हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत: रिटायर्ड फौजी ने विवाद को लेकर मारी गोली, स्टोर में काम करता था प्रदीप
हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोली लगने से मौत हो गई। युवक एक स्टोर में काम करता था जहां किसी विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गई।
हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोली लगने से मौत हो गई। युवक एक स्टोर में काम करता था जहां किसी विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गई।
हरियाणा के पंचकूला में पति की विदेश में नौकरी से परेशान महिला घर छोड़कर चली गई। पीड़ित पति की सूचना पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है। पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी अमित ने बताया कि वह श्रीलंका के कोलंबो में नौकरी करता है। उसका एक बेटा 12 साल का है। मेरी पत्नी हाऊस वाइफ है। मेरे विदेश में नौकरी पर होने व मेरा बेटा स्कूल में होने के कारण वह अकेलापन महसूस कर रही थी। उसके कहने पर मैं अपने ही देश में अपनी नौकरी ढूंढने में प्रयासरत हैं। लेकिन अभी मेरी बात नहीं बन पाई थी। वह मानसिक तनाव के कारण 19 अक्टूबर सुबह 7 बजे घर से बिना किसी को बताए कही चली गई, जो वापस नहीं लौटी। महिला के पति ने बताया कि उसके राइट हैंड पर स्कोर मार्क बना हुआ है। चल रही है जांच : SI करनैल पंचकूला सेक्टर-14 थाना के जांच अधिकारी SI करनैल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश के प्रयास चल रहे हैं, घर के आसपास के CCTV चेक किए जा रहे हैं। महिला सुबह ही घर से निकली थी, जो नाइट सूट में है।
पानीपत रेलवे जंक्शन पर दिवाली पर घर जाने की उमंग लिए हजारों लोग रविवार को स्टेशन पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें मिला इंतजार और थकान का तोहफा। रात गहराने के साथ ही स्टेशन पर लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों देरी से चलने लगीं। कुछ यात्री ट्रेन के आने की आस में प्लेटफॉर्म पर ही बेंचों और फर्श पर सो गए। त्योहारों में जहां एक ओर सड़कों पर बसों और कारों की भीड़ दिखी। रेलवे स्टेशन यात्रियों से ठसाठस भरा रहा। खासकर दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर, कटिहार, भागलपुर, पटना, लखनऊ जाने वाली ट्रेनें 5 घंटे तक देरी से चल रही थीं। स्टेशन पर प्लेटफार्म और टिकट काउंटर के पास फर्श पर लोग लेट गए। त्योहार पर यात्रियों को ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया। स्टेशन आने वाली ज्यादातर ट्रेनें फुल होकर आ रही थी। स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि त्योहार पर ज्यादातर ट्रेनें फुल आ रही है। यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी एनाउंसमेंट करके लगातार दी जा रही है। देरी से परेशान यात्री, कुछ ने की नाराजगी व्यक्त रविवार शाम से ही प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। कई यात्री छोटे बच्चों और परिवार के साथ सफर कर रहे थे। गोहाना रोड से आए यात्री अमित गुप्ता ने बताया कि हमारी ट्रेन शाम 6 बजे की थी, लेकिन रात 11 बजे तक नहीं आई। बच्चे थककर प्लेटफॉर्म पर ही सो गए। स्टेशन पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी। पानीपत से वाराणसी जा रही सीमा शर्मा बोलीं कि हर साल दिवाली पर ऐसा ही होता है। टिकट समय पर मिल भी जाए, तो ट्रेन वक्त पर नहीं चलती। स्टेशन का नजारा, कहीं बिस्तर, कहीं चाय रात 9 बजे तक स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम नहीं हुई। प्लेटफॉर्म पर लोग चादर बिछाकर सोए हुए थे। कुछ ने कैंटीन से चाय लेकर नींद भगाने की कोशिश की। छोटे बच्चे अपने बैग पर सिर रखकर सो गए, जबकि बुजुर्ग यात्रियों को ठंड से बचने के लिए शॉल ओढ़े देखा गया। जीआरपी ने बढ़ाई सुरक्षा रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों के सामान की तलाशी भी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों पर जीआरपी की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है।
फतेहाबाद सिटी थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अशोक नगर निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल भी बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि 15 सितंबर 2025 को अशोक नगर निवासी नायब सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी नातिन बीसीए प्रथम वर्ष की स्टूडेंट थी। उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कॉल और मैसेज के जरिए कर रहा था परेशान नायब सिंह ने बताया कि मृतका को मोहल्ले में रहने वाला विकास पिछले कई दिनों से मोबाइल पर कॉल और मैसेज के माध्यम से लगातार परेशान कर रहा था। इस बारे में आरोपी के माता-पिता को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद विकास अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी मानसिक उत्पीड़न के चलते पीड़िता ने यह कदम उठाया। मोबाइल भी बरामद किया गया मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सभी साक्ष्य एकत्र कर आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से एक मोबाइल बरामद किया गया, जिसका उपयोग मृतका को परेशान करने के लिए किया गया था। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है।
