Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

आदमपुर में किसान सभा का धरना:सरकार पर नहरों में पानी न छोड़ने का आरोप, बोले- किसानों को नहीं दिया जा रहा मुआवजा

अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी, आदमपुर की ओर से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में चल रहा धरना मंगलवार को लगातार 9वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने सरकार पर उनकी जायज़ मांगों की अनदेखी करने और नहरों में जानबूझकर पानी न छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया। धरने की अध्यक्षता ओमप्रकाश फगेड़िया और रोहताश सिवाच ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन तहसील सचिव सतबीर सिंह धायल ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एक सोची-समझी रणनीति के तहत किसानों को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि खरीफ 2025 की बुवाई के समय नहरों में पानी बंद कर दिया गया था और अब रबी फसलों की बुवाई के दौरान भी नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। सतबीर धायल ने कहा कि जलभराव, सेम तथा अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का बीमा व मुआवजा, सभी फसलों की सरकारी खरीद, खाद की पूरी सप्लाई, खेत मजदूरों को उचित मुआवजा, दरक चुके मकानों का मुआवजा, मनरेगा का बकाया भुगतान और टावरों का मुआवजा प्रमुख मांगों में शामिल हैं। किसान बोले- एमएसपी पर नहीं हो रही फसल की खरीद उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल एमएसपी पर नहीं खरीद रही और औने-पौने दामों पर निजी व्यापारियों को किसानों की मेहनत का लाभ लेने दे रही है। यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं तो संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य जन संगठनों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। धरने को संबोधित करने वालों में तहसील प्रधान कपूर सिंह बगला, उपप्रधान गुलाब पूनिया, सहसचिव सतपाल श्योराण, वरिष्ठ युवा किसान नेता संदीप बैनीवाल, पूर्व प्रधान भूप सिंह बिजारनिया, कमेटी सदस्य अशोक सिवर समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में कहा कि किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Haryana

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए अमरजीत नैन: राइफल साफ करते हुए खुद को लगी गोली, जाजनवाला गांव में होगा अंतिम संस्कार

नरवाना के गांव जाजनवाला के जवान अमरजीत नैन जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।

Haryana

ट्राई सिटी कैब चालकों की हड़ताल:चंडीगढ़ सेक्टर-17 में प्रदर्शन कर की नारेबाजी, बोले चालक- ₹15 प्रति किमी में गुजारा मुश्किल

ट्राई सिटी में आज कैब चालकों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की। इस दौरान चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के सैकड़ों कैब चालक सेक्टर-17 ग्राउंड में इकट्ठा हुए और चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चालकों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, उनका दर्शन-धरना जारी रहेगा। ट्राई सिटी कैब यूनियन के प्रेसिडेंट अमनदीप सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 2026 की जो नई पॉलिसी तैयार की गई थी, उसे अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों से ₹15 प्रति किलोमीटर की दर पर किराया तय किया गया है, जो वर्तमान हालात में बेहद कम है। नहीं चल रहा घर का गुजारा कैब चालक प्रेजीडेंट अमनदीप ने कहा आज पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, घर-गृहस्थी का सामान महंगा हो गया है, लेकिन प्रशासन ने कैब किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की। इतनी कम दर में हम चालक न तो वाहन का खर्च निकाल पा रहे हैं, न ही परिवार का गुजारा चल रहा है।” चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में सफेद प्लेट वाले निजी वाहनों को विभिन्न ऐप कंपनियां गैरकानूनी रूप से व्यावसायिक कैब सेवा में चला रही हैं, जिससे वैध कैब चालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो उनका धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

Haryana

हिंदी शब्दों की चयन प्रक्रिया शुरू: राजस्व शब्दावली से बाहर होंगे अरबी-फारसी के शब्द, विशेषज्ञ बोले…

बैनामा मकान एक आबादी देह करनाल नगर निगम फरीक अव्वल द्वारा फरीक दोयम को दिया जाता है, इसके बदले में मुबलिग इतने रुपये हुआ है।

Haryana

प्रो. संपत सिंह के इस्तीफे पर अभय चौटाला का बयान:बोले-वे देवीलाल की नीतियों को बढ़ाने वाले, जल्द संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे

पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक प्रोफेसर संपत सिंह के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे के बाद राजनीतिक अटकलें खत्म नहीं हुई है। मगर अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि वे किस पार्टी में शामिल होंगे या अलग रास्ता अपनाएंगे। प्रो. संपत सिंह के इनेलो में शामिल होने की चर्चाएं है। इस पर इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला का भी बयान आया है और उन्होंने एक तरह से संपत सिंह को इनेलो में शामिल होने की हरी झंडी दे दी है। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि ये बात तो चौ. संपत सिंह ही बता सकते हैं। मैं उनसे ये जरूर कहूंगा कि आप हमारे पुराने साथी है और आपने हमेशा चौ. देवीलाल की नीतियों को बढ़ाने का काम किया है। मुझे पूरी उम्मीद और भरोसा है कि वे एक बार फिर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में आकर के फिर से प्रदेश के लोगों के बीच में खड़े होकर संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। जानकारी के अनुसार, अभय चौटाला सोमवार को रोहतक में इनेलो के किसान मांगों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। अभय चौटाला ने ये भी कहा है कि अभी तो कई और नेता दूसरी पार्टियां छोड़कर इनेलो में आएंगे। इस पर संपत सिंह का कोई बयान नहीं है। वे अभी अपने कार्यकर्ताओं के संग मीटिंग में व्यस्त है। संपत सिंह कार्यकर्ताओं से राजनीतिक चर्चा कर रहे, जल्द करेंगे स्पष्ट वहीं, प्रो. संपत सिंह ने भी इस पर स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह किस और कौन सी पार्टी में जाएंगे। हालांकि, संपत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर भविष्य की राजनीतिक चर्चाओं में व्यस्त है। जल्द ही उनकी ओर से यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस पार्टी में जाएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासे किए हैं। ऐसे आए थे चर्चाओं में संपत सिंह जब से प्रो. संपत सिंह ताऊ देवीलाल की जयंती पर आयोजित रोहतक में इनेलो के कार्यक्रम में पहुंचे थे। तब से ये चर्चाओं में गए कि संपत सिंह इनेलो ज्वाइन कर सकते हैं। अभी रविवार को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। वह विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज थे।

