Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

हांसी की पिंकी का बीएसएफ में चयन:स्पोर्ट्स कोटे से मिला मौका, एसडीएम ने खेलों को बताया रोजगार का द्वार

हिसार जिले के हांसी उपमंडल के उमरा गांव की पिंकी का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में स्पोर्ट्स कोटे के तहत चयन हुआ है। बीएसएफ ने हाल ही में स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत देशभर से चयनित 116 खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिसमें हरियाणा के 50 युवा शामिल हैं। इन 50 युवाओं में लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों के खिलाड़ी हैं। एसडीएम ने किया सम्मानित संयुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में एसडीएम राजेश खोथ ने पिंकी को सम्मानित किया। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और रोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं। एसडीएम खोथ ने कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासित, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाते हैं। सच्चा खिलाड़ी कभी बेरोजगार नहीं रहता उन्होंने जोर दिया कि एक सच्चा खिलाड़ी कभी बेरोजगार नहीं रहता, क्योंकि खेलों से व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनके तहत खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन और सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिल रही है। कोचिंग कैंप आयोजित किए जा रहे एसडीएम खोथ ने बताया कि सरकार ग्रामीण स्तर तक खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए स्टेडियमों का विस्तार, प्रशिक्षण सुविधाएं और कोचिंग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अनुशासन और निष्ठा के साथ देश की सेवा करने और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Haryana

ADGP Suicide: हरियाणा में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभव, वाई पूरण कुमार के पोस्टमार्टम के बाद हो सकता है एक्शन

हरियाणा के एडीजीपी आईपीएस वाई पूरण कुमार के पोस्टमार्टम के लिए देर रात परिवार ने सहमति दी।

Haryana

करनाल में पंचायत में लाठी-डंडों और ईंटों से हमला:गाय के बछड़े को मारने पर विवाद, दो लोग घायल, 12 पर केस

करनाल जिले के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जडौली में पंचायत के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और ईंटों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला पहले गाय के बछड़े को मारने को लेकर शुरू हुआ था, जिसकी शिकायत पहले भी थाने में दी गई थी। घटना के बाद घायलों ने थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचायत के बीच में गाली-गलौज गांव जड़ौली के विक्की और अरविंद ने बताया कि उनके गांव में आरोपी महेंद्र और कांता ने कुछ दिन पहले गाय के बछड़े को मारा था, जिसको लेकर गांव में विवाद चल रहा था। शिकायत पहले से थाने में दी गई थी। कल शाम को पंचायत घर में मामले को लेकर पंचायत बैठी थी। पंचायत के बीच में अचानक महेंद्र, अश्वनी, माखन, अशोक और गुलशन ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी अरविंद और विक्की ने बताया कि आरोपियों के हमले से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और अब उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत के दौरान महेंद्र, अश्वनी, माखन, अशोक, गुलशन, जगदीश, विनोद, राजवीर, तिलक राज, पंकज चावला पुत्र किशोर लाल, अनिल पुत्र महेंद्र सिंह और बालु ने मिलकर हमला किया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस कुंजपुरा थाना पुलिस के अनुसार, अरविंद पुत्र नरसिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर थाना कुंजपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की तफ्तीश जारी है।

Haryana

एडीजीपी ने दी जान: कभी पदोन्नति नीति पर सवाल तो कभी दलित उत्पीड़न, किसी न किसी कारण चर्चा में रहे हैं वाई पूरण

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार का नाम हमेशा चर्चा में रहा है। कभी सिस्टम पर सवाल उठाने के कारण, तो कभी वरिष्ठ अधिकारियों से टकराव को लेकर उनकी खूब चर्चा रही है।

Haryana

सोनीपत में गौवंश भरे कैंटर को पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार:क्रूरतापूर्वक 14 गायों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था; ​भिगान टोल पर कैंटर को रोका

सोनीपत में गौ रक्षा दल हरियाणा के सदस्यों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से दिल्ली की ओर जा रहे एक कैंटर (ट्रक) को पकड़ा है, जिसमें क्रूरतापूर्वक 14 गायों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। गौ रक्षा दल के सदस्य पवन की शिकायत पर थाना मुरथल में दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा (FIR) दर्ज किया गया है, जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। ​गौ रक्षा दल को मिली थी गुप्त सूचना गन्नौर के गाँव दातौली के रहने वाले पवन गौरक्षा दल हरियाणा के सदस्य हैं और उसने पुलिस को बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि एक लाल रंग का कैंटर (नंबर UP25HT4030) पंजाब से आ रहा है, जिस पर तिरपाल ढका हुआ है और उसमें काफी गाय भरी हुई हैं। ये गायें काटने के लिए लोनी बॉर्डर, दिल्ली की तरफ ले जाई जा रही थी। ​भिगान टोल प्लाजा पर कैंटर को रोका गया ​गुप्त सूचना के आधार पर पवन अपने साथियों के साथ जी.टी. रोड, गन्नौर पहुंचे। गन्नौर पुल पार करने के बाद उन्होंने उपरोक्त नंबर का कैंटर दिल्ली की ओर जाते हुए देखा। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने भिगान टोल प्लाजा पर कैंटर को सफलतापूर्वक रोक लिया। कैंटर में तीन व्यक्ति सवार थे। दल के सदस्यों ने दो व्यक्तियों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा। जब कैंटर का तिरपाल हटाकर देखा गया, तो उसमें 14 गायों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। गायों के लिए खाने का चारा और पानी भी उपलब्ध नहीं था। इसके तुरंत बाद, गौ रक्षा दल ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। ​दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज ​सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ की सहायता से कैंटर और दोनों पकड़े गए आरोपियों को थाना मुरथल लाया गया। थाने में ASI सुमित के समक्ष शिकायतकर्ता पवन ने कैंटर और दो आरोपियों को पेश किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान दयाराम पुत्र बद्री प्रसाद निवासी महोल्ला आजाद नगर लोभीपुर, बहेरी, यू.पी. और नरेन्द्र प्रसाद पुत्र बेधराज निवासी गांव रसूलपुर, त. बहेरी, जिला बरेली, यू.पी. के रूप में बताई। ​पुलिस ने ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से गाड़ी (UP25HT4030) और 14 गायों की वीडियो बनाकर उन्हें फर्द (प्रमाण) के तहत पुलिस कब्जे में लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 5/13(2), 17 HGS GS ACT (हरियाणा गोवंश संरक्षण और गोसंवर्धन अधिनियम), और 11-59-60 AC ACT (पशु क्रूरता निवारण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Haryana