युवक को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विदेशी पार्टी है जिसका जन्म एक अंग्रेज ए.ओ. ह्युम ने किया था, इसलिए इसे अंग्रेजों की औलाद कहा जा सकता है। वहीं भाजपा को विज ने “देसी पार्टी” बताते हुए कहा कि यह पार्टी दिन-रात भारत की तरक्की और जनता की सेवा के लिए काम कर रही है। दरअसल, आज अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कोलंबिया में राहुल गांधी द्वारा आरएसएस पर दिए गए बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर देश को नीचा दिखाने की आदत है। “भारत में प्रजातंत्र है, यहां हर किसी को बोलने की आज़ादी है, लेकिन राहुल गांधी भारत में रहकर सरकार की नीतियों पर बात करने के बजाय विदेशों में जाकर देश को बदनाम करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।” विज बोले- आरएसएस के जुड़ने पर गर्व विज ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं, क्योंकि आरएसएस से ही राष्ट्रवाद, चरित्र निर्माण और सेवा का मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच अंग्रेजों वाली है, जबकि भाजपा देश की मिट्टी से जुड़ी हुई पार्टी है, जो भारत के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार काम कर रही है। केजरीवाल पर भी साधा निशाना आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के गोवा में दिए बयान जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत से सरकार चल रही है पर भी अनिल विज ने तंज कसा।विज ने कहा, “केजरीवाल जी, आप अपनी पार्टी के प्रमुख हैं, इसलिए इधर-उधर की बात छोड़िए और अपने पंजाब की हालत देखिए। पंजाब बेहाल है, वहां की जनता परेशान है।” उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, पंजाब क्यों बेहाल है, तू उसका कर ले ख्याल, तू इधर-उधर न भटक, पंजाब का कर ले ख्याल। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार आम आदमी पार्टी की है, लेकिन हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। “पहले अपने राज्य को सुधारिए, फिर दूसरों पर आरोप लगाइए,” विज ने कहा। सुरजेवाला को कहा हताश कवि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियों के आरोप और सोशल मीडिया पर किए गए कुछ ट्वीट्स पर भी मंत्री विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सुरजेवाला एक हताश कवि की तरह लग रहे हैं, जो वैसे गीत लिख रहे हैं जैसे कोई डिप्रेशन में लिखता है।” विज ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केंद्र और प्रदेश दोनों स्तरों पर किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। “आज किसानों की फसल की खरीद पूरी पारदर्शिता से हो रही है और किसानों के खातों में सीधे पैसा जा रहा है,” उन्होंने कहा। मंत्री ने कांग्रेस सरकार के दौर को याद करते हुए कहा कि तब किसानों को अपने ही पैसे आढ़तियों से निकलवाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। “कांग्रेस सरकारों ने किसानों को केवल वादे दिए, जबकि भाजपा ने किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है।”
मनीषा मौत मामले से अब जल्द ही परतें खुल सकती हैं। परिजनों को सीबीआई ने इसके संकेत दिए भी हैं लेकिन मंगलवार को उनका इंतजार अधूरा रह गया।
यमुनानगर बस अड्डे पर आज मंगलवार को कंडक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है, जिसके विरोध में यमुनानगर रोडवेज डिपो पर चक्का जाम कर दिया गया है। सवारियां बसों की इंतजार में खड़ी हैं और रोडवेज कर्मी बसों को छोड़कर धरने पर बैठ गए हैं। कंडक्टर नरेंद्र ने बताया कि वह यमुनानगर डिपो की बस हरिद्वार से लेकर आया था और हिसार जा रहा था। दोपहर करीब साढे 12 बजे वह बस लेकर यमुनानगर बस अड्डे पर पहुंचा और उसे काउंटर नंबर 4 पर लगवाने के लिए बैक करवाने लगा। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…….
चंडीगढ़ में वीरवार सुबह कजेहड़ी स्थित होटल दिलजोत में दो बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और होटल पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की है, वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रियंका,ऑपरेशन सेल और पुलिस स्टेशन-36 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गैंगवार और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाशों ने सबसे पहले मोहाली में जिम संचालक मलिक विक्की पर गोली चलाई और इसके बाद चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उनका निशाना वीरू था, जो सेक्टर-49 का रहने वाला है और होटल दिलजोत का मालिक है। आरोपियों को लगा कि वीरू होटल में मौजूद होगा, लेकिन उस समय वह अपने घर पर था। वारदात से पहले की थी रेकी सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि बदमाश मोहाली की तरफ से आए थे। पहले वे होटल के सामने से गुजरे और फिर कुछ सेकेंड बाद वापस आकर रुक गए। इसके बाद दोनों ने होटल पर फायरिंग की। गोली लगने से होटल का शीशे वाला दरवाजा चकनाचूर हो गया। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पहले से रेकी कर रखी थी, क्योंकि वारदात के बाद वे उसी रास्ते से फरार हुए, जहां से अंदर आए थे। होटल ले रखा लीज पर होटल स्टाफ ने बताया कि होटल का मालिक वीरू है, जो सेक्टर-59 में रहता है और उसने यह होटल करीब 6 साल से लीज पर ले रखा है। वीरू का दोस्त विक्की मोहाली में जिम चलाता है। पुलिस को शक है कि फायरिंग की घटना आपसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। जिसके चलते पुलिस घटनास्थल के आसपास का डंप डेटा भी उठा रही है जिससे पता चलेगा कि घटना के दौरान इस जगह पर कितने फोन एक्टिव थे।
पानीपत में पुलिस ने पांच-छह साल से अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार को पकड़ा है। परिवार बांग्लादेश के ठाकुर गांव जिले का रहने वाला है।