Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

डेरा प्रमुख राम रहीम के स्कूलों-अस्पतालों को राहत:हाईकोर्ट ने डेली खर्च के लिए बैंक खाते संचालन की छूट दी; सजा के बाद से सील थे

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा ट्रस्ट को शिक्षण संस्थानों, अस्पताल व रोजाना खर्च के लिए बैंक खाते के संचालन की छूट दी। इस आदेश से पहले हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा-सौदा में चल रहे सात शिक्षण संस्थानों को चलाने के लिए हाई कोर्ट ने सिरसा के डीसी सहित डीईओ और दो सरकारी स्कूलों के रिटायर्ड प्रिंसिपलों की एक गवर्निंग बाडी के गठन के आदेश दे दिए थे। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सजा होने के बाद पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा के सभी बैंक खाते सील कर दिए गए थे। टीचर्स-स्टाफ को नहीं मिल रही थी सैलरी दरससल डेरे के ही कई शिक्षण संस्थानों ने हाई कोर्ट में चल रहे इस मामले में अर्जी दायर कर कहा था कि डेरे के बैंक खाते सील हो जाने के चलते इन शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और अन्य स्टाफ सहित अस्पताल के डाक्टरों और अन्य स्टाफ को वेतन नहीं जारी किया जा रहा है। ऐसे में इन संस्थानों को चलाये जाने में काफी परेशानी आ रही है। डेरे के स्कूलों में कई बच्चे पढ़ रहे हैं अगर समय पर यहां के शिक्षकों और अन्य स्टाफ को वेतन नहीं दिया गया और बिजली पानी के बिल नहीं भरे गए तो इन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। पंचकूला हिंसा में सरकार की भूमिका की जांच होगी 2017 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट अब यह जांच करेगा कि क्या हरियाणा सरकार हिंसा रोकने में नाकाम रही थी या फिर समर्थकों की भीड़ जुटने में उसकी कोई मिलीभगत थी। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में फैली इस हिंसा में 32 लोगों की मौत हुई थी और 118 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ था। उस समय डेरा प्रमुख के समर्थक कथित तौर पर हथियारबंद होकर पहुंचे थे।चीफ जस्टिस शील नागू, जस्टिस विनोद एस भारद्वाज और जस्टिस विक्रम अग्रवाल की पूर्ण पीठ इस मामले से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।

Haryana

गुरुग्राम में सरकारी क्वार्टर में मिले गांजा-हथियार, हवलदार गिरफ्तार:बहू ने बुलाई पुलिस, सफाई के दौरान देखा था नशा; ससुर ने पिस्तौल दिखा डराया

गुरुग्राम पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टर में गांजा और अवैध हथियार बरामद होने के मामले में शनिवार को हवलदार पोखर राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सरकारी फ्लैट नंबर-105 से 1 किलो 700 ग्राम गांजा, पिस्तौलनुमा हथियार व 10 जिंदा कारतूस मिले। नशा और अवैध हथियार की सूचना किसी और ने नहीं बल्कि हवलदार को पुत्रवधू मीनू ने ही पुलिस को दी। अब FIR में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के अलावा घरेलू हिंसा व गर्भपात कराने की धाराएं भी लगाई हैं। बहू ने सरकारी क्वार्टर में पुलिस बुला ली थी। उसका कहना है कि घर में साफ-सफाई के दौरान नशा व हथियार देखे। ससुर से पूछा तो उसने सिर पर पिस्तौल तान दी। बोला-किसी को इस बारे में बताना नहीं। बहू का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। तंग आकर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार्रवाई से जुड़ी PHOTOS… अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या है पूरा मामला… गिरफ्तारी की मांग को लेकर 12 घंटे थाने में बैठी मीनू ने बताया कि गुरुवार को उसने रात 9.30 बजे पुलिस को बुलाया था। पुलिस अधिकारी ढीली कार्रवाई करते रही। सुबह तक वह आरोपियों को पकड़ने का इंतजार करती थी, लेकिन उनको नहीं पकड़ा गया। सुबह 9.30 बजे उसे बताया गया कि FIR दर्ज की गई है। इसके बाद वह पुलिस कमिश्नर ऑफिस गई और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। वहां से आश्वासन दिया कि आप घर जाओ पुलिस कार्रवाई कर रही है। जब वो पुलिस लाइन पहुंची तो वहां पहले से पुलिस तैनात थी। उसकी मांग है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पूछताछ के बाद हुई हवलदार की गिरफ्तारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच की गई। हवलदार पोखर राम से भी पूछताछ की गई। यह पता लगाने की कोशिश की जा गई कि क्या वह इस अवैध सामग्री से सीधे तौर पर जुड़े हैं या कोई और इस फ्लैट का दुरुपयोग कर रहा था। सिविल लाइन थाना SHO कृष्ण का कहना है कि फ्लैट से बरामद कारतूस, खिलौनानुमा पिस्तौल और नशीले पदार्थ को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इस मामले में अभी पोखर राम की गिरफ्तारी हुई है। एफआईआर में पोखर राम के अलावा बेटे रामजीलाल, तीन बेटियों और सिरसा के गांव गोदीकान के हरि व उसकी पत्नी को नामजद किया गया है। ससुर देता था CIA में होने की धौंस मीनू का आरोप है कि उसका ससुर धमकी देता था कि वह पुलिस CIA में है। उसकी बड़े बड़े अधिकारियों से जान पहचान है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पति भी ससुर का साथ देता है और उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस लाइन में दो गेट, दोनों पर एंट्री होती है पुलिस लाइन में प्रवेश के दो गेट है, एक महावीर चौक की तरफ तो दूसरा सेक्टर 15 की तरफ है। यहां दोनों गेट पर बेरिकेड फाटक और सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती है। आने-जाने वालों को एंट्री दर्ज की जाती है। ऐसे में हवलदार के फ्लैट तक अवैध हथियार और गांजा कैसे पहुंचा, यह बड़ा सवाल है। पुलिस लाइन में सभी पुलिस कर्मियों के परिवार रहते हैं।

