Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

सोनीपत के खेतों में चोरों की गैंग सक्रिय:रिटायर्ड सैनिक के खेत से तार चोरी, नशे के लिए की वारदात

सोनीपत जिले में खेतों से तांबे की बिजली तार चोरी करने का एक गैंग लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रही है। खेतों से होने वाली चोरियों से किसानों में खौफ है। जहां एक भूतपूर्व सैनिक ने स्थानीय पुलिस को शिकायत दी है कि कुछ लोग बार-बार उसके खेत से ट्यूबवेल की बिजली की तारे काटकर चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव सिरसाढ़ के युवक पर आरोप गोहाना के गांव सिरसाढ़ के रहने वाले जितेंद्र ने थाना सदर गोहाना में दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना का भूतपूर्व सैनिक है और वर्तमान में खेतीबाड़ी करता है। उसके खेत में ट्यूबवेल के लिए बिजली का कनेक्शन लिया हुआ है। आरोप है कि गांव महमूदपुर का रहने वाला प्रदीप उर्फ काला अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसकी ट्यूबवेल से मोटर तक लगी कीमती तांबे की बिजली की तारें काटकर चोरी कर ले गया। पहले भी वारदात कर चुका आरोपी जितेंद्र ने बताया कि आरोपी प्रदीप पहले भी कई बार इसी तरह उसके खेत से बिजली की तारें चोरी कर चुका है। करीब तीन वर्ष पहले भी उसके तीन स्टार्टर चोरी किए गए थे। लगातार हो रही इन चोरी की वारदातों से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और कृषि कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। नशे के लिए करते हैं चोरियां जितेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के खेतों में पिछले कई महीनों में दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदात हो चुकी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है। खेतों में 24 घंटे पहरा नहीं दे सकते जितेंद्र ने बताया कि उनके एरिया में चोरी की वारदात इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि रात को ही नहीं, बल्कि दिन में भी चोरी की वारदात हो रही है और खेतों में अब 24 घंटे पहरा नहीं दे सकते। परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है और चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्द से जल्द चोर को पकड़कर कार्रवाई की जाए। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जितेंद्र ने बताया कि प्रदीप और उसके साथी इलाके के अन्य खेतों में भी इस तरह की चोरी की वारदातें अंजाम देते रहते हैं, इसलिए उसने थाना सदर गोहाना पुलिस से कठोर कानूनी कार्रवाई करने और हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है। थाना सदर गोहाना पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रदीप उर्फ काला महमूदपुर व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 303(2) BNS के तहत दर्ज किया है।

Haryana

ADGP Suicide: क्या खाया…आईएएस ने अपनाया था सुसाइड का कोई दूसरा तरीका? लैपटॉप में बंद सच; इसी में है टाइप नोट

वाई पूरण कुमार की तरफ से लिखे गए सुसाइड नोट में जिन शिकायतों का जिक्र है, चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने उसका रिकॉर्ड मानवाधिकार आयोग व संबंधित विभागों से मांगा है।

Haryana

सोनीपत दरवाजा बंद कर बुजुर्ग को जलाने की कोशिश:व्यक्ति झुलसा, पड़ोसियों ने बचाई जान; जमीन विवाद में भाई पर आरोप, सामान खाक

