पूर्व मंत्री संपत सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा: कहा- पार्टी अब परिवार तक सीमित, गुटबाजी ने किया खोखला
संपत सिंह ने लिखा कि कांग्रेस में आज निष्ठा का इनाम दासता है और मतभेद की सजा निष्कासन।
संपत सिंह ने लिखा कि कांग्रेस में आज निष्ठा का इनाम दासता है और मतभेद की सजा निष्कासन।
सफीदों विधानसभा से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के सिस्टम पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपी को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बचते नजर आए।
अटायल नहर के पुल पर बैठकर पार्टी कर रहे युवकों की युवकों ने डंडों से धुनाई कर दी। 12 दिन बाद एक युवक करसरेंहटी निवासी जोगेंद्र ने सोमवार रात को दम तोड़ दिया।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विदेशी पार्टी है जिसका जन्म एक अंग्रेज ए.ओ. ह्युम ने किया था, इसलिए इसे अंग्रेजों की औलाद कहा जा सकता है। वहीं भाजपा को विज ने “देसी पार्टी” बताते हुए कहा कि यह पार्टी दिन-रात भारत की तरक्की और जनता की सेवा के लिए काम कर रही है। दरअसल, आज अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कोलंबिया में राहुल गांधी द्वारा आरएसएस पर दिए गए बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर देश को नीचा दिखाने की आदत है। “भारत में प्रजातंत्र है, यहां हर किसी को बोलने की आज़ादी है, लेकिन राहुल गांधी भारत में रहकर सरकार की नीतियों पर बात करने के बजाय विदेशों में जाकर देश को बदनाम करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।” विज बोले- आरएसएस के जुड़ने पर गर्व विज ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं, क्योंकि आरएसएस से ही राष्ट्रवाद, चरित्र निर्माण और सेवा का मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच अंग्रेजों वाली है, जबकि भाजपा देश की मिट्टी से जुड़ी हुई पार्टी है, जो भारत के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार काम कर रही है। केजरीवाल पर भी साधा निशाना आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के गोवा में दिए बयान जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत से सरकार चल रही है पर भी अनिल विज ने तंज कसा।विज ने कहा, “केजरीवाल जी, आप अपनी पार्टी के प्रमुख हैं, इसलिए इधर-उधर की बात छोड़िए और अपने पंजाब की हालत देखिए। पंजाब बेहाल है, वहां की जनता परेशान है।” उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, पंजाब क्यों बेहाल है, तू उसका कर ले ख्याल, तू इधर-उधर न भटक, पंजाब का कर ले ख्याल। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार आम आदमी पार्टी की है, लेकिन हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। “पहले अपने राज्य को सुधारिए, फिर दूसरों पर आरोप लगाइए,” विज ने कहा। सुरजेवाला को कहा हताश कवि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियों के आरोप और सोशल मीडिया पर किए गए कुछ ट्वीट्स पर भी मंत्री विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सुरजेवाला एक हताश कवि की तरह लग रहे हैं, जो वैसे गीत लिख रहे हैं जैसे कोई डिप्रेशन में लिखता है।” विज ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केंद्र और प्रदेश दोनों स्तरों पर किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। “आज किसानों की फसल की खरीद पूरी पारदर्शिता से हो रही है और किसानों के खातों में सीधे पैसा जा रहा है,” उन्होंने कहा। मंत्री ने कांग्रेस सरकार के दौर को याद करते हुए कहा कि तब किसानों को अपने ही पैसे आढ़तियों से निकलवाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। “कांग्रेस सरकारों ने किसानों को केवल वादे दिए, जबकि भाजपा ने किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है।”
