Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

सांसद जेपी ने संपत सिंह को दी रिटायरमेंट की सलाह:कहा-उनकी उम्र हो गई, अब उनको घर बैठना चाहिए, कांग्रेस कई मौके दे चुकी

हरियाणा के हिसार में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने अपने ही पार्टी के नेता पूर्व मंत्री संपत सिंह पर हमला बोला है। सांसद संपत सिंह पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी उम्र ज्यादा हो गई और उनको आराम करते हुए स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए। सांसद ने कहा कि कांग्रेस प्रो. संपत सिंह को कई बार मौके दिए। उनको सांसद और विधायक का टिकट दिया था। इसके बाद वे भाजपा में चले गए थे और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमेशा एक ही व्यक्ति को टिकट मिलना अनिवार्य नहीं है और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर दोषारोपण गलत है। जयप्रकाश ने कहा कि चौधरी देवीलाल भी कांग्रेस से ही निकल कर गए थे। मैं लोकदल से नहीं जनता दल की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इनेलो तो हमेशा प्रदेश की जनता के साथ धोखा करती रही है। मेरे अलावा आनंद सिंह दांगी, तेजेंद्र पाल मान, आईपीएस आरएस यादव सहित हजारों लाखों लोगों के साथ धोखा षडयंत्र किए। सांसद ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह तो बृजेंद्र सिंह को लोकसभा का टिकट नहीं मिलने का विरोध निकाल रहे हैं। सद्भावना यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इनेलो रैली को भाजपा प्रायोजित बताया कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने रोहतक में हुई इनेलो की रैली को भाजपा प्रायोजित बताया है। हिसार में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह इनेलो की नहीं, बल्कि भाजपा की प्रायोजित रैली थी। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि गोपाल कांडा का बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने अभय सिंह चौटाला को जितवाने की बात कही थी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने सिरसा में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था, जिससे दोनों दलों की मिलीभगत उजागर हुई थी। जयप्रकाश ने सवाल उठाया कि यदि यह विपक्ष की रैली थी, तो भाजपा सरकार पर हमला करने के बजाय कांग्रेस पर क्यों निशाना साधा गया? उन्होंने इनेलो को भाजपा की ‘बी टीम’ करार दिया। एसवाइएल को खुर्द-बुर्द करने वालों को हरियाणा में सम्मानित किया जयप्रकाश ने पंजाब में अकाली दल के नेता सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि इनेलो ने एसवाईएल नहर को “खुर्द-बुर्द” करने वालों को हरियाणा की धरती पर मंच पर बुलाकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि हांसी-बुटाना लिंक नहर को रोकने का काम सुखबीर सिंह बादल ने कराया था। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए सांसद ने जीएसटी पर बोलते हुए कहर कि पिछले आठ वर्षों में लाखों-करोड़ों रुपए की जीएसटी वसूली के बाद, अब थोड़ी “लूट” कम करने पर भी उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के आठ साल पहले के दो स्लैब वाले जीएसटी के सुझाव का जिक्र किया और कहा कि केंद्र सरकार 127 लाख करोड़ रुपए की जीएसटी वसूल चुकी है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सरकार वास्तव में लोगों को राहत देना चाहती है, तो डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाए।

Haryana

हिसार में घग्गर ड्रेन बांधने वाले युवा सम्मानित:चूली देशवाली और चूली कला ने दिखाई एकजुटता, आपदा के समय मैदान में उतरे

हिसार जिले के गांव चूली देशवाली और चूली कला में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन को बांधने में सहयोग देने वाले युवाओं, अधिकारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। चूली खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण बेनीवाल ने बताया कि इस कार्य में कृषि विभाग के एसडीओ और जेई का भी विशेष योगदान रहा, उन्हें भी दोनों गांव की ओर से सम्मानित किया गया। सरपंच नरेश बेनीवाल ने कहा कि युवाओं का सम्मान इसलिए भी किया गया ताकि भविष्य में किसी भी आपदा के समय गांव के युवा साथी बिना देर किए तुरंत मैदान में उतरें। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि हमारे युवा संकट की घड़ी में क्रांतिकारी भूमिका निभाते हैं। ड्रेन को बांधने का काम गांव की सुरक्षा लिए जरूरी था चूली कला के सरपंच नरेश बेनीवाल और चूली खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण बेनीवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि ड्रेन को बांधने का कार्य गांव की सुरक्षा और भविष्य के बड़े नुकसान को रोकने के लिए बेहद जरूरी था। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी युवाओं को चिन्न भेंट किए गए। कृष्ण बेनीवाल ने कृषि विभाग के एसडीओ और जेई को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रशासन ने समय रहते सहयोग दिया और ग्रामीणों की चिंता को गंभीरता से लिया। दोनों गांवों के सरपंचों का भी सम्मान पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति संगठन की ओर से दोनों गांव के सरपंच नरेश कुमार, कृष्ण बेनीवाल व समाजसेवी राजकुमार को पगड़ी पहनाकर विशेष सम्मान दिया गया। जिला प्रधान सतीश बेनीवाल ने कहा कि हमें अपने इन साथियों पर गर्व है जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर गांव को बड़े नुकसान से बचाने का काम किया। इतना ही नहीं, इन्होंने पड़ोसी गांवों की भी मदद कर इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश की। इस मौके पर सुरेंद्र सहु, लेखराम, सुभाष, राजेश, रणसिंह, धर्मसिंह, नरसी, नरेश, रमेश, रघुबीर, भल्लेराम, छोटूराम, कुलदीप, प्रताप बेनीवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Haryana

Haryana: विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, मैक्सिको में सहनी पड़ी प्रताड़ना, अपने खर्च पर लौटा घर

