Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

वधयक

Haryana

अंबाला से पानीपत के पूर्व विधायक का साला गिरफ्तार:लंबे समय से छिपा था, आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

अंबाला में क्राइम ब्रांच की टीम ने पानीपत की एक विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक के साले को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उस पर कई संगीन मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी अंबाला क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने फिलहाल आरोपी का नाम और केस से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह कुछ आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…..

Haryana

महेंद्रगढ़ में विधायक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त:विभिन्न मांगों को लेकर दो दिनों से धरने पर बैठे थे बुचौली के ग्रामीण

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव बुचौली ग्रामीणों की ओर से गांव की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चल रहा धरना दूसरे दिन शाम को विधायक के आश्वासन के बाद समाप्त हाे गया। ग्रामीण गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दे रहे थे। शुक्रवार को गांव बुचौली के ग्रामीणों ने गांव की समस्या की मांग को लेकर पांच दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू किया गया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो भूख हड़ताल की जाएंगी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव की फिरनी बदहाल हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार गांव की समस्या को लेकर सरपंच व अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव से कोई महेंद्रगढ़ के लिए बस सेवा नहीं है। ऐसे प्रतिदिन आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रहीं है। सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को उठानी पड़ रहीं है। गांव के काफी छात्राएं शिक्षा करने के लिए शहर जाती है, बस के अभाव में अनहोनी होने का डर बना रहता है। शहीद स्मारक का नहीं हुआ निर्माण ग्रामीण पंकज राव ने बताया कि आठ मई 1988 को गांव का सैनिक जयदयाल श्रीलंका से युद्ध के दौरान शहीद हुआ था, लेकिन 37 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से शहीद के सम्मान में शहीद स्मारक नहीं बनाया गया। ग्रामीण कई बार सरकार के सामने शहीद स्मारक बनवाने की मांग रख चुके हैं, लेकिन किसी सरकार में उनकी मांग पूरी नही हुई। ग्रामीणों की यह थी मांगे धरना देने वाले ग्रामीणों की मांग है कि सरकार के द्वारा नियमित रूप से शहर महेंद्रगढ़ के लिए बस की सुविधा मुहैया की जाए। गांव में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाए। गांव की फिरनी पक्की की जाए। गांव में आधुनिक पार्क की सुविधा व ग्राउंड बनाया जाए, जिम की सुविधा अपग्रेड करके सभी मशीनों की पूर्ति की जाए। मिर्जा वाले से सिगड़ा तक रोड बनाया जाए। कपास और बाजरे का मुआवजा जल्द से जल्द जारी किया जाए। सरपंच प्रतिनिधि ने कराई विधायक से बात ग्रामीणों के धरने की सूचना के बाद सरपंच प्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को विधायक कंवर सिंह यादव के समक्ष रखा। विधायक ने फोन पर ग्रामीणों की मांग को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि गांव फिरनी को जल्द ठीक कराया जाएगा।

Haryana

हांसी विधायक से मिले किसान:मुआवजे की मांग, बोले- बारिश से तबाह हुई फसल, आर्थिक संकट खड़ा हुआ

हिसार के हांसी उपमंडल के रामायण गांव के किसानों ने जलभराव से हुए फसल नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर विधायक विनोद भयाना से मुलाकात की। किसानों का कहना है कि हाल ही में हुई बारिश के कारण उनकी 70 से 100 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि पटवारी द्वारा उनकी क्षतिग्रस्त फसलों को मुआवजे की श्रेणी में शामिल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर सही सर्वेक्षण न होने के कारण उन्हें उचित मुआवजा मिलने में कठिनाई हो रही है। किसानों ने बताया कि वे इस संबंध में पहले भी विधायक से मिल चुके हैं। विधायक ने दिया समस्या के समाधान का भरोसा किसानों की शिकायतें सुनने के बाद विधायक विनोद भयाना ने उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पात्र किसान को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाना है, और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सही सर्वेक्षण करने और वास्तविक स्थिति दर्ज करने के निर्देश देने का भरोसा दिलाया। एसडीएम से भी की मुलाकात विधायक के निर्देश पर, किसानों ने उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) राजेश खोथ से भी मुलाकात की। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी फसलों का जल्द से जल्द निष्पक्ष आकलन किया जाएगा और उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव से उनकी पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है, जिससे कई किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने उम्मीद जताई कि सरकार और प्रशासन उनकी समस्या का समाधान करेंगे और उन्हें जल्द ही मुआवजा मिलेगा।

Haryana

सोहना विधायक तेजपाल तंवर का इनेलो पर हमला:कहा- उनके समय में लूट-खसोट और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, विकास के नाम पर दिखावा किया

गुरुग्राम जिले के सोहना में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोहना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक तेजपाल तंवर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने इनेलो की रोहतक रैली पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विधायक ने इनेलो के शासनकाल को लेकर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इनेलो के समय में लूट-खसोट और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। जनता को उनके राज की याद दिलाना जरूरी है। प्रदेश की जनता अब जागरूक हो चुकी है। वह झूठे वादों में नहीं आएगी। इनेलो ने विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा किया। विधायक ने लाडो लक्ष्मी योजना को सराहा सोहना विधायक ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना ​​​​​​​​​​​​​से लाखों महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। वर्तमान सरकार में हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। इनमें स्वच्छ पेयजल, अच्छी सड़कें और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। तंवर ने दावा किया कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही है। तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए योजनाएं चल रही हैं। हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कई जनसेवा अभियान चला रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की। कार्यक्रम में विधायक तेजपाल तंवर के अलावा बीजेपी ब्लॉक अध्यक्ष सौरव सिंगला, एसडीएम अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे।

Scroll to Top