Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

एडीजीपी ने की खुदकुशी: सात से आठ आईपीएस अफसरों संग पूर्व डीजीपी का नाम; वसीयत भी लिखी; नोट में बड़ा खुलासा

हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने मंगलवार को अपने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित घर में निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Haryana

कलायत रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग:साबरमती एक्सप्रेस का स्टॉप हो, सांसद नवीन जिंदल को सौंपा ज्ञापन

कैथल जिले के कलायत रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है। देवभूमि रेलगाड़ी यात्री अधिकारी संघर्ष समिति ने इस संबंध में सांसद नवीन जिंदल के नाम एक ज्ञापन कैथल स्थित जिंदल हाउस प्रभारी रवींद्र धीमान को सौंपा है। समिति यात्रियों की सुविधाओं के लिए एक्सप्रेस, मेमू और चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रही है। समिति सदस्यों ने बताया कि कलायत भगवान कपिल मुनि की तपोभूमि और ज्ञान स्थली है। इसकी देश-विदेश में एक विशेष पहचान है, जिसके कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं। ट्रेनों के ठहराव से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इसके अतिरिक्त, कलायत से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, व्यापारी और आम यात्री विभिन्न स्थानों पर यात्रा करते हैं। लोगों होती है परेशानी ट्रेनों के ठहराव की सुविधा न होने से इन सभी लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवभूमि रेलगाड़ी यात्री अधिकारी संघर्ष समिति के संस्थापक रामकुमार नायक, प्रधान रोहताश धानियां, मुख्य सलाहकार रवि शंकर कौशिक और दीपक अठवाल सहित अन्य सदस्यों ने मांग की है कि कोरोना काल (मार्च 2020) से बंद हुई रेलगाड़ी संख्या 54039 और 54042 को फिर से शुरू किया जाए। साथ ही, गाड़ी संख्या 19411 और 19412 साबरमती एक्सप्रेस का भी कलायत में ठहराव सुनिश्चित किया जाए। समिति ने रेलवे द्वारा 1 जनवरी से किए गए सारणी बदलावों में सुधार की भी मांग की है। उनका कहना है कि गाड़ी संख्या 54038 जो सुबह जींद जंक्शन से कुरुक्षेत्र जंक्शन के लिए चलती है, उसका समय जींद जंक्शन से सुबह 05:30 बजे किया जाए। वर्तमान में यह गाड़ी सुबह 4 बजे चलती है, जिससे दैनिक यात्री इसका लाभ नहीं उठा पाते। समिति ने सवारी गाड़ी संख्या 54048 (जींद जंक्शन से) के संबंध में भी सुधार की बात कही है।

Haryana

Ambala: एयरफोर्स स्टेशन कई बड़े वायुवीरों की रहा कर्मभूमि, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर तक रही अहम भूमिका

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन देश के सबसे पहले स्थापित किए गए एयरफोर्स स्टेशनों में से एक है।

Haryana

पानीपत जंक्शन आने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल:आम्रपाली साढ़े चार तो मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे देरी आईं, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

