Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

कैथल के नागरिक अस्पताल में शुरू होगी कीमोथैरेपी:कैंसर के मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर, ट्रेनिंग ले रहे डॉक्टर

कैथल जिले में अब कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए रोहतक और चंडीगढ़ जैसे मेडिकल कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही नागरिक अस्पताल में कीमोथेरेपी डे केयर सेंटर शुरू करेगा। केंद्र में केवल कैथल ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों के मरीजों को इलाज मिल सकेगा। उन्हें इलाज के लिए लंबा सफर तय करने से छुटकारा मिलेगा। साथ ही उनके धन और समय की भी बचत होगी। दो डॉक्टर झज्जर से ले रहे ट्रेनिंग कैथल में करीब 550 कैंसर मरीज हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कैथल ने दो डॉक्टरों को ट्रेनिंग के लिए झज्जर के सिविल अस्पताल में भेजा है। ट्रेनिंग लेने गए डॉक्टरों में डॉक्टर आरडी चावला और डॉ. ललित जांगड़ा शामिल हैं। इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ से भी दो लोगों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। एक ही दिन में होगा इलाज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डे केयर सेंटर में मरीज सुबह आकर दाखिल हो सकेंगे और दिनभर इलाज के बाद उन्हें रात को ही छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद वे अपने घर जा सकेंगे। ऐसे ही आगे की प्रक्रिया रहेगी। उन्हें समय अनुसार अस्पताल के डे केयर सेंटर में बुलाया जाएगा और इलाज के बाद छुट्टी देकर उन्हें आगे दोबारा आने का समय बताया जाएगा। कमरे समेत अन्य सुविधाएं जुटाई जा रही सिविल सर्जन डॉ. डॉक्टर रेनू चावला ने बताया कि डे केयर सेंटर के लिए अस्पताल में कमरे व अन्य सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। डॉक्टर भी ट्रेनिंग पर गए हुए हैं, जल्द ही उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद डे केयर केंद्र शुरू हो जाएगा। मरीजों को यहां पर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। जहां पर कम दूरी पर कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है, वहां के लोग कैथल सिविल अस्पताल में आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Haryana

हरियाणा में करोड़ों की चोरी: चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना, शटर उखाड़ ले गए सोना-चांदी और कैश

दिल्ली नंबर की वैगनआर कार में आए पांच बदमाशों ने महज 9 मिनट में ढाई करोड़ रुपये के जेवरात उड़ा लिए।

Haryana

भिवानी में बाजरे की खरीद शुरू नहीं, किसानों में असंतोष:कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने गांवों का दौरा किया; राज्य सरकार को घेरा

भिवानी कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने बुधवार को तोशाम क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण भारी असंतोष है। चौधरी ने सरकार से जल्द से जल्द बाजरे की खरीद शुरू करने की मांग की। उन्होंने तोशाम, जुई और बाढड़ा अनाज मंडियों का भी दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, अनिरुद्ध चौधरी ने मौजूदा सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। चौधरी ने डीएपी की कमी, खाद-बीज पर जीएसटी और अन्य किसान संबंधित मुद्दों को लेकर सरकार की आलोचना की। किसानों ने अपनी परेशानी बताई किसानों ने अनिरुद्ध चौधरी के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने ट्रैक्टरों, खाद, बीज सहित तमाम कृषि उपकरणों और वस्तुओं पर भारी-भरकम टैक्स लगाए हैं। किसानों ने हर मुश्किल का सामना किया, लेकिन अब जब उनकी मेहनत की फसल (बाजरा) मंडियों में आई है, तो सरकार उसे खरीदने को तैयार नहीं है। किसानों ने इसे सरकार का दोहरा रवैया बताया। इस अवसर पर अनिरुद्ध चौधरी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो जनप्रतिनिधि पहले सरकार में अपनी मजबूत पकड़ का दावा करते थे, वे आज किसानों की बाजरे की खरीद शुरू करवाने में असमर्थ हैं। चौधरी ने किसानों द्वारा दोनों सांसदों की निष्क्रियता पर व्यक्त की गई गहरी निराशा का भी उल्लेख किया।

Haryana

Haryana: मालगाड़ी के आगे कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट

बुधवार दोपहर एटलस रोड के पास एक व्यक्ति ने पानीपत से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

Haryana

कैथल में मारपीट में लगी चोटों से युवक की मौत:पत्नी-मामा के लड़के पर हत्या का आरोप, बिहार से खेतों में करने आया