युवक को अमेरिका जाने की इच्छा भारी पड़ी। युवक के साथ 39 लाख रुपये की ठगी हुई और प्रताड़ित होने पर बीच रास्ते से खुद के खर्च पर स्वदेश लौटना पड़ा।

Haryana

सोनीपत में 3 बेटियों के पिता की मौत:बहन बोली- पहले से हत्या की प्लानिंग थी; साजिश करके बर्थडे पार्टी में बुलाया

सोनीपत में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के गढ़ शहजानपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह जन्मदिन की पार्टी में गया था। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामप्रसाद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से फिरोजाबाद (यूपी) का रहने वाला था। परिवार के साथ यहां किराए पर रहता था। रामप्रसाद को शाहिद (मुन्ना) नामक व्यक्ति के किराए के मकान में मृत पाया गया। नाक और मुंह से निकला खून मृतक के भाई, चरनसिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रामप्रसाद की शाहिद के घर पर मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि रामप्रसाद के नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें पता चला है कि रात को शाहिद के लड़के का जन्मदिन था, जिसमें दोस्तों को बुलाया गया था। पार्टी में सभी ने शराब का सेवन किया था। जन्मदिन पार्टी के दौरान शाहिद और उसके साथियों ने रामप्रसाद के साथ झगड़ा किया। पनी बोली- कुछ खिलाकर मारपीट की राम प्रसाद की पत्नी अर्चना ने आरोप लगाया है कि उनके पति को गढ़ शाहजहांपुर निवासी मुन्ना ने अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी में बुलाया था। पार्टी के दौरान ही कथित रूप से उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर मारपीट की गई और हत्या कर दी गई। पत्नी का कहना है कि रातभर वह मुन्ना के घर पर ही थे और सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। 3 बेटियों का पिता था मृतक की बहन ने बताया कि राम प्रसाद परिवार का इकलौता सहारा था। उनके तीन छोटे बच्चे – 9 वर्षीय ईशानी, 7 वर्षीय वर्षा और 4 वर्षीय लावण्या तथा पत्नी अब बेसहारा हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि राम प्रसाद पिछले 3-4 सालों से गढ़ शाहजहांपुर में पेड़-पौधे बेचने का काम करते थे। सात दिन पहले ही वह उत्तर प्रदेश जाकर परिवार से मिलकर लौटे थे। रोजगार के लिए सोनीपत आया था पत्नी अर्चना ने कई बार उनसे वापस लौटने की बात कही थी, लेकिन रोजगार की मजबूरी के कारण वह सोनीपत में ही काम करते रहे। सूचना मिलने पर परिजन सोनीपत नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक चिकित्सक उपलब्ध न होने के चलते शव को रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana

नूंह में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चियों को बचाने में जेठानी और देवरानी की गई जान

हरियाणा के नूंह जिला मुख्यालय से सटे गांव सालाहेड़ी में डूब रही दो बेटियों को बचाने के लिए तालाब में कूदीं दोनों महिलाएं भी डूब गईं।

Haryana

गुरुग्राम में विदेशी महिला ने फेसबुक पर की दोस्ती:एयरपोर्ट पर फंसने का नाटक किया, क्लीयरेंस के नाम पर पंडित से ठगी

गुरुग्राम में फेसबुक पर दोस्त बनकर एक युवती ने पंडित से ठगी कर ली। युवती ने अमेरिका से भारत आने के दौरान एयरपोर्ट पर फंसने का झांसा देकर उससे रुपयों की डिमांड की। युवक उसके झांसे में आ गया और उसने 1.46 लाख रुपए से अधिक की रकम साइबर ठगों को भेज दी। बाद में पीड़ित को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस से मामले की शिकायत की। अब साइबर मानेसर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। उन खातों की पड़ताल की जा रही है, जिनमें रुपया ट्रांसफर हुआ है।

Haryana

Haryana Crime: अस्पताल में घुसे बदमाश, तीन कर्मचारियों को डंडे मारकर किया घायल, आपसी रंजिश का था मामला

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में बदमाशों ने तीन रेडियोग्राफर पर डंडों से हमला कर दिया।

Haryana

झज्जर में करंट लगने से VLDA की मौत:दो बेटियों का था पिता, खेत में मोटर चलाते समय हुआ हादसा

झज्जर जिले के मातनहेल गांव में आज रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मातनहेल निवासी शमशेर सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक खेत में धान में पानी लगाने गया था। मृतक मातनहेल में ही VLDAडॉक्टर की पोस्ट पर कार्यरत था। खेत में धान में पानी लगाने के दौरान जब वह मोटर चला रहा था, अचानक करंट लग गया। वह मोटर के ऊपर ही गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शमशेर सिंह दो बेटियों का पिता था—एक बेटी पहली कक्षा में और दूसरी पांचवीं कक्षा में पढ़ रही है। परिवार का कहना है कि यह हादसा उनकी जिंदगी में बड़ा सदमा बनकर आया है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मातनहेल में VLDA डॉक्टर था शमशेर सिंह करीब 10 साल पहले वेटरनरी (वी.एल.डी.ए.) डॉक्टर के पद पर चयनित हुआ था और इन दिनों उसकी ड्यूटी मातनहैल के पशु अस्पताल में थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कागजी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक शमशेर सिंह के पिता गांव में पूर्व में सरपंच रह चुके हैं।

Haryana

New Train: अंबाला से राजस्थान के लिए नई ट्रेन की सौगात, सफल रहा ट्रायल, चंडीगढ़ से उदयपुर के बीच चलेगी गाड़ी

अंबाला रेल मंडल की तरफ से चंडीगढ़ से राजस्थान के लिए नई ट्रेन चलाई गई है। पिंक सिटी जयपुर के उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए चलाई गई विशेष ट्रेन नंबर 09671 का ट्रायल रन सफल रहा।

Scroll to Top