Haryana

सोनीपत में तेल डलवा कर भागने वाली गैंग सक्रिय,VEDEO:डीजल डलवाकर 2 आरोपी फ़रार; नोजल पाइप और मशीन नीचे गिरी, CCTV में वारदात कैद

सोनीपत जिले में पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर फरार होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आए दिन हो रही इन घटनाओं से पेट्रोल पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है। ताजा वारदात रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव माहरा के श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन पर हुई, जहां गाड़ी चालक तेल डलवाने के बाद भुगतान किए बिना फरार हो गया। तेल डलवा कर फरार हुआ चालक पेट्रोल पंप मैनेजर ने बताया कि एक स्विफ्ट डिजायर कार उनके पंप पर आई और चालक ने 2800 रुपए का डीजल डलवाने के लिए कहा। जैसे ही मशीन में 2600 रुपए का तेल डालने की स्क्रीन पर दिखा, चालक अचानक तेज गति से गाड़ी भगाकर फरार हो गया। इस दौरान डीजल का नोजल पाइप भी गाड़ी के साथ घिसटता चला गया और मशीन को नुकसान पहुंचा। वारदात की अलग-अलग तस्वीर देखिए… सीसीटीवी में कैद हुई वारदात घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही 2600 रुपए का डीजल भरता है, आरोपी तेज रफ्तार से कार दौड़ा देता है। पाइप और मशीन नीचे गिरते नजर आते हैं और मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारी गाड़ी के पीछे दौड़ते दिखते हैं। मैनेजर ने पुलिस पर उठाए सवाल पंप मैनेजर ने बताया कि गाड़ी में दो युवक सवार थे। उन्होंने कहा कि गोहाना में इस तरह की वारदातें अब आम हो गई हैं और हालात बिहार जैसे बनते जा रहे हैं। मैनेजर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चौकी पास होने के बावजूद आरोपी फरार हो जाते हैं। उनके अनुसार, पुलिस शुरुआत में तो तेजी दिखाती है लेकिन बाद में एफआईआर और कार्रवाई की कोई जानकारी सामने नहीं आती। बाइक नंबर प्लेट से देते हैं वारदात को अंजाम जिले में सक्रिय गिरोह अपनी कारों पर मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट लगाकर घूमते हैं। इसी तरीके से पेट्रोल पंपों पर तेल डलवाकर फरार हो जाते हैं। इस गिरोह की सक्रियता पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनी हुई है घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Haryana

मनीषा मौत मामला: तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ओपिनियन लेने दिल्ली पहुंची सीबीआई, तीन सितंबर से जांच कर रही टीम

दिल्ली से सीबीआई ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया था जिसने शव मिलने की जगह पर सीन रिक्रिएशन कर मार्किंग की।

Haryana

सोनीपत में पटाखों से भरी सफारी कार पकड़ी:KGP टोल प्लाजा पर पुलिस की नाकाबंदी; UP के 2 युवक गिरफ्तार, जमानत मिली

