Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

फरीदाबाद में क्रेन पलटने से ऑपरेटर की मौत:सामान उठा रहा था, अचानक हुई डिसबेलेंस, यूपी का रहने वाला है मृतक

फरीदाबाद के थाना सराय क्षेत्र से मंगलवार शाम को एक कंपनी की साइट पर हाइड्रा मशीन (क्रेन) के गिरने से एक ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक की 35 वर्षीय पहचान राम सिंह के रूप में हुई है, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था और फिलहाल किराए पर थाना सराय क्षेत्र में रहता था। हादसा उस समय हुआ जब वह आरपीएस कंपनी के निर्माण कार्य में लगे हाइड्रा क्रेन को चला रहा था। राम सिंह हाइड्रा क्रेन से किसी बाहरी सामान को उठाने का काम कर रहे थे, तभी यह हादसा अचानक हो गया। किराए पर दी गई थी हाइड्रा मशीन आरपीएस कंपनी ने कंस्ट्रक्शन का ठेका पनार कंपनी को दिया हुआ है। पनार कंपनी ने आगे यह कॉन्ट्रैक्ट केडी कंपनी को सौंपा था। जिस हाइड्रा मशीन से यह हादसा हुआ, वह नरेंद्र नाम के युवक की बताई जा रही है। नरेंद्र ने यह हाइड्रा केडी कंपनी को किराए पर दे रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सराय पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को गोरखपुर में सूचित कर दिया गया है। पुलिस कर रही मामले की जांच थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 5 बजे के आसपास हुआ था। परिजनों के गोरखपुर से आने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह नियमानुसार की जाएगी। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है कि हाइड्रा मशीन के असंतुलित होने का कारण तकनीकी खराबी थी या लापरवाही। कंपनी परिसर में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और राम सिंह के पास बचने का कोई मौका नहीं था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Haryana

Haryana Accident: साहा-शाहबाद मार्ग पर बेकाबू हुआ ट्रक; डिवाइडर तोड़ते हुए पलटा, दबने से युवक की मौत

अंबाला के साहा-शाहबाद मार्ग पर मंगलवार रात 9 बजे ट्रक पलटने से युवक की जान चली गई। यह हादसा ढकोली गांव के पास हुआ।

Haryana

नारनौल में हुए हादसे में दो सगे भाईयों की मौत:राजस्थान के रहने वाले, बाइक पर सवार होकर आ रहे थे समारोह में

हरियाणा के नारनौल में निजामपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। राजस्थान के नीमकाथाना के टीबा बसई के पास गांव जमालपुर निवासी दो सगे भाई मनोज कुमार व निरंजन तथा उनका साथी दीपक एक बाइक पर सवार होकर रात को करीब नौ बजे गांव ठाठवाड़ी में किसी समारोह में जा रहे थे। जब वे निजामपुर रोड पर फ्लाईओवर से थोड़ा आगे बने एक होटल के पास पहुंचे तो वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक दे मारी। डाक्टरों ने किया मृत घोषित इस हादसे में मनोज व निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। वहीं एम्बुलेंस से तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मनोज व निरंजन को मृत घोषित कर दिया। दुकान पर करते थे काम मृतक शहर में किसी कपड़े की दुकान पर भी काम करते थे। जिसके कारण घटना की जानकारी मिलते ही पुल बाजार के पास के अनेक दुकानदार रात को नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। वहीं पुलिस मामले आगामी कार्रवाई में जुट गई।

Haryana

Haryana: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का कांग्रेस पर कटाक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के चयन पर बोलीं…

हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस के संगठन को लेकर कटाक्ष किए।

Haryana

रोहतक में फूड सप्लाई विभाग की छापेमारी:42 घरेलू गैस सिलेंडरों को किया जब्त, दुकानदारों की दी चेतावनी

