Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

परयस

Haryana

हांसी पहुंची सद्भाव यात्रा, हुड्डा गुट रहा दूर:बृजेंद्र सिंह बोले- यह समय की मांग, चुनाव की नहीं; यात्रा समाज को जोड़ने का प्रयास

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सद्भाव यात्रा सोमवार को हिसार के हांसी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा हांसी विश्रामगृह से शुरू होकर उमरा गेट, छाबड़ा चौक, लम्बा बाजार, चोपटा, बड़सी गेट, अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, काली देवी चौक, सचिवालय और ढाणी पीरवाली होते हुए ढाणी पिरान पर समाप्त हुई। इस यात्रा में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, प्रेम मलिक और डॉ. साक्षी मान सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। हांलाकि हुड्डा गुट के नाम नजर नहीं आए। अंबेडकर चौक पर बृजेंद्र सिंह ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सद्भाव यात्रा अब तक करीब 400 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह दर्शाता है कि हरियाणा सामाजिक एकता और भाईचारे की राह पर आगे बढ़ना चाहता है। बृजेंद्र सिंह ने कहा, ‘यह यात्रा समाज को जोड़ने का प्रयास है, न कि सत्ता पाने का अभियान। यदि समाज को तोड़ने वालों को समय पर जवाब नहीं दिया गया, तो स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए यह यात्रा समय की मांग है, चुनाव की नहीं।’ भाजपा छोड़ने के सवाल पर बोले बृजेंद्र सिंह भाजपा छोड़ने के सवाल पर बृजेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि ‘मैं सर छोटूराम का वंशज और चौधरी बीरेंद्र सिंह का पुत्र हूं। राजनीति मेरे खून में है। भाजपा ने मुझे पद तो दिया, लेकिन मैं उसकी विचारधारा से खुद को जोड़ नहीं पाया। कांग्रेस में हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, उसे दबाया नहीं जाता।’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब गुटबाजी से ऊपर उठकर प्रदेश में एक मजबूत संगठन के रूप में उभर रही है। संपत सिंह के पार्टी छोड़ने के विषय पर उन्होंने टिप्पणी की कि यदि संवाद हुआ होता तो स्थिति भिन्न हो सकती थी। यात्रा के समापन के बाद हांसी में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई, जहां देर रात तक बड़ी संख्या में लोग बृजेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे।

Haryana

CJI गवई पर जूता फेंकने का प्रयास: कांग्रेस सांसद बोले- जातिवादी विचारधारा समाज के लिए अभिशाप

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है।

Haryana

कैथल में रेल की टक्कर से व्यक्ति की मौत:कुरुक्षेत्र से ढांड की टिकट जेब में मिली, पहचान का किया जा रहा प्रयास

कैथल के ढांड क्षेत्र में गांव पबनावा के पास रेल की चपेट में आने से करीब 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की जेब में एक रेल की टिकट भी मिली है, जो कुरुक्षेत्र से ली गई थी और ढांड तक की है। जैसे ही रेल की पटरी से होकर अपने खेतों में जा रहे लोगों ने शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी तक पहचान नहीं वहां से रेलवे पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन जीआरपी पुलिस जल्द से जल्द उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। जीआरपी चौकी इंचार्ज श्याम सिंह ने बताया कि उनके पास रात को करीब 10 बजे सूचना आई थी कि गांव पबनावा के पास एक व्यक्ति रेल की चपेट में आ गया है और उसकी मौत हो गई है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में रखा शव उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान करने के लिए उसके शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। इस संबंध में मामले में फिलहाल इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जैसे ही मृतक के परिजनों का पता चलेगा तो शव उनको सौंप दिया जाएगा।

Scroll to Top