सोनीपत में घर में सो रहे बुजुर्ग के कमरे में तेल छिड़क कर आग लगाने का मामला सामने आया है और वही दरवाजा बंद करके आरोपी फरार हो गया। आरोप लगाया गया है कि पारिवारिक बंटवारे की पुरानी रंजिश चलते बुजुर्ग को जलाकर मारने की कोशिश की गई है।​ गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में पाए गए पीड़ित को इलाज के लिए पहले गन्नौर के सरकारी अस्पताल और फिर सोनीपत के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के लिखित बयान के आधार पर आरोपी छोटे भाई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही आग से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है और वही मौके पर FSL टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरवाजा बाहर से बंद, पड़ोसियों ने बचाई जान गन्नौर के गांधी नगर वार्ड नंबर 1 में रहने वाले राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह बाहर निकलने के लिए दरवाजे की ओर भागे तो पाया कि दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। उन्होंने ज़ोर-ज़ोर से दरवाजा पीटकर बचाव के लिए आवाज लगाई। कुछ देर बाद पड़ोसी दीवार कूदकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाई और दरवाजे की कुंडी खोलकर राजेन्द्र सिंह को बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसे राजेन्द्र सिंह को तत्काल गन्नौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। भाई पर हत्या के प्रयास का आरोप राजेन्द्र सिंह पहल ने अपने छोटे भाई हवासिंह पहल, निवासी सेक्टर 23 सोनीपत, पर जान से मारने की नीयत से आग लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में लंबे समय से रंजिश चल रही है। पहले भी हवासिंह ने उनके साथ मारपीट की थी और घर में तोड़फोड़ की थी। उस समय दोनों का गन्नौर थाने में राजीनामा हुआ था, परंतु हवासिंह ने दुश्मनी नहीं छोड़ी। पुराने विवाद और धमकी के बाद बड़ा हादसा राजेन्द्र सिंह ने अपने बयान में बताया कि अप्रैल 2025 में भी हवासिंह ने उनके साथ झगड़ा किया था, जिसमें आत्मरक्षा के दौरान वह घायल हुआ और बाद में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। कुछ दिन पहले हवासिंह फिर गन्नौर आया और राजेन्द्र सिंह को धमकी देकर गया था कि, “पहले तो तू बच गया था, अब की बार तुझे खत्म कर दूंगा।” राजेन्द्र का कहना है कि उसी रंजिश के चलते यह आगजनी की घटना रची गई, जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची। मामला दर्ज, एफएसएल टीम मौके पर पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात सरकारी अस्पताल गन्नौर से सूचना प्राप्त हुई कि राजेन्द्र सिंह पहल झुलसी अवस्था में भर्ती हैं। सूचना पर SI रमेश पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे। घायल को बाद में निजी हॉस्पिटल सोनीपत रेफर किया गया। राजेन्द्र सिंह की लिखित शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 109(1), 351(3), 333, 326(2) बीएनएस (BNS) के तहत थाना गन्नौर में दर्ज की गई।पुलिस ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर भेजा गया है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारण और ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग की जांच की जा सके।

Haryana

बहादुरगढ़ में नाबालिग से रेप, जान की धमकी दी:आरोपी केमिस्ट शाप संचालक फरार, पीड़िता सोनीपत की रहने वाली, बड़ी बहन के घर आई थी

बहादुरगढ़ की एक कालोनी में घुर में घुसकर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। बहला-फुसलाकर बहादुरगढ़ के ही एक युवक ने पहले रेप किया और फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना 30 सितंबर की है। लोक लाज के डर से अब तक शिकायत नहीं दी गई। पीड़िता सोनीपत जिले के एक गांव की रहने वाली है। वह अपनी बड़ी बहन के घर बहादुरगढ़ आई थी। लाइनपार थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 30 सितंबर की है घटना बहादुरगढ़ निवासी एक महिला ने बताया कि वह सोनीपत के एक गांव की रहने वाली है। वे दो बहनें व दो भाई हैं। उसकी 16 वर्षीय छोटी बहन मेरे पास रहती है। गत 30 सितंबर को सेक्टर नौ निवासी एक युवक उनके घर में घुस गया। उसकी बहन को बहला-फुसलाकर गलत उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। जाते समय उसने धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। 10 अक्टूबर को अपनी बहन को बताई आपबीती इन सब बातों की जानकारी पीड़िता ने उसे गत 10 अक्टूबर को दी। ऐसे में लोक लाज के डर से पहले तो उन्होंने शिकायत नहीं दी लेकिन अब लाइनपार थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। लाइनपार थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी केमिस्ट शाप चलाता है। लड़की के साथ कुछ समय से जान-पहचान थी। आरोपी को पकड़ने के लिए छापामार कार्रवाई चल रही है।

Haryana

Haryana: एक चिता में चार दोस्तों का हुआ अंतिम संस्कार, सड़क हादसे में रविवार को हुई थी मौत

गांव घिलौड़ कलां में रविवार को चार दोस्तों का एक ही चिता में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Haryana