सोनीपत ट्रैफिक पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर KGP टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक टाटा सफारी गाड़ी से अवैध बम-पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में कोर्ट के आदेश पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस मामले में छानबीन में लगी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं ट्रैफिक) नरेंद्र कादियान के नेतृत्व में की गई। ट्रैफिक पुलिस ने बरामद अवैध बम-पटाखों, गाड़ी और दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना राई पुलिस को सौंप दिया था। KGP टोल प्लाजा जाखौली के पास लगाया नाका थाना राई पुलिस टीम के उप निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें KGP टोल प्लाजा जाखौली के पास इंटर-स्टेट नाके पर पटाखों से भरी एक गाड़ी पकड़े जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को यातायात पुलिस सोनीपत के नाका इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि खरखौदा की तरफ से बागपत, उत्तर प्रदेश जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान उन्होंने टाटा सफारी को रोका था। पटाखों को लेकर नहीं दे पाए जवाब गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में बम-पटाखे भरे मिले। गाड़ी चालक ने अपनी पहचान अनूप निवासी सेक्टर-53, नोएडा, उत्तर प्रदेश, और परिचालक ने संग्राम निवासी सेक्टर-53, नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। वे पटाखों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस घटना पर भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत थाना राई में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा थाना राई की अनुसंधान टीम ने आरोपी अनूप और संग्राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद बम-पटाखों और घटना में प्रयुक्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Haryana

Earthquake: हरियाणा के सोनीपत में भूकंप के झटके, गहरी नींद में थे लोग, तभी डोली धरती

हरियाणा के सोनीपत जिले में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस समय भूकंप आया, उस वक्त अधिकतर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान धरती हिलने लगी। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए।

Haryana

नूंह में श्मशान भूमि विवाद:शिकायत पर पहुंचे एसडीएम,समाधान का दिया आश्वासन,रास्ते में किया था दाह संस्कार

नूंह जिले के पिनगवां खंड के गांव खानपुर घाटी में मेवात मॉडल स्कूल और वीटा प्लांट के रास्ते पर दाह संस्कार किए जाने को लेकर उठे विवाद की जांच करने शुक्रवार की देर शाम एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण मौके पर पहुंचे। हाल ही में हिंदू समाज के लोगों द्वारा 19 सितंबर को एक शव का दाह संस्कार इस कब्जा वाले मार्ग पर किया गया था, जिसे गांव के सरपंच वसीम अकरम ने गलत ठहराते हुए, जिला प्रशासन को शिकायत दी। सरपंच ने कहा कि वर्ष 2023 में हिंदू समाज को गांव से लगभग 800-900 मीटर दूर शमशान घाट के लिए भूमि दी जा चुकी है, जहां पहले भी कई दाह संस्कार हो चुके हैं। बावजूद इसके, अब रास्ते पर दाह संस्कार किया जाना स्कूल और वीटा प्लांट पर जाने वाले लोगों के लिए असुविधाजनक है। श्मशान भूमि नहीं होने से होती है समस्या वहीं, प्रजापत समाज, वाल्मीकि समाज और हरिजन समाज के ग्रामीणों ने एसडीएम के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि पंचायत द्वारा दी गई भूमि गांव से काफी दूर और पहाड़ के ऊपर है। जिसके चलते बुजुर्गों और दूर से आने वाले रिश्तेदारों को भारी परेशानी होती है। इसके साथ ही बच्चों को दफनाने में काफी समस्या होती है। उन्होंने मांग रखी कि पहले वीटा बूथ के पास हमारे शमशान घाट की भूमि थी। वहीं आसपास हमारे लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिसके लिये वे लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे है। अपनी जमीन मांग रहे है,लेकिन अधिकारी उल्टा उन्हें धमका रहे है। एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर समाधान करने का दिया आश्वासन एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने दोनों पक्षों की बात सुनते हुए कहा कि मामले को जल्द सुलझाने के लिए ग्राम पंचायत की बैठक खंड विकास पंचायत अधिकारी की अध्यक्षता में बुलाई जाएगी। इसमें सभी समुदायों से दो-दो जिम्मेदार लोगों को शामिल कर सहमति से समाधान निकाला जाएगा। सरपंच वसीम अकरम ने भी बताया कि जल्द ही ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर सभी संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों को बुलाकर स्थायी समाधान निकाला जाएगा। वहीं हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि वह अपनी जमीन लेकर रहेंगे, अगर जिला प्रशासन से उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह कोर्ट का रुख करेंगे।

Scroll to Top