और आगंतुकों को वाहन खड़े करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुधार के निर्देश, पुनर्निर्माण की तैयारी जारी निरीक्षण के बाद डॉ. अमित फोगाट ने अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि सामान्य अस्पताल की बिल्डिंग के पुनर्निर्माण की तैयारी चल रही है और यह दौरा उसी प्रक्रिया का हिस्सा था। डिप्टी डायरेक्टर ने शाम करीब छह बजे निरीक्षण पूरा कर रवाना हुए। सुधार की उम्मीद या औपचारिकता? अब देखना होगा कि विभागीय अधिकारियों के इन निर्देशों का कितना असर होता है और क्या हांसी का सामान्य अस्पताल वास्तव में बेहतर सुविधाओं की ओर बढ़ेगा, या फिर ये निरीक्षण केवल औपचारिकता बनकर रह जाएंगे।

Haryana

Haryana: कर्ण चौटाला को JJP ने दिया मानहानि का नोटिस, महम कांड में डॉ. अजय चौटाला का नाम लेने का मामला

1990 में हुए महम कांड को लेकर इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उस दौरान दर्ज हुई एफआईआर में डॉ. अजय सिंह चौटाला का नाम होना बताया है।

Scroll to Top