Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

अपहरण

Haryana

सोनीपत STF व बदमाशों के बीच मुठभेड़: अपहरण के मास्टरमाइंड कपिल-दीपक घायल, साथी साहिल गिरफ्तार

सोनीपत के गांव खेड़ी दमकन रोड पर हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और कुख्यात बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई।

Haryana

सोनीपत में बीएससी स्टूडेंट रहस्यमयी हालातों में गायब:परिजनों ने अपहरण होने की जताई आशंका; राेहतक कॉलेज के लिए निकली थी

सोनीपत में एक 18 वर्षीय स्टूडेंट शगुन के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पुलिस चौकी बुटाना में शिकायत दर्ज कर अपनी बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर से कॉलेज के लिए निकली थी स्टूडेंट गोहाना के गांव बुटाना खेतलान की रहने वाली मंजू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शगुन रोजाना की तरह सुबह करीब 8 बजे घर से रोहतक के आईसी कॉलेज के लिए निकली थी। आमतौर पर वह दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक घर लौट आती थी, लेकिन 30 सितंबर को वह वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों और परिचितों में की तलाश परिजनों ने पहले अपनी तरफ से शगुन की तलाश की और सभी रिश्तेदारों व जानकारों से संपर्क किया। लेकिन कहीं से भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मंजू देवी का आरोप है कि उनकी बेटी को कोई अपने फायदे के लिए छिपा कर बैठा है।लापता शगुन की उम्र 18 साल है और वह बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा है। रंग गेहुआं, चेहरा लंबूतरा, कद 5 फुट 4 इंच बताया गया है। घटना के समय शगुन ने हरे रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। पुलिस चौकी बुटाना में दी शिकायत शाम करीब 9:40 बजे मंजू देवी पुलिस चौकी बुटाना पहुंची और एक लिखित दरखास्त एएसआई कृष्ण को सौंपी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। तहरीर के आधार पर मामला थाना बरोदा भेजा गया, जहां धारा 127(6) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। थाना बरोदा में SHO को मामले की जानकारी दी गई और जांच की जिम्मेदारी एसआई देवेंद्र को सौंपी गई है। पुलिस टीम छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।

Haryana

यमुनानगर में इमाम की नाबालिग बहनें 11 दिन से लापता:मोबाइल लेकर रात को घर से निकली थीं, पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया

यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र में नमाम की दो नाबालिग बहनें 11 दिनों से लापता हैं। परिजन लगातार बेटियों की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने पुलिस शिकायत दी है, जिसपर कार्रवाई करते हुए अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। थाना छप्पर पुलिस को शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह करीब तीन साल से अपने परिवार सहित नजदीकी गांव में रह रही है। उसके पास तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लडका व दो लड़कियां है। उसका बडा लड़का मस्जिद मे इमाम है। रात 11 बजे घर से निकलीं, वापिस नहीं लौटीं उसकी छोटी दो लड़कियां जिनकी उम्र 17 व 16 साल है। दोनों लड़कियां भी मस्जिद मे ही रहती थीं। 16 अगस्त की रात को वह बस घर पर ही थे। उसी रात करीब 11 बजे दोनों बेटियां घर से बाहर निकलीं और वापिस नहीं लौटीं। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने आस पड़ोस के एरिया में तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। महिला ने बताया कि उसकी छोटी बेटी के पास एक मोबाइल था, जोकि उसी दिन से स्विच ऑफ आ रहा है। मामले में जांच अधिकारी जुल्फकार अली ने बताया कि महिला की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। दोनों बच्चियों की तलाश की जा रही है।

Haryana

सोनीपत में रेपिस्ट को 10 साल की कैद:नाबालिग का अपहरण कर हरिद्वार में किया रेप; लड़की को 25 हजार की मदद

सोनीपत में नाबालिग लड़की के अपहरण और फिर उससे दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी को 10 साल केद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 33 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इस जुर्माना राशि में से 25 हजार रुपए लड़की को दिए जाएंगे। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार, गोहाना में रहने वाले उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने 4 जून, 2024 को शहर थाना गोहाना पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी कंप्यूटर सेंटर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शिकायतकर्ता ने कहा, “मेरी बेटी कंप्यूटर सेंटर गई थी, लेकिन वह वापस नहीं आई। हमें उसकी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंता है।” पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव सिकंदरपुर माजरा का रहने वाला सतीश नाबालिग लड़की का अपहरण कर उत्तराखंड के हरिद्वार ले गया था। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया था। लड़की को भी पुलिस ने बरामद कर लिया था। नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप के इस मामले की सुनवाई सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र की कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट में पेश सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने सतीश को दोषी पाया। उसको कोर्ट ने 10 साल की कैद की सजा सुनाई। दोषी पर 33 हजार रुपए जुर्माना भी किया है। जुर्माना राशि में से 25 हजार रुपए पीड़िता को देने के आदेश किए गए हैं।

Haryana

Haryana: रोजाना तीन हत्याएं, चार दुष्कर्म, चार छेड़छाड़ व 11 अपहरण की वारदात हो रही, विपक्ष ने सरकार को घेरा

प्रदेश में रोजाना तीन हत्याएं, 11 अपहरण, चार छेड़छाड़ और चार दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं।

Scroll to Top