सोनीपत में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के गढ़ शहजानपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह जन्मदिन की पार्टी में गया था। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामप्रसाद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से फिरोजाबाद (यूपी) का रहने वाला था। परिवार के साथ यहां किराए पर रहता था। रामप्रसाद को शाहिद (मुन्ना) नामक व्यक्ति के किराए के मकान में मृत पाया गया। नाक और मुंह से निकला खून मृतक के भाई, चरनसिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रामप्रसाद की शाहिद के घर पर मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि रामप्रसाद के नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें पता चला है कि रात को शाहिद के लड़के का जन्मदिन था, जिसमें दोस्तों को बुलाया गया था। पार्टी में सभी ने शराब का सेवन किया था। जन्मदिन पार्टी के दौरान शाहिद और उसके साथियों ने रामप्रसाद के साथ झगड़ा किया। पनी बोली- कुछ खिलाकर मारपीट की राम प्रसाद की पत्नी अर्चना ने आरोप लगाया है कि उनके पति को गढ़ शाहजहांपुर निवासी मुन्ना ने अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी में बुलाया था। पार्टी के दौरान ही कथित रूप से उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर मारपीट की गई और हत्या कर दी गई। पत्नी का कहना है कि रातभर वह मुन्ना के घर पर ही थे और सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। 3 बेटियों का पिता था मृतक की बहन ने बताया कि राम प्रसाद परिवार का इकलौता सहारा था। उनके तीन छोटे बच्चे – 9 वर्षीय ईशानी, 7 वर्षीय वर्षा और 4 वर्षीय लावण्या तथा पत्नी अब बेसहारा हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि राम प्रसाद पिछले 3-4 सालों से गढ़ शाहजहांपुर में पेड़-पौधे बेचने का काम करते थे। सात दिन पहले ही वह उत्तर प्रदेश जाकर परिवार से मिलकर लौटे थे। रोजगार के लिए सोनीपत आया था पत्नी अर्चना ने कई बार उनसे वापस लौटने की बात कही थी, लेकिन रोजगार की मजबूरी के कारण वह सोनीपत में ही काम करते रहे। सूचना मिलने पर परिजन सोनीपत नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक चिकित्सक उपलब्ध न होने के चलते शव को रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरीदाबाद जिले में विदेशी महिला से गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार की कोर्ट ने मंगलवार को दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए बीस-बीस साल कैद की सजा और एक-एक लाख, एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे अपराधों के लिए कठोर सजा देना जरूरी है, ताकि समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश जा सके। शराब पार्टी रख महिला को बुलाया जानकारी के अनुसार मामला नवंबर 2020 का है। दिल्ली में रहने वाली विदेशी महिला की जान-पहचान सेक्टर 49 फरीदाबाद के जॉन और दिल्ली प्रहलादपुर के अमन से थी। 20 नवंबर 2020 को जॉन ने अपने घर पर शराब पार्टी रखी और महिला को फोन कर बुलाया। पीड़िता पार्टी में पहुंची, जहां अमन भी मौजूद था। पार्टी के बाद जॉन ने महिला से संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया, तो दोनों ने उसे कमरे में बंद कर बारी-बारी से रेप किया। वारदात के बाद रात में दोनों आरोपी महिला को दिल्ली छोड़कर वापस लौट आए। कोर्ट ने दोनों को ठहराया दोषी घटना के दो दिन बाद, 22 नवंबर 2020 को पीड़िता महिला थाना एनआईटी पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसी दिन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई लगातार कोर्ट में चल रही थी। मंगलवार को कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सख्त सजा सुनाई। पुलिस ने पुख्ता सबूत किए पेश चीफ डिफेंस एडवाइजर रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस केस में पीड़िता के बयान और पुलिस द्वारा पेश किए सबूत कोर्ट में पुख्ता साबित हुए। कोर्ट का यह फैसला महिलाओं के प्रति गंभीर अपराधों पर न सिर्फ सख्त संदेश है, बल्कि पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
गुरुग्राम के गांधी नगर में शराब पार्टी के दौरान झगड़ा होने पर दोस्त को तीसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान उमेश कुमार (उम्र-19 वर्ष, शिक्षा 8वीं) निवासी गांव कोड़ही, जिला अम्बेडकर नगर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। 15 अगस्त को पटौदी रोड चौकी पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस को दी शिकायत में मृतक पप्पू के भाई अनिल ने बताया था कि उसका छोटा भाई निवासी मरहरा, जिला अम्बेडकर नगर (उत्तर-प्रदेश) अपने दोस्त राजेश व उमेश के साथ मकानों में POP करने का काम करता था व उन्हीं के साथ रहता था। 