सोनीपत पहुंचे मंत्री नितिन गडकरी: देश के पहले इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का किया उद्घाटन, बोले…

सोनीपत के गांव पांची गुजरान स्थित दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के पहले वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

Haryana

पानीपत में नाबालिग लड़की बनी मां:3 दिन बाद CWC ने करवाई FIR, सिविल अस्पताल में बच्चे को दिया था जन्म

पानीपत में नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। जिला बाल कल्याण समिति (CWC) की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति के मुताबिक, 7 अक्टूबर को दिन में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद उसने रात में बच्चे को जन्म दिया। जबकि समिति के सदस्यों का इसकी जानकारी मिली तो, उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंचकर नाबालिग से पूछताछ की। दस्तावेजों की जांच में लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। इसके 3 दिन बाद समिति ने थाना सेक्टर-29 पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज किया गया। लड़की और नवजात दोनों सुरक्षित समिति के अध्यक्ष केदार ने बताया कि नाबालिग के अधिकारों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। लड़की और नवजात दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है और जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

एडीजीपी ने की खुदकुशी: वसीयत छह और सुसाइड नोट सात अक्तूबर को लिखा… IPS ने सुसाइड से पहले बनाया था पूरा प्लान

आईपीएस पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले की जांच में सामने आया है कि वसीयत और सुसाइड नोट दो अलग-अलग तारीखों पर लिखे गए हैं। वसीयत पर छह अक्तूबर जबकि सुसाइड नोट पर सात अक्तूबर की तारीख दर्ज है।

Haryana

सिरसा की विवाहिता की झाड़-फूंक चक्कर में बिगड़ी तबीयत:5 दिन डेरे में रखी, अस्पताल में मायके-ससुराल वाले आपस में भिड़े

सिरसा की रहने वाली एक विवाहिता की झाड़ फूंक के चक्कर में तबीयत बिगड़ गई। विवाहिता के परिजनों ने उसे 5 दिन तक डेरे में बाबा के पास रखा। ज्यादा हालत खराब होने पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे उसे लेकर सिरसा के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। इसकी भनक लगते ही विवाहिता का पति और ससुराल वाले अस्पताल पहुंचे। इस दौरान विवाहिता के ससुराल और मायके वालों में आपस में बहस भी हो गई। ससुराल वालों ने मायके वालों पर आरोप लगाए कि डॉक्टर को दिखाने के बजाय बाबा के पास झाड़- फूंक करवाने चले गए, जिस कारण उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़न गई। वहीं, परिजनों ने डेरे या बाबा का नाम नहीं बताया। जिले के गांव सलारपुर निवासी निहाल सिंह ने बताया कि वह बिजली का काम करता है। करीब पांच साल पहले उसकी शादी रानियां के बाईयां गांव निवासी रबिना के साथ हुई थी। उसका एक ढाई साल का बेटा भी है। उसकी पत्नी करीब दो सालों से बीमार चल रही है, जिसका डॉक्टरों से इलाज चल रहा है। राजस्थान में किसी डेरे में ले गए परिजन बोले कि, पिछले करीब 15 दिनों से उसकी पत्नी रबिना अपने मायके में गई हुई थी। उसे शुगर की शिकायत ज्यादा थी और लीवर में भी दिक्कत थी। ऐसे में उसके मायके वाले उसे राजस्थान के एक डेरे में बाबा के पास ले गए। वहां पर उसे करीब 5 दिनों तक रखा और उसका इलाज करवाया। अब जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी तो उसे सिरसा के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। अब यहां भी डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे रेफर करने को कहा है।

Haryana

हरियाणा में बिजली विभाग की कार्रवाई: कैथल में करंट लगने से युवक की मौत का मामला, 3 कर्मचारियों को किया सस्पेंड

कैथल के कैलरम गांव में करंट लगने से 26 वर्षीय युवक संदीप की दर्दनाक मौत के मामले में बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

Scroll to Top