हरियाणा में दिन गर्म-रातें ठंडी:गुरुग्राम-हिसार का तापमान सबसे कम, पलवल में 34 डिग्री पर पहुंचा पारा

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में रात्रि तापमान में लगातार गिरावट जारी है। गुरुग्राम और हिसार में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। गुरुग्राम में 16.4, हिसार और महेंद्रगढ़ में 16.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा पलवल में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 33.7 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकांश इलाकों में तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं नारनौल में अधिकतम तापमान पिछले दिनों आई बारिश के बाद से ही कम देखा जा रहा है। नारनौल में तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम है। बता दें कि, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अक्टूबर के 13 दिनों में करीब 30 एमएम बारिश हो चुकी है। आमतौर पर इस दौरान 4 एमएम बारिश होती है, मगर इस बार 649 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इससे पहले 2004 में पूरे अक्टूबर में 58.4 एमएम बारिश हुई थी। बारिश के कारण हरियाणा के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। सरसों व चने की बुआई कर सकते हैं : खीचड़ चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आगे जाने से 14 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। दिन के समय पड़ रही धूप व रात के समय ठंडक बढ़ने पर यह मौसम रबी की फसलों की बुआई के लिए बिल्कुल उपयुक्त समय है। इस मौसम में किसानों को सरसों, चना व गेहूं की बुआई करनी चाहिए, ताकि इन फसलों की पैदावार अच्छी हो। अन्य जिलों में भी रात्रि के तापमान में गिरावट मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में पिछले दिनों लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अधिक वर्षा हो रही थी। वहीं अब मौसम खुश्क रहने लगा है। जिससे प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी जिलों के साथ तकरीबन सभी जिलों में रात्रि तापमान में गिरावट आ रही है। पंजाब से सटे इलाकों में भी मौसम सामान्य बना हुआ है। हरियाणा में 17 अक्टूबर तक मौसम खुश्क बने रहने की संभावना है।

Haryana

करनाल के कोट मोहल्ले में दो पक्षों में चाकूबाजी:​​​​​​​एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर, शराबी युवक ने पिता से की थी बदतमीजी

करनाल के कोट मोहल्ले में सोमवार देर रात को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई। झगड़े में एक ही परिवार के एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य युवक की हालत गंभीर है। वारदात के बाद दो घायलों को इलाज के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक को परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम को करनाल के कोट मोहल्ले में एक शराबी युवक ने मोहल्ले में सामान लेकर लौट रहे व्यक्ति से बदतमीजी कर दी। बताया गया कि व्यक्ति के तीन बेटे विशाल, सौरव और विशु मौके पर पहुंचे और उन्होंने उस युवक से विरोध किया। इसी बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी युवक ने चाकू निकाल लिया और तीनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मिलकर किया हमला चाकूबाजी की शुरुआत होते ही आरोपी युवक ने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया। उन्होंने मिलकर तीनों बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों को चाकू से गोद दिया इस दौरान विशु को पेट में ज्यादा गहराई में आरोपियों ने चाकू घोंप दिया। इस वारदात के बाद रात को मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह झगड़ा रोका और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मां ने बताई आपबीती घायलों की मां ने बताया कि उनके बेटों की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि बिना किसी कारण क्यों हमला कर दिया गया। महिला ने कहा कि आरोपी शराब के नशे में था और उसी ने बाकी युवकों को भी बुला लिया। तीनों बेटों को चाकू लगे हैं, जिनमें विशु की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि अन्य दो का इलाज करनाल के सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया सूचना मिलते ही पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लिया। ईआरवी इंचार्ज देवेंद्र ने बताया कि कोट मोहल्ले में दो पार्टियों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें तीन युवकों को चाकू लगे हैं। जिसमें एक युवक जिसका नाम विशु है उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी पार्टी के कुछ लोग भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

Haryana: जींद में खाप पंचायतों की बैठक, आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या पर उच्च स्तरीय जांच की मांग

आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर समाज में व्याप्त असंतोष के बीच जींद की जाट धर्मशाला में खाप पंचायतों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Scroll to Top