कैथल के गांव डेरा गदला में पत्नी व एक अन्य युवक द्वारा मारी गई चोटों के कारण एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। युवक बिहार से आकर कैथल में एक व्यक्ति के खेत में काम करता था। व्यक्ति ने मृतक की पत्नी व उसके मामा के लड़के पर मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव के नंबरदार ने दी शिकायत डेरा गदली पट्‌टी अफगान निवासी गुरनाम सिंह ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गांव का नंबरदार है और खेती करता है। उसके पास दो महीने पहले गांव रजबैली पूर्णिया बिहार निवासी दीपक उसकी पत्नी अंजलि और कवैया जिला पूर्णिया बिहार निवासी कृष्ण काम करने के लिए आए थे। ये लोग उसके पशुबाड़े में एक कमरे में इकट्‌ठे रह रहे थे। कमरे पर कर रहे थे झगड़ा छह अक्टूबर को रात करीब आठ बजे अंजलि और कृष्ण मिलकर दीपक के साथ झगड़ा कर रहे थे। दो ने मिलकर दीपक को काफी चोटें मारी। वह शोर सुनकर मौके पर गया तो वे दोनों दीपक को चोटें मारकर कमरा बंद करके मौके से भाग गए। उसने दीपक को अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया और वे दोनों गांव पास चले गए। आठ अक्टूबर को दीपक अपने कमरे में था। कुर्सी पर बैठा था दीपक वह दीपक को बुलाने गया तो वह नहीं बोला। उसने पास जाकर देखा तो दीपक कुर्सी पर बैठा था और उसका शरीर अकड़ा हुआ था। वह तुरंत उसे कैथल सिविल अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि दीपक की मौत उसकी पत्नी अंजलि और कृष्ण द्वारा मारी गई चोटों के कारण हुई है। सिटी थाना के जांच अधिकारी राजकुमार राणा ने बताया कि पुलिस ने हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

Ambala: इंग्लैंड में 17 साल पुराने दोस्त ने की अमित की हत्या, लीसेस्टर में चाकू से किया हमला; परिजन बोले…

हिमांयूपुर पठानमाजरा गांव के निवासी अमित बख्शी (37) की रविवार देर रात इंग्लैंड के लीसेस्टर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

Haryana

सोशल मीडिया पर हाई रिटर्न देने वालों से सतर्क रहें:हिसार SP ने कहा-ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, वेबसाइट या एप पर निवेश ना करें

हरियाणा में हिसार पुलिस की ओर से अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी शशांक कुमार सावन ने नागरिकों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में साइबर ठग टेलीग्राम, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन्वेस्टमेंट या ऑनलाइन ट्रेडिंग में हाई रिटर्न का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। साइबर ठग आकर्षक ऑफर और नकली स्क्रीनशॉट दिखाकर लोगों को किसी ऐप या वेबसाइट पर निवेश करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रारंभ में थोड़ी राशि वापस कर विश्वास कायम करते हैं, और उसके बाद बड़ी रकम निवेश कराने के बाद पीड़ित को ब्लॉक कर देते हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसे सभी ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड पूरी तरह जालसाजी पर आधारित हैं और किसी भी सरकारी या अधिकृत वित्तीय संस्था से मान्यता प्राप्त नहीं होते। एसपी ने साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए

Haryana

नया तरीका: चिठ्ठी भेज कर लोगों को शिकार बना रहे ठग, हिसार के जुगलान में हेल्थ रिसर्च सेंटर के नाम से भेजा पत्र

साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। साइबर ठग अब लोगों के घर रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र भेज रहे हैं।

Haryana

पानीपत में प्रेम संबंध के चलते हुई दोस्त की हत्या:जीआरपी ने किया खुलासा, ईंट सिर में मारी फिर शव फेंका रेलवे लाइन

पानीपत के कोहंड रेलवे स्टेशन के पास मिले युवक के शव की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। पांच दिन पहले हुई इस हत्या के पीछे की वजह प्रेम संबंध निकली। बुधवार को जीआरपी ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही दोस्त गगन की हत्या करने का प्लान एक महीनें से बना रहे थे। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिला शव की शिनाख्त करने में काफी परेशान हुई थी। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। मृतक की पहचान समालखा के न्यू दुर्गा काॅलोनी निवासी गगन पुत्र हीरालाल के रूप में हुई थी। शुरुआती जांच में गगन के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। जांच के बाद यह साफ हुआ कि गगन की हत्या उसके ही दो दोस्त नितिन और अजय ने मिलकर की थी। प्रेम प्रसंग बना जानलेवा गगन की शादी एक साल पहले उसकी प्रेमिका से ही हुई थी। दोनों का रिश्ता कई साल पुराना था, लेकिन शादी के बाद सब कुछ बदल गया। गगन के घर पर उसका दोस्त नितिन अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान नितिन की गगन की पत्नी से नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब गगन को इस बात का पता चला तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि गगन नितिन और अपनी पत्नी के बीच की बढ़ती बातचीत से परेशान था और उसने इसका विरोध किया। इसके बाद नितिन ने अपने दोस्त अजय के साथ मिलकर गगन को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। ईंट और शटर हैंडल से की थी हत्या घटना के दिन नितिन और अजय ने गगन को मिलने के बहाने बुलाया। जब गगन पहुंचा तो दोनों ने पहले उस पर दुकान का शटर खोलने वाला लोहे का हैंडल और फिर ईंट से वार किए। गगन की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों ने उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।। जिससे मामला आत्महत्या या दुर्घटना का लगे। पांच दिन की जांच के बाद पकड़े गए आरोपी घटना के बाद जीआरपी टीम ने घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों से अभी गहन पूछताछ की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं और दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पारिवारिक खुशियां बनीं मातम गगन की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ था। परिवार में खुशियां थीं, लेकिन एक गलत रिश्ते ने सब कुछ तबाह कर दिया। अब घर में मातम का माहौल है। घर के लोग ये हादसा भूल नहीं पा रहे है।

Haryana

एडीजीपी ने की खुदकुशी: सात से आठ आईपीएस अफसरों संग पूर्व डीजीपी का नाम; वसीयत भी लिखी; नोट में बड़ा खुलासा

हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने मंगलवार को अपने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित घर में निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Scroll to Top