पानीपत रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेनें देरी से आने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई राज्यों में तेज बारिश के चलते लंबी दूरी का सफर तय करने वाली ट्रेनें जंक्शन पर देरी से पहुंची। जंक्शन पर बुधवार सुबह 4.55 पर आने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) साढ़े 9 बजे पहुंची। यह ट्रेन साढ़े चार घंटे की देरी से जंक्शन पर आई। मालवा एक्सप्रेस (12919) ट्रेन जंक्शन पर सुबह 5.40 पर आने का समय है लेकिन यह ट्रेन 09.40 पर पहुंची। इसके अलावा कालका सुपरफास्ट, हीराकुंड एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस भी देरी से आ रही थी। यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, ट्रेनें देर से आने के कारण यात्री अपना रिजर्वेशन कैंसिल भी करा रहे है। रेलवे अधिकारियों का कहना है लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से आ रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। जंक्शन पर जो ट्रेनें देरी से आ रही है उनका एलाउंसमेंट कराया जा रहा है जिससे यात्रियों को ट्रेन आने का सहीं समय पता लग सके। दीवाली से पहले बिगड़ी ट्रेनों की चाल दीवाली पर पानीपत से अपने घर जाने वाले कई यात्री रिजर्वेशन कराने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन, एक तरफ ट्रेनें देरी से चल रही है। दूसरी तरफ यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्हें दोनों तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टिकट काउंटर पर क्लर्क यात्रियों को पहले से ही वेटिंग बताकर रिजर्वेशन कर रहे है। यात्रियों को हुई भारी दिक्कत, कैंसिल कराए टिकट ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक रुकना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेनें कब आएंगी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी। रेलवे स्टेशन के सूचना काउंटर पर लगातार यात्रियों की भीड़ लगी रही।पानीपत से दिल्ली, अंबाला, लुधियाना और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोगों ने समय पर मंजिल तक न पहुंच पाने की स्थिति में ऑनलाइन रिजर्वेशन कैंसिल कराए। बुधवार को 30 से अधिक लोगों ने रिजर्वेशन सुबह रिजर्वेशन खिड़की से निरस्त कराएं। रेलवे जंक्शन के एसएस रमेश चंद्र ने बताया कि कुछ ट्रेनें देरी से आ रही है। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखा जा रह है। उन्होंने यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी।

Haryana

नूंह में करंट लगने से सरपंच की मौत:तार जोड़ते समय हुआ हादसा,गांव में शोक की लहर

नूंह जिले के नगीना खंड के मोहम्मदपुर ( सिटोरबास) गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। गांव के युवा सरपंच वसीम पुत्र इशा उम्र करीब 26 वर्ष की बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। जब युवा सरपंच को करंट लगा तो ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में शोक की लहर जानकारी के अनुसार मंगलवार को वसीम किसी काम के सिलसिले में तार जोड़ रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ अस्पताल पहुंच गई। गांव के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद फिलहाल पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। लेकिन मृतक का पोस्टमार्टम नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। बिजली व्यवस्था को ठीक करने की मांग वसीम की मौत से मोहमदपुर (सिटोरबास) गांव ने एक कर्मठ और युवा जनसेवक खो दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा उपायों को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर घर लेकर आए, जिसके बाद देर रात उसे गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।

Haryana

Haryana: अंबाला में पहली बार पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 18 अक्टूबर को एयरफोर्स का विशेष कार्यक्रम

अंबाला में एक ऐतिहासिक क्षण आने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को पहली बार शहर पहुंचेंगी।

Haryana

कैथल में आवक अनुसार धान का नहीं उठान:नमी के नाम पर रेट में कटौती, किसानों की जाम की चेतावनी