रोहतक में घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग करने की सूचना पर जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने 42 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया। साथ ही दुकानदारों की चेतावनी दी कि अगर दोबारा घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान ने बताया कि उन्हें घरेलू गैस सिलेंडरों के कॉमर्शियल प्रयोग करने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पीएन राहुल के साथ तुरंत छापेमारी करते हुए दुकानों को चेक किया गया। छापेमारी के दौरान हिसार बाईपास पर बड़ा बाजार में सुनील कुमार, अजय किरयाणा स्टोर हिसार बाईपास से गैस सिलेंडर जब्त किए। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान ने बताया कि छापेमारी के दौरान बाबा हरिदास किरयाणा स्टोर सैनिक कॉलोनी, सत्ते बर्तन भंडार सुनारिया चौक, केशव साइकिल स्टोर झज्जर चुंगी, अग्रवाल डिस्पोजल माता दरवाजा, एके गैस वैल्डिंग माता दरवाजा, सैनी स्वीट्स पुराना बस स्टैंड, बालाजी स्वीट्स सुखपुरा चौक, प्रतिज्ञा ढाबा शीला बाईपास, बाबा हरिदास स्वीट्स शीला बाईपास से गैस सिलेंडर जब्त किए। गैस पाइप लाइन व पिन की जब्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान ने बताया कि छापेमारी के दौरान दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने वाली 5 पाइप व पिन भी जब्त की है। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त करते हुए गोदाम में रखवाया गया है। घरेलू गैस का कॉमर्शियल प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान ने बताया कि जो लोग घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग के पास लगातार शिकायत मिल रही हैं। अब विभाग की तरफ से लगातार अभियान चलाकर घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग करने वालों पर नकेल कसी जाएगी।

Haryana

Haryana: झज्जर की दो बेटियां बनी लेफ्टिनेंट, दादा, ताऊ और पिता भी सेना में रहे, देश सेवा करेगी तीसरी पीढ़ी

हरियाणा के झज्जर जिले की दो बेटियां भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं हैं। बेटियों की इस उपलब्धि से गांव, जिले व माता-पिता का नाम रोशन हुआ है। 

Haryana

चंडीगढ़ में दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत:चार बच्चे घायल, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस कर रही जांच

चंडीगढ़ के गांव दड़वा में मंगलवार को एक हादसा हो गया। यहां एक गोदाम की दीवार गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद चार बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सेक्टर-32 अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।मृतका की पहचान गंगीया देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गंगीया देवी अपने पोते-पोतियों आरोही, सत्यम और संयम के साथ गोदाम के पास टहलने गई थीं। उसी दौरान वे गोदाम की दीवार के पास बैठी थीं कि अचानक दूसरी ओर से तेज आवाज के साथ किसी भारी चीज के टकराने से दीवार गिर पड़ी और वे मलबे के नीचे दब गईं। घटना में चारों बच्चे घायल हो गए, जबकि गंगीया देवी को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में मातम का माहौल है। बच्चों को लेकर गई थी घुमाने मृतका की बहू सुनीता ने बताया कि उसकी सास उसके बच्चो को लेकर बाहर घुमाने के लिए गई थी कि वो एक गोदाम के नीचे बैठ गए। जहां कुछ देर बाद दीवार गिर गई, हादसा अचानक हुआ वहीं इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय गोदाम में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

सोनीपत में महिला पार्षद के ससुर की गोली मारकर की हत्या:पूर्व उपाध्यक्ष लंबू ने किए फायर, चुनावी रंजिश का मामला

शास्त्री नगर में सोमवार देर रात नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील लंबू ने वार्ड नंबर 12 की पार्षद सोनिया शर्मा के ससुर रामकरण शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी।

Haryana

गुरुग्राम में पुलिस ने नशा सप्लायर को दबोचा:20 ग्राम हेरोइन बरामद केस में आया था नाम; कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

गुरुग्राम में मानेसर जोन के पुलिस उपायुक्त दीपक कुमार (IPS) के दिशा-निर्देश पर पटौदी पुलिस ने 20 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहित और नशा सप्लाई करने वाले आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। 31 अक्टूबर को पकड़ा गया था पहला आरोपी यह मामला 31 अक्टूबर 2025 का है, जब थाना पटौदी की टीम ने आरोपी चिराग शर्मा, निवासी राठीवास राजपूत, जिला मेवात को 20 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। उस समय उसका साथी मोहित, निवासी नरहेड़ा, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। फरार आरोपी और सप्लायर दोनों गिरफ्तार पुलिस चौकी शहर पटौदी की टीम ने फरार आरोपी मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मोहित ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी चिराग शर्मा के साथ नशा खरीदने गया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए, पुलिस ने नशा सप्लाई करने वाले आरोपी सुमित कुमार, निवासी पाली, थाना सदर महेंद्रगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी जेल भेजे गए, नेटवर्क की जांच जारी तीनों आरोपियों – चिराग शर्मा, मोहित और सुमित कुमार – को नियमानुसार गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरी की गई। माननीय न्यायालय के आदेश पर उन्हें जिला जेल भोंडसी भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।

Haryana

Haryana Crime: भिवानी में गला रेतकर की व्यक्ति की हत्या, खेत में बने कमरे के बाहर मिला फेंका शव

भिवानी के बहल क्षेत्र में भिवानी मार्ग पर खेत में बने कमरे के बाहर 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ बहल पुलिस को बरामद हुआ।

Scroll to Top