Haryana

Bhiwani: शेरा और सिंघम के लिए नई शेरनी की तलाश में जुटा वन्यजीव विभाग, बढ़ेगा बब्बर शेरों का कुनबा

चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर में वयस्क हो चुके बब्बर शेर शेरा और सिंघम के लिए वन्यजीव विभाग नई मादा शेरनी की तलाश में जुट गया है।

Haryana

करनाल में मंदिर के पास दो दुकानदारों में झगड़ा:​​​​​​​महिला और उसके पार्टनर से मारपीट,दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

करनाल में खाटू श्याम मंदिर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर सोमवार देर शाम को दो पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। महिला अपने बिजनेस पार्टनर के साथ पूजा सामग्री की दुकान लगाए बैठी थी। तभी दूसरे दुकानदारों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विरोधी पक्ष ने पहले गाली-गलौज की, फिर कुछ देर बाद कई लोगों को बुलाकर महिला और उसके साथी से मारपीट की। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला बोली-मैंने किसी से बहस नहीं की, फिर भी हमला कर दिया पुरानी अनाज मंडी के पास गऊशाला चौक की मिस्टी कुमारी ने बताया कि बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन था। वह मंदिर के दूसरी तरफ पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकान लगाकर बैठी थी। तभी एक दुकानदार रवि ने बाकी दुकानदारों को उकसाकर कहा कि जब यह पहले से बैठी है तो तुम भी अपनी दुकान इसी के पास लगाओ। मिस्टी का कहना है कि उसने विवाद बढ़ने से रोका और वहां से चली गई। बाद में उसने रवि की पत्नी को फोन किया तो कुछ देर बाद दोनों पति-पत्नी उसकी दुकान पर आ गए और हाथापाई शुरू कर दी। 5-6 लोगों को बुलाकर दोबारा हमला, बाल पकड़कर घसीटा मिस्टी ने बताया कि इन दोनों ने झगड़े के कुछ मिनट बाद 5-6 लोगों को और बुलाया। इसके बाद सबने मिलकर मारपीट की, दुकान तोड़ दी और उसके बाल पकड़कर घसीटते रहे। इस दौरान उसके बिजनेस पार्टनर के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमला करने वालों से उनकी कोई रंजिश नहीं थी, विवाद सिर्फ दुकान लगाने की जगह को लेकर हुआ। मेडिकल करवाया, पुलिस ने किया मामला दर्ज सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल महिला व उसके साथी को अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया। जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई है। एक-दो लोगों को पकड़ा गया है और पूछताछ की जा रही है। महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

Haryana Crime: जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, पुलिस ने दो बहुओं को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने परिवार की दो बहुओं को गिरफ्तार किया है।

Haryana

पंचकूला कोर्ट में पेश हुआ फर्जी जमानती:दूसरे की प्रॉपर्टी पर तैयार करवाए फर्जी दस्तावेज, अब हुई FIR, आरोपी तलाशेगी पुलिस

हरियाणा के पंचकूला में फर्जी जमानती बनकर जमानत लेने के मामले में सेक्टर-7 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी आरोपी अज्ञात है लेकिन पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पंचकूला के रायपुर रानी थाना एरिया के बहबलपुर गांव से साल 2021 में पोल्ट्री फाॅर्म के मुंशी के पास से एक क्विंटल चूरा पोस्त बरामद की। जिसमें पुलिस ने आरोपी मोहित के साथ-साथ महिला बबली को भी आरोपी बनाया था। जिसमें बबली की कोर्ट में जमानत मोहन सिंह नाम के व्यक्ति ने ली। जमानत पर बाहर आने के बाद बबली ने कोर्ट में पेशी के लिए नहीं आई। गैर जमानती वारंट होने के बाद भी आरोपी नहीं आई तो कोर्ट ने जमानत को वारंट भेजे। कभी नहीं ली किसी की जमानत कोर्ट में पेश होकर मोहन सूद ने बताया कि उसने कभी किसी की जमानत नहीं ली। उसके कागजातों को किसी ने फर्जी तरीके से तैयार करवाया था। कोर्ट में बयान देने के बाद कोर्ट ने बबली की जमानत लेने वाले अज्ञात व्यक्ति व उसकी शिनाख्त करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। चल रही है जांच : ASI अरविंद पंचकूला सेक्टर-7 पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI अरविंद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धारा 406,420,465,466,467,468,471,120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Haryana

Weather: पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में उलटफेर… इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओले और तेज हवाओं की संभावना

उत्तर भारत आज यानी 4 नवंबर से मौसम के एक बड़े उलटफेर की दहलीज पर खड़ा है, जहां पश्चिमी पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश-गर्जन की संभावना है और तापमान में तेज गिरावट दर्ज होगी।

Scroll to Top