कैथल जिले की अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर है, लेकिन नमी की मात्रा अधिक होने का हवाला देकर खरीद और उठान का कार्य समय अनुसार नहीं हो रहा। इस पर किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन तक खरीद और उठान का कार्य सुचारू नहीं हुआ, तो वो सड़कों पर जाम लगाने को विवश हो जाएंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। खराब पड़ी नमी जांचने की मशीन-किसान भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के कैथल संयोजक होशियार सिंह गिल, नरेश कुमार, संदीप सिंह, सतपाल सिंह व रामवीर का कहना है कि किसान मंडी में फसल लेकर लगातार पहुंच रहे हैं, लेकिन नमी के नाम पर उनकी फसल का उठान नहीं हो रहा। यही नहीं, प्रति क्विंटल के हिसाब से 100 से लेकर 200 रुपए तक नमी के नाम पर रेट में भी कटौती की जा रही है। धान में 12 से 15 प्रतिशत तक नमी किसानों का कहना है कि ऐसा करके एक प्रकार से किसानों को लूटा जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया है कि जो मशीन नमी की मात्रा मापने के लिए प्रयोग की जा रही हैं, वे खराब हो चुकी हैं। जिस धन की ढेरी में 12 से 15 परसेंट तक नमी है, उसमें भी 25% तक नामी दिखाई जा रही है। उन्होंने मांग की है कि मशीनों के ठीक करवा कर धान की खरीद सुचारू करवाई जाए। 7 लाख क्विंटल धान की आवक बता दें कि अब तक कैथल की अनाज मंडी में 7 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से करीब साढे 6 लाख क्विंटल धान की ही खरीद हुई है। करीब 60% फसल का उठान हो चुका है। अधिकारी जल्द से जल्द पूरी फसल के उठान का दावा कर रहे हैं। दो दिन से बिक्री का इंतजार किसान बंसी सेगा ने बताया कि वे फसल डालने के बाद दो-दो दिन से बिक्री का इंतजार कर रहे हैं। सीजन चल हुआ है, ऐसे में उनके खेतों के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। अगर समय पर खरीद हो जाए, तो वे अपने घरों को जाकर अन्य कार्य संभाल लें। खरीद के दौरान फसल के रेट में कटौती वहीं किसान रामफल सहारण ने बताया कि नमी के नाम पर प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद के दौरान ही फसल के रेट में कटौती की जा रही है। ऐसे में किसानों को खेती का कोई लाभ नहीं हो रहा है। किसानों के लिए खेती एक प्रकार से घाटे का सौदा बन रही है। उन्होंने मांग की नमी के नाम पर कटौती बंद कर खरीद सुचारू करवाई जाए। बारिश से कार्य प्रभावित, मशीनें ठीक-सचिव कैथल मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते धान की खरीद में थोड़ी सी दिक्कतें आई हैं, मशीनें बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में फसल की आवक और खरीद का कार्य बरसात के कारण थोड़ा प्रभावित हुआ है, जिसे जल्द ही ठीक किया जाएगा। उठान में कैथल दूसरे नंबर पर-डीएफएससी वहीं डीएफएससी निशांत राठी ने कहा कि कैथल की मंडियों में जो धन अब तक पहुंची है, उसमें से 60% तक का खरीद के बाद उठान हो चुका है। उठान के मामले में कैथल प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। जल्द ही पूरी फसल का उठान करवाया जाएगा।

Haryana

Haryana: कौन हैं आईजी पूरन कुमार? जिन्होंने चंडीगढ़ में खुद को मारी गोली, नौ दिन पहले मिली थी नई जिम्मेदारी

हरियाणा पुलिस में आईजी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

Haryana

चंडीगढ़ पहुंचे नए चीफ सेक्रेटरी एच राजेश प्रसाद:गवर्नर गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की, औपचारिक तौर पर संभालेंगे जिम्मेदारी

चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी बनाए गए एच. राजेश प्रसाद देर शाम ट्राईसिटी पहुंचे हैं। उन्हें यहां पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह पंजाब राज भवन पहुंचे और गर्वनर गुलाब चंद कटारिया से भेंट की है। एच राजेश प्रसाद सबसे पहले वह यूटी स्टेट गेस्ट हाउस सेक्टर 6 पहुंचे थे। यहां गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद वह राजभवन पहुंचे और राजपाल से भेंट कर उनकी बेस्ट विशेज ली। वह कल यानि बुधवार को चंडीगढ़ यूटी के चीफ सेक्रेटरी के तौर पर आफिशियल जॉयनिंग करेंगे। उन्हें 4 अक्तूबर को यहां पर चीफ सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त किया गया था। उन्हें दिल्ली चीफ सेक्रेटरी लगाए गए राजीव वर्मा की जगह नियुक्‍त किया गया है। कौन हैं एच राजेश प्रसाद एच राजेश प्रसाद को चंडीगढ़ का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर में पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (PDD) के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। राजेश प्रसाद अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम यूनियन टेरिटरी (AGMUT) कैडर के 1995 बैच के IAS अधिकारी हैं। प्रसाद राजीव वर्मा की जगह लेंगे। राजीव वर्मा का 28 सितंबर को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद 2005 बैच के हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी मनदीप बराड़ को चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यहां 3 पॉइंट में जाने एच राजेश प्रसाद के बारे में

Scroll to Top