14 अगस्त की रात खाने को लेकर उमेश का इसके भाई पप्पू (मृतक) के साथ लड़ाई झगड़ा हो गया था। मारपीट की, ईंट से मारा, फिर धक्का दे दिया उनके साथी राजेश ने इनका बीच-बचाव कराके छुड़वा दिया था। कुछ समय बाद इसका भाई पप्पू (मृतक) तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर गया तो उमेश ने उसके पीछे जाकर इसके भाई पप्पू के साथ मारपीट की और ईंट व पत्थर से चोंटें मारकर इसके भाई की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने उमेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। हत्या के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में छिपता रहा आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला कि वे दोनों मकान नम्बर-9, गांधीनगर में POP का काम कर रहे थे व उसी मकान में रहते थे। रात के समय करीब 10 बजे पप्पू कुमार से खाना बिखर गया था। खाना बिखर जाने की बात को लेकर इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया और इसने तैश में आकर पप्पू कुमार को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। जिससे पप्पू कुमार ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा और उसकी मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग गया और पुलिस से छुपने के लिए उत्तर-प्रदेश व बिहार में विभिन्न स्थानों पर छुपता रहा।
हरियाणा के नारनौल में जननायक जनता पार्टी की एक आवश्यक मीटिंग पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश जाखड़ थे। राकेश जाखड़ ने बताया कि 5 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा नारनौल में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। प्रभारी राकेश धनखड़ ने बताया कि पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करके संगठन में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी। पार्टी के आगामी नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा और भारतीय जनता पार्टी सरकार की विफलताओं पर भी चर्चा की जाएगी। बापू बेटे की कांग्रेस पार्टी की भी पोल खोली जाएगी। कैसे भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर हुडा परिवार काम कर रहा है। जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने प्रभारी को विश्वास दिलाया कि महेंद्रगढ़ के चारों विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए चारों हल्का प्रधानों व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है और पार्टी के सिर्फ नेताओं का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस अवसर पर राव ओमप्रकाश इंजीनियर, महेन्द्र बडेसरा, जिला प्रवक्ता विजय छिलरो, नारनौल हल्का प्रधान सुरेंद्र पटिकारा, बेदू राता अटेली हल्का प्रधान, दिनेश तंवर हल्का प्रधान महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी हल्का प्रधान प्रमोद ताखर, वीरेंद्र घटाशेर, वकील विजय पाल बडेसरा,सुरेश शास्त्री, सोनिया धनखड़, अशोक सैनी, अजय चौधरी वकील, सिकन्दर गहली, राज ,कुमार जांगड़ा, राम कुमार मकसूसपुर, संदीप भाखर नगर पार्षद, विष्णु डाबर, हजारी लमोरा, आदि मौजूद थे। वहीं सोनिया धनखड़ के नेतृत्व में आज कई युवाओं ने पार्टी ज्वाइन की।
जींद शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला के घर में घुसकर बाप-बेटे ने मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसके प्राइवेट बॉडी पार्ट को टच किया गया, उसकी बेटी के साथ रेप की धमकी दी गई। उसने डायल 112 बुलाई तो जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि सुभाष उनकी रिश्तेदारी में है। उसकी ननद की शादी वहां कर रखी है और महिला की ननद ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवा रखा है जो कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में महिला के पति की गवाही होनी है। महिला और उसकी बेटी थे घर पर मौजूद सुभाष व उसका बेटा गवाही को रोकने के लिए महिला के घर पर आए और उसके साथ मारपीट की। घटना के समय वह और उसकी बेटी घर पर अकेले ही मौजूद थे। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और बुरी नीयत से प्राइवेट पार्ट को टच किया। इसके अलावा उसकी बेटी के साथ रेप की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस आने के बाद वह मौके से चले गए लेकिन जाते समय भी उन्हें धमकी देकर गए हैं। सिविल लाइन पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त यानी आज से शुरू हो गया है। सत्र की संभावित तारीख 22, 25 और 26 अगस्त तक होना था। लेकिन अब इसे एक दिन और बढ